Online Notes Store | Online Notes, Quiz & Employment News Portal
19.5K subscribers
6.45K photos
97 videos
2.03K files
1.01K links
Exam Oriented Study material For 1st grade , 2nd grade , FSO , EO/RO , RAS, SI, REET and many more...
#rrb #ntpc
#patwar #reet
#hand_written_notes
#handwrittennotes

Contact Admin for any queries :
📲 @OP_Prajapati
@TheOpPrajapati
👉 Omg000888@gmail.com
Download Telegram
😇 लाडो प्रोत्साहन योजना 😇

🫴कुल प्रोत्साहन राशि: ₹1.50 लाख
🔸 बेटी के जन्म पर: ₹5000
🔸 1 साल की आयु पूरी होने पर: ₹5000
🔸 पहली कक्षा में प्रवेश पर: ₹10000
🔸 छठी कक्षा में प्रवेश पर: ₹15000
🔸 दसवीं कक्षा में प्रवेश पर: ₹20000
🔸 12वीं कक्षा में प्रवेश पर: ₹25000
🔸 स्नातक के बाद 21 वर्ष की आयु पूरी होने पर: ₹70000

लाडो योजना से बेटियों को मिले आर्थिक संबल और उज्ज्वल भविष्य।
❤4
✨हरियाली अमावस्या - श्रावण अमावस्या

✨हरियाली तीज(छोटी तीज) - श्रावण शुक्ल तृतीया

✨बड़ी तीज/कजली तीज/सातुड़ी तीज - भाद्रपद कृष्ण तृतीया

✨हरितालिका तीज - भाद्रपद शुक्ल तृतीया
❤3
चर्चित स्थल: रातडिया री डेरी (जैसलमेर)

• जैसलमेर जिले के रामगढ़ तहसील में रातडिया री डेरी नामक स्थान पर 4500 साल पुराने हड़प्पा सभ्यता के अवशेष मिले हैं।

• यहां हड़प्पा सभ्यता के नगरीय से संबंधित लेप से बने लाल बर्तन, कटोरे, घड़े, परफोरेटेड जार के टुकड़े मिले हैं।
❤5
🔰 राजस्थानी भाषा हेतु प्रमुख साहित्यिक पुरस्कार 📯

📚 साहित्य अकादमी युवा पुरस्कार – 2025
✍️ लेखक: पूनम चंद गोदारा (बीकानेर)
📖 कृति: अंतस रै आंगणे
🎭 केन्द्रीय बाल साहित्य पुरस्कार – 2025
✍️ लेखक: भोगीलाल पाटीदार (बांसवाड़ा)
🎭 नाट्य कृति: पंखेरुव नी पीड़ा📝
राजस्थानी भाषा का युवा पुरस्कार – 2024
✍️ लेखिका: सोनाली सुथार (बीकानेर)
📖 कृति: सुध सोंधु जग आँगणे
👧 राजस्थानी भाषा का बाल पुरस्कार – 2024
✍️ लेखक: प्रहलाद सिंह झोरड़ा (नागौर)
📖 कृति: म्हारी ढाणी
मिशन हरियालो राजस्थान
(i) 5 साल में कुल 50 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य
(ii) वर्ष 2024-25 में सर्वाधिक पौधे लगाने वाले टॉप 3 जिले -
👉 जयपुर - 63.14 लाख
👉 जैसलमेर - 31.13लाख
👉 उदयपुर - 30.71 लाख
❤3
पुरातत्व स्थल:  बहज (डीग जिला )

• डीग जिले के बहज नामक स्थान पर पुरातत्व विभाग को 3500 से 1000 ईसा पर्व के शुंग - मौर्य - कुषाण - महाभारत कालीन अवशेष मिले।


सोर्स -  सुजस (जून 2025)
❤3
◾️ CRP Plus नीति

• नीति लागू - 29 जुलाई, 2025

• नीति का संचालन -  राजीविका द्वारा

• उद्देश्य - ग्रामीण इलाकों में संबल और प्रभावी सामाजिक पुनर्निर्माण प्रक्रिया को सुदृढ़ बनाना।


• यह नीति राजस्थान के स्वयं सहायता समूह एवं समुदाय आधारित संगठनों के सशक्तिकरण तथा विस्तार का कार्य करेगी।

• नीति के तहत "विलेज सपोर्ट टीम" के स्थान पर सामुदायिक संसाधन व्यक्तियों (CRP) की व्यवस्था की जाएगी।

• CRP के माध्यम से स्वयं सहायता समूह, ग्राम संघटन क्लस्टर लेवल फेडरेशन आदि सामुदायिक संगठनों का सशक्तिकरण सुचारू रूप से किया जा सकेगा ।
👍1
◾️ विकसित राजस्थान @2047

• विकसित भारत 2047 की तर्ज पर विकसित राजस्थान का लक्ष्य- 2047 रखा गया।

• वर्तमान में राजस्थान देश की 7वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है।

