ARMY STUDY POINT ™️
16.9K subscribers
5.39K photos
129 videos
391 files
1.62K links
☞यहाँ आपको आर्मी Exam की सबंधित सभी Study Metarial उपलब्ध कराये जाते हैं
☞यहाँ आर्मी से जड़ी सभी इनफार्मेशन मिलेगी
KULDEEP SHERDA 8441065888
☞youtube 👉https://youtube.com/@sherdaclasses
Download Telegram
'यूरेनस (अरूण ग्रह) के बारे में रोचक तथ्य'

यूरेनस ग्रह जिसे हिंदी में अरूण ग्रह भी कहा जाता है, के बारे में जानने को बहुत कुछ है। यह सौरमंडल का सबसे ठंडा ग्रह होने के साथ-साथ आधुनिक युग में खोजा गया पहला ग्रह भी है।

1 से 10

1. यूरेनस, सूर्य से दूरी अनुसार सातवें नंबर का ग्रह है, इसकी सूर्य से दूरी लगभग 280 करोड़ KM है।

2. यूरेनस ग्रह की खोज अंटार्कटिका महाद्वीप से पहले हुई थी।

3. Uranus, आधुनिक युग में खोजा जाने वाला पहला ग्रह है. इसकी खोज 13 March, 1781 को जर्मनी के ‘विलियम हरशॅल’ ने की थी। इन्हें इंफ़्रारेड किरणों की खोज के लिए भी जाना जाता है।

4. यूरेनस का नाम ग्रीक देवता के नाम पर रखा गया है, ऐसा माना जाता है कि यूरेनस, शनि का पिता था।

5. यूरेनस पर गर्मी का सीजन 42 साल लंबा होता है।

6. यूरेनस, सौर मंडल का सबसे ठंडा ग्रह है, यहाँ सबसे कम तापमान -224°C दर्ज किया गया है।

7. 51,118 KM के व्यास के साथ यूरेनस हमारे सौर मंडल का तीसरा सबसे चौड़ा ग्रह है, यह पृथ्वी से 4 गुना चौड़ा है।

8. अगर आयतन के हिसाब से देखा जाए तो यूरेनस इतना बड़ा है कि इसमें 63 पृथ्वी समा सकती है।

9. यूरेनस ग्रह पर एक साल (सूर्य का एक चक्कर लगाने का समय) पृथ्वी के 84 साल के बराबर होता है, और यूरेनस ग्रह का एक दिन (धुरी पर चक्कर लगाने का समय) पृथ्वी के 17 घंटे 14 मिनट के बराबर होता है।

10. Uranus ग्रह पर हवा की रफ्तार 900 km/h तक पहुंच सकती है, जो धरती पर आए किसी भी बवंडर से बहुत तेज़ है।

11 से 20

11. जैसे पृथ्वी का एक उपग्रह चंद्रमा है वैसे अरूण ग्रह के 27 उपग्रह और 13 छल्ले है।

12. सौर मंडल में सभी ग्रह पश्चिम से पूर्व की ओर घूमते है, लेकिन शुक्र और यूरेनस दो ऐसे ग्रह है जो पूर्व से पश्चिम की और घूमते है।

13. सूर्य की किरणों को यूरेनस तक पहुँचने में 2 घंटे 40 मिनट का समय लगता है, जो पृथ्वी से 20 गुना ज्यादा है।

14. यूरेनस ग्रह का वजन 86,810,300,000,000,000 अरब किलो है, जो पृथ्वी के वजन से 14 गुना ज्यादा है।

15. यूरेनस ग्रह पर पृथ्वी के मुकाबले गुरूत्वाकर्षण बल थोड़ा-सा कम है, इसे ऐसे समझिए कि, जितने जोर के साथ आप पृथ्वी पर 10 फीट उछलोगे उतने ही जोर के साथ यूरेनस पर 11 फीट उछलोगे और यदि पृथ्वी पर आपका वज़न 100 किलो है तो यूरेनस पर 92 किलो होगा।

