Nehal Virtual School by Utkarsh Classes
257 subscribers
354 photos
4 videos
189 files
671 links
Welcome to 'Nehal Virtual School by Utkarsh Classes' Telegram Channel.
@UtkarshClasses

🔰 YouTube🔔
https://www.youtube.com/@NehalVirtualSchool
Download Telegram
बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय
👉 भारत के महान उपन्यासकार एवं कवि बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय का जन्म 27 जून, 1838 को पश्चिम बंगाल के कंठपुरा गाँव में हुआ था।
👉 उन्होंने संस्कृत में भारत के राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ की रचना की, जो स्वतंत्रता संग्राम के दौरान लोगों के लिए प्रेरणास्रोत बना।
👉 बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय 1891ई. तक कलकत्ता के डिप्टी कलेक्टर रहे।
👉 महाकाव्य उपन्यास आनंदमठ, संन्यासी विद्रोह (1770-1820) की पृष्ठभूमि से प्रभावित था।
👉 उन्होंने अपने साहित्यिक अभियान के माध्यम से बंगाल के लोगों को बौद्धिक रूप से प्रेरित किया।
👉 भारत को अपना राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् आनंदमठ से मिला।
👉 उन्होंने वर्ष 1872 में एक मासिक साहित्यिक पत्रिका, बंगदर्शन की भी शुरुआत की, जिसके माध्यम से बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय को एक बंगाली पहचान और राष्ट्रवाद के उद्भव को प्रभावित करने का श्रेय दिया जाता है।
👉 बंकिम चंद्र चाहते थे कि यह पत्रिका शिक्षित और अशिक्षित वर्गों के बीच संचार के माध्यम के रूप में कार्य करे।
👉 1880 के दशक के अंत में पत्रिका का प्रकाशन बंद कर दिया गया परंतु वर्ष 1901 में रवींद्रनाथ टैगोर के संपादक बनने के बाद इसे फिर से शुरू किया गया।
👉 बंगाल विभाजन (वर्ष 1905) के दौरान पत्रिका ने विरोध और असंतोष की आवाज़ को एक आधार देने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई। टैगोर का “अमार सोनार बांग्ला” (बांग्लादेश का राष्ट्रगान) तब पहली बार बंगदर्शन में प्रकाशित हुआ था।
👉 उन्होंने संस्कृत का अध्ययन किया था और वह इस विषय में बहुत रुचि रखते थे, लेकिन बाद में बंगाली भाषा को जनता की भाषा बनाने की ज़िम्मेदारी ली।
👉 उनके प्रसिद्ध उपन्यासों में कपालकुंडला, देवी चौधरानी, विष बृक्ष (द पॉइज़न ट्री), चंद्रशेखर, राजमोहन की पत्नी और कृष्णकांत’स विल शामिल हैं।
👉 8 अप्रैल, 1894 को उनका निधन हो गया।
❤1👍1
RBSE_Class_10th_Science_L_20_Chapter_9_Light_Reflection_And_Refraction.pdf
2 MB
RBSE Class 10th Science L-20 | Chapter 9 Light: Reflection And Refraction Part-8 | Ajit Sir
https://youtu.be/-SFwfUO54tI
❤1
Motivation of the day 💡
❤1
RBSE_Class_12th_हिंदी_L_26_Shirish_ke_Phool_शिरीष_के_फूल_Part_4.pdf
5.2 MB
RBSE Class 12th हिंदी L-26 | Shirish ke Phool | शिरीष के फूल Part 4 | BR Bhati Sir
https://youtu.be/-JgKpk18Rjg
❤1👍1
निम्नलिखित में से कौनसा भारत का सबसे छोटा धार्मिक समुदाय है?
