Online Notes Store | Online Notes, Quiz & Employment News Portal
19.4K subscribers
6.45K photos
97 videos
2.03K files
1.01K links
Exam Oriented Study material For 1st grade , 2nd grade , FSO , EO/RO , RAS, SI, REET and many more...
#rrb #ntpc
#patwar #reet
#hand_written_notes
#handwrittennotes

Contact Admin for any queries :
📲 @OP_Prajapati
@TheOpPrajapati
👉 Omg000888@gmail.com
Download Telegram
PTI_2022_Recruit_Adv_16062022 (1).pdf
4.2 MB
PTI_2022_Recruit_Adv_16062022 (1).pdf
👍3
एग्जाम गाइड 7 जुलाई
👍6
VDO Mains हेतु अधीनस्थ बोर्ड के फेवरेट टॉपिक
➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖

राजस्थान के एयरपोर्ट ✅


(1) रातानाड़ा एयरपोर्ट - जोधपुर

(2) नाल एयरपोर्ट - बीकानेर

(3) महाराणा प्रताप (डबोक) एयरपोर्ट - उदयपुर

(4) किशनगढ़ एयरपोर्ट - अजमेर

(5) लालगढ़ एयरपोर्ट - श्री गंगानागर / बीकानेर

(6) सांगानेर एयरपोर्ट - जयपुर

अन्य एयरपोर्ट :- कोटा , जैसमलमेर , फलौदी , सूरतगढ़
👍4
Today's Current Affairs Added
@OnlineNotesStore
1. राज्यों की स्टार्टअप रैंकिंग 2021 : गुजरात और कर्नाटक राज्यों की श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शनकर्त्ता
2. भारतीय नौसेना के आईएनएस सतपुरा और पी8आई ने रिमपैक अभ्यास के हार्बर चरण में हिस्सा लिया
3. मुख्तार अब्बास नकवी ने पांचवें वैश्विक फिल्म पर्यटन सम्मेलन का उद्घाटन किया
4. UN World Drug Report 2022 जारी की गई
5. यूके संसद ने तनुजा नेसारी को दिया आयुर्वेद रत्न पुरस्कार
6. कर्नाटक की सिनी शेट्टी ने पहना फेमिना मिस इंडिया 2022 का ताज
7. इटली में भीषण सूखे को देखते हुए पांच उत्तरी क्षेत्रों में आपातकाल की घोषणा
8. होटल और रेस्तरां खाने के बिल पर सर्विस चार्ज नहीं ले सकेंगे
9. प्रधानमंत्री मोदी ने 'डिजिटल इंडिया भाषिणी' का शुभारंभ किया
10. कोयला और खान मंत्री प्रह्लाद जोशी सतत रूप से स्वच्छ ऊर्जा की दिशा में तेजी लाने के लिए छह दिन की यात्रा पर ऑस्ट्रेलिया पहुंचे
11. उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन भरने की प्रक्रिया शुरू
12. रक्षामंत्री ने फ्रांस के सैफरन समूह को 'मेक इन इंडिया' और 'मेक फॉर द वर्ल्‍ड' के लिए भारत में विकास और निर्माण की संयुक्‍त परियोजनाओं के लिए आमंत्रित किया
13. केंद्रीय पंचायती राज राज्य मंत्री, श्री कपिल मोरेश्वर पाटिल ने पंचायती राज संस्थानों में सतत विकास लक्ष्यों के स्थानीयकरण की रूपरेखा एवं कार्य योजना पर तीन दिवसीय नेशनल राइट-शॉप का उद्घाटन किया
14. दूरसंचार विभाग ने वायरलैस जैमर और बूस्टर के उचित उपयोग के बारे में जनता के लिए एडवाइज़री जारी की
15. डीजीडीई ने रक्षा भूमि पर अनधिकृत निर्माण और अतिक्रमण का पता लगाने के लिए एआई-आधारित सॉफ्टवेयर विकसित किया
16. एचसीएल टेक्नोलॉजीज को मिला माइक्रोसॉफ्ट पार्टनर ऑफ द ईयर अवार्ड्स 2022
17. बैंकएश्योरेंस की पेशकश हेतु स्टार हेल्थ और आईडीएफसी फर्स्ट बैंक ने मिलाया हाथ
18. इस्पात मंत्रालय ने BiSAG-N ऐप का उपयोग करके खुद को गतिशक्ति पोर्टल के साथ एकीकृत किया
19. SBI कार्ड ने आदित्य बिड़ला फाइनेंस के साथ मिलकर पेश किया क्रेडिट कार्ड
20. भारतीय महिला मुक्‍केबाज अल्फिया पठान और गीतिका ने कजाख्स्तान में एलोर्डा कप में स्वर्ण पदक जीता
21. ब्रिटिश थिएटर निर्देशक पीटर ब्रूक का निधन
22. भारत के पूर्व गोलकीपर ईएन सुधीर का निधन

