मानसिक स्वास्थ्य संकटों में हमारी ताकत और लचीलापन बनाता है। प्राकृतिक आपदाओं, संघर्षों और विस्थापन का प्रभाव हर साल लाखों लोगों पर पड़ता है, और मानसिक तनाव अक्सर शारीरिक सुरक्षा बहाल होने के बाद भी बना रहता है। इस #WorldMentalHealthDay पर याद रखें: मानसिक स्वास्थ्य सहायता कोई विलासिता नहीं, बल्कि जरूरी है।
❤70👍13👎6😢5😁1
नोएडा शाखा
CSAT बैच
माध्यम: हिंदी
मोड: ऑफलाइन और ऑनलाइन
बैच के संबंध में विस्तृत जानकारी पाने के लिए आप इस लिंक: https://drishti.xyz/dla-web-app-social पर क्लिक करें
अधिक जानकारी के लिये संपर्क करें : 87501 87501

❤14🥰3
100000 में से कौन-सी बड़ी-से-बड़ी संख्या घटाई जाए कि प्राप्त संख्या 32, 45, 60 और 130 से पूर्णतः विभाजित हो?
Anonymous Quiz
11%
(a) 82180
53%
(b) 81820
30%
(c) 81280
7%
(d) 88210
❤43👍9👎5👏3
इस 13 अक्तूबर, आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस पर लचीलेपन में निवेश करें, रोकथाम को प्राथमिकता दें और सुरक्षित भविष्य बनाएं।
❤47👏8👍6
नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय संग्रहालय में स्थापित बुद्ध के पवित्र अवशेष रूस के कलमीकिया गणराज्य में प्रदर्शनी के लिए भेजे जाएंगे। इस अवसर पर 11 वरिष्ठ भारतीय भिक्षुओं का उच्च-स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी उपस्थित होगा। ये भिक्षु स्थानीय श्रद्धालुओं को आशीर्वाद देंगे और क्षेत्र की बौद्ध बहुल आबादी के लिए धार्मिक सेवा का संचालन करेंगे।
पवित्र अवशेषों का स्वागत कलमीकिया के बौद्ध धर्मगुरु शाजिन लामा, गेशे तेनज़िन चोइदक, गणराज्य के प्रमुख श्री बटू सर्गेयेविच खासिकोव और अन्य प्रतिष्ठित बौद्ध संघ सदस्यों द्वारा किया गया। यह प्रदर्शनी रूस में पहली बार आयोजित की जा रही है और इसे भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के सहयोग से अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध परिसंघ (IBC), राष्ट्रीय संग्रहालय और इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र (IGNCA) द्वारा आयोजित किया जा रहा है। प्रदर्शनी 11-18 अक्टूबर, 2025 तक राजधानी एलिस्टा में आयोजित की जाएगी।
पवित्र अवशेषों को एलिस्टा के मुख्य बौद्ध मठ, गेडेन शेडुप चोइकोरलिंग मठ में स्थापित किया जाएगा, जिसे "शाक्यमुनि बुद्ध का स्वर्णिम निवास" भी कहा जाता है। यह 1996 में जनता के लिए खोला गया एक महत्वपूर्ण तिब्बती बौद्ध केंद्र है, जो काल्मिक मैदानों से घिरा हुआ है।
अवशेषों के साथ अन्य अधिकारी और बौद्ध शिक्षाविद भी उपस्थित रहेंगे। उन्हें राष्ट्रीय संग्रहालय से भारतीय वायु सेना के विशेष विमान द्वारा पूर्ण धार्मिक पवित्रता और प्रोटोकॉल के तहत काल्मिकिया लाया जाएगा।
काल्मिकिया रूस के यूरोपीय भाग के दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्र में स्थित है, जो कैस्पियन सागर से सटा हुआ है। यह क्षेत्र विशाल घास के मैदानों और रेगिस्तानी इलाकों के लिए जाना जाता है। काल्मिक, ओइरात मंगोलों के वंशज हैं, जो 17वीं शताब्दी की शुरुआत में पश्चिमी मंगोलिया से यहां आए थे। उनका इतिहास खानाबदोश जीवन शैली से जुड़ा है, जो उनकी संस्कृति पर गहरा प्रभाव डालता है।
यूरोप में काल्मिकिया ही एकमात्र ऐसा क्षेत्र है जहां के लोग महायान बौद्ध धर्म का पालन करते हैं। इससे पहले, काल्मिकिया का तीसरा अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध मंच 24-28 सितंबर, 2025 को राजधानी एलिस्टा में आयोजित किया गया था।

❤38👍12