• वर्ष 2028 - 29 तक राजस्थान की अर्थव्यवस्था 350 बिलियन डॉलर बनाने किया लक्ष्य रखागया।

•  2047 तक राजस्थान की अर्थव्यवस्था 4.3 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया।

• राजस्थान की वर्तमान अर्थव्यवस्था 197 बिलियन डॉलर
❤4
प्रो कबड्डी लीग सीजन-12

▪️शुरुआत 29 अगस्त 2025
▪️पहला मुकाबला: तेलुगू टाइटंस vs तमिल थलाइवाज
▪️स्थान: विशाखापट्टनम

मुख्य आयोजन स्थल
▪️ विशाखापट्टनम
▪️ जयपुर
▪️ चेन्नई
▪️ दिल्ली

जयपुर में मुकाबले
▪️12 सितंबर 2025 से शुरू
▪️स्थान: सवाई मानसिंह स्टेडियम, इंडोर हॉल, जयपुर
❤4
⭕ "गिव अप अभियान"

▪️अभियान का उद्देश्य : सक्षम/अपात्र लाभार्थियों द्वारा स्वेच्छा से खाद्य सुरक्षा योजना से नाम हटवाना
वास्तविक जरूरतमंदों को योजना का लाभ देना

▪️राशन छोड़ने में टॉप 5 जिले
1. जयपुर – 2,06,596
2. सीकर – 95,582
3. उदयपुर – 92,428
4. बीकानेर – 88,787
5. बांसवाड़ा – 86,530


अभियान अवधि : 1 नवम्बर 2024 से 31 अगस्त 2025 तक
▪️सीएम भजनलाल शर्मा के निर्देश में
▪️खाद्य मंत्री सुमित गोदारा के नेतृत्व में


नई सूची में जुड़ने वाले पात्रों को लाभ :
▪️मुख्यमंत्री रसोई गैस सब्सिडी – ₹450 में 12 सिलेंडर
▪️आयुष्मान दुर्घटना बीमा – ₹5 लाख का कवरेज
▪️मुख्यमंत्री आरोग्य योजना – निशुल्क इलाज

🧣राजस्थान में 4.46 करोड़ लाभार्थियों की सीमा
🧣 10 लाख नए लोगों को जोड़ने का लक्ष्य बजट 2025-26 में
❤7
1.झालरापाटन का सूर्य मंदिर:

अन्य नाम : पद्मनाभ मंदिर, बड़ा मंदिर, सात सहेलियों का मंदिर। इस मंदिर का निर्माण विक्रम सम्वत 372 में नागभट्ट द्वितीय द्वारा।

2. सूर्य मंदिर, चित्तौड़गढ़ : चित्तौड़गढ़ दुर्ग में स्थित राजस्थान का सबसे प्राचीन सूर्य मंदिर। वर्तमान नाम कालिका माता मंदिर

3. सूर्य मंदिर :ओसियां (जोधपुर ग्रामीण)

4.सूर्य मंदिर : रणकपुर (पाली), अन्यनाम-सूर्य नारायण मंदिर

5.सूर्य मंदिर : गलता जी (जयपुर), मंदिर का निर्माण सवाई जयसिंह के दूत श्री राव कृपाराम जी द्वारा। मंदिर में सूर्य भगवान की पत्नी रेणुका की प्रतिमा।

6. देवका सूर्य मंदिर : देवका (बाड़मेर)

7.सूर्य मंदिर : मंदसर (उदयपुर)

8. सूर्य मंदिर : लोहर्गल (झुंझुनू)

9. सूर्य मंदिर : आमेर (जयपुर)

10. सूर्य मंदिर : बूढ़ादीत (कोटा)

विशेष : मध्यकालीन राजस्थान में सर्वाधिक सूर्य मंदिर एवं सूर्य मूर्तियों वाला परगना सिरोह रहा था।
❤5
रातडिया री डेरी (रामगढ़, जैसलमेर)

➡️4500 वर्ष पुराना हड़प्पा कालीन स्थल की खोज
➡️खोजकर्ता - राजस्थान विवि इतिहास विभाग के
          (i) दिलीप कुमार सैनी
          (ii) पार्थ जगानी
          (iii) डॉ. जीवनसिंह खरकवाल
          (iv) डॉ. तमेघ पंवार
          (v) डॉ. रविन्द्र देवरा
          (vi) प्रदीप कुमार गर्ग
          (vii) चतरसिंह ' जाम

🔶 यहां से प्राप्त अवशेष

मिट्टी के बर्तन, चूड़ियां और भट्टी के अवशेष
लाल लेपयुक्त मृदभांड , कटोरे, परफोरेटेड जार
चर्ट से बने ब्लेड (8-10 सेमी)
मिट्टी व शंख से बनी चूड़ियां
त्रिकोण एवं इडलीनुमा टैराकोटा केक।
पत्थर के पीसने-घिसने के औजार मिले हैं।
❤8
➡️ ये वाला टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कर लो सभी दोस्तों ⬇️⬇️⬇️

