19BA3 PG College, Mdsr
826 subscribers
497 photos
1 video
95 files
127 links
Download Telegram
Forwarded from winner's group
PIBM SDP (1).pdf
2.2 MB
Emailing PIBM SDP.pdf
Forwarded from winner's group
सभी विद्यार्थियों को सूचित किया जाता है कि पुणे इंस्टीट्यूट आफ बिजनेस मैनेजमेंट (PIBM) द्वारा "नेशनल स्किल डेवलपमेंट कारपोरेशन" के साथ मिलकर अध्ययन के बाद विद्यार्थियों के रोजगार संबंधी अवसरों को सुनिश्चित करने के लिए *स्टूडेंट डेवलपमेंट प्रोग्राम* (SDP) आयोजित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य देश की जानी-मानी कंपनियों द्वारा सिलेक्शन के समय विद्यार्थियों में जो स्किल संबंधी योग्यताएं देखी जाती है, उनका विकास करना है। इस ट्रेनिंग प्रोग्राम के दौरान प्रतिभागियों को विभिन्न आवश्यक विषयों पर लेक्चर्स के अतिरिक्त प्रैक्टिकल सेशन अटेंड करने का अवसर प्राप्त होगा। इनमें एप्टिट्यूड, लॉजिकल रीजनिंग और संवाद कौशल जैसे महत्वपूर्ण विषय भी शामिल हैं।

यह प्रोग्राम *3 दिनों का* होगा जिसमें विद्यार्थियों को *प्रतिदिन 2 घंटे* पढ़ाया जाएगा। ट्रेनिंग प्रोग्राम के अंत में विद्यार्थियों को एक टेस्ट देना होगा, तत्पश्चात वे अपने सर्टिफिकेट प्राप्त कर सकेंगे। 
इसके अतिरिक्त सभी विद्यार्थी इस इंडक्शन प्रोग्राम की सामग्री को एक्सेस कर सकेंगे ताकि वे भविष्य में विभिन्न प्रकार की प्रतियोगी परीक्षाओं से पूर्व इसका रिवीजन कर सके।

*रजिस्ट्रेशन 11 सितंबर 2022 तक करना सुनिश्चित करें।*

*रजिस्ट्रेशन की लिंक:*
https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSfTj8gl7zG9iT_eNqaxucz_k9tMCC0zkTdqLMPo9MW1wC26yA/viewform

यह प्रोग्राम दिनांक 12 सितंबर से 14 सितंबर तक
(अधिक जानकारी हेतु प्रो.सी.एल. निंगवाल - 9826733625 पर संपर्क कर सकते हैं)
Forwarded from winner's group
Greetings!!

*Placement Drive of ICICI Bank*

Rajiv Gandhi Government P.G. College, Mandsaur Campus Drive for ICICI Bank.
Madhya Pradesh in Collaboration with NIIT (ICICI Bank) is arranging a "Placement Drive" on 22 of September, 2022. at 11:00am.
For All Graduates & Post Graduates students And Last Year Students(all stream)

Registration Link - https://docs.google.com/forms/d/1mmqveLkXYCLvUt72mOcsuf1GxcZ2yJW7fnG5jjLExlw/edit
Forwarded from BA 3 PG College, Mdsr
महाविद्यालय के समस्त छात्रों को सूचित किया जाता है कि कल दिनांक 8 सितंबर 2022 को महाविद्यालय में प्रातः 9:00 बजे से कविता लेखन गायन प्रतियोगिता, प्रात: 11:00 बजे से गीत लेखन गायन एवं दोपहर 01.00 बजे से फैंसी ड्रेस (बहुरूप परिधान प्रतियोगिता) आयोजित वाग्देवी कक्ष में होगी, इच्छुक छात्र निम्न प्रतियोगिताओं में भाग के लिए यथा समय वाग्देवी कक्ष में उपस्थित रहेंगे।

जो छात्र प्रतियोगिता में भाग लेना चाहते हैं वे निम्न व्हाट्स नंबर पर मैसेज कर सूचना देंगे।

9968908440
Forwarded from BA 3 PG College, Mdsr
महाविद्यालय के समस्त विद्यार्थियों को सूचित किया जाता है कि आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत अंतिम दिवस की प्रतियोगिताएं निम्न प्रकार से है

