19BA3 PG College, Mdsr
823 subscribers
497 photos
1 video
95 files
127 links
Download Telegram
Forwarded from BA 3nd year 2024-25 pg clg mds
महाविद्यालय के समस्त विद्यार्थियों को सूचित किया जाता है कि आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत महाविद्यालय द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही है, अतः  इच्छुक प्रतिभागी प्रतियोगिता के समक्ष लिखित विभाग में संपर्क कर अपना नाम लिखवा सकते हैं।

संस्था स्तर पर विजेता छात्र जिला स्तर पर, जिला स्तर पर विजेता छात्र संभाग स्तर पर, संभाग स्तर पर विजेता छात्र राज्य स्तर पर प्रतिभागिता करेंगे।
प्रतियोगिता में भाग लेने वाले समस्त विद्यार्थियों  को प्रमाण पत्र दिया जाएगा।
*भाषण प्रतियोगिता*
मध्यप्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग के आदेशानुसार महाविद्यालय में आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत भाषण प्रतियोगिता का आयोजन रखा गया है जिसमें-
*भाषण का विषय -* स्वाधीनता के 75 वर्ष
*दिनांक* - 10/09/2022
*समय* - दोपहर 1:00 से 3:00 तक
*स्थान*- कक्ष क्रमांक 57 वाग्देवी कक्ष राजीव गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मंदसौर
*प्रतियोगिता के नियम* -
1. उपरोक्त दिए गए विषय पर ही प्रतियोगी को अपना भाषण प्रस्तुत करना होगा।
2. प्रतियोगी को भाषण देने हेतु अधिकतम 3 मिनिट दिए जाएंगे।
3. प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतियोगियों को निर्धारित समय से 5 मिनट पूर्व उपस्थित होना है।
4. प्रतियोगिता में भाग लेने वाले समस्त प्रतियोगियों को प्रमाण पत्र दिया जाएगा।

*नोट* - प्रतियोगिता हेतु प्रतियोगी अपने नाम निर्धारित तिथि के पूर्व वाणिज्य विभाग, बी.बी.ए. विभाग या समाजशास्त्र विभाग में नोट करवा सकते हैं।
Forwarded from BA 3nd year 2024-25 pg clg mds
नोटिस

*रंगोली प्रतियोगिता*
मध्यप्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग के आदेशानुसार महाविद्यालय में आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन रखा गया है जिसमें-
*रंगोली का विषय -* आज़ादी का अमृत महोत्सव
*दिनांक* - 07/09/2022
*समय* - प्रातः 9:00 से
*स्थान*- कक्ष क्रमांक 57 वाग्देवी कक्ष के कॉरिडोर में राजीव गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मंदसौर

*प्रतियोगिता के नियम* -

1. प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतियोगियों को निर्धारित समय से 5 मिनट पूर्व उपस्थित होना है।
2. प्रतियोगिता में भाग लेने वाले समस्त प्रतियोगियों को प्रमाण पत्र दिया जाएगा।
3. फ्री हैंड एवं बिंदु वाली दोनो प्रकार की रंगोली बनाई जा सकती है।
4. रंगोली बनाने के लिए 1 घंटे का समय दिया जाएगा।
5. थीम, कलर कम्पोजीशन, सममिति( symmetry), फिनिशिंग के आधार पर विजेता घोषित किया जाएगा।
इन सभी के अलग अलग अंक है।

*नोट* - प्रतियोगिता हेतु प्रतियोगी अपने नाम निर्धारित तिथि के पूर्व डॉ. रीना गामी, प्रो. सायमा परवीन को रसायन विभाग में एवं डॉ. विनीता कुलश्रेष्ठ जियोलॉजी विभाग में लिखवा सकते हैं।
प्रतिभागियों को रंगोली बनाने का सामान स्वयं लाना होगा।

प्रो. रीना गामी- +918982904572
प्रो. सायमा परवीन- +91 97709 77664
Forwarded from winner's group
PIBM SDP (1).pdf
2.2 MB
Emailing PIBM SDP.pdf
Forwarded from winner's group
सभी विद्यार्थियों को सूचित किया जाता है कि पुणे इंस्टीट्यूट आफ बिजनेस मैनेजमेंट (PIBM) द्वारा "नेशनल स्किल डेवलपमेंट कारपोरेशन" के साथ मिलकर अध्ययन के बाद विद्यार्थियों के रोजगार संबंधी अवसरों को सुनिश्चित करने के लिए *स्टूडेंट डेवलपमेंट प्रोग्राम* (SDP) आयोजित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य देश की जानी-मानी कंपनियों द्वारा सिलेक्शन के समय विद्यार्थियों में जो स्किल संबंधी योग्यताएं देखी जाती है, उनका विकास करना है। इस ट्रेनिंग प्रोग्राम के दौरान प्रतिभागियों को विभिन्न आवश्यक विषयों पर लेक्चर्स के अतिरिक्त प्रैक्टिकल सेशन अटेंड करने का अवसर प्राप्त होगा। इनमें एप्टिट्यूड, लॉजिकल रीजनिंग और संवाद कौशल जैसे महत्वपूर्ण विषय भी शामिल हैं।

यह प्रोग्राम *3 दिनों का* होगा जिसमें विद्यार्थियों को *प्रतिदिन 2 घंटे* पढ़ाया जाएगा। ट्रेनिंग प्रोग्राम के अंत में विद्यार्थियों को एक टेस्ट देना होगा, तत्पश्चात वे अपने सर्टिफिकेट प्राप्त कर सकेंगे। 
इसके अतिरिक्त सभी विद्यार्थी इस इंडक्शन प्रोग्राम की सामग्री को एक्सेस कर सकेंगे ताकि वे भविष्य में विभिन्न प्रकार की प्रतियोगी परीक्षाओं से पूर्व इसका रिवीजन कर सके।

*रजिस्ट्रेशन 11 सितंबर 2022 तक करना सुनिश्चित करें।*

*रजिस्ट्रेशन की लिंक:*
https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSfTj8gl7zG9iT_eNqaxucz_k9tMCC0zkTdqLMPo9MW1wC26yA/viewform

यह प्रोग्राम दिनांक 12 सितंबर से 14 सितंबर तक
(अधिक जानकारी हेतु प्रो.सी.एल. निंगवाल - 9826733625 पर संपर्क कर सकते हैं)
Forwarded from winner's group
Greetings!!

*Placement Drive of ICICI Bank*

Rajiv Gandhi Government P.G. College, Mandsaur Campus Drive for ICICI Bank.
Madhya Pradesh in Collaboration with NIIT (ICICI Bank) is arranging a "Placement Drive" on 22 of September, 2022. at 11:00am.
For All Graduates & Post Graduates students And Last Year Students(all stream)

Registration Link - https://docs.google.com/forms/d/1mmqveLkXYCLvUt72mOcsuf1GxcZ2yJW7fnG5jjLExlw/edit