👉 https://t.me/TejalShikshaVibhag
👉 https://t.me/TejalShikshaVibhag
Please open Telegram to view this post
VIEW IN TELEGRAM
❤1👍1👌1
Today Current affairs ✍

✓ महात्मा बुद्ध के पिपरहवा अवशेष 127 साल बाद भारत लौटे
• 1898 ब्रिटिश अधिकारी विलियम पेप्पे ने इनको खोजा था।


✓ कनाडा फिलीस्तीन को मान्यता देने वाला G7 का तीसरा देश बना।


✓ विश्व एथलेटिक्स ने महिला एथलीटों के लिए SRY जीन टेस्ट अनिवार्य किया।


✓ SSB का नया महानिदेशक : संजय सिंघल


✓AI आधारित पहले आंगनबाड़ी केंद्र: नागपुर (महाराष्ट्र)


✓ दिव्या दृष्टि अभ्यास
• भारतीय सेना द्वारा सिक्किम में आयोजित।
❤4
वर्ल्ड इकोनॉमिक आउटलेट 2025

IMF ने भारत के GDP ग्रोथ के अनुमान को बढ़ाकर 6.4% किया।

भारत की अर्थव्यवस्था पहले की अपेक्षा अधिक तेजी से बढ़ने के लिए तैयार है, IMF ने अपने 2025 और 2026 के सकल घरेलू उत्पाद की वृद्धि के पूर्वानुमान को 6.4% तक बढ़ा दिया है - जो अप्रैल में अनुमानित 6.2% से अधिक है।

नवीनतम वर्ल्ड इकोनॉमिक आउटलुक के अनुसार, यह सुधार "अधिक अनुकूल बाहरी माहौल" के कारण हुआ है।
❤3
स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में शानदार खबर!

भारत सौर ऊर्जा उत्पादन में जापान से आगे निकल गया है और अब विश्व का तीसरा सबसे बड़ा उत्पादक बन गया है।

जापान के 96,459 गीगावाट घंटा की तुलना में 1,08,494 गीगावाट घंटा बिजली उत्पादन करते हुए ।
❤4
हमारे प्यारे भारत ने अमेरिका को सीधा सीधा मना कर दिया है कि हम USA का 5th  जेनरेशन फाइटर जेट F-35 नहीं खरीद रहे है।

इसी साल रूस के राष्ट्रपति पुतिन भारत आ रहे हैं ,हो सकता है कि उसमें रूस का 5 th जेनरेशन फाइटर जेट Su -57 खरीदने पर सहमति बन जाए।

क्योंकि भारत का जो स्वदेशी AMCA फाइटर जेट है वह बनने में 2035 तक का समय लगेगा।
❤4
◾️ क्षमता संवर्धन प्रदर्शन

• आयोजन- पोकरण फील्ड फायरिंग रेंज जैसलमेर

• भारतीय सेना के सप्त शक्ति कमान के चेतन कर द्वारा निगरानी सशस्त्र और कमिकेज वेरिएंट सहित ड्रोन युद्ध में विभिन्न आंतरिक क्षमताओं का प्रदर्शन किया


✓ जून 2025 में भारतीय सेवा द्वारा जैसलमेर में फ्यूचर रेडी सैन्य अभ्यास आयोजित किया गया।
❤4
🔰 1 अगस्त 2025 करेंट अफेयर्स ( राजस्थान ) 🔰

1. राजस्थान फुटबॉल संघ की पहली एक्सीलेंस अवॉर्ड सेरेमनी 2025 कहां आयोजित की गई ?
Ans.
जयपुर

2. राजस्थान से राष्ट्रपति रोवर पुरस्कार के लिए किन दो व्यक्तियों का चयन हुआ ?
Ans. दिनेश कुमार और यतीन वर्मा

3. विजनरी इंडियन अवार्ड्स 2025 में राजस्थान से कितने लोगों को सम्मानित किया गया ?
Ans. 6

4. राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन एकेडमी का नया नाम क्या रखा गया है ?
Ans. मेजर ध्यानचंद भवन

5. राजस्थान राज्य हैंडबॉल संघ के नए अध्यक्ष कोन चुने गए हैं?
Ans.
ललित कलाल
❤3👍1
प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना
(i) लेखानुदान 2024 में सहायता राशि 5 हजार से बढ़ाकर 6500 करने की घोषणा ।
(ii) उदयपुर में 14 दिसंबर,2024 को महिला सम्मेलन के दौरान सहायता राशि 6500 देना प्रारंभ ।
(iii) दिव्यांग गर्भवती महिला को 10 हजार रु की सहायता दी जाती है ।

👉 जबकि केंद्र सरकार अभी द्वारा देय राशि -
     (i) पहले बच्चे पर - 5000 रु
     (ii) दूसरे बच्चे (लड़की) होने पर -6500 रु
❤3