16. Uranus को ‘ice giant’ ग्रह के नाम से भी जाना जाता है क्योंकि यह मुख्यतः विभिन्न तरह की बर्फ से बना है। इसके वातावरण में 82.5% हाइड्रोजन, 15.2% हीलियम और 2.3% मिथेन है. इस 2% मिथेन की वजह से हमें अरूण ग्रह का रंग नीला दिखाई देता है।

17. मिथेन की मौजूदगी, तापमान और हवा के दबाव के कारण वैज्ञानिको का मानना है कि यूरेनस ग्रह पर शायद हीरों की बारिश होती हो।

18. एक दिलचस्प बात यह भी है, कि यूरेनस ग्रह के सभी 27 चंद्रमा के नाम शेक्सपीयर और एलेक्जेंडर पोप की रचनाओं से लिए गए हैं।

19. अभी तक केवल एक यान, नासा का ‘Voyager 2’ ही यूरेनस ग्रह पर पहुंच पाया है। इसे 20 अगस्त, 1977 को लॉन्च किया गया था और यह 24 जनवरी, 1986 को वहाँ पहुंचा। इसने यूरेनस की सतह से 81,000 किलोमीटर ऊपर चक्कर लगाते हुए इसके 11 छोटे चंद्रमाओं को खोजा और यूरेनस, इसके उपग्रह और छल्लों की हजारों तस्वीरें भेजी।

20. यूरेनियम पदार्थ का नाम यूरेनस ग्रह के नाम पर ही रखा गया है।
@Army_Study_Point
*Happy holi*
✅भारतीय शास्त्रीय नृत्य
👇
✔️भरतनाट्यम- तमिलनाडु
✔️कत्थक- उत्तरप्रदेश
✔️कत्थककलि- केरल
✔️कुचिपुड़ी- आंध्रप्रदेश प्रदेश
✔️मणिपुरी- मणिपुर
✔️ओडिसी- उड़ीसा
✔️सत्त्रिया- आसाम
✔️मोहिनीअट्टम- केरल
@Army_Study_Point
✳️ सामान्य विज्ञान के महत्वपूर्ण प्रश्न ✳️
==============================

🌀हरे पौधों में प्रकाश संश्लेषण की इकाई क्या कहलाती है?
✅क्वाण्टोसोम .

🌀न्यूटन/किग्रा किस भौतिक राशि का मात्रक है?
✅त्वरण (Acceleration) का .

🌀‘गॉयटर’ नामक रोग शरीर में किसकी कमी के कारण होता है?
✅आयोडीन की कमी के कारण .

🌀वाइरोलॉजी (Virology) में किसका अध्ययन किया जाता है?
✅विषाणुओं (Virus) का .

🌀विटामिन C का रासायनिक नाम क्या है?
✅ एस्कार्बिक एसिड (Ascorbic Acid) .

🌀सामान्य व्यक्ति का अनुशीलक (Diastolic) रक्त दाब कितना होता है?
✅80 मिमि पारे के .

🌀श्वेत प्रकाश के प्रिज्म द्वारा बने वर्णक्रम में किस रंग का विचलन सबसे अधिक होता है?
✅बैंगनी रंग का

🌀कैलोमल क्या होता है?
✅मरक्यूरस क्लोराइड (Hg2CI2) .

🌀सिन्दूर का रासायनिक नाम है?
✅ मरक्युरिक सल्फाइड (Hgs) .

🌀‘झूठा सोना’ (Fool’s Gold) कहलाता है?
✅ प्रकृति में पाया जाने वाला आयरन सल्फाइड अथवा आयरन पाइराइट्स .

🌀पेन्क्रियाटिक जूस मेंपाया जाने वाला एन्जाइम है?
✅ ट्रिप्सिन एन्जाइम .

🌀आँतों (Intestine) में प्रोटीनों को अमीनो अम्ल में अपघटित करने में उत्प्रेरक होता है?
✅पेप्सिन एन्जाइम .

