लखनऊ [राज्य ब्यूरो]। उत्तर प्रदेश सरकार ने चुनावी माहौल में छात्रवृत्ति के जल्द वितरण के साथ ही छूटे हुए छात्र-छात्राओं को आवेदन का एक और मौका दिया है। दूसरे चरण में दशमोत्तर छात्रवृत्ति के आनलाइन आवेदन 29 अक्टूबर से 30 नवंबर तक भरे जा सकेंगे। बचे सभी छात्र-छात्राएं छात्रवृत्ति के पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं। तीन दिसंबर तक संस्थाएं आवेदन पत्र को आगे बढ़ाएंगी। इसके बाद जनपदीय छात्रवृत्ति स्वीकृति समिति इनका परीक्षण करेगी। इन छात्र-छात्राओं के बैंक खाते में 28 दिसंबर तक छात्रवृत्ति की धनराशि भेज दी जाएगी।
किसी को टैबलेट या स्मार्टफोन के लिये कोई फॉर्म नहीं भरना हैं, कॉलेज ही आपका डाटा government को भेजेगा।
सभी छात्र छात्राओ को सूचित किया जाता है कि कल हिंदू महाविद्यालय में हो सही शैक्षिक समस्याओं की ओर ध्यान केंद्रित करवाने हेतु प्राचार्य महोदय को ज्ञापन सुबह 11:00 बजे सौंपा जाएगा सभी से अनुरोध है भारी से भारी संख्या में उपस्थित रहे.