GK GS QUIZ FOR ALL EXAM'S
238K subscribers
3.18K photos
98 videos
16 files
3.34K links
यहाँ सभी प्रकार के Gk Quiz अपडेट किये जाते हैं जो सभी एग्जाम के लिए उपयोगी और महत्वपूर्ण है.

𝐂𝐨𝐧𝐭𝐚𝐜𝐭 𝐀𝐝𝐦𝐢𝐧' 👉 @rav28
Download Telegram
– अमेरिका के सहयोगी माने जाने वाले ज्यादातर यूरोपीय देश इस समारोह से गायब रहे।
– संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) के पांच स्थायी सदस्यों में से अमेरिका के अलावा किसी भी देश ने बोर्ड में शामिल होने की पुष्टि नहीं की।
– रूस ने कहा है कि वह इस प्रस्ताव पर विचार कर रहा है।
– फ्रांस ने इसमें शामिल होने से मना कर दिया है।
– ब्रिटेन ने कहा है कि फिलहाल वह बोर्ड में शामिल नहीं होगा।
– चीन ने अभी तक यह नहीं बताया है कि वह इसमें शामिल होगा या नहीं।

इजराइल को ट्रम्प के ‘बोर्ड ऑफ पीस’ से नाराजगी
– इजराइल ट्रम्प के पीस बोर्ड को लेकर नाराजगी जाहिर कर चुका है।
– नेतन्याहू के ऑफिस के मुताबिक, विदेश मंत्री गिदोन सार इस मुद्दे को अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो के सामने उठाएंगे।
– हालांकि, यह नहीं बताया गया कि बोर्ड का कौन सा हिस्सा इजराइल को आपत्तिजनक लग रहा है।
– मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मुख्य समस्या तुर्किए विदेश मंत्री हाकान फिदान को शामिल करने से है।
– तुर्किए को हमास का समर्थक माना जाता है और इजराइल के साथ इसका संबंध तनावपूर्ण हैं।
– तुर्किए के राष्ट्रपति रजब तैय्यब एर्दोगन ने इजराइल की गाजा कार्रवाई की कड़ी आलोचना की है।
– इजराइल का कहना है कि ऐसे देशों को गाजा के प्रशासन में शामिल नहीं किया जाना चाहिए।
– इजराइली राष्ट्रीय सुरक्षा मंत्री इतामार बेन-गवीर ने नेतन्याहू के बयान का समर्थन करते हुए कहा कि गाजा को ‘कार्यकारी बोर्ड’ की जरूरत नहीं, बल्कि हमास को खत्म करने और बड़े पैमाने पर खुद से पलायन की जरूरत है।
❤12
इंदिरा गांधी शांति, निरस्त्रीकरण और विकास पुरस्कार 2025 के लिए किसे चुना गया?
Anonymous Quiz
18%
ग्राका माचेल
19%
डेनियल
56%
मिशेल बाचेलेट
7%
वांगारी मथाई
👍5❤3🥰2
– ग्राका माचेल, मोजाम्बिक की जानी-मानी राजनेता, समाजसेवी और मानवाधिकार कार्यकर्ता हैं।
– उन्‍हें इंदिरा गांधी शांति, निरस्त्रीकरण और विकास पुरस्कार 2025 दिए जाने की घोषणा 21 जनवरी, 2026 को हुई।
– पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार शिवशंकर मेनन की अध्यक्षता वाली अंतरराष्ट्रीय निर्णायक मंडल ने उनके नाम की घोषणा की।
– ग्राका माचेल को शिक्षा, स्वास्थ्य और पोषण, आर्थिक सशक्तिकरण और मानवीय कार्यों के क्षेत्रों में कठिन परिस्थितियों में किए गए उनके “अभूतपूर्व कार्य” के लिए चुना गया।

