Nehal Virtual School by Utkarsh Classes
258 subscribers
354 photos
4 videos
189 files
671 links
Welcome to 'Nehal Virtual School by Utkarsh Classes' Telegram Channel.
@UtkarshClasses

🔰 YouTube🔔
https://www.youtube.com/@NehalVirtualSchool
Download Telegram
मेसोपोटामिया में लेखन प्रणाली की पहली पट्टिकाएं कब प्राप्त की गई?
Anonymous Quiz
53%
3200 ईसा पूर्व
26%
5000 ईसा पूर्व
21%
3000 ईसा पूर्व
0%
4000 ईसा पूर्व
नमक की कालाबाजारी कौन कर रहा था?
Anonymous Quiz
68%
अलोपीदीन
24%
रामदीन
5%
दातादीन
3%
मातादीन
सर्वप्रथम पुनर्जागरण कहां पर हुआ था?
Anonymous Quiz
22%
फ्रांस
19%
रूस
49%
इटली
11%
इंग्लैण्ड
👍1
‘अपू के साथ ढाई साल’ साहित्य की कौन-सी विधा में लिखा पाठ है?
Anonymous Quiz
13%
जीवनी
59%
संस्मरण
10%
रेखाचित्र
18%
आत्मकथा
बाल गंगाधर तिलक

◼️ बाल गंगाधर तिलक का जन्म 23 जुलाई, 1856 को महाराष्ट्र के रत्नागिरि में हुआ था।
◼️ तिलक के पिता गंगाधर रामचन्द्र तिलक संस्कृत के विद्वान थे।
◼️ उन्होंने अपनी अधिकांश शिक्षा पुणे में प्राप्त की थी। मैट्रिक के पश्चात् उन्होंने पुणे के दक्कन कॉलेज में प्रवेश लिया। गणित को मुख्य विषय के रूप में लेकर उन्होंने बी.ए. की परीक्षा में प्रथम श्रेणी प्राप्त की और 1879 में कानून की डिग्री प्राप्त की।