@OnlineNotesStore
👍4
Today's Current Affairs Question Added
@OnlineNotesStore

Q. 1 उस व्यक्तित्व का नाम बताइए जिसे हाल ही में (जुलाई 2022 में) यूनाइटेड किंगडम (UK) संसद द्वारा आयुर्वेद रत्न पुरस्कार 2022 दिया गया -

उमेश वसंत तगाड़े
सुजाता कदम
तनुजा नेसारी
अनिल कुमार
3
अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) की निदेशक तनुजा नेसारी को वैश्विक और राष्ट्रीय स्तर पर आयुर्वेद के विकास के क्षेत्र में योगदान के लिए यूनाइटेड किंगडम (UK) की संसद द्वारा आयुर्वेद रत्न पुरस्कार 2022 से सम्मानित किया गया। इसे UK के ऑल-पार्टी पार्लियामेंट्री ग्रुप ऑन इंडियन ट्रेडिशनल साइंसेज (ITSappg) द्वारा प्रदान किया गया।

Q. 2 हाल ही में (जुलाई 2022 में) GAIL (इंडिया) लिमिटेड के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक (MD) के रूप में किसे चुना गया था -
संदीप कुमार गुप्ता
भुवन चंद्र त्रिपाठी
राम शंकर
मनोज जैन
1

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) के वित्त निदेशक संदीप कुमार गुप्ता को सार्वजनिक उद्यम चयन बोर्ड (PESB) द्वारा GAIL (इंडिया) लिमिटेड के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक (MD) के रूप में चुना गया है। वह मनोज जैन का स्थान लेंगे, जो 31 अगस्त, 2022 को सेवानिवृत्त होने वाले हैं।

Q. 3 हाल ही में, निम्नलिखित में से कौन सी कंपनी भारत सरकार द्वारा टाटा समूह को सौंप दी गई है -

आईओसीएल
बीपीसीएल
एनआईएनएल
एचपीसीएल
3

ओडिसा में विनिवेश और सार्वजनिक सम्‍पत्ति प्रबंधन विभाग-दीपम ने निलांचल इस्‍पात निगम लिमिटेड के विनिवेश की प्रक्रिया पूरी कर ली। विनिवेश प्रक्रिया टाटा स्टील लॉन्ग प्रोडक्ट्स लिमिटेड को 12 हजार एक सौ करोड़ के मूल्‍य पर हस्तांतरण के साथ पूरी हुई। एनआईएनएल वर्तमान सरकार द्वारा दूसरा सफल निजीकरण है। इससे पहले एयर इंडिया को भी टाटा समूह ने खरीदा था।

