19BA3 PG College, Mdsr
826 subscribers
497 photos
1 video
95 files
127 links
Download Telegram
कल दिनांक 15.11.2022 को प्रातः 11:00 बजे कक्ष क्रमांक 206 में बिरसा मुंडा जी की जयंती (जनजाति गौरव दिवस) का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में श्री बृजबिहारी बघेल सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी नारायणगढ़ , जिला मंदसौर रहेंगे।

अतः समस्त विद्यार्थियों की उपस्थिति अनिवार्य है।

कार्यक्रम संयोजक
डॉ. गोरा मुवेल
*बिरसा मुंडा जयंती (जनजाति गौरव दिवस) का आयोजन*

महाविद्यालय के समस्त छात्रों को सूचित किया जाता है कि
आज दिनांक 15.11.2022 को प्रातः 11:00 बजे कक्ष क्रमांक 206 में बिरसा मुंडा जी की जयंती (जनजाति गौरव दिवस) का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में श्री बृजबिहारी बघेल, सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी नारायणगढ़ , जिला मंदसौर रहेंगे।

अतः महाविद्यालय के समस्त छात्रों की उक्त कार्यक्रम में उपस्थिति अनिवार्य है।

दिनांक 15.11.2022
प्रातः 11.00 बजे
स्थान – कक्ष क्रमांक 206 (स्मार्ट क्लास रूम)

मुख्य वक्ता
*श्री बृजबिहारी बघेल* सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी, नारायणगढ़

अध्यक्षता
*डॉ. एल. एन. शर्मा*
प्राचार्य

कार्यक्रम संयोजक
*डॉ. गोरा मुवेल*
सहायक प्राध्यापक (अर्थशास्त्र)
Photo from Anil Kumar Arya (Patidar)
*प्रबुद्ध वर्ग संगोष्ठी*

वक्ता - श्री ब्रजेश जी जोशी, वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी, अध्यक्ष प्रेस क्लब मंदसौर
विषय -आत्मनिर्भर स्वतंत्र भारत
दिनांक- 24/11/2022
समय - दोपहर 12.30 बजे
स्थान- कक्ष क्रमांक 206 (स्मार्ट क्लास)

महाविद्यालय के समस्त विद्यार्थियों को सूचित किया जाता है कि कल संस्कृत विभाग एवं एनएसएस इकाई द्वारा संयुक्त रूप से आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत प्रबुद्ध वर्ग संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है, जिसका विषय *आत्मनिर्भर स्वतंत्र भारत* है। इस कार्यक्रम में आप सभी की उपस्थिति अनिवार्य है।

आज्ञा से

डॉ. एल. एन. शर्मा
प्राचार्य

डॉ. के.आर. सूर्यवंशी
विभागाध्यक्ष –संस्कृत

प्रो. अनिल कुमार आर्य
कार्यक्रम अधिकारी, रासेयो

डॉ. गोरा मुवेल
कार्यक्रम अधिकारी, रासेयो
*विश्व एड्स दिवस पर विशिष्ट व्याख्यान एवं जन जागरूकता रैली का आयोजन*

रेड रिबन क्लब एवं महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के संयुक्त तत्वावधान में विश्व एड्स दिवस के उपलक्ष्य में एड्स जागरूकता पर एक विशिष्ट व्याख्यान का आयोजन किया जाएगा एवं महाविद्यालय परिसर में रैली निकालकर छात्रों को एड्स के प्रति जागरूक किया जाएगा।
उक्त कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त शैक्षणिक स्टॉफ, अधिकारी एवं कर्मचारी, महाविद्यालय के समस्त छात्र सादर आमंत्रित है...

दिनांक 01 दिसंबर 2022
समय दोपहर 12.00 बजे
स्थान स्मार्ट क्लास कक्ष क्रमांक 206

डॉ. एल. एन. शर्मा
प्राचार्य

डॉ. के.आर. सूर्यवंशी
जिला समन्वयक, रेड रिबन क्लब एवं
जिला संगठक, रासेयो

प्रो. अनिल कुमार आर्य
कार्यक्रम अधिकारी एवं प्रभारी रेड रिबन क्लब

डॉ. गोरा मुवेल
कार्यक्रम अधिकारी, रासेयो एवं
सदस्य, रेड रिबन क्लब
*यातायात प्रबंधन के अंतर्गत सड़क सुरक्षा जागरूकता विषय पर विशिष्ट व्याख्यान*

वक्ता - श्री शैलेन्द्र सिंह चौहान, सब इंस्पेक्टर, यातायात थाना प्रभारी, मंदसौर
विषय – सड़क सुरक्षा जागरूकता
दिनांक- 10/12/2022
समय - दोपहर 11. 50 बजे
स्थान- कक्ष क्रमांक 206 (स्मार्ट क्लास)

