Online Notes Store | Online Notes, Quiz & Employment News Portal
19.4K subscribers
6.45K photos
97 videos
2.03K files
1.01K links
Exam Oriented Study material For 1st grade , 2nd grade , FSO , EO/RO , RAS, SI, REET and many more...
#rrb #ntpc
#patwar #reet
#hand_written_notes
#handwrittennotes

Contact Admin for any queries :
📲 @OP_Prajapati
@TheOpPrajapati
👉 Omg000888@gmail.com
Download Telegram
पदार्थ की किस अवस्था में द्रव्य के परमाणु आयनित अवस्था मे होते है?
Anonymous Quiz
21%
ठोस
25%
द्रव
27%
गैस
26%
प्लाज्मा
2%
इनमें से कोई नही
👍18🤩1
🔬Science Important Questions✔️

प्रश्न 1. धातुओं के कुछ भौतिक गुण लिखिए।
उत्तर-
धातुएँ भारी, चमकदार, तन्य तथा आघातवर्ध्य होती हैं। ये ऊष्मा और विद्युत की सुचालक होती हैं।

प्रश्न 2. ऐलुमिनियम के किसी एक अयस्क का नाम तथा सूत्र बताइए।
उत्तर-
ऐलुमिनियम का अयस्क-बॉक्साइट सूत्र - Al2O3.2H2O

प्रश्न 3. तीन धातुएँ बताइए जिनसे सिक्के बनाए जाते हैं।
उत्तर-
(i) कॉपर (Cu) (ii) चाँदी (Ag) (iii) सोना (Au) |

प्रश्न 4. 'धात्विक चमक' किसे कहते हैं?
उत्तर-
अपने शुद्ध रूप में धातु की सतह चमकदार होती है। धातु के इस गुण धर्म को 'धात्विक चमक' कहते हैं।

प्रश्न 5. भर्जन किसे कहते हैं?
उत्तर-
सल्फाइड अयस्क को वायु की उपस्थिति में अधिक ताप पर गर्म करने पर यह ऑक्साइड में परिवर्तित हो जाता है। यह प्रक्रिया भर्जन कहलाती है।

प्रश्न 6. 'ध्वानिक (सोनोरस) धातुएँ क्या होती हैं?
उत्तर
- जो धातुएँ कठोर सतह से टकराने पर आवाज उत्पन्न करती है उन्हें 'ध्वानिक (सो नोरस)' कहते हैं।

प्रश्न 7. विद्युत तार पर PVC अथवा रबड़ जैसी सामग्री की परत क्यों होती है?
उत्तर-
विद्युत तार विद्युत सुचालक धातु से बने होते हैं। जबकि PVC अथवा रबड़ जैसी सामग्री विद्युत की
कुचालक होती है जिसके कारण विद्युत तार को छूने पर लगने वाले विद्युत आघात से बचा जा सकता है।

प्रश्न 8. स्कूल की घंटी धातु की क्यों बनी होती है?
उत्तर
-धातुएँ कठोर सतह से टकराकर आवाज उत्पन्न करती हैं इसलिए स्कूल की घंटी धातु से बनाई जाती है ताकि आवाज दूर तक सुनाई दे सके।

प्रश्न 9. दो धातुओं के नाम बताइए जो अत्यंत अधिक ताप पर भी ऑक्सीजन के साथ अभिक्रिया नहीं करती हैं?
उत्तर-
'सिल्वर' एवं 'गोल्ड' अत्यंत अधिक ताप पर भी ऑक्सीजन के साथ अभिक्रिया नहीं करते हैं।

प्रश्न 10. लोहे पर जंग क्यों लगता है?
उत्तर-
लम्बे समय तक आर्द्र वायु में रहने पर लोहे पर भूरे रंग की परत चढ़ जाती है, जिसे जंग कहते हैं। जंग आयरन ऑक्साइड (FeqO3) तथा आयरन हाइड्रॉक्साइड का मिश्रण होता है।