@OnlineNotesStore
👍2
♦️♦️♦️ ⚜🕉⚜ ♦️♦️♦️

7 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉

1753 संसद के एक अधिनियम द्वारा ब्रिटिश संग्रहालय स्थापित किया गया।
1763 – मीर जाफर की बंगाल के नवाब के रूप में दोबारा ताजपोशी हुई।
1768 - थॉमस मान के उपन्यास में जोहान बडेब्रुक की फर्म की स्थापना हुई।
1799 – महाराजा रणजीत सिंह ने लाहौर पर कब्जा किया।
1838 - सेंट्रल अमेरिकन फेडरेशन भंग कर दिया।
1898 - संयुक्त राज्य अमेरिका ने हवाई द्वीप पर अधिकार किया।
1903 - अंग्रेजों ने फुलानी साम्राज्य का ख़रीदा किया।
1917 - संयुक्त राज्य अमेरिका में लायंस क्लब इंटरनेशनल की स्थापना की गयी
1920 - आर्थर मेइगेन कनाडा के नौवें प्रधानमंत्री बने।
1941 – नाजियों ने यूरोपीय देश लिथुआनिया में 5000 यहूदियों को मौत के घाट उतारा।
1943 – रास बिहारी बोस ने आजाद हिंद फौज की कमान नेताजी सुभाष चंद्र बोस को सौंपी।
1948 - स्वतंत्र भारत की पहली बहुउद्देशीय परियोजना।
1948 – दामोदर घाटी निगम की स्थापना हुई।
1955 - भारत में सर्वप्रथम 7 जुलाई, 1955 को वन्य प्राणी दिवस मनाया गया।
1978 – सोलोमन द्वीप ने ब्रिटेन से स्वतंत्रता हासिल की।
1979 – सोवियत संघ ने पूर्वी कजाख में परमाणु परीक्षण किया।
1980 – ईरान में शरिया कानून लागू हुआ।
1994 - यमन में 1994 के गृह युद्ध: उत्तरी यमन में सैनिकों ने एडन पर कब्जा कर किया।
1998 – वनडे-क्रिकेट में टीम इंडिया की सलामी जोड़ी सचिन तेंदुलकर और सौरभ गांगुली ने पहले विकेट के लिये 252 रनों की रिकार्ड साझेदारी की।
1998 - पं. विश्वमोहन भट्ट को सं.रा. अमेरिका का प्रतिष्ठित दशाब्दी का सर्वाधिक प्रशंसित व्यक्ति सम्मान मिला।
1999 - फ़्रांसीसी वैज्ञानिकों द्वारा पेचिस पेचिस के नये टीके की खोज।
2003 – यूनाइटेड कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ अर्मेनिया का गठन हुआ।
2003 – नासा के ऑपर्च्युनिटी अंतरिक्ष यान ने मंगल ग्रह के लिए उड़ान भरी।
2005 - लंदन में पांच इस्लामी चरमपंथियों ने शहर में अलग अलग जगहों पर चार बम उड़ाए। जिसमें 50 से ज्यादा लोगों की जाने गईं।
2007 - अमेरिका के दूरसंचार उपग्रह डायरेक्ट वी-10 को रूस के प्रोटान-एम रॉकेट द्वारा प्रक्षेपित किया गया।
2008 - काबुल (अफ़ग़ानिस्तान) में हुए भारतीय दूतावास पर हमले में 41 लोग मारे गये।
2011 – हैरी पॉटर सीरीज की अंतिम फिल्म ‘हैरी पॉटर एंड द डेथली हैलोज़ पार्ट 2’ का लंदन में प्रीमियर हुआ।
2012 – रूस में भयंकर बाढ़ से 140 लोग मरे।
2013 – विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में नोवाक जोकोविच को में हराकर एंडी मरे वर्ष 1936 के बाद से इस खिताब पर कब्जा जमाने वाले इंग्लैंड के पहले खिलाड़ी बने।
2019 - फुटबॉल / अमेरिका ने लगातार दूसरी बार वुमन्स वर्ल्ड कप जीता, नीदरलैंड को 2-0 से हराया ।
2020 - अमेरिका ने विश्व स्वास्थ्य संगठन से आधिकारिक तौर पर अलग होने का फैसला किया। अमेरिकी मीडिया ने यह जानकारी दी।
2021 - विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर रूस की 3 दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर रवाना हुए।