◼️ वह हिंदू धर्मग्रंथों के अच्छे ज्ञाता थे तथा राजनीति और तत्त्व मीमांसा संबंधी पश्चिमी विचारों से भी काफी प्रभावित थे। उन्हें विशेष रूप से वॉल्टेयर, रूसो, हेगेल, कान्ट, स्पेन्सर, मिल और बेन्थम प्रिय थे।
◼️ उन्होंने अपने तीन मित्रों - जी. जी. अगरकर, एम. ए. चिपलुणकर और महादेव बी. नामजोशी के साथ मिलकर 1880 में पुणे में न्यू इंग्लिश स्कूल की स्थापना की और बाद में वर्ष 1884 और 1885 में पुणे में क्रमशः दक्कन एजुकेशन सोसायटी और फ‌र्ग्यूसन कॉलेज की स्थापना की।
◼️ उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करते हुए 1881 में अंग्रेजी साप्ताहिक पत्रिका 'मराठा' और मराठी साप्ताहिक पत्रिका 'केसरी' नामक दो पत्रिकाएँ शुरू कर जनता को शिक्षित करने का कार्य किया।
◼️ वर्ष 1900 से 1908 तक का समय भारत में क्रांतिकारी राष्ट्रवाद के जन्म का समय था। बिपिन चन्द्र पाल और लाला लाजपत राय के साथ लोकमान्य तिलक, जिनकी तीक्ष्ण राजनीतिक दूरदृष्टि थी, हमारे राष्ट्रीय आकाश में उभरते सितारों के रूप में सामने आए।
◼️ वर्ष 1908 में राजद्रोह के आरोप में उन्हें गिरफ्तार कर छह वर्ष के लिए बर्मा की मांडले जेल में कैद कर दिया गया। मांडले जेल में उन्होंने एक विशद दार्शनिक पुस्तक 'गीता रहस्य' लिखी, जिसमें भगवद् गीता का संदेश और जीवन की उनकी अपनी व्याख्या शामिल है।
◼️ 1914 में मांडले जेल से रिहा होने के बाद तिलक होम रूल आंदोलन से जुड़ गए। एनी बेसेंट के साथ तिलक ने संयुक्त रूप से जो आंदोलन चलाया, वह उनकी जन-आधारित राजनीति का भाग था। 'होम रूल' का प्रचार करने के लिए उन्होंने एनी बेसेंट के साथ पूरे राष्ट्र का दौरा किया।
◼️ उनके प्रसिद्ध नारे, "स्वराज मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है और मैं इसे लेकर रहूँगा" ने भारत के स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान लाखों लोगों को प्रेरित किया। तिलक एक महान विद्वान और दूरदृष्टा थे, जिन्हें राष्ट्र 'लोकमान्य' के रूप में जानता है।
◼️ तिलक का निधन 1 अगस्त, 1920 को हुआ था।
निम्नलिखित में से किस व्यवहार को रोकड़ बही में नही लिखेंगे?
Anonymous Quiz
9%
नकद ऋण
41%
बैंक में जमा करवाये
36%
कमीशन प्राप्त किया
14%
क्रय वापसी
चंद्रशेखर आज़ाद
⚫️ अलीराजपुर रियासत में चंद्रशेखर आज़ाद के नाम से मशहूर चंद्रशेखर तिवारी का जन्म 23 जुलाई, 1906 को भाबरा की बस्ती में हुआ था।
⚫️ चंद्रशेखर 15 वर्ष की आयु में दिसंबर, 1921 में असहयोग आंदोलन में शामिल हुए थे, जिसके कारण उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
⚫️ मजिस्ट्रेट के सामने पेश होने पर उन्होंने अपना नाम ‘आज़ाद’ (द फ्री) तथा अपने पिता का नाम ‘स्वतंत्रता’ और अपना निवास स्थान ‘जेल’ बताया था तथा इस घटना के उपरांत उन्हें चंद्रशेखर ‘आज़ाद’ के नाम से जाना जाने लगा।
⚫️ गाँधीजी द्वारा वर्ष 1922 में असहयोग आंदोलन के निलंबन के बाद आज़ाद हिंदुस्तान रिपब्लिकन एसोसिएशन (Hindustan Republican Association- HRA) में शामिल हो गए।
⚫️ क्रांतिकारी गतिविधियों के लिए अधिकांश धन संग्रह सरकारी संपत्ति की लूट के माध्यम से किया जाता था। इसी संदर्भ में 9 अगस्त, 1925 को HRA द्वारा काकोरी (लखनऊ) के पास काकोरी ट्रेन डकैती (काकोरी ट्रेन एक्शन) की गई थी।
⚫️ चंद्रशेखर आज़ाद, राम प्रसाद बिस्मिल, अशफ़ाक उल्लाह खान, राजेंद्र लाहिड़ी और मन्मथनाथ गुप्ता ने इस योजना को अंजाम दिया था।
⚫️ कालांतर में HRA ‘हिंदुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन एसोसिएशन’ (HSRA) के रूप में पुनर्गठित किया गया था।
⚫️ इसकी स्थापना 1928 में नई दिल्ली के फिरोज़ शाह कोटला में चंद्रशेखर आज़ाद, अशफ़ाक उल्लाह खान, भगत सिंह, सुखदेव थापर और जोगेश चंद्र चटर्जी ने की थी।
⚫️ HSRA ने लाला लाजपत राय की हत्या का बदला लेने के लिए वर्ष 1928 में लाहौर में एक ब्रिटिश पुलिसकर्मी जे.पी. साण्डर्स की हत्या की योजना बनाई।
⚫️ आज़ाद ने 27 फरवरी, 1931 को इलाहाबाद के अल्फ्रेड पार्क (अब आज़ाद पार्क के रूप में जाना जाता है) में एक अन्य क्रांतिकारी के साथ बैठक की। पार्क में पहुँचते ही पुलिस ने उन्हें घेर लिया तथा इसके बाद हुई गोलाबारी के दौरान दो पुलिस अधिकारी घायल हो गए और कहा जाता है कि चंद्र शेखर आज़ाद ने अपने हथियार से आखिरी गोली खुद के सिर में मार ली थी।
Motivation of the day 💡
आयकर दिवस

⚫️ प्रतिवर्ष केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) और सभी क्षेत्रीय कार्यालय 24 जुलार्इ को आयकर दिवस मनाते हैं।
⚫️ ब्रिटिश साम्राज्य के विरुद्ध आज़ादी के पहले युद्ध के दौरान ब्रिटिश व्यवस्था द्वारा की गर्इ हानियों के मुआवज़े के लिए श्री जेम्स विल्सन द्वारा भारत में पहली बार 24 जुलार्इ, 1860 को आयकर की शुरुआत की गर्इ थी। इसलिए 24 जुलार्इ को आयकर दिवस के रूप में मनाया जाता है।
⚫️ आयकर को पहली बार वर्ष 1860 में शुल्क के रूप में लगाया गया था और आईटी लगाने का अधिकार उसी वर्ष 24 जुलाई को लागू हुआ था।
⚫️ यह दिन करों के भुगतान को बढ़ावा देने और संभावित करदाताओं को शिक्षित करने के लिए कई आउटरीच कार्यक्रमों और आयोजनों के साथ मनाया जाता है कि करों का भुगतान नागरिकों का कर्तव्य है। समय पर कर चुकाकर लोग देश की प्रगति में योगदान देते हैं।