🌀‘एस्ट्रो-डी’ (Astro-D) क्या है?
✅ ब्रह्माण्ड के विकास का अध्ययन करने वाला जापानी एक्स रे
@Army_Study_Point
👍1
🔵 कर्क रेखा विश्व के 18 देशों से होकर गुजरती है ✔️✔️

▪️मक्सिको
▪️अल्जीरिया
▪️माली
▪️मारीतिनिया
▪️ इजिप्ट ( मिस्त्र )
▪️नाइजर
▪️ मयांमार
▪️ सयुक्त अरब अमीरात
▪️बहामास
▪️ताईबान
▪️ओमान
▪️ चाड
▪️ चीन
▪️ बांग्लादेश
▪️मोरक्को
▪️सऊदी अरब
▪️भारत
▪️ लीबिया

🔘 ऊपर मैप में भी आप इन देशो की अवस्थिति को समझ सकते है जो पीले कलर से इंगित किया हुआ है , कर्क रेखा के बारे में और सारी जानकारी पहले दी जा चुकी है


🔘 मकर रेखा क्या है?

▪️मकर रेखा एक अक्षांश रेखा है जो कि दक्षिण गोलार्ध मे खीची हुयी काल्पनिक रेखा है। इस रेखा का निर्धारण यूनानी विद्वानो द्वारा किया गया था। दक्षिणी गोलार्द्ध में भूमध्य रेखा‎ के समानान्तर 23 डिग्री 26′ 22″ पर, ग्लोब पर पश्चिम से पूरब की ओर खींची गई काल्पनिक रेखा हैं।

▪️मकर रेखा दक्षिण अमेरिका, अफ्रीका और आस्ट्रेलिया महाद्वीपो से होकर गुजरती है।

▪️मकर रेखा दक्षिणी अमरीका के 4 देशो चिली, अर्जेन्टीना,ब्राजील और पराग्वे से होकर गुजरती है।

▪️मकर रेखा अफ्रीका के 5 देशो से होकर गुजरती है जो क्रमशः पश्चिम से पूर्व इस प्रकार है। नामीबिया, बोत्सवाना, दक्षिण अफ्रीका, मोजाम्बिक।
@Army_Study_Point
भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री कौन थी
Anonymous Quiz
88%
इंदिरा गांधी
2%
शीला दीक्षित
2%
बेबी रानी मौर्य
8%
सुचिता कृपलानी
माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली पहली भारतीय महिला कौन थी
Anonymous Quiz
6%
रजिया सुल्तान
77%
बछेंद्री पाल
14%
कल्पना चावला
3%
अनिता कुंडू
आप अपने जिंदगी मे संघर्ष करने से कभी मत डरिये,क्योंकि जितना मुश्किल संघर्ष होगा जीत उतनी ही लाजवाब होगी।
विश्व जल दिवस कब मनाया जाता है
Anonymous Quiz
20%
8 मार्च
11%
10 जनवरी
21%
22 फरवरी
48%
22 मार्च
वायुमंडल में नाइट्रोजन कितना प्रतिशत है
Anonymous Quiz
6%
80%
9%
22%
83%
78%
3%
88%
अंतर्राष्ट्रीय तिथि रेखा का निर्धारण किस वर्ष किया गया
Anonymous Quiz
20%
1995
46%
1896
24%
1905
9%
1846
पौधे में गैस के लिए आदान-प्रदान रहते हैं
Anonymous Quiz
17%
जड़
14%
टहनी
19%
तना
49%
रंध्र
डॉल्फिन को किस श्रेणी में वर्गीकृत किया गया है
Anonymous Quiz
24%
मछली
54%
स्तनधारी
14%
उभयचर
7%
सरी सृप
पाचन तंत्र का हिस्सा नही है
Anonymous Quiz
11%
यकृत
12%
आंत
70%
कॉर्निया
7%
पित्ताशय