Bihar Work
680 subscribers
396 photos
39 files
367 links
बिहार बोर्ड (10th, 12th) और सरकारी नौकरी से संबंधित किसी भी प्रकार की सबसे पहले ताजा खबर पाए. @Biharwork

https://youtube.com/BiharWork
Download Telegram
बिहार बोर्ड ने शुक्रवार को आयोजित मैट्रिक परीक्षा के सामाजिक विज्ञान विषय की प्रथम पाली की परीक्षा को रद्द कर दिया है। अब यह परीक्षा दोबारा आठ मार्च को आयोजित की जाएगी। इसकी जानकारी बिहार बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर ने दी। उन्होंने बताया कि सामाजिक विज्ञान के प्रथम पाली में आठ लाख 46 हजार 504 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। अब इनकी परीक्षा आठ मार्च को दोबारा ली जाएगी।

उन्होंने बताया कि प्रश्न पत्र लीक मामले की पूरी जांच की गई है। जांच में पता चला कि सामाजिक विज्ञान की प्रथम पाली की परीक्षा के क्रम में 111-0470581 क्रमांक का प्रश्न पत्र जमुई जिले में किसी अन्य व्यक्ति के वॉट्सऐप पर भेजा गया। यह प्रशन पत्र जमुई जिले के स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ब्रांच, झाझा से हुआ है। सुबह परीक्षा शुरू होने के पूर्व बैंक से प्रश्न पत्र को निकाले जाने और इसका फोटो खींचकर वॉट्सऐप पर भेजे जाने की संभावना ज्ञात हुई है।