Online Notes Store | Online Notes, Quiz & Employment News Portal
19.4K subscribers
6.45K photos
97 videos
2.03K files
1.01K links
Exam Oriented Study material For 1st grade , 2nd grade , FSO , EO/RO , RAS, SI, REET and many more...
#rrb #ntpc
#patwar #reet
#hand_written_notes
#handwrittennotes

Contact Admin for any queries :
📲 @OP_Prajapati
@TheOpPrajapati
👉 Omg000888@gmail.com
Download Telegram
2020 - श्रीलंकाई सरकार ने देश में मवेशियों के वध पर रोक लगाने वाले प्रस्ताव को मंजूरी दी।
2020 - प्रधानमंत्री श्री मोदी ने नमामि गंगे मिशन के तहत उत्‍तराखंड में 6 परियोजनाओं का वीडियो कांफ्रेसिंग से शुभारंभ किया।
2021 - 'भारतीय और ऑस्ट्रेलियाई नौसेना के बीच नौसेना से नौसेना की बातचीत के संचालन के लिये विचारार्थ विषयों' पर हस्ताक्षर किए।
2021 - प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 38वीं प्रगति बैठक की अध्यक्षता की।
2022 - भारतीय सेना को स्वदेश में विकसित पहला हल्का लड़ाकू हेलीकॉप्टर मिला।
2022 - प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 36वें राष्ट्रीय खेल के शुभारंभ की घोषणा की।

*29 सितंबर को जन्मे व्यक्ति👉*

1725 - राबर्ट क्लाइव - भारत में ब्रिटिश साम्राज्य का संस्थापक।
1901 – दुनिया के जाने-माने इटली के भौतिक शास्त्री एनरिको फर्नी का रोम नगर में जन्म हुआ। इन्‍होंने परमाणु रिएक्‍टर बनाया था।
1928 – भारतीय राजनयिक एवं पहले राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ब्रजेश मिश्रा का जन्म हुआ।
1930 - सत्यव्रत शास्त्री संस्कृत भाषा के विद्वान एवं महत्वपूर्ण मनीषी रचनाकार।
1932 – भारत के प्रसिद्ध हास्य़ अभिनेता व निर्माता-निर्देशक महमूद का जन्म हुआ।
1934 – वेस्टइंडीज के महान स्पिनर लांस गिब्स का जन्म हुआ।
1943 - मोहम्मद ख़ातमी - ईरान के पाँचवें राष्ट्रपति ।
1947 - एस. एच. कपाड़िया - भारत के 38वें मुख्य न्यायाधीश थे।

*29 सितंबर को हुए निधन👉*

1902 – फ़्रांसीसी लेखक एमील ज़ोला की मृत्यु हुई। उनकी बहुत सी पुस्तकें में नाना और जर्मिनल नामक पुस्तकें प्रसिद्ध हुईं।
1913 – दुनिया को डीजल इंजन देकर उद्योगों और परिवहन में क्रांति करने वाले रुडोल्फ डीजल की रहस्यमयी ढंग मौत हो गई।
1942 - मातंगिनी हज़ारा - प्रसिद्ध महिला क्रांतिकारी।
1944 - गोपाल सेन - पश्चिम बंगाल के प्रसिद्ध क्रांतिकारी।
1970 - मिस्र के राष्ट्रपति गमाल अब्दुल नासिर का निधन।
2004 - बालमणि अम्मा - मलयालम भाषा की प्रसिद्ध कवियित्री थीं।
2017 - टॉम अल्टर - विदेशी माता-पिता की संतान औरछ भारतीय सिनेमा के अभिनेता थे।
2020 - लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के पिता श्रीकृष्ण बिरला (91) का निधन।
2020 - मशहूर कार्टूनिस्ट केसी शिव शंकर (97) का चेन्नई में निधन।
2021 - बंगलादेश में रोहिंग्‍या समुदाय के प्रमुख नेता मोहिबुल्‍लाह की देर रात गोली मारकर हत्‍या की गयी।

*29 सितंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🔅 गुरु श्री अमरदास जी ज्योति - ज्योत (प्राचीनमतानुसार )।
🔅 पम्पकिन ( कद्दू ) दिवस।
🔅 अंतर्राष्ट्रीय खाद्य हानि और अपशिष्ट न्यूनीकरण जागरूकता दिवस।
🔅 विश्व हृदय दिवस।
🔅 विश्व समुद्री दिवस 2023।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻
⚜⚜ 🌴 💎 🌴⚜⚜
👍3
2️⃣9️⃣❗0️⃣9️⃣❗2️⃣0️⃣2️⃣3️⃣