Anonymous Quiz
8%
हिन्दू
19%
मुस्लिम
38%
जैन
35%
ईसाई
❤2
प्रशांत चन्द्र महालनोबिस
⚫️ प्रशांत चन्द्र महालनोबिस का जन्म 29 जून, 1893 को कोलकाता के 210 कार्नवालिस स्ट्रीट स्थित उनके पैतृक आवास में हुआ था।
⚫️ उनके पिता का नाम प्रबोध चन्द्र महालनोबिस था, जो साधारण ब्रह्म समाज के सक्रिय सदस्य थे।
⚫️ महालनोबिस की प्रारंभिक शिक्षा-दीक्षा उनके दादा, गुरु चरन महालनोबिस द्वारा स्थापित ब्रह्म ब्वायज स्कूल में हुई।
⚫️ उन्होंने मैट्रिक की परीक्षा इसी स्कूल से वर्ष 1908 में उत्तीर्ण की।
⚫️ महालनोबिस प्रेसीडेंसी कॉलेज से भौतिकी विषय में ऑनर्स करने के बाद उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिए लंदन चले गए तथा वहाँ इन्होंने कैंब्रिज यूनिवर्सिटी से भौतिकी और गणित दोनों विषयों से डिग्री हासिल की।
⚫️ वैज्ञानिक होने के अलावा श्री महालनोबिस की रुचि साहित्य में भी थी।
⚫️ उनके गुरु रवीन्द्रनाथ टैगोर के साथ काफ़ी अच्छे संबंध थे।
⚫️ टैगोर ने ‘विश्व भारती’ की स्थापना की, तो प्रोफेसर महालनोबिस को संस्थान का सचिव नियुक्त किया।
⚫️ प्रोफेसर ने गुरुदेव के साथ कई देशों की यात्रा भी की और कई महत्त्वपूर्ण दस्तावेज भी लिखे।
⚫️ भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने उनकी मदद लेनी शुरु कर दी और उन्होंने कृषि व बाढ़ नियंत्रण के क्षेत्र में कई अभिनव प्रयोग किए।
⚫️ उन्हें ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी द्वारा वर्ष 1944 में ‘वेलडन मेडल’ से सम्मानित किया गया तथा वर्ष 1945 में रॉयल सोसायटी ने उन्हें अपना फेलो नियुक्त किया।
⚫️ प्रोफेसर महालनोबिस ने सांख्यिकी के उपयोग से पंचवर्षीय योजनाओं के निर्माण में अहम भूमिका निभाई।
⚫️ 17 दिसंबर, 1931 को कोलकाता में ‘भारतीय सांख्यिकी संस्थान’ की स्थापना हुई।
⚫️ आज कोलकाता के अलावा इस संस्थान की शाखाएँ दिल्ली, बेंगलुरु, हैदराबाद, पुणे, कोयंबटूर, चेन्नई, गिरिडीह सहित देश के दस स्थानों पर हैं तथा संस्थान का मुख्यालय कोलकाता है, जहाँ मुख्य रूप से सांख्यिकी की पढ़ाई होती है।
⚫️ प्रोफेसर महालनोबिस को वर्ष 1957 में अंतर्राष्ट्रीय सांख्यिकी संस्थान का सम्मानित अध्यक्ष बनाया गया।
⚫️ वर्ष 1959 में भारतीय सांख्यिकी संस्थान को ‘राष्ट्रीय महतत्त्व का संस्थान’ घोषित किया गया।
⚫️ प्रशांत चन्द्र महालनोबिस का जन्‍मदिन 29 जून, प्रतिवर्ष भारत में ‘सांख्यिकी दिवस’ के रूप में मनाया जाता है।
⚫️ भारत सरकार ने वर्ष 1968 में प्रोफेसर प्रशांत चन्द्र महालनोबिस को देश के दूसरे सर्वोच्च सम्मान ‘पद्म विभूषण’ से सम्मानित किया।
⚫️ वर्ष 1968 में उन्हें श्रीनिवास रामानुजम स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया।
⚫️ 28 जून, 1972 को महलनोबिस का कोलकाता में निधन हो गया।
❤1👍1
RBSE_Class_10th_Science_L_21_Chapter_9_Light_Reflection_And_Refraction.pdf
2.4 MB
RBSE Class 10th Science L-21 | Chapter 9 Light: Reflection And Refraction Part-9 | Ajit Sir
https://youtu.be/UOAdy7KirWA
❤1
वर्तमान विकास को निम्नलिखित में से किस बुरे प्रभाव के लिए जिम्मेदार ठहराया जाता है-
Anonymous Quiz
19%
जीवन की गुणवत्ता और मानव विकास में गिरावट
19%
लोगों के विभिन्न समूहों के बीच लड़ाई
11%
लिंग भेदभाव
52%
उपरोक्त सभी
👍1
Motivation of the day 💡
👍1
राजेंद्रनाथ लाहिड़ी
⚫️ राजेन्द्रनाथ लाहिड़ी का जन्म 29 जून, 1901 को वर्तमान बांग्लादेश के पबना इलाके के एक ज़मींदार परिवार में हुआ।