ग्राका माचेल का जीवन
– ग्राका माचेल का जन्म 17 अक्टूबर 1945 को मोजाम्बिक के एक ग्रामीण इलाके में ग्रासा सिम्बिने के रूप में हुआ था।
– उन्‍होंने महिला सशक्तिकरण, बाल विकास और सामाजिक बदलाव के लिए कई संस्थानों के साथ काम किया है।
– 1973 में मोजाम्बिक लिबरेशन फ्रंट से जुड़कर स्वतंत्रता आंदोलन में हिस्सा लिया। शिक्षक के रूप में भी काम किया।
– 1975 में देश को आजादी मिलने के बाद ग्रासा माशेल मोजाम्बिक की पहली शिक्षा और संस्कृति मंत्री बनीं।

दो राष्‍ट्रपतियों से शादी
– माचेल ने 1975 मे मोजाम्‍बीक के पहले राष्‍ट्रपति समोरा मकेल से शादी की थी।
– 1988 मे माचेल ने दक्षिण अफ्रीका के राष्‍ट्रपति तत्‍कालीन नेल्सन मंडेला से दूसरी शादी की थी।


– माचेल 2 अलग-अलग देशों को फर्स्‍ट लेडी बनने वाली इकलौती महिला हैं।
– 1990 के दशक में, माचेल ने सशस्त्र संघर्ष के बच्चों पर पड़ने वाले प्रभाव पर संयुक्त राष्ट्र के एक महत्वपूर्ण अध्ययन का नेतृत्व किया।
– इसके बाद से उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय निकायों में अपनी सेवाएं दी हैं।
– महिला सशक्तिकरण, बाल विकास और सामाजिक परिवर्तन को बढ़ावा देने वाली संस्थाओं की स्थापना की है।

इंदिरा गांधी पुरस्कार
– इस पुरस्कार की स्थापना वर्ष 1986 में ‘इंदिरा गांधी मेमोरियल ट्रस्ट’ द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की याद में की गई थी।
– इसमें एक करोड़ रुपये का पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र सहित एक ट्रॉफी शामिल है।
– ट्रॉफी एक वर्गाकार हेमेटाइट जैस्पर पत्थर से बनी है, वही पत्थर जो नई दिल्ली के शक्ति स्थल स्थित इंदिरा गांधी की समाधि पर भी लगा है।
❤6
🎤 SSC की नई क्रांति के लिए तैयार हो जाइए | Live Session
Live Now🔥🔥
नमस्कार दोस्तों! स्वागत है आप सभी का इस महत्वपूर्ण Live Session में।
आज हम बात करने वाले हैं SSC की दुनिया में आने वाले बड़े बदलावों की, जो लाखों अभ्यर्थियों के भविष्य को प्रभावित कर सकते हैं।
SSC CGL 2026 का नोटिफिकेशन आ चुका है क्या क्यार Exam Pattern में बदलाव हुआ है ! Sectional Timing और Sectional Cut-off लागू है? आगे की रणनीति कैसी होगी !!
इन सभी सवालों के जवाब आज की इस Live Session में विस्तार से जानेंगे।

अभिनय सर राकेश यादव सर लाइव है जल्दी देखे👇👇👍👇👇👍👍

https://www.youtube.com/live/uSuwHIDUvic?si=xDbyb5MWHWmrG0WE
❤1
किस देश ने वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (WHO) से जनवरी 2026 में खुद को पूरी तरह से अलग कर लिया और हेडक्‍वार्टर से अपना झंडा हटा लिया?
Anonymous Quiz
9%
चीन
33%
फ्रांस
28%
जर्मनी
30%
यूएसए
❤7👍2👎2🥰1
– अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने 2025 में राष्ट्रपति बनने के पहले ही दिन WHO से बाहर होने का फैसला किया था।
– एक वर्ष के नोटिस पीरियड खत्‍म होने के बाद जनवरी 2026 में अमेरिका ने खुद को पूरी तरह से WHO से अलग कर लिया।
– इसके बाद हेडक्‍वार्टर से अमेरिकी झंडा हटा लिया गया।
– अमेरिका अब देशों के साथ सीधे संपर्क करके रोग निगरानी और दूसरे प्राथमिकताओं पर काम करेगा।
– एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस फैसले से अमेरिका के साथ-साथ दुनिया के हेल्थ सिस्टम पर असर पड़ सकता है।

