Nehal Virtual School by Utkarsh Classes
258 subscribers
354 photos
4 videos
189 files
671 links
Welcome to 'Nehal Virtual School by Utkarsh Classes' Telegram Channel.
@UtkarshClasses

🔰 YouTube🔔
https://www.youtube.com/@NehalVirtualSchool
Download Telegram
🔥 आज का सुविचार 🔥
परवेज मुशर्रफ ने लीगल फ्रेमवर्क ऑर्डर कब पारित किया?
Anonymous Quiz
14%
2001
52%
2002
24%
2003
10%
2004
👍1
राष्ट्रीय खेल दिवस
⚫️ प्रत्येक वर्ष 29 अगस्त को हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती को भारत में राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है।
⚫️ राष्ट्रीय खेल दिवस पहली बार वर्ष 2012 में मनाया गया था।
⚫️ ‘द विज़ार्ड' के नाम से मशहूर फील्ड हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद ने वर्ष 1926 से 1949 तक अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खेली और अपने कॅरियर में 400 से अधिक गोल किए। इलाहाबाद में जन्मे ध्यानचंद उस ओलंपिक टीम का हिस्सा थे जिसने वर्ष 1928, 1932 और 1936 में स्वर्ण पदक जीते।
⚫️ खेल रत्न पुरस्कार के अलावा, खेल में आजीवन उपलब्धि के लिये देश का सर्वोच्च पुरस्कार ध्यानचंद पुरस्कार के रूप में जाना जाता है। इसकी स्थापना वर्ष 2002 में हुई थी।
⚫️ वर्ष 2002 में नई दिल्ली के नेशनल स्टेडियम का नाम बदलकर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम कर दिया गया था।
⚫️ 29 अगस्त, 1905 को जन्मे मेजर ध्यानचंद की जयंती को चिह्नित करने के लिये 29 अगस्त को हर साल पूरे भारत में राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है। इस अवसर पर भारत के राष्ट्रपति विभिन्न खेलों के प्रतिष्ठित एथलीटों को खेल रत्न, अर्जुन पुरस्कार, द्रोणाचार्य पुरस्कार और ध्यानचंद पुरस्कार से सम्मानित करते हैं।
❤1👍1
🔥 आज का सुविचार 🔥
❤3
उत्पादन का संगठन किन-किन आवश्यक चीजों से बनता है ?
Anonymous Quiz
12%
भूमि व श्रम
19%
भौतिक पूँजी
15%
मानव पूँजी
54%
उपर्युक्त सभी
❤1
RBSE_Class_12_Hindi_Ch_9_छोटा_मेरा_खेत,बगुलों_के_पंख_Part_3_L_72.pdf
8.9 MB
RBSE Class 12 Hindi Ch 9 - छोटा मेरा खेत,बगुलों के पंख Part-3 | L-72 | BR Bhati Sir
https://youtu.be/-JmveDcdJ2M
❤1
राष्ट्रीय लघु उद्योग दिवस
⚫️ भारतीय समाज में सूक्ष्म और लघु उद्योगों के महत्त्व को मान्यता देने हेतु प्रतिवर्ष 30 अगस्त को 'राष्ट्रीय लघु उद्योग दिवस' का आयोजन किया जाता है।
⚫️ 30 अगस्त, 2001 को लघु उद्योग मंत्रालय ने नई दिल्ली में लघु उद्यमियों के लिए एक 'लघु उद्योग सम्मेलन' आयोजित किया, साथ ही लघु उद्योग के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार भी प्रदान किए गए, तभी से प्रतिवर्ष 30 अगस्त को 'राष्ट्रीय लघु उद्योग दिवस' का आयोजन किया जाता है।
⚫️ यह दिवस आम लोगों को रोज़गार प्रदान करने में छोटे व्यवसायों के महत्त्व को मान्यता प्रदान करता है और उन्हें प्रोत्साहित करने हेतु समर्पित है। भारत जैसे विकासशील देश में छोटे पैमाने के उद्योग आर्थिक विकास में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
⚫️ ऐसे क्षेत्रों की सामरिक प्रासंगिकता को ध्यान में रखते हुए इनके विकास की आवश्यकता पर विशेष बल दिया गया है। परिणामस्वरूप छोटे उद्योगों के लिए सरकारी नीतिगत सहायता की प्रवृत्ति लाभकारी रही है और छोटे उद्यमों के विकास के अनुकूल रही है।
⚫️ 30 अगस्त, 2000 को लघु उद्योग क्षेत्र के लिए एक व्यापक नीति पैकेज की शुरुआत की गई थी, जिसका उद्देश्य भारत में छोटी फर्मों को महत्त्वपूर्ण सहायता प्रदान करना था।
❤1
'वे शब्दांश जो किसी शब्द के अन्त में लगकर उस शब्द के अर्थ में परिवर्तन कर देते हैं, उन्हें' क्या कहते हैं?
Anonymous Quiz
7%
उपसर्ग
20%
अविकारी
13%
विकारी
60%
प्रत्यय
❤1