*7 जुलाई को जन्मे व्यक्ति👉*

1854 - मोहम्मद बरकतउल्ला - भारतीय स्वतंत्रता सेनानी थे।
1878 - रणधीर सिंह - प्रसिद्ध सिख नेता और क्रांतिकारी थे।
1883 - चन्द्रधर शर्मा गुलेरी, प्रसिद्ध साहित्यकार।
1898 – आज़ेन्शटाइन नामक रुसी फिल्म निर्देशक का जन्म हुआ।
1900 - काला वेंकटराव - दक्षिण भारत के एक प्रमुख राजनैतीक कार्यकर्ता।
1914 - अनिल बिस्वास, प्रसिद्ध संगीतकार।
1922 या 1923 - चंद्रशेखर हिन्दी फ़िल्मों में अभिनेता तथा सहायक निर्देशक रहे (कन्फर्म कर लें)।
1924 - भूपेंद्र नाथ कौशिक "फ़िक्र" आधुनिक काल के सशक्त व्यंग्यकार थे।
1929 - ठाकुर राम लाल हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री।
1934 - राघवजी - 'भारतीय जनता पार्टी' के नेता।
1935 - अंशुमान सिंह - राजस्थान और गुजरात के पूर्व राज्यपाल पूर्व न्यायमूर्ति रहे।
1942 - सर माइकल ओजियो' पापुआ न्यू गिनी के राजनीतिज्ञ थे।
1959 - अशोक कुमार सिंह - अनेक शोध-निबंध स्तरीय भारतीय एवं विदेशी शोध-पत्रिकाओं में प्रकाशित।
1964 - नबाम तुकी- एक भारतीय राजनीतिज्ञ और अरुणाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ।
1981 - महेन्द्र सिंह धोनी - प्रसिद्ध भारतीय क्रिकेटर।

7 जुलाई को हुए निधन👉

1926 – ब्रिटेन के पूर्वी मामलों के विशेषज्ञ एडवर्ड ब्राउन का निधन हुआ।
1990 - लालडेंगा एक मिज़ो राष्ट्रवादी नेता थे। और मिज़ोरम राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री थे।
1999- कैप्टन विक्रम बत्रा- भारतीय सैनिक।
2011 - रसिका जोशी एक प्रसिद्ध मराठी और हिंदी फिल्म अभिनेत्री थीं।
2011 - अब्दुल क़ावी देसनावी - उर्दू भाषा के प्रसिद्ध लेखक व शायर थे।
👍4
2014 - मदन लाल मधु - हिंदी और रूसी साहित्‍य के आधुनिक सेतु निर्माताओं में से एक।
2020 - फिल्म निर्माता और निर्देशक हरीश शाह का निधन हुआ।
2020 - फिटनेस ट्रेनर और कन्नड़ टीवी अभिनेता सुशील गौड़ा का निधन।
2021 - दिलीप कुमार, हिन्दी फ़िल्मों के एक प्रसिद्ध और लोकप्रिय अभिनेता थे जो भारतीय संसद के उच्च सदन राज्य सभा के सदस्य रहे।
2021 - शिवगिरी मठ के पूर्व प्रमुख स्वामी प्रकाशानंद (99) का निधन हुआ।

कृपया ध्यान दें जी👉
यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है ।

🌻आपका दिन मंगलमय हो जी ।🌻

⚜⚜ 🌴 💎 🌴⚜⚜
👍2
7 जुलाई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉

🔅 ठाकुर श्री राम लाल जी जयन्ती।
🔅 श्री नबाम टुकी जन्म दिवस ।
🔅 श्री महेन्द्र सिंह धोनी जन्म दिवस।
🔅 श्री लालडेंगा स्मृति दिवस।
🔅 अभिनेता दिलीप कुमार स्मृति दिवस।
🔅 कैप्टन श्री विक्रम बत्रा शहीदी दिवस (परमवीर चक्र सम्मानित)।
🔅 विश्व चॉकलेट दिवस (World Chocolate Day)।

@OnlineNotesStore
👍2
Online Notes Store | Online Notes, Quiz & Employment News Portal pinned «♻️ Rajasthan Teachers Bharti 2022 🔰 ✔️ REET Syllabus Download https://onlinenotesstore.in/reet-syllabus-2022-pdf-in-hindi-download-for-level-1-level-2/ ✔️ REET L1 & L2 Syllabus Download https://onlinenotesstore.in/reet-3rd-grade-teacher-bharti-syllabus-pdf/…»
🔰गरीबी रिपोर्ट, 2021