समस्त विद्यार्थियों को सूचित किया जाता है कि कल दिनांक 10.12.2022 को दोपहर 12.00 बजे एनएसएस इकाई द्वारा यातायात प्रबंधन के अंतर्गत सड़क सुरक्षा जागरूकता को लेकर एक विशिष्ट व्याख्यान का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में आप सभी की उपस्थिति अनिवार्य है।

आज्ञा से

डॉ. एल. एन. शर्मा
प्राचार्य

डॉ. के.आर. सूर्यवंशी
विभागाध्यक्ष –संस्कृत

प्रो. अनिल कुमार आर्य
कार्यक्रम अधिकारी, रासेयो

डॉ. गोरा मुवेल
कार्यक्रम अधिकारी, रासेयो
*राष्ट्रीय सेवा योजना, एनसीसी एवं रेड रिबन क्लब के संयुक्त तत्त्वावधान में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यशाला का आयोजन*

वक्ता - श्रीमती चंदा मैडम,
अधीक्षक, नारकोटिक्स
कंट्रोल ब्यूरो, मंदसौर
विषय – नशा मुक्ति हेतु जागरूकता
दिनांक- 15/12/2022
समय - दोपहर 11. 50 बजे
स्थान- कक्ष क्रमांक 206 (स्मार्ट क्लास)
महाविद्यालय के समस्त विद्यार्थियों को सूचित किया जाता है कि दिनांक 15.12.2022 को दोपहर 12.00 बजे महविद्यालय की एनएसएस,एनसीसी एवं रेड रिबन क्लब इकाई द्वारा नशा मुक्ति जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में आप सभी की उपस्थिति अनिवार्य है।

आज्ञा से
डॉ. एल. एन. शर्मा
प्राचार्य एवं संरक्षक

डॉ. के.आर. सूर्यवंशी
विभागाध्यक्ष –संस्कृत

प्रो. अनिल कुमार आर्य
कार्यक्रम अधिकारी, रासेयो एवं प्रभारी रेड रिबन क्लब

डॉ. गोरा मुवेल
कार्यक्रम अधिकारी, रासेयो

प्रो. योगेश पटेल
प्रभारी, एनसीसी
Forwarded from BSc 3 Bio PG College Mds
All regular students of govt pg college mandsaur must join this group
Photo from Dr. Gora Muwel
*महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना, एन.सी.सी., रेड रिबन क्लब एवं यूथ रेडक्रास के संयुक्त तत्त्वावधान में राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में परिचर्चा एवं रक्त दान शिविर (Blood Donation Camp) का आयोजन*

दिनांक – 12/01/2023 को आयोजित कार्यक्रम विवरण इस प्रकार है....

*1. युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानन्द जी की प्रतिमा की स्वच्छता एवं माल्यार्पण*

समय – प्रातः 10.30 बजे
स्थान – स्वामी विवेकानंद उद्यान

2. परिचर्चा – *राष्ट्र के निर्माण में युवाओं की भूमिका एवं रक्त दान*
समय - प्रातः 11. 00 से 12.00 बजे तक
स्थान- कक्ष क्रमांक 206 (स्मार्ट क्लास)

3. *रक्तदान शिविर (ब्लड डोनेशन कैंप)*

समय - दोपहर 12. 00 बजे से 03.00 बजे तक
स्थान- डे केयर (कार्यालय के पास)

महाविद्यालय के समस्त विद्यार्थियों को सूचित किया जाता है कि युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद जी की जयंती एवं राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में दिनांक 12.01.2023 को प्रातः 10.30 बजे से *स्वामी विवेकानंद प्रतिमा की स्वच्छता एवं माल्यार्पण, राष्ट्र के निर्माण में युवाओं की भूमिका विषय पर परिचर्चा एवं रक्त दान शिविर* का आयोजन किया जा रहा है।

इस कार्यक्रम में आप सभी विद्यार्थियों की उपस्थिति अनिवार्य है।


आज्ञा से
डॉ. एल. एन. शर्मा
प्राचार्य एवं संरक्षक

डॉ. के.आर. सूर्यवंशी
जिला संगठक रासेयो

लेफ्टिनेंट प्रो. योगेश पटेल
एन.सी.सी. अधिकारी

प्रो. अनिल कुमार आर्य
कार्यक्रम अधिकारी, रासेयो
प्रभारी रेड रिबन क्लब एवं यूथ रेडक्रास

डॉ. गोरा मुवेल
कार्यक्रम अधिकारी, रासेयो
Forwarded from 20 BA 3 PG College Mdsr
*राष्‍ट्रीय मतदाता दिवस के तहत जिला स्तरीय निबंध प्रतियोगिता पी.जी. कॉलेज मंदसौर में 17 को...*