प्रश्न 11. अति शुद्ध सोना कितने कैरेट का होता है?
उत्तर-
24 कैरेट का✔️
~~~~~~~
👍6❤3
❇️दादासाहेब फाल्के (धुंडिराज गोविन्द फाल्के) // जयंती✅

✔️जन्म - 30 अप्रैल 1870
✔️देहांत - 16 फरवरी 1944

👉धुंडीराज गोविंद फाल्के लोकप्रिय रूप से दादासाहेब फाल्के के रूप में जाने जाते हैं।

एक भारतीय निर्माता-निर्देशक-पटकथा लेखक थे, जिन्हें "पिता के पिता" के रूप में जाना जाता है। उनकी पहली फिल्म राजा हरिश्चंद्र, 1913 में रिलीज़ हुई। यह पहली भारतीय फिल्म थी और अब इसे भारत की पहली पूर्ण-लंबाई वाली फीचर फिल्म के रूप में जाना जाता है। उन्होंने 19 साल के अपने करियर में 1937 तक 95 फीचर-लेंथ फिल्में और 27 लघु फिल्में बनाईं, जिनमें उनकी सबसे प्रसिद्ध कृतियां शामिल हैं।

🌐 उन्हें लगा कि रामायण और महाभारत जैसे पौराणिक महाकाव्यों से फिल्मों के लिए अच्छी कहानियां मिलेंगी। उनके पास सभी तरह का हुनर था। वह नए-नए प्रयोग करते थे। अतः प्रशिक्षण का लाभ उठाकर और अपनी स्वभावगत प्रकृति के चलते प्रथम भारतीय चलचित्र बनाने का असंभव कार्य करनेवाले वह पहले व्यक्ति बने।

❗️〰❗️〰❗️〰❗️〰❗️〰❗️〰❗️
👍6
🔬Science Important Question #PART - 2✔️

प्रश्न 12. उन धातुओं का नाम बताइए जो न तो शीतल जल के साथ और न ही गर्म जल के साथ अभिक्रिया करती है, परन्तु माप के साथ अभिक्रिया कर ऑक्साइड व हाइड्रोजन प्रदान करती है?
उत्तर
-ऐलुमिनियम, आयरन तथा जिंक।✔️

प्रश्न 13. सोल्डर नामक मिश्रधातु के कौन-कौनसे अवयव हैं?
उत्तर-
सोल्डर मिश्रधातु के दो अवयव हैं-सीसा तथा टिन।✔️

प्रश्न 14. कई धातुओं के अयस्क ऑक्साइड क्यों होते हैं?
उत्तर -
ऑक्सीजन की अत्यधिक अभिक्रियाशीलता एवं पृथ्वी पर इसक प्रचुर मात्रा में पाए जाने के कारण कई धातुओं के अयस्क ऑक्साइड होते हैं।✔️

प्रश्न 15. निम्न अयस्कों के सूत्र लिखिए (i) हेमेटाइट (II) कॉपर पाइराइट।
उत्तर-
(i) हेमेटाइट (Fe_Os) (ii) कॉपर पाइराइट (CuFeS.) ।✔️

प्रश्न 16. अत्यधिक सक्रिय धातुओं का निष्कर्षण किस विधि द्वारा किया जाता है?
उत्तर-
अत्यधिक सक्रिय धातुओं का निष्कर्षण उनके लवणों के विद्युत अपघटन द्वारा किया जाता है।✔️

प्रश्न 17. ताँबे के शुद्धिकरण में प्रयुक्त विद्युत अपघट्य बताइए।
उत्तर-
कॉपर सल्फेट (CuSO.) का विलयन।✔️

प्रश्न 18. सबसे अधिक आघातवर्धनीय धातुएँ कौनसी होती हैं?
उत्तर-
सोना तथा चाँदी सबसे अधिक आघातवर्धनीय धातुएँ हैं।✔️

प्रश्न 19. ऐसी कौनसी धातुएँ हैं जिन्हें हथेली पर रखने पर पिघलने लगती है?
उत्तर -
गैलियम तथा सीजियम, क्योंकि इनका गलनांक बहुत कम होता है।✔️

प्रश्न 20. मर्करी (पारद ) के एक अयस्क का नाम बताइए।
उत्तर -
सिनाबार (HgS )✔️

प्रश्न 21. अपररूप किसे कहते हैं?
उत्तर-
एक ही तत्व के भिन्न-भिन्न रूप जिनके गुणों में भिन्नता होती है, उन्हें अपररूप कहते हैं। हीरा तथा
ग्रेफाइट
कार्बन के अपररूप हैं।✔️