⚡नीति आयोग द्वारा जारी |
⚡गरीबी सूचकांक (MPI Report, 2021)

👉 सर्वाधिक गरीब राज्य - बिहार - 51.91 %
👉 न्यूनतम गरीब राज्य - केरल - 0.71 %

⚡ राजस्थान का स्थान - 8 वां - 29.46 %
- शहरी आबादी - 11.52%
- ग्रामीण आबादी - 35.22%

⚡ राजस्थान का सबसे गरीब जिला - बाड़मेर - 56.13%
अन्य गरीब जिलें - जैसलमेर
- प्रताप गढ
- बांसवाड़ा
⚡ न्यूनतम गरीब जिला - झुंझुनू - 12.80%

विशेष - राजस्थान के 9 जिले 40% से ज्यादा गरीब |
👉 4 जिले 50% से ज्यादा गरीब |
👍4🤩1
📚मुख्यमंत्री बाल गोपाल योजना को मिली मंजूरी📚

▪️मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की पहल पर प्रदेश में कक्षा 01 से 8वीं तक के बच्चों को ‘मुख्यमंत्री बाल गोपाल योजना‘ के तहत सप्ताह में दो दिन दूध उपलब्ध करवाया जाएगा।

▪️मुख्यमंत्री ने वित्तीय वर्ष 2022-23 के बजट में घोषित इस योजना को मंजूरी दे दी है।

▪️मिड डे मील योजना से जुडे़ राजकीय विद्यालयों, मदरसों एवं विशेष प्रशिक्षण केंद्रों में बच्चों को दूध उपलब्ध कराया जाएगा।

▪️योजना के तहत राजकीय विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों को पाउडर से तैयार दूध सप्ताह में दो दिन मंगलवार एवं शुक्रवार को उपलब्ध करवाया जाएगा।

▪️इन दिनों में अवकाश होने पर अगले शैक्षणिक दिवस को दूध उपलब्ध करवाया जाएगा।

▪️कक्षा 1 से 5 तक के बच्चों को 150 मिलीलीटर एवं कक्षा 6 से 8 तक के बच्चों को 200 मिलीलीटर दूध वितरित किया जाएगा।

▪️पाउडर मिल्क की खरीद राजस्थान को-ऑपरेटिव डेयरी फैडरेशन से की जाएगी।

▪️आयुक्तालय, मिड डे मील के माध्यम से जिलेवार पाउडर मिल्क का आवंटन किया जाएगा।

▪️प्रत्येक विद्यालय में विद्यार्थियों को निर्धारित दिवसों पर प्रार्थना सभा के तुरंत बाद दूध उपलब्ध करवाया जाएगा।

▪️इसका उत्तरदायित्व विद्यालय प्रबंधन समिति का होगा। दूध की गुणवत्ता का मापन आरसीडीएफ एवं विद्यालय प्रबंधन समिति द्वारा सुनिश्चित किया जाएगा।

▪️योजना के प्रभावी एवं सुव्यस्थित क्रियान्वयन के लिए राज्य स्तर पर मिड-डे मील आयुक्त उत्तरदायी होंगे।

▪️इसी प्रकार जिला स्तर पर जिला कलेक्टर, ब्लॉक स्तर पर मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, ग्राम पंचायत स्तर पर पंचायत प्रारम्भिक शिक्षा अधिकारी एवं विद्यालय स्तर पर विद्यालय प्रबंधन समिति उत्तरदायी होगा।
👍8❤1
✴ पशुधन सहायक भर्ती 2022 : परिणाम जारी

💠 राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा जारी किया गया पशुधन सहायक भर्ती परिणाम।

💠 पशुधन सहायक का परिणाम हुआ घोषित, 1436 पदों पर आयोजित हुई थी पशुधन सहायक सीधी भर्ती परीक्षा।

राजस्थान जूनियर इंजीनियर भर्ती (JEN) 2022 : परिणाम जारी

💠 राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा जारी किया गया JEN भर्ती परिणाम।

💠 JEN का परिणाम हुआ घोषित, 1092 पदों पर आयोजित हुई थी JEN सीधी भर्ती परीक्षा।