अमेरिका क्‍यों हटा
– अमेरिकी विदेश विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि WHO बीमारियों को रोकने, संभालने और जानकारी शेयर करने में नाकाम रहा है।
– इसे अमेरिकी कानून के खिलाफ भी माना जा रहा है।
– अमेरिका WHO का सबसे बड़ा दानदाता रहा है और संगठन के कुल बजट का करीब 18% देता था।
– WHO ने कहा है कि इस साल के मध्य तक उसे अपने करीब एक चौथाई कर्मचारियों की संख्या कम करनी पड़ सकती है।

WHO की 2 हजार 380 करोड़ फीस बकाया
– अमेरिका पर WHO की करीब 2 हजार 380 करोड़ रुपए से ज्यादा की फीस बकाया है।
– हालांकि, ट्रम्प प्रशासन का कहना है कहा कि वे कोई भुगतान नहीं करेंगे क्योंकि WHO को पहले ही जरूरत से ज्यादा दिया गया है।
– अमेरिकी कानून के मुताबिक किसी अंतरराष्ट्रीय संगठन से बाहर होने के लिए एक साल पहले नोटिस देना और सभी बकाया भुगतान करना जरूरी होता है।
– हालांकि, अमेरिकी विदेश विभाग के एक अधिकारी ने इस बात का खंडन किया कि कानून में ऐसी कोई शर्त है कि निकासी से पहले कोई भी भुगतान करना जरूरी है।
– WHO ने बताया है कि अमेरिका ने 2024 और 2025 की फीस अब तक नहीं दी है।

अमेरिकी मदद रोकी
– राष्ट्रपति ने WHO को भविष्य में दी जाने वाली किसी भी तरह की अमेरिकी सरकारी मदद और संसाधनों पर रोक लगा दी है।
– जनवरी 2026 में WHO प्रमुख टेड्रोस एडनॉम गेब्रेयेसस ने कहा था कि उन्हें उम्मीद है कि अमेरिका फिर से WHO में शामिल होगा।
– उसका बाहर जाना अमेरिका और दुनिया दोनों के लिए नुकसान है।

ऐसे मिलता है WHO को फंड
– फंड सदस्‍य देश और निजी संस्‍थाएं देती हैं।
– देश अपनी संपत्ति और जनसंख्‍या के हिसाब से फंड देते हैं।
– अमेरिका के बाद सबसे बड़ा फंड बिल एंड मेलिंडा गेटस फाउंडेशन देता है।
– फ‍ंडिंग करने वाले देशें में अमेरिका, जर्मनी और ब्रिटेन टॉप पर है।

WHO
– यह 7 अप्रैल 1948 को स्थापित एक प्रमुख अंतरराष्ट्रीय सार्वजनिक स्वास्थ्य एजेंसी है।
– इसका मुख्य कार्य वैश्विक स्वास्थ्य संबंधी मामलों का समन्वय करना और स्वास्थ्य नीतियों को लागू करना है।
– मुख्यालय जिनेवा (स्विट्ज़रलैंड) में स्थित है।
❤13👍1
वर्ल्‍ड बैंक की रिपोर्ट के अनुसार भारत में प्रदूषण से हर साल कितने लाख लोगों की मौत हो जाती है, जिसका जिक्र IMF की पूर्व अर्थशास्‍त्री गीता गोपीनाथन ने दावोस में वर्ल्‍ड इकनॉमिक फोरम के दौरान मीडिया से किया?
Anonymous Quiz
14%
10 लाख
48%
15 लाख
35%
17 लाख
3%
20 लाख
❤7🥰5👍2
– वर्ल्ड बैंक की 2022 की रिपोर्ट के अनुसार भारत में हर साल करीब 17 लाख लोगों की मौत प्रदूषण के कारण होती है।
– IMF की पूर्व मुख्‍य अर्थशास्‍त्री और हार्वर्ड यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर गीता गोपीनाथ ने कहा कि वर्ल्ड बैंक की 2022 की एक रिपोर्ट के मुताबिक यह देश में होने वाली कुल मौतों का लगभग 18% है।
– गीता गोपीनाथ दावोस में 21 जनवरी 2026 को वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (WEF) की मीटिंग में शामिल होने पहुंची थीं।
– दावोस में भारतीय मीडिया से बात करते हुए पॉल्यूशन को भारत के लिए टैरिफ से ज्यादा बड़ा खतरा बताया है।
– उन्होंने कहा कि जब नए कारोबार और आर्थिक विकास की बात होती है, तो चर्चा ज्यादातर व्यापार, टैरिफ और नियमों तक सीमित रहती है, जबकि प्रदूषण को उतनी अहमियत नहीं दी जाती।

