*आवश्यक सूचना*
हिन्दू कालेज, मुरादाबाद में अध्ययनरत समस्त विद्यार्थियों को सूचित किया जाता है कि हिन्दू कालेज परिसर में संचालित इग्नू अध्ययन केंद्र पर विभिन्न स्नातक, परास्नातक, डिप्लोमा, पीजी डिप्लोमा एवं सर्टिफिकेट पाठ्यक्रमों में ऑनलाइन प्रवेश की प्रक्रिया इग्नू नई दिल्ली द्वारा संचालित हो रही है। प्रवेश की अंतिम तिथि 10 अगस्त 2023 है। इच्छुक विद्यार्थी इग्नू की वेबसाइट www.ignou.ac.in पर समर्थ पोर्टल के माध्यम से अपनी रुचि के रोज़गारपरक पाठ्यक्रमों में प्रवेश ले सकते हैं। आप इग्नू के कोर्स अपनी नियमित पढ़ाई के साथ भी कर सकते हैं। अधिक जानकारी हेतु रविवार को प्रातः 10 बजे से सांय 3 बजे तक इग्नू अध्ययन केंद्र पर सम्पर्क कर सकते हैं।
प्रो0 ए0 के0 सिंह
समन्वयक
इग्नू अध्ययन केंद्र
हिन्दू कालेज, मुरादाबाद

👍44👏5❤4
आवश्यक सूचना
समस्त ऐसे विद्यार्थी जो अन्य विश्वविद्यालय से स्नातक (UG) उत्तीर्ण करके आये हैं को सूचित किया जाता है कि वे अपना प्रवजन प्रमाण पत्र (Migration Certificate) दिनांक 22-08-2023 तक परीक्षा विभाग में निम्न प्रपत्र के साथ जमा करें जिससे विद्यार्थी का नामांकन महात्मा ज्योतिबा फुले रूहेलखण्ड विश्वविद्यालय, बरेली में कराया जा सके-
1. नामांकन फार्म (यदि उपलब्ध हो तो),
2. मूल प्रवजन प्रमाण-पत्र (Migration Certificate)
3. हाई स्कूल की अंकतालिका एवं प्रमाण-पत्र की छायाप्रति,
4. इण्टरमीडिएट की अंकलालिका एवं प्रमाण-पत्र की छायाप्रति,
5. स्नातक की अंकतालिका एवं उपाधि (डिग्री) की छायाप्रति,
6. अन्य डिग्री की अंकतालिका एवं उपाधि (डिग्री) की छायाप्रति,
7. पहचान-पत्र की छायाप्रति।

👍17❤1👏1💯1