मंदसौर : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, मध्यप्रदेश, भोपाल के निर्देशानुसार 25 जनवरी, 2023 को राज्य से लेकर मतदान केन्द्र स्तर तक 13वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन किया जाना है। उक्त संबंध में जिला मंदसौर के समस्त महाविद्यालयों की जिला स्तरीय निबंध प्रतियोगिता शासकीय अग्रणी महाविद्यालय मंदसौर में दिनांक 17.01.2023 को दोपहर 02.30 बजे कक्ष क्रमांक 206 में आयोजित होगी।

जो विद्यार्थी उपरोक्त प्रतियोगिता में भाग लेना चाहते है वे अपने नाम निम्न व्हाट्स एप नंबर उपलब्ध कराएं
प्रो. अनिल कुमार आर्य (कार्यक्रम अधिकारी, राष्ट्रीय सेवा योजना) 9968908440

निबंध प्रतियोगिता का विषय
*"वोट जैसा कुछ नहीं, वोट जरूर डालेंगे हम"* रहेगा। निबंध की अनुमानित शब्द संख्या एक हजार रहेगी।
समय सीमा 1.30 घंटा रहेगी।

प्रतियोगिता में भाग ले रहें समस्त प्रतिभागियों के निबंधों को लिफाफे में बंद कर कलेक्टर कार्यालय जमा कराया जाएगा। जहां पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी, जिला मंदसौर द्वारा निर्मित चयन समिति द्वारा प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय क्रम में चयन किया जावेगा तथा चयनित छात्रों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के जिला स्तरीय कार्यक्रम में प्रशस्ति पत्र एवं नगद पुरस्कार राशि से सम्मानित किया जावेगा। नगद पुरूस्कार की राशि सीधे विजेताओं के बैंक खाते में ट्रांसफर की जावेगी।

जिले में प्रथम स्थान पर चयनित प्रविष्टि को राज्य स्तरीय कार्यक्रम में चयन हेतु भेजा जायेगा।

डॉ. एल. एन. शर्मा
प्राचार्य
शास. अग्रणी महाविद्यालय मंदसौर
पोस्टमैट्रिक ओबीसी (OBC)स्कॉलरशिप के लिए *लिस्ट में दिए गए नाम* देखकर विद्यार्थी अपना 2021-22 का फॉर्म लेकर तुरन्त डे केयर में अक्षय सर से संपर्क करें।
Photo from Anil Kumar Arya (Patidar)
*युवा उत्सव में भाग लेने वाले विद्यार्थियों के लिए सूचना है की कल होने वाले कार्यक्रम में युवा उत्सव के प्रमाणपत्र दिए जाएंगे*

महाविद्यालय के समस्त विद्यार्थियों को सूचित किया जाता है कि विश्व बैंक परियोजना अंतर्गत कल दिनांक 17 फरवरी 2023 को दोपहर 12:00 बजे कक्ष क्रमांक 206 में एक विशिष्ट व्याख्यान का आयोजन किया जा रहा है जिसका विषय है – "ब्यूटीफुल वर्ड ऑफ जेमस्टोन"। इस कार्यक्रम में आप समस्त विद्यार्थियों की उपस्थिति अनिवार्य है।

युवा उत्सव में भाग लेने वाले विद्यार्थियों के लिए सूचना है की कल होने वाले कार्यक्रम में पर युवा उत्सव के प्रमाणपत्र दिए जाएंगे।

डॉ. विनीता कुलश्रेष्ठ
प्रभारी, युवा उत्सव
जो विद्यार्थी mptaas पोर्टल पर सत्र 2021-22 मे स्कॉलरशिप आवेदन से वंचित रह गए थे , उनकी लिंक खोल दी गई है वे intermideate का ऑप्शन चयन कर आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए महाविद्यालय में संपर्क करे।
Forwarded from Anil Kumar Arya
*आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत प्रदर्शनी का उद्घाटन दिनांक 21 फरवरी 2023 को प्रातः 11.30 पर*

महाविद्यालय के समस्त विद्यार्थियों को सूचित किया जाता है कि भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के केंद्रीय संचार ब्यूरो भोपाल द्वारा हमारे महाविद्यालय परिसर में तकरीबन 25 स्क्वायर फीट के क्षेत्र में 5 दिवसीय डिजिटल प्रदर्शनी का शुभारंभ 21 फरवरी 2023 प्रातः 11:30 बजे किया जाएगा। यह प्रदर्शनी केंद्र सरकार की 8 साल की उपलब्धियों, कल्याणकारी योजनाओं के साथ ही स्वतंत्रता संग्राम पर केंद्रित रहेगी।

अतः दिनांक 21 फरवरी 2023 को उद्घाटन कार्यक्रम में प्रातः 11.30 पर सभी विद्यार्थियों की उपस्थिति अनिवार्य है।


आज्ञा से

डॉ एल.एन. शर्मा
प्राचार्य

डॉ. के.आर. सूर्यवंशी
जिला संगठन रासेयो

प्रो. अनिल कुमार आर्य
कार्यक्रम अधिकारी, रासेयो

डॉ. गोरा मुवेल
कार्यक्रम अधिकारी, रासेयो