*♨️ आज का प्रेरक प्रसंग ♨️*

*!! लालची कुत्ता !!*
~~~~~~~~

बहुत साल पहले की बात है, एक गांव में एक आवारा लालची कुत्ता भूख के मारे खाने की तलाश में इधर-उधर भटक रहा था। वह गांव में बहुत इधर-उधर घुमा लेकिन खाने के लिए उसके हाथ कुछ भी नहीं लगा।

फिर घूमते-घूमते वह एक कसाई के दुकान पर आ पंहुचा। वहां पर उसे हड्डी के साथ एक मांस का टुकड़ा पड़ा मिला। वह बहुत खुश हुआ और अपने आप से सोचने लगा (अरे वाह आज तो कितना स्वादिष्ट मांस खाने के लिए मिल गया है और साथ में एक हड्डी भी है, आज तो खाने में बहुत मजा आएगा)।

ऐसा सोचकर उसने उस मांस के टुकड़े को उठाया और खाने का आनंद लेने के लिए एक सुरक्षित और शांत जगह ढूंढ़ने के लिए वहां से भागकर चला गया।

उसे एक पेड़ के निचे मन चाही जगह मिलती है। वहां पर बैठता है और उस हड्डी के मांस के टुकड़े को खाने लगता है। खाते-खाते उसने मांस के टुकड़े को पूरा खा लिया और सिर्फ हड्डी बची हुई थी।

अब उसे थोड़ी प्यास लगती है। पर वह उस हड्डी को छोड़कर नहीं जाना चाहता था तो वह उस हड्डी को ऐसे ही मुँह में पकड़कर नदी के किनारे आ गया।

उस नदी पर इस पार से उस पार तक जाने के लिए एक पुल बना हुआ था। वह कुत्ता उस पुल पर आ गया और वह जैसे ही पानी को पिने के लिए नदी में झुका तभी उसे नदी में उसकी खुदकी परछाई दिखाई दी।

पर उसे लगा पानी में कोई दूसरा कुत्ता अपने मुँह में हड्डी लिए बैठा है। उस पानी में अपनी खुद की परछाई को देखकर उसके मन में लालच आ गया और उसने उस हड्डी को भी पाने के लिए सोचा।

लेकिन उसने जैसे ही उस परछाई से हड्डी छीनने के लिए अपना मुँह खोला तैसे ही उसके मुँह से वह भी हड्डी पानी में गिर गयी। जैसे ही हड्डी पानी में गिरा तो उसके गिरने की वजह से वह परछाई भी नष्ट हो गयी और तब उस कुत्ते को ध्यान आया की दूसरी हड्डी हासिल करने की कोशिश में उसके पास जो हड्डी थी उसे भी खो दिया।

*शिक्षा:-*
जो चीज़े हमारे पास है उसका ख्याल रखना चाहिए और कभी भी लालची नहीं होना चाहिए।

*सदैव प्रसन्न रहिये - जो प्राप्त है, पर्याप्त है।*
*जिसका मन मस्त है - उसके पास समस्त है।।*
✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️
👍8🤔1
🍃🌾🌾

*29 SEPTEMBER 2023*

*🦋 आज की प्रेरणा 🦋*

कुछ लोग जहां जाते हैं वहाँ खुशी लाते हैं और कुछ लोग जब जाते हैं तब खुशी आती है।

*आज से हम* जहां जाये वहाँ खुशी लायें...

*💧 TODAY'S INSPIRATION 💧*

Some cause happiness wherever they go; others whenever they leave!

*TODAY ONWARDS LET'S* Spread happiness wherever we go...

🍃💫🍃💫🍃💫🍃💫🍃💫🍃
👍2❤1
अति महत्त्वपूर्ण ✍

◾️ विश्व पर्यटन दिवस पर राजस्थान के दो गांव को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार
🔹 विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर 27 सितंबर 2023 को नई दिल्ली में आयोजित समारोह में राजस्थान की दो गांव को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया।
🔹 इस अवसर पर चित्तौड़गढ़ के मीनल गांव को रजत पदक तथा अलवर के नौरंगाबाद गांव को कांस्य पदक
से सम्मानित किया गया।
🔹 देश के कुल 35 गांव को ग्रामीण पर्यटन हेतु ग्राम पर्यटन पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
👍4
◾️जीएसटी बिल पुरस्कार योजना- 2023
🔹 योजना की मंजूरी - 28 सितंबर 2023
👍5
🔹 भारत में हरित क्रांति के जनक कहे जाने वाले एमएस स्वामीनाथन का निधन हो गया
👍6🫡6
अध्यापक भर्ती लेवल 2 SST विषय के जिला आवंटन आज शाम तक जारी हो जायेंगे

कम्प्यूटर अनुदेशक भर्ती BCI 610 का रिजल्ट आज शाम को जारी हो जाएगा

जूनियर अकाउंटेंट 15 गुणा की लिस्ट अक्टूबर प्रथम वीक में 10 Oct. तक जारी होने की ज्यादा संभावना है
👍2
◾️ देश की पहली वाटर युनिवर्सिटी
🔹उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड में देश का पहला जल विश्वविद्यालय खुलने जा रहा है