दिनांक 10 सितंबर 2022 को प्रातः 9:00 बजे से *निबंध प्रतियोगिता का आयोजन* कालिदास कक्ष (विक्रमादित्य ब्लॉक)में होगा।

11:00 बजे से *स्वतंत्रता आंदोलन के ज्ञात एवं अज्ञात नायकों/बलिदानों की बड़ी एवं छोटी प्रेरक कहानी प्रतियोगिता* कक्ष क्रमांक 57 (वाग्देवी कक्ष) में संपन्न होगी।

1:00 बजे से कक्ष क्रमांक 57 (वाग्देवी कक्ष) में अधीनता के 75 वर्ष विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन होगा।

इच्छुक छात्र निर्धारित समय एवं निर्धारित स्थान पर प्रतियोगिताओं में भाग लेने हेतु उपस्थित रहे।

*समापन समारोह*
सायं 4:00 बजे से प्रतियोगिताओं का समापन समारोह आयोजित होगा, जिसमें समागत अतिथियों द्वारा विजेता छात्रों एवं प्रतियोगिता में भाग लेने वाले समस्त प्रतियोगियों को प्रमाण पत्र वितरित किए जाएंगे।

अतः समस्त छात्र प्रतियोगिताओं के समापन समारोह में भी अवश्य उपस्थित रहे।

आज्ञा से प्राचार्य
Photo from Anil Kumar Arya (Patidar)
Forwarded from BA 3 PG College, Mdsr
*भाषण प्रतियोगिता*
मध्यप्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग के आदेशानुसार महाविद्यालय में आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत भाषण प्रतियोगिता का आयोजन रखा गया है जिसमें-
*भाषण का विषय -* स्वाधीनता के 75 वर्ष
*दिनांक* - 10/09/2022
*समय* - दोपहर 1:00 से 3:00 तक
*स्थान*- कक्ष क्रमांक 57 वाग्देवी कक्ष राजीव गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मंदसौर
*प्रतियोगिता के नियम* -
1. उपरोक्त दिए गए विषय पर ही प्रतियोगी को अपना भाषण प्रस्तुत करना होगा।
2. प्रतियोगी को भाषण देने हेतु अधिकतम 3 मिनिट दिए जाएंगे।
3. प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतियोगियों को निर्धारित समय से 5 मिनट पूर्व उपस्थित होना है।
4. प्रतियोगिता में भाग लेने वाले समस्त प्रतियोगियों को प्रमाण पत्र दिया जाएगा।

*नोट* - प्रतियोगिता हेतु प्रतियोगी अपने नाम निर्धारित तिथि के पूर्व वाणिज्य विभाग, बी.बी.ए. विभाग या समाजशास्त्र विभाग में नोट करवा सकते हैं।
Photo from Anil Kumar Arya (Patidar)
महाविद्यालय के समस्त छात्रों को सूचित किया जाता है कि हिंदी दिवस (14 सितंबर 2022) के उपलक्ष में महाविद्यालय के वाग्देवी कक्ष में निम्न प्रतियोगिताएं आयोजित हो रही है...

*1. भाषण प्रतियोगिता* विषय - विश्व पटल पर हिंदी के महत्ता
समय - 12:30 से 1:30 तक

*2. काव्य पाठ प्रतियोगिता*
(हिंदी कवियों की रचनाओं पर आधारित)
समय - दोपहर 1:30 बजे से 2:30 तक

इच्छुक छात्र दिनांक 14 सितंबर 2022 को दोपहर 12:00 बजे वाग्देवी कक्ष में प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु उपस्थित रहें।
Forwarded from BA 3nd year 2024-25 pg clg mds
Department of chemistry is celebrating WORLD'S OZONE DAY on 16 September 2022.

All the students of science stream are invited to participate in POSTER PRESENTATION COMPETITION.
Theme : Monstreal protocol
Timing: 12 pm onward
Place :New buliding (Chemistry)

RULES:
1. One or two students can participate in one poster.
2. Poster theme should be based on OZONE DAY.
3. First, second, third Winners will get prizes.
4. All participants will get certificate of participation.