⚫️ बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय से इतिहास में परास्नातक की पढ़ाई के दौरान उनकी मुलाकात, प्रसिद्ध क्रांतिकारी  शचींद्रनाथ सान्याल से हुई। लाहिड़ी में आज़ादी के प्रति उनके जुनून और जज़्बे को देखते हुए सान्याल ने उन्हें ‘बंगा वाणी’ पत्रिका का संपादक और अनुशीलन समिति की वाराणसी शाखा का समन्वयक एवं शस्त्र प्रभारी बना दिया।
⚫️ शचीन्द्रनाथ सान्याल हिंदुस्तान रिपब्लिकन एसोसिएशन (एचआरए) के संस्थापकों में से एक थे (इस संगठन ने बाद में सोशलिस्ट शब्द अपनाया, जिसके बाद यह हिंदुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन एसोसिएशन (एचएसआरए) के नाम से प्रसिद्ध हुआ तथा लाहिड़ी शीघ्र ही एचएसआरए के सदस्य बन गए।
⚫️ एचएसआरए, सशस्त्र और संगठित क्रांति के माध्यम से अंग्रेज़ों को भारत से बाहर निकालने के अपने उद्देश्य को पूरा करने के लिए, शुरुआत में हथियार प्राप्त करने और साहित्य और पोस्टरों की छपाई के लिए धनी ज़मींदारों को लूटते थे। यद्यपि, उन्हें जल्द ही एहसास हुआ कि यह उनकी स्वतंत्रता की धारणा के खिलाफ़ था। इसलिए ऐसा करने की बजाय, उन्होंने सामूहिक रूप से सरकारी खज़ाने को लूटने का फैसला लिया।
⚫️ उनकी सबसे उल्लेखनीय डकैतियों में से एक, 09 अगस्त 1925 को हुई थी। 'काकोरी कांड' के नाम से प्रसिद्ध इस डकैती में, राजेंद्रनाथ लाहिड़ी ने राम प्रसाद बिस्मिल, अशफ़ाक उल्लाह खान और ठाकुर रोशन सिंह के साथ सरकारी धन लेकर जा रही एक रेलगाड़ी को लखनऊ के पास लूट लिया था।
⚫️ इन सभी क्रांतिकारियों के बीच, लाहिड़ी सबसे सुशिक्षित थे। कई बार, सार्वजनिक और निजी कार्यक्षेत्र में धर्म के विषय पर बहस हुआ करती थी। स्वयं ब्राह्मण होने के बावजूद लाहिड़ी ने हमेशा उच्च जाति के हिंदू समाज के सामाजिक और पारंपरिक रीति-रिवाज़ों को चुनौती दी। इस हद तक कि उन्होंने उस पवित्र धागे (जनेऊ) तक को त्याग दिया, जो ब्राह्मणों का अभिन्न अंग होता है। उन्होंने कहा कि सामाजिक पूर्वाग्रह, प्रगति के मार्ग में बाधाएँ होते हैं और उन्हें बेरहमी से नष्ट करना होगा।
⚫️ वर्ष 1920 के दशक में लाहिड़ी को भारतीय क्रांतिकारी आंदोलन के परिवर्तन का प्रतीक माना जाता था। क्रांतिकारी आंदोलन में विचारधारा के संदर्भ में ब्रिटिश-विरोधी राष्ट्रवाद से समाजवाद में बदलाव और धार्मिक मान्यताओं के संदर्भ में नास्तिकता की ओर बदलाव देखा गया।
⚫️ 'काकोरी रेल कांड' के बाद लाहिड़ी और आठ अन्य क्रांतिकारियों को बम बनाना सिखाने के लिए दक्षिणेश्वर में एक बम बनाने की फ़ैक्ट्री में भेजा गया था।
⚫️ 'दक्षिणेश्वर बम कांड' के इस अल्प-ज्ञात मामले का मार्गदर्शन करने वाले लाहिड़ी को दस साल की सज़ा सुनाकर अंडमान के सेलुलर जेल भेज दिया गया।
⚫️ काकोरी रेल कांड का मुकदमा शुरू हुआ, तो लाहिड़ी को केवल सह-साज़िशकर्ता माना गया और फिर उन्हें सेलुलर जेल से लखनऊ केंद्रीय जेल में स्थानांतरित कर दिया गया। यहाँ अन्य क्रांतिकारियों के साथ उन पर मुकदमा चलाया गया।
⚫️ 17 दिसंबर, 1927 को, लाहिड़ी को गोंडा ज़िला कारागार (यूपी) में फाँसी की निर्दिष्ट तिथि से दो दिन पहले ही फाँसी दे दी गई थी क्योंकि अंग्रेज़ी अधिकारियों को डर था कि क्रांतिकारी भागने का एक और प्रयास करेंगे।
⚫️ लाहिड़ी की फाँसी न केवल क्रांतिकारी इतिहास में बल्कि सामान्य रूप से मौत की सज़ा के इतिहास में भी अपने आप में अनूठी है, क्योंकि ऐसा पहली बार हुआ था कि, निर्धारित समय से पहले ही किसी को मौत की सज़ा दे दी गई।
⚫️ प्रतिवर्ष 17 दिसंबर को गोंडा ज़िले में, राष्ट्र के लिए राजेंद्रनाथ लाहिड़ी के सर्वोच्च बलिदान को 'लाहिड़ी दिवस' के रूप में मनाया जाता है। श्रद्धांजलि के रूप में उनकी प्रतिमा, गोंडा ज़िला कारागार में भी स्थापित की गई है।
❤1👍1