🔹 इस इलाके के हमीरपुर जिले में 25 एकड़ जमीन में विश्व का पहला जल विश्विद्यालय बनने जा रहा है.।
🔹इसमें जल्द ही देश-दुनिया के लोग जल संरक्षण का पाठ पढ़ने आएंगे.
🔹यह पहला विश्व विश्वविद्यालय होगा, जहां छात्र व शोधार्थी जल की कमी से पैदा हो रही समस्याओं के लिए, पुरातन व आधुनिक तकनीकों के माध्यम से समाधान खोजेंगे।
👍1
कम्प्यूटर अनुदेशक भर्ती का रिजल्ट जारी
🔥2
✴ BSTC EXAM 2023 रिज़ल्ट जारी

💠 लिंक https://bstc.univindia.in/

✅ प्रतियोगी परीक्षाओं की अपडेट सबसे पहले -@onlinenotesstore
❤3👍1👏1
6E09324AFCBF4FBFA91DA5A7EB9D254C.pdf
201 KB
RPSC 1st Grade राजनीति विज्ञान फाइनल रिजल्ट जारी
एक संदेश आपके नाम

आपके सूचना यह है कि हमारे पास कोई कोर्स उपलब्ध नही है और न ही हम आगे उपलब्ध करवाएंगे।
हमारे पास जो कुछ होता है हम आपको उपलब्ध करवा रहे हैं निकट भविष्य में पिछली भर्तियों के प्रश्न हम आपको उपलब्ध करवा देंगे जिन पर काम चल रहा हैं।

किसी का कोर्स लीक करके हम किसी की मेहनत पर पानी नही फेर सकते।

बड़े पब्लिकेशन की तो चलो ठीक है। छोटे छोटे क्रिएटर्स साल भर मेहनत करके कोर्स बनाते है और फिर हम उन कोर्सेस को फ्री के नाम पर वायरल कर देते हैं ये तो गलत है ना....
कोर्स रिकॉर्ड करने में बहुत मेहनत और खर्चा लगता है भाई... और वो भी आप और हमारी तरह ही हैं...

फ्री में कोर्स की मांग करने वाले कृपया उनके स्थान पर खुद को लेकर जरूर देखें।
और दूसरी बात ये कि जिस कोर्स को हमने खरीद के तैयारी की है ना वो मजा फ्री में नही है यह भी तथ्य है कि यदि 1000 लोग फ्री कोर्स ग्रुप में है तो वो यह तो सन्तुष्टि कर सकते हैं कि हमारे पास ये कोर्स है लेकिन वो पढ़ नही पाते है सिवाय एक आध प्रतिशत को छोड़कर। कोर्स देने वाले आजकल उसके साथ फ्री में अन्य कंटेंट भी देते हैं जैसे कि नोट्स और क्विज, ये भी इन वीडियोज के बराबर ही महत्वपूर्ण होती है वो आपको फ्री के वीडियोज में नही मिलेगी।

हम इतने सक्सेसफुल तो नही हैं की आप सभी को ज्ञान दे सकें लेकिन प्रतियोगी परीक्षाओं तैयारी की जिंदगी से इतना अनुभव रखते हैं कि यदि किसी परीक्षा को लेकर वाकई में सीरियस हैं तो आप कोर्स खरीद कर तैयारी करें, चूंकि पैसे लगे हैं आप इसलिए भी उस कोर्स को पढ़ेंगे। वरना सैंकड़ो कोर्स के लाखों की संख्या में वीडियो आते जाते रहते हैं ऐसे पढ़ते तो आज कितने ही सक्सेस होते।

जो पैसे का रोना रोते हैं कि हम खरीद नही सकते वो एक सवाल खुद से पूछें कि पूरी जिंदगी की मौज के लिए वो 3000-5000 नही खर्च कर सकता।
और इतना भी कोई गरीब नही होता और जो होते हैं वो रोते भी नही क्योंकि वो अपने हालात से वाकिफ होते हैं और वो अपनी आगे की पीढ़ी को वो हालात नही देना चाहते।

इतना ही कहूंगा। बाकी आप खुद समझदार हैं।
अब बार बार कोर्स के लिए मैसेज करते हैं सच मे बुरा लगता है यार
आपके लिए भी और हमारे लिए भी।

उपरोक्त बातें किसी के लिए कड़वी हो सकती है लेकिन वास्तविकता यही है।
माफी चाहेंगे...🙏🙏

धन्यवाद!
✍ @TheOpPrajapati
👍24🥰2👏2❤1😁1
Online Notes Store | Online Notes, Quiz & Employment News Portal pinned «एक संदेश आपके नाम आपके सूचना यह है कि हमारे पास कोई कोर्स उपलब्ध नही है और न ही हम आगे उपलब्ध करवाएंगे। हमारे पास जो कुछ होता है हम आपको उपलब्ध करवा रहे हैं निकट भविष्य में पिछली भर्तियों के प्रश्न हम आपको उपलब्ध करवा देंगे जिन पर काम चल रहा हैं। किसी का…»
राजस्थान संत दुर्बलनाथ बोर्ड का गठन

मुख्यमंत्री गहलोत ने लगाई मुहर, खटीक समाज के लिए काम करेगा यह बोर्ड, अध्यक्ष सहित 5 गैर सरकारी सदस्य होंगे बोर्ड में
❤2
जमाना क्या सोचेगा कभी मत सोचिए
    क्योंकि जमाना बहुत अजीब है,
नाकामयाब लोगों का मजाक उड़ता है,
और कामयाब लोगों से जलता है..!!

             शुभ रात्रि
👍16❤3👏1