प्रश्न 22. सबसे कठोर प्राकृतिक पदार्थ कौनसा होता है?
उत्तर-
हीरा सबसे कठोर प्राकृतिक पदार्थ है।✔️

प्रश्न 23. धातुएँ तनु अम्लों से क्रिया करके क्या बनाती है?
उत्तर -
तनु अम्लों से क्रिया करके लवण तथा हाइड्रोजन बनाती हैं।
धातु + तनु अम्ल लवण + H
जैसे-Mg. Al. Zn. Fe
✔️

प्रश्न 24. अम्लराज (ऐक्वारेजिया) का संघटन क्या है?
उत्तर-
अम्लराज सान्द्र HNO + सान्द्र HCI का 1:3 में मिश्रण है।✔️

प्रश्न 25. 'निस्तापन' किसे कहते हैं?
उत्तर-
कार्बोनेट अयस्क को सीमित वायु में अधिक ताप पर गर्म करने से यह ऑक्साइड में परिवर्तित हो जाता है। इस प्रक्रिया को निस्तापन कहते हैं।✔️

प्रश्न 26. आयनिक यौगिक ठोस अवस्था में विद्युत का चालन नहीं करते। क्यों?
उत्तर
- ठोस अवस्था में दृढ संरचना के कारण आयनों की गति सम्भव नहीं होती अतः विद्युत का चालन नहीं होता। ✔️

प्रश्न 27. अभिक्रियाशीलता के आधार पर धातुओं को कौनसे भागों (वर्गों में विभाजित किया जाता है?.
उत्तर-
तीन भागों में-(i) निम्न अभिक्रियाशील धातुएँ (ii) मध्यम अभिक्रियाशील धातुएँ (iii) उच्च अभिक्रियाशील धातुएँ।

प्रश्न 28 जंग (Rust) क्या होती है?
उत्तर-
लम्बे समय तक आर्द्र वायु में रहने पर लोहे पर भूरे रंग की परत जम जाती है, इसे जंग कहते हैं।

〰❗️ कृपया शेयर जरूर करें ❗️〰
👍4🔥1
📔भारत मे राष्ट्रवाद संबंधित प्रमुख पारिभाषिक शब्दावली✔️

● 1. जबरन भर्ती- इस प्रक्रिया के अन्तर्गत अंग्रेज भारतीय लोगों को अपनी सेना में जबरदस्ती भर्ती कर लेते थे ✔️

● 2. पिकेटिंग-
विरोध अथवा प्रदर्शन का एक ऐसा स्वरूप जिसमें लोग किसी दुकान, कारखाना या दफ्तर के भीतर जाने का रास्ता रोक लेते है।

◆ 3. बहिष्कार- किसी के साथ सम्पर्क रखने एवं जुड़ने से इंकार करना अथवा गतिविधियों में हिस्सेदारी, वस्तुओं की खरीद एवं प्रयोग से इन्कार करना। सामान्यतया यह विरोध प्रदर्शन का एक रूप होता है।

◆ 4. सत्याग्रह - “दमनकारी शक्तियों के विरुद्ध गाँधीजी द्वारा प्रयोग किया गया एक अहिंसात्मक ढंग”

★ 5. गिरमिटिया मजदूर- औपनिवेशिक शासन के दौरान अधिक संख्या में लोगों को काम करने के लिए गयाना, फिजी, वेस्टइंडीज आदि स्थानों पर ले जाया जाता था जिन्हें बाद में गिरमिटिया कहा जाने लगा। इन श्रमिकों को एक अनुबन्ध के तहत ले जाया जाता था, बाद में इसी समझौते के अन्तर्गत ये श्रमिक गिरमिट कहने लगे, जिससे आगे चलकर इन श्रमिकों को गिरमिटिया मजदूर कहा जाने लगा।

★ 6. खिलाफत आन्दोलन- यह मोहम्मद अली एवं शौकत अली बन्धुओं द्वारा संचालित एक विरोध आन्दोलन था जो तुर्की के साथ युद्ध के पश्चात् किए गए अन्याय के विरुद्ध चलाया गया था।

■ 7. असहयोग आन्दोलन- जनवरी, 1921 ई. में महात्मा गाँधी जी द्वारा संचालित आन्दोलन। इस आन्दोलन का उद्देश्य पंजाब एवं तुर्की में हुए अन्याय का विरोध करना एवं स्वराज की प्राप्ति था।

