Online Notes Store | Online Notes, Quiz & Employment News Portal
19.4K subscribers
6.45K photos
97 videos
2.03K files
1.01K links
Exam Oriented Study material For 1st grade , 2nd grade , FSO , EO/RO , RAS, SI, REET and many more...
#rrb #ntpc
#patwar #reet
#hand_written_notes
#handwrittennotes

Contact Admin for any queries :
📲 @OP_Prajapati
@TheOpPrajapati
👉 Omg000888@gmail.com
Download Telegram
This media is not supported in your browser
VIEW IN TELEGRAM
पदार्थ की किस अवस्था में द्रव्य के परमाणु आयनित अवस्था मे होते है?
Anonymous Quiz
21%
ठोस
25%
द्रव
27%
गैस
26%
प्लाज्मा
2%
इनमें से कोई नही
👍18🤩1
🔬Science Important Questions✔️

प्रश्न 1. धातुओं के कुछ भौतिक गुण लिखिए।
उत्तर-
धातुएँ भारी, चमकदार, तन्य तथा आघातवर्ध्य होती हैं। ये ऊष्मा और विद्युत की सुचालक होती हैं।

प्रश्न 2. ऐलुमिनियम के किसी एक अयस्क का नाम तथा सूत्र बताइए।
उत्तर-
ऐलुमिनियम का अयस्क-बॉक्साइट सूत्र - Al2O3.2H2O

प्रश्न 3. तीन धातुएँ बताइए जिनसे सिक्के बनाए जाते हैं।
उत्तर-
(i) कॉपर (Cu) (ii) चाँदी (Ag) (iii) सोना (Au) |

प्रश्न 4. 'धात्विक चमक' किसे कहते हैं?
उत्तर-
अपने शुद्ध रूप में धातु की सतह चमकदार होती है। धातु के इस गुण धर्म को 'धात्विक चमक' कहते हैं।

प्रश्न 5. भर्जन किसे कहते हैं?
उत्तर-
सल्फाइड अयस्क को वायु की उपस्थिति में अधिक ताप पर गर्म करने पर यह ऑक्साइड में परिवर्तित हो जाता है। यह प्रक्रिया भर्जन कहलाती है।

प्रश्न 6. 'ध्वानिक (सोनोरस) धातुएँ क्या होती हैं?
उत्तर
- जो धातुएँ कठोर सतह से टकराने पर आवाज उत्पन्न करती है उन्हें 'ध्वानिक (सो नोरस)' कहते हैं।

प्रश्न 7. विद्युत तार पर PVC अथवा रबड़ जैसी सामग्री की परत क्यों होती है?
उत्तर-
विद्युत तार विद्युत सुचालक धातु से बने होते हैं। जबकि PVC अथवा रबड़ जैसी सामग्री विद्युत की
कुचालक होती है जिसके कारण विद्युत तार को छूने पर लगने वाले विद्युत आघात से बचा जा सकता है।

प्रश्न 8. स्कूल की घंटी धातु की क्यों बनी होती है?
उत्तर
-धातुएँ कठोर सतह से टकराकर आवाज उत्पन्न करती हैं इसलिए स्कूल की घंटी धातु से बनाई जाती है ताकि आवाज दूर तक सुनाई दे सके।

प्रश्न 9. दो धातुओं के नाम बताइए जो अत्यंत अधिक ताप पर भी ऑक्सीजन के साथ अभिक्रिया नहीं करती हैं?
उत्तर-
'सिल्वर' एवं 'गोल्ड' अत्यंत अधिक ताप पर भी ऑक्सीजन के साथ अभिक्रिया नहीं करते हैं।

प्रश्न 10. लोहे पर जंग क्यों लगता है?
उत्तर-
लम्बे समय तक आर्द्र वायु में रहने पर लोहे पर भूरे रंग की परत चढ़ जाती है, जिसे जंग कहते हैं। जंग आयरन ऑक्साइड (FeqO3) तथा आयरन हाइड्रॉक्साइड का मिश्रण होता है।

