सुप्रीम कोर्ट ने धार (मध्य प्रदेश) स्थित विवादित भोजशाला मंदिर/कमाल मौला मस्जिद परिसर में बसंत पंचमी के दिन हिंदू पूजा और मुस्लिम नमाज़ दोनों की अनुमति दी।
अदालत ने यह भी निर्देश दिया कि ASI के वैज्ञानिक सर्वेक्षण की रिपोर्ट खुली अदालत में सार्वजनिक की जाए और दोनों पक्षों को उसकी प्रतियाँ दी जाएँ। अंतिम निर्णय तक परिसर की यथास्थिति बनी रहेगी और सुप्रीम कोर्ट ने मामले के गुण-दोष पर कोई राय नहीं दी। आगे की सुनवाई मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच करेगी।
भोजशाला 11वीं शताब्दी का ASI-संरक्षित स्मारक है, जिसे हिंदू, वाग्देवी (सरस्वती) मंदिर और मुस्लिम, कमाल मौला मस्जिद मानते हैं। 2003 की व्यवस्था के अनुसार हिंदू मंगलवार और मुस्लिम शुक्रवार को प्रार्थना करते रहे हैं। हाईकोर्ट के आदेश पर ASI द्वारा वैज्ञानिक सर्वेक्षण किया जा रहा है। ASI ने राष्ट्रीय भूभौतिकीय अनुसंधान संस्थान (एनजीआरआई ) से ग्राउंड-पेनेट्रेटिंग रडार (GPR) सर्वेक्षण करने का अनुरोध किया है, ताकि भूमिगत संरचनाओं को बिना नुकसान समझा जा सके।
ग्राउंड-पेनेट्रेटिंग रडार (GPR) क्या है?
इस तकनीक में ज़मीन की सतह से रडार तरंगें भेजी जाती हैं और नीचे से लौटने वाले संकेतों को पढ़ा जाता है, जिससे दबे हुए ढाँचों की 3-डी तस्वीर बनती है। क्योंकि ये तरंगें फैलकर लौटती हैं, इसलिए कभी-कभी तस्वीरें साफ़ नहीं होतीं -इसी कारण इनके नतीजों को समझने में विशेषज्ञों की सावधानी ज़रूरी होती है।
.

❤67👍9🔥4🥰1
शिक्षा केवल डिग्री नहीं, बल्कि सोच को दिशा देने की शक्ति है।
हर किताब एक नई राह खोलती है, हर सवाल एक बेहतर भविष्य की शुरुआत करता है।

❤63👍5👏3
इस राष्ट्रीय बालिका दिवस पर जानिये कि शिक्षा एक लड़की की ज़िंदगी ही नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों का भविष्य कैसे बदल देती है। एक शिक्षित बेटी परिवार को सशक्त बनाती है, समाज को मजबूत करती है और देश की प्रगति की नींव रखती है।
👍48❤20🥰2🔥1
एक वोट, एक आवाज़! अपने अधिकार का प्रयोग करें और लोकतंत्र को मज़बूत बनायें।
❤53👍1