विदेशी इन्वेस्टर पर्यावरण भी ध्यान में रखते हैं
– गीता गोपीनाथ ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय निवेशक जब भारत में कारोबार शुरू करने और यहां रहने की योजना बनाते हैं, तो वे पर्यावरण को भी ध्यान में रखते हैं।
– खराब हवा और खराब रहने की स्थिति, खासकर सेहत से जुड़े खतरे, निवेशकों को रोक सकते हैं।
– उन्होंने यह भी कहा कि यह चिंता उन भारतीयों के लिए और भी ज्यादा है जो रोज प्रदूषित शहरों में रहते और काम करते हैं।
– प्रदूषण पर कंट्रोल और नियमों में ढील जैसे मुद्दों पर तुरंत पॉलिसी लेवल पर कदम उठाने की जरूरत है।
– भारत जब खुद को एक ग्लोबल आर्थिक और मैन्युफैक्चरिंग सेंटर के तौर पर पेश कर रहा है, तब ये बातें साफ करती हैं कि साफ शहर और बेहतर जीवन स्थितियां बहुत जरूरी हैं।

लैंसेट रिपोर्ट 2025 में भी 17 लाख मौतों की बात
– लैंसेट काउंटडाउन ऑन हेल्थ एंड क्लाइमेट चेंज ने भी 29 अक्टूबर 2025 को जारी रिपोर्ट में 17 लाख लोगों की मौत की पुष्टि की थी।
– लैंसेट की यह रिपोर्ट 71 शैक्षणिक संस्थानों और UN एजेंसियों से जुड़े 128 एक्सपर्ट्स ने मिलकर तैयार की है।
– भारत में वायु प्रदूषण अब सिर्फ एक पर्यावरण की समस्या नहीं बल्कि यह लोगों की जान और देश की अर्थव्यवस्था दोनों के लिए बड़ा खतरा बन चुका है।
– रिपोर्ट के मुताबिक, 2022 में भारत में PM 2.5 नामक बारीक प्रदूषक कणों के कारण 17 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हुईं।
– ये 2010 के मुकाबले 38% ज्यादा हैं।
– इनमें से करीब 44% मौतें कोयला और पेट्रोलियम जैसे जीवाश्म ईंधनों (फॉसिल फ्यूल) के जलने से हुईं।
– रिपोर्ट में कहा गया है कि सिर्फ कोयले के कारण करीब 3 लाख 94 हजार लोगों की मौत हुई।
– ज्यादातर मौतें थर्मल पावर प्लांट से निकलने वाले प्रदूषण की वजह से हुईं।
– इसके अलावा सड़कों पर चलने वाले वाहनों में इस्तेमाल होने वाले पेट्रोल से भी बड़ी संख्या में मौतें जुड़ी हैं।

वायु प्रदूषण से ₹30 लाख करोड़ का नुकसान
– रिपोर्ट की प्रमुख लेखिका मारियाना रोमानेलो ने कहा कि भारत के लिए एक अलग रिपोर्ट तैयार की गई है, क्योंकि देश जलवायु परिवर्तन और प्रदूषण से बहुत ज्यादा प्रभावित है।
– रिपोर्ट में यह भी बताया गया था कि 2022 में बाहर की हवा (PM2.5, धुआं, गाड़ियों का प्रदूषण, फैक्ट्रियां) के प्रदूषण से होने वाली मौतों का आर्थिक नुकसान करीब 339 अरब डॉलर (करीब 30 लाख करोड़ रुपए) रहा।
– यह भारत की कुल अर्थव्यवस्था का करीब 9.5% है।