प्रश्न 11. अति शुद्ध सोना कितने कैरेट का होता है?
उत्तर-
24 कैरेट का✔️
~~~~~~~
👍6❤3
❇️दादासाहेब फाल्के (धुंडिराज गोविन्द फाल्के) // जयंती✅

✔️जन्म - 30 अप्रैल 1870
✔️देहांत - 16 फरवरी 1944

👉धुंडीराज गोविंद फाल्के लोकप्रिय रूप से दादासाहेब फाल्के के रूप में जाने जाते हैं।

एक भारतीय निर्माता-निर्देशक-पटकथा लेखक थे, जिन्हें "पिता के पिता" के रूप में जाना जाता है। उनकी पहली फिल्म राजा हरिश्चंद्र, 1913 में रिलीज़ हुई। यह पहली भारतीय फिल्म थी और अब इसे भारत की पहली पूर्ण-लंबाई वाली फीचर फिल्म के रूप में जाना जाता है। उन्होंने 19 साल के अपने करियर में 1937 तक 95 फीचर-लेंथ फिल्में और 27 लघु फिल्में बनाईं, जिनमें उनकी सबसे प्रसिद्ध कृतियां शामिल हैं।

🌐 उन्हें लगा कि रामायण और महाभारत जैसे पौराणिक महाकाव्यों से फिल्मों के लिए अच्छी कहानियां मिलेंगी। उनके पास सभी तरह का हुनर था। वह नए-नए प्रयोग करते थे। अतः प्रशिक्षण का लाभ उठाकर और अपनी स्वभावगत प्रकृति के चलते प्रथम भारतीय चलचित्र बनाने का असंभव कार्य करनेवाले वह पहले व्यक्ति बने।

❗️〰❗️〰❗️〰❗️〰❗️〰❗️〰❗️
👍6
🔬Science Important Question #PART - 2✔️

प्रश्न 12. उन धातुओं का नाम बताइए जो न तो शीतल जल के साथ और न ही गर्म जल के साथ अभिक्रिया करती है, परन्तु माप के साथ अभिक्रिया कर ऑक्साइड व हाइड्रोजन प्रदान करती है?
उत्तर
-ऐलुमिनियम, आयरन तथा जिंक।✔️

प्रश्न 13. सोल्डर नामक मिश्रधातु के कौन-कौनसे अवयव हैं?
उत्तर-
सोल्डर मिश्रधातु के दो अवयव हैं-सीसा तथा टिन।✔️

प्रश्न 14. कई धातुओं के अयस्क ऑक्साइड क्यों होते हैं?
उत्तर -
ऑक्सीजन की अत्यधिक अभिक्रियाशीलता एवं पृथ्वी पर इसक प्रचुर मात्रा में पाए जाने के कारण कई धातुओं के अयस्क ऑक्साइड होते हैं।✔️

प्रश्न 15. निम्न अयस्कों के सूत्र लिखिए (i) हेमेटाइट (II) कॉपर पाइराइट।
उत्तर-
(i) हेमेटाइट (Fe_Os) (ii) कॉपर पाइराइट (CuFeS.) ।✔️

प्रश्न 16. अत्यधिक सक्रिय धातुओं का निष्कर्षण किस विधि द्वारा किया जाता है?
उत्तर-
अत्यधिक सक्रिय धातुओं का निष्कर्षण उनके लवणों के विद्युत अपघटन द्वारा किया जाता है।✔️

प्रश्न 17. ताँबे के शुद्धिकरण में प्रयुक्त विद्युत अपघट्य बताइए।
उत्तर-
कॉपर सल्फेट (CuSO.) का विलयन।✔️

प्रश्न 18. सबसे अधिक आघातवर्धनीय धातुएँ कौनसी होती हैं?
उत्तर-
सोना तथा चाँदी सबसे अधिक आघातवर्धनीय धातुएँ हैं।✔️

प्रश्न 19. ऐसी कौनसी धातुएँ हैं जिन्हें हथेली पर रखने पर पिघलने लगती है?
उत्तर -
गैलियम तथा सीजियम, क्योंकि इनका गलनांक बहुत कम होता है।✔️

प्रश्न 20. मर्करी (पारद ) के एक अयस्क का नाम बताइए।
उत्तर -
सिनाबार (HgS )✔️

प्रश्न 21. अपररूप किसे कहते हैं?
उत्तर-
एक ही तत्व के भिन्न-भिन्न रूप जिनके गुणों में भिन्नता होती है, उन्हें अपररूप कहते हैं। हीरा तथा
ग्रेफाइट
कार्बन के अपररूप हैं।✔️

प्रश्न 22. सबसे कठोर प्राकृतिक पदार्थ कौनसा होता है?
उत्तर-
हीरा सबसे कठोर प्राकृतिक पदार्थ है।✔️

प्रश्न 23. धातुएँ तनु अम्लों से क्रिया करके क्या बनाती है?
उत्तर -
तनु अम्लों से क्रिया करके लवण तथा हाइड्रोजन बनाती हैं।
धातु + तनु अम्ल लवण + H
जैसे-Mg. Al. Zn. Fe
✔️

प्रश्न 24. अम्लराज (ऐक्वारेजिया) का संघटन क्या है?
उत्तर-
अम्लराज सान्द्र HNO + सान्द्र HCI का 1:3 में मिश्रण है।✔️

प्रश्न 25. 'निस्तापन' किसे कहते हैं?
उत्तर-
कार्बोनेट अयस्क को सीमित वायु में अधिक ताप पर गर्म करने से यह ऑक्साइड में परिवर्तित हो जाता है। इस प्रक्रिया को निस्तापन कहते हैं।✔️

प्रश्न 26. आयनिक यौगिक ठोस अवस्था में विद्युत का चालन नहीं करते। क्यों?
उत्तर
- ठोस अवस्था में दृढ संरचना के कारण आयनों की गति सम्भव नहीं होती अतः विद्युत का चालन नहीं होता। ✔️

प्रश्न 27. अभिक्रियाशीलता के आधार पर धातुओं को कौनसे भागों (वर्गों में विभाजित किया जाता है?.
उत्तर-
तीन भागों में-(i) निम्न अभिक्रियाशील धातुएँ (ii) मध्यम अभिक्रियाशील धातुएँ (iii) उच्च अभिक्रियाशील धातुएँ।

प्रश्न 28 जंग (Rust) क्या होती है?
उत्तर-
लम्बे समय तक आर्द्र वायु में रहने पर लोहे पर भूरे रंग की परत जम जाती है, इसे जंग कहते हैं।

〰❗️ कृपया शेयर जरूर करें ❗️〰
👍4🔥1