Participants should register them before 15th September 2022, 4pm in Department of Chemistry.
Forwarded from BA 3 PG College, Mdsr
महाविद्यालय के समस्त छात्र को सूचित किया जाता है कि यदि आपकी फेसबुक आईडी है तो आप इस लिंक पर जाकर महाविद्यालय के ऑफिशियल पेज को लाइक जरुर करें....

https://www.facebook.com/pgcmds

महाविद्यालय के ऑफिशियल पेज पर समस्त परीक्षा के सूचना, आजादी का अमृत महोत्सव में आयोजित प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले छात्रों के चित्र, सीसीई सूचना, महाविद्यालय में आयोजित होने वाले गतिविधियां अपलोड किया जाता है।

अतः समस्त छात्र महाविद्यालय की समस्त जानकारी के लिए महाविद्यालय का पेज लाइक करें।

https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=pfbid02ihFjC7Emh1Zu6tUPhaAr2S176Hv6qX9ZNiURwQYXnRWTuv2Goo8fANFUkbGVfk6nl&id=100064165802781

https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=pfbid0qZ7EDeduAq7HegTUuWDbTVog4wV3Mx6QomaBn46BSpxF6wy67rxyrudgCPUnE887l&id=100064165802781

https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=pfbid02HN3wkrRpB21vUMyHytUddG5KJD6pfsy7L8NLLqSKGS3vuPNMxAGQxP7Ve8v7ZPchl&id=100064165802781

https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=pfbid02pjpTzfwKkhqcbE49PGRdbvAFFsYGQwUhTEwLS4WXxxe1morQp4rc2eP2Lkb5ymy2l&id=100064165802781
Photo from Anil Kumar Arya (Patidar)
Forwarded from 20 BA 3 PG College Mdsr
*राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस)*

*छात्र पंजीयन ऑनलाइन एवं ऑफलाइन फॉर्म*

राजीव गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, मन्दसौर के नूतन शैक्षणिक सत्र- 2022-23 मेंं प्रवेश ले चुके समस्त नवागन्तुक छात्र एवं छात्राओं को यह सूचित किया जाता है कि हमारे देश की निःस्वार्थ सेवा-कार्य के लिए निर्मित एक महत्त्वपूर्ण प्रकल्प राष्ट्रीय सेवा योजना में प्रवेश हेतुु पंजीयन का प्रारम्भ दिनांक 22-09-2022 से दिनांक - 30-09-2022 तक किया जा रहा है।

https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSflOgiFi-AOae3s8qwCtn5yabpx4KPvC4Y20nITc6aiyWggxA/viewform?usp=sharing

अतः समस्त विद्यार्थी अधोनिर्दिष्ट प्रारूप में अपनी व्यक्तिगत जानकारी प्रदान कर रासेयो में पंजीयन करावेंं एवं महाविद्यालय के एनएसएस कक्ष अथवा संस्कृत विभाग में आकर छात्र पंजीयन का निर्धारित प्रपत्र भरकर उस पर चित्र लगाकर अवश्य जमा करावें। तभी आपका पंजीयन पूर्ण माना जाएगा।
वर्ष भर उत्कृष्ट कार्य करने वाले रासेयो स्वयं सेवकों को रासेयो स्थापना दिवस पर सम्मानित किया जाएगा।
रासेयो द्वारा सेवा कार्य से जुड़े विद्यार्थियों को A, B, C प्रमाणपत्र दिया जाता है, जो भविष्य में किसी भी शासकीय सेवा में अतिरिक्त लाभ देने का कार्य करता है। जैसे - भारतीय सेना इत्यादि ।

नोट - समस्त प्रारुप को हिन्दी भाषा में भरा जाना सुनिश्चित करें।
" Not me but You " (मैं नहीं, आप)

आज्ञा से

डॉ. आर.के. सोहोनी
प्राचार्य

डॉ. के. आर सूर्यवंशी
रासेयो, जिला संगठक, मंदसौर

प्रो. अनिल कुमार आर्य
कार्यक्रम अधिकारी
इकाई क्रमांक - 02
Photo from Anil Kumar Arya (Patidar)
Photo from Anil Kumar Arya (Patidar)
Forwarded from BA 3nd year 2024-25 pg clg mds
*रासेयो स्थापना दिवस कार्यक्रम*
दिनांक 23/09/2022 से 26/09/2022 तक

शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के समस्त विद्यार्थियों एवं रासेयो स्वयंसेवकों को सूचित किया जाता है कि उच्च शिक्षा विभाग मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार राष्ट्रीय सेवा योजना के 53 वीं स्थापना वर्षगांठ के अवसर पर महाविद्यालय की रासेयो इकाई द्वारा दिनांक 23.09.2022 से 26.09.2022 तक निम्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है…

1. *रासेयो बोर्ड का नवीनीकरण एवं रासेयो कक्ष की स्वच्छता एवं सौन्दर्यीकरण*
दिनांक - 23.09.2022
समय - प्रातः 11.00 बजे से 12.00 बजे तक

2. *ज्वाइन एनएसएस अभियान के तहत एनएसएस में छात्रों का पंजीयन*
दिनांक - 23.09.2022
समय - प्रातः 11.00 बजे से 04.30 बजे तक

3. *प्लास्टिक मुक्त परिसर हेतु श्रमदान, कचरा प्रबंधन एवं जागरूकता*
(उक्त गतिविधि के तहत रासेयो स्वयंसेवकों द्वारा महाविद्यालय परिसर की स्वच्छता)
दिनांक - 23.09.2022
समय – दोपहर 12.00 बजे से 01.00 बजे तक

4. *रासेयो स्वयंसेवकों के लिए बौद्धिक कार्यक्रम*
जिसमें रासेयो के इतिहास, संचालित गतिविधियाँ, रासेयो में प्रवेश का लाभ, रासेयो गीत, आदि के बारे में बताया जाएगा ।
दिनांक - 23.09.2022
समय – दोपहर 01.00 बजे से 02.00 बजे तक

5. *फीट इण्डिया अभियान के तहत रासेयो स्वयंसेवकों के लिए परेड, पीटी, योग एवं लघु दौड़ का आयोजन*

दिनांक - 24.09.2022
समय – प्रातः 11.00 बजे से 12.00 बजे तक

6. *रासेयो स्थापना दिवस कार्यक्रम का आयोजन*
(इस कार्यक्रम में वर्षभर रासेयो गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले रासेयो स्वयंसेवकों एवं वाघा बोर्डर की अनुभव यात्रा से लौटे स्वयंसेवकों को सम्मानित किया जाएगा, विगत वर्षों की उपलब्धियों, छायाचित्रों का प्रदर्शन किया जाएगा)
दिनांक - 24.09.2022
समय – दोपहर 12.15 बजे से 01.00 बजे तक

7. *ब्लड डोनेशन केम्पेन*
(इस गतिविधि के तहत रासेयो स्वयंसेवक जिला चिकित्सालय में जाकर रक्तदान करेंगे )
दिनांक - 24.09.2022
समय – दोपहर 01.30 बजे से 03.00 बजे तक

8. *नशा एवं प्लास्टिक मुक्त भारत जागरूकता रैली का आयोजन*
दिनांक - 26.09.2022
समय – दोपहर 12.15 बजे से 01.00 बजे तक

9. *आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत परिचर्चा का आयोजन*
(स्वतन्त्रता संग्राम आन्दोलन में सहभागी विभिन्न व्यक्तियों के योगदान, घटनाओं पर परिचर्चा का आयोजन)
दिनांक - 26.09.2022
समय – दोपहर 01.00 बजे से 02.00 बजे तक

राष्ट्रसेवा के लिए कृतसंकल्पित महाविद्यालय के समस्त विद्यार्थी एवं रासेयो स्वयंसेवक समाज एवं व्यक्तित्व निर्माण हेतु उक्त गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लें एवं रासेयो स्थापना दिवस कार्यक्रम को सफल बनावें ।

आज्ञा से

डॉ. आर.के. सोहोनी
प्राचार्य एवं संरक्षक

डॉ. के. आर सूर्यवंशी
रासेयो, जिला संगठक, मंदसौर

प्रो. अनिल कुमार आर्य
कार्यक्रम अधिकारी
इकाई क्रमांक - 02
Photo from Anil Kumar Arya (Patidar)