■ 8. इंग्लैंड इमिग्रेशन एक्ट- अंग्रेज सरकार द्वारा लागू एक कानून जिसके तहत बागानों में कार्य करने वाले श्रमिकों को बिना अनुमति बागान से बाहर जाने की छूट नहीं होती थी और यह इजाजत उन्हें कभी-कभी ही मिलती थी।

◆ 9. पूना समझौता- सितम्बर, 1932 ई. में गाँधीजी एवं डॉ. बी. आर. अम्बेडकर के मध्य हुआ एक समझौता जिसके अन्तर्गत दलित वर्गों को प्रान्तीय एवं केन्द्रीय विधायी परिषदों में सीटों का आरक्षण दिया गया।

◆ 10. दांडी यात्रा- महात्मा गाँधी जी अपने 78 अनुयायियों के साथ साबरमती आश्रम से समुद्र तट दांडी तक पैदल यात्रा की थी तथा वहाँ नमक बनाकर नमक कानून तोड़ा था।
👍6
मुकुलन’ द्वारा जनन किसमें होता है?
In whom does reproduction take place by 'Mukulan'?
Anonymous Quiz
20%
पैरामिशियम paramecium
26%
पेनिसिलिन penicillin,
28%
यीस्ट yeast,
25%
उपर्युक्त सभी all of the above
👍4🎉2🤩2🔥1
♨️♻️ General Science Handwritten Notes PDF ♻️♨️
Download Now👇🏻👇🏻

https://onlinenotesstore.com/category/general-science/

Download More Notes -
https://bit.ly/3iUzdCH

Join -
t.me/OnlineNotesStore

📝 Online Notes Store 🏹
👍3
Online Notes Store | Online Notes, Quiz & Employment News Portal pinned «♨️♻️ General Science Handwritten Notes PDF ♻️♨️ Download Now👇🏻👇🏻 https://onlinenotesstore.com/category/general-science/ Download More Notes - https://bit.ly/3iUzdCH Join - t.me/OnlineNotesStore 📝 Online Notes Store 🏹»
Motivational Lines❤️
❤10👍3
कई दिनों के बाद आज दूसरी बार यूट्यूब की लिंक भेज रहे हैं, आपकी संख्या देखकर हमने चैनल बनाया था ताकि व्यूज , लाइक, व सदस्यता प्राप्त हो सके।
यह यूट्यूब चैनल आप पर निर्भर है, कृपया इसे आगे बढ़ाने में आप हमारा सहयोग करें, यूट्यूब आप सबके पास है, आप ही हमारी ताकत है।✅
उम्मीद है आप स्वयं सदस्यता लेंगे तथा शेयर भी करेंगे। हम आपके लिए पूरी लगन से अच्छे अच्छे कंटेंट भेजने का वादा करते हैं।
👍8
1 घण्टे में सिर्फ 2 सदस्य ही जुड़े हैं, जबकि 161 लोग देख चुके हैं, कृपया जरूर देखें🔬
📔Important Question For All Exam✔️

प्रश्न 1. सत्याग्रह के विचार में किस बात पर जोर दिया जाता है ?
उत्तर-
सत्याग्रह के विचार में सत्य की शक्ति के आग्रह एवं सत्य की खोज पर जोर दिया जाता है।
प्रश्न 2. सत्याग्रह से क्या अभिप्राय है? (CBSE Board, 2017)
उत्तर-
महात्मा गाँधी के अनुसार, सत्याग्रह शुद्ध आत्मबल है। सत्य ही आत्मा का आधार होता है। इसीलिए इस बल को सत्याग्रह का नाम दिया गया है।

प्रश्न 3. उन तीन स्थानों के नाम बताइए जहाँ गाँधीजी ने सत्याग्रह किया था ?
उत्तर-
गाँधीजी के सत्याग्रह से सम्बन्धित तीन स्थान
(i) चंपारन-बिहार, (ii) खेड़ा-गुजरात,
(iii) अहमदाबाद - गुजरात।

प्रश्न 4. भारत में सबसे पहले महात्मा गाँधी ने सत्याग्रह किस स्थान पर आयोजित किया था? (CBSE Board, 2014)