केंद्र ने माना, 40% प्रदूषण ट्रांसपोर्ट सेक्टर से
– केंद्र सरकार ने दिसंबर 2025 में माना था कि दिल्ली में होने वाले प्रदूषण का करीब 40% हिस्सा गाड़ियों से आता है।
– केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा था कि इसकी बड़ी वजह पेट्रोल और डीजल पर चलने वाली गाड़ियां हैं।
– उन्होंने कहा कि अब ऐसे ईंधन अपनाने की जरूरत है जो कम गंदगी फैलाएं।
– वहीं, संसद में सरकार ने कहा था कि अभी ऐसा कोई पक्का सबूत नहीं है जिससे यह साफ साबित हो सके कि प्रदूषण सीधे तौर पर फेफड़ों की बीमारियों की वजह बनता है।
– लेकिन सरकार ने यह जरूर माना कि गंदी हवा सांस से जुड़ी बीमारियों को बढ़ा सकती है।
– स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले तीन सालों में दिल्ली में सांस की बीमारियों के दो लाख से ज्यादा मामले सामने आए हैं।
– इनमें से करीब 30 हजार लोगों को ज्यादा बीमार होने की वजह से अस्पताल में भर्ती करना पड़ा।
❤10🥰1👏1
तेल का एक बैरल लगभग किसके बराबर है?
Anonymous Quiz
9%
131 लीटर
63%
159 लीटर
24%
257 लीटर
4%
321 लीटर
❤11👍5
आहार श्रृंखला में, पादपों द्वारा प्रयुक्त सौर ऊर्जा होती है केवल-
Anonymous Quiz
26%
10 प्रतिशत
37%
1 प्रतिशत
32%
0.1 प्रतिशत
5%
0.01 प्रतिशत
❤9🔥2🏆1
राष्ट्रीय विज्ञान दिवस किस प्रसिद्ध भारतीय वैज्ञानिक के सम्मान में मनाया जाता है?
Anonymous Quiz
6%
जे. सी. बोस
68%
सी. वी. रमन
20%
एस. रामानुजन
6%
एच. जे. भाभा
❤4🏆3👍2🔥1
पृथ्वी के विषुवत रेखीय व्यास की लम्बाई क्या है ?
Anonymous Quiz
12%
7951 मील
54%
7927 मील
27%
7910 मील
7%
8000 मील
❤9👍1
पृथ्वी की सही आकृति क्या है ?
Anonymous Quiz
20%
इलिपसायड
51%
जिऑयड
23%
स्फेरायड
6%
कोई नही
❤2👍2🔥2👏1
निम्नलिखित मे से किस ग्रह के सर्वाधिक उपग्रह है?
Anonymous Quiz
10%
शुक्र
35%
शनि
52%
वृहस्पति
3%
अरुण
❤4👏2🏆1
This media is not supported in your browser
VIEW IN TELEGRAM
🚨 UPSC Aspirants, Taiyaar Ho Jaiye Aaj Sham 7 bje K Liye!!!

🔥 Pratigya Diwas par aa raha hai UPSC ka sabse bada offer!

Alakh Sir lekar aa rahe hain kuch khaas jo aap miss nahi karna chahenge. 🎁

📢 Bade Announcements
🎉 Exciting Surprises

⏰ 6 June | 7 PM
📺 UPSC Wallah YouTube Channel
Link 👇
https://www.youtube.com/watch?v=SGnUzOAuCGI

🔔 Reminder Set Kar Lijiye!
❤3👍1
केंद्र सरकार ने कितने लोगों को पद्म भूषण अवॉर्ड 2026 देने की घोषणा की?
Anonymous Quiz
13%
7
28%
9
55%
13
5%
20
❤6👍3
– यह सम्मान भारत सरकार द्वारा दिया जाने वाला तीसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान है।
– पद्म भूषण’ उच्च क्रम की विशिष्ट सेवा के लिए दिया जाता है।
❤1