उत्तर- चंपारन (बिहार, 1916) में।

प्रश्न 5. चंपारन में गाँधी ने किसानों को क्या प्रेरणा दी ?
उत्तर-
सन् 1916 में गाँधीजी ने बिहार के चंपारन का दौरा कर दमनकारी शासन व्यवस्था के विरुद्ध किसानों को संघर्ष करने के लिए प्रेरित किया।

प्रश्न 6. भारतीयों ने किस विधेयक को 'काला कानून' कहा और उसका विरोध किया ? (CBSE Board, 2015)
उत्तर- रॉलेट एक्ट को राजनीतिक गतिविधियों को कुचलने तथा राजनीतिक कैदियों को बिना मुकदमा चलाए दो साल तक जेल में बन्द रखने के लिए लागू किया गया। भारतीयों ने इसे 'काला कानून' कहा और विरोध किया।

प्रश्न 7. जलियाँवाला बाग हत्याकाण्ड कब व कहाँ हुआ ? (मा. शि. बो. राज., 2012)
उत्तर- जलियाँवाला बाग हत्याकाण्ड 13 अप्रैल, 1919 को अमृतसर

प्रश्न 8. जलियाँवाला बाग हत्याकाण्ड के लिए कौन उत्तरदायी था ?
उत्तर-
जलियाँवाला बाग हत्याकाण्ड के लिए जनरल डायर उत्तरदायी था जिसने निहत्थी जनता पर गोली चलाने का आदेश दिया।

प्रश्न 9. भारत में खिलाफत आन्दोलन क्यों प्रारम्भ किया गया ?
उत्तर
- ब्रिटिश सरकार द्वारा तुर्की के खलीफा के साथ किये गये विश्वासघात के कारण मुसलमानों में असन्तोष था। खलीफा की प्रतिष्ठा की पुनर्स्थापना हेतु भारत में खिलाफत आन्दोलन प्रारम्भ किया गया था।

प्रश्न 10. खिलाफत समिति का गठन कब व क्यों किया गया ?
उत्तर-
खलीफा की तात्कालिक शक्तियों की रक्षा के लिए मार्च, 1919 में बम्बई में एक खिलाफत समिति का गठन किया गया।

प्रश्न 11. हिन्द स्वराज पुस्तक के लेखक का नाम लिखिये। (CBSE Board, 2017)
उत्तर - हिन्द स्वराज्य पुस्तक के लेखक महात्मा गाँधी थे।

प्रश्न 12. कांग्रेस के किस अधिवेशन में असहयोग कार्यक्रम को स्वीकृति प्राप्त हुई ?
उत्तर
- दिसम्बर, 1920 में आयोजित कांग्रेस के नागपुर अधिवेशन में असहयोग कार्यक्रम को स्वीकृति प्राप्त हुई।

प्रश्न 13. असहयोग-खिलाफत आन्दोलन कब प्रारम्भ हुआ तथा इसमें किसने हिस्सा लिया ?
उत्तर-
असहयोग-खिलाफत आन्दोलन जनवरी, 1921 में प्रारम्भ हुआ। इस आन्दोलन में विभिन्न सामाजिक समूहों ने हिस्सा लिया।

प्रश्न 14. पिकेटिंग क्या है ?
उत्तर- प्रदर्शन या विरोध का एक ऐसा स्वरूप जिसमें लोग किसी दुकान, कारखाना अथवा कार्यालय के भीतर जाने का रास्ता रोक लेते हैं

प्रश्न 15. अवध किसान सभा किसके द्वारा बनाई गई ? (CBSE Board, 2015)
उत्तर-
अवध किसान सभा जवाहरलाल नेहरू, बाबा रामचंद्र और कुछ अन्य लोगों द्वारा बनाई गई।

प्रश्न 16. 1920 के दशक में किस राज्य में एक उग्र गुरिल्ला आन्दोलन शुरू हुआ ?
उत्तर-
1920 के दशक में आन्ध्र प्रदेश राज्य की गूडेम पहाड़ियों में एक उग्र गुरिल्ला आन्दोलन शुरू हुआ था।

प्रश्न 17. "इनलैंड इमिग्रेशन एक्ट" क्या था? (CBSE Board, 2016)
उत्तर-
इनलैंड इमिग्रेशन एक्ट 1859 ई. में बना था। इसके तहत बागानों में काम करने वाले मजदूर बिना इजाजत बागानों से बाहर नहीं जा सकते थें।

प्रश्न 18. गाँधीजी ने किस घटना के कारण असहयोग आन्दोलन को स्थगित कर दिया ?
अथवा

गाँधीजी ने 1922 में असहयोग आन्दोलन वापस लेने का फैसला क्यों लिया? (CBSE Board, 2020)
उत्तर - चौरी-चौरा की हिंसात्मक घटना के कारण गाँधी जी ने फरवरी, 1922 में असहयोग आन्दोलन को स्थगित कर दिया।

प्रश्न 19. साइमन कमीशन का गठन क्यों किया गया था ?
उत्तर -
भारत में संवैधानिक व्यवस्था की कार्य शैली का अध्ययन करने के लिए साइमन कमीशन का गठन किया गया।

प्रश्न 20. पूर्ण स्वराज की माँग कांग्रेस के किस अधिवेशन में और कब रखी गयी ?
अथवा
कांग्रेस ने किस अधिवेशन में "पूर्ण स्वराज्य" की माँग की ?
(मा. शि. बो. राज.)
उत्तर- पूर्ण स्वराज की माँग दिसम्बर, 1929 में कांग्रेस के लाहौर अधिवेसन में रखी गयी।
👍8
📔Important Question For All Exam✅

प्रश्न 01. गांधीजी की नमक यात्रा का प्रमुख उद्देश्य क्या था?
उत्तर-
गाँधीजी की नमक यात्रा का प्रमुख उद्देश्य अंग्रेजों के नमक कानून को तोड़ना था।

प्रश्न 02. गाँधी-इरविन समझौता कब हुआ ?
उत्तर-
5 मार्च, 1931 को गाँधी-इरविन समझौता हुआ।

प्रश्न 03. लेजिस्लेटिव असेंबली पर कब व किसने बम फेंका ?
उत्तर-
1929 ई. में भगतसिंह एवं बटुकेश्वर दत्त ने लेजिस्लेटिव असेंबली पर बम फेंका था।

प्रश्न 04. यह किसने कहा था कि “हम बम और पिस्तौल की उपासना नहीं करते बल्कि समाज में क्रांति चाहते हैं।'
उत्तर-
भगतसिंह ने।✔️

प्रश्न 05. 'इंकलाब जिन्दाबाद' का नारा किस स्वतन्त्रता सेनानी ने दिया ?
उत्तर-
'इंकलाब जिन्दाबाद' का नारा सरदार भगतसिंह ने दिया था।

प्रश्न 06. गाँवों में सम्पन्न कृषकों एवं उत्तर प्रदेश के जाटों ने सविनय अवज्ञा आन्दोलन में क्यों सक्रिय भाग लिया ?
उत्तर-
क्योंकि वे व्यावसायिक फसलों की खेती के कारण व्यापार में मंदी एवं गिरती कीमतों से परेशान थे।

प्रश्न 07. अधिकांश व्यवसायी स्वराज को कैसे युग के रूप में देखते थे ?
उत्तर-
जहाँ व्यापार पर औपनिवेशिक पाबन्दियाँ नहीं होंगी एवं व्यापार व उद्योग निर्बाध ढंग से फल-फूल सकेंगे।

प्रश्न 08. 1930 में किसने दलितों को 'दमित वर्ग एसोसिएशन में संगठित किया? (CBSE Board, 2019)
उत्तर
- सन् 1930 ई. में डॉ. बी. आर. अम्बेडकर ने दलितों को दमित वर्ग एसोसिएशन में संगठित किया।

प्रश्न 09. दलित वर्गों ने अलग निर्वाचन क्षेत्रों की माँग क्यों की ?
उत्तर-
दलित वर्गों का मत था कि उनकी सामाजिक अपंगता केवल राजनीतिक सशक्तिकरण से ही दूर हो सकती है। इसलिए उन्होंने अलग निर्वाचन क्षेत्रों की माँग की।

प्रश्न 10. पूना समझौता कब और किन-किन के मध्य हुआ?
उत्तर-
पूना समझौता सितम्बर, 1932 में महात्मा गाँधी व डॉ. भीमराम अम्बेडकर के मध्य हुआ था।
⚠️❗️कृपया शेयर जरूर करें❗️⚠️
👍13
This media is not supported in your browser
VIEW IN TELEGRAM
❤1
This media is not supported in your browser
VIEW IN TELEGRAM