Ravi Study GK
193K subscribers
295 photos
7 videos
1.89K files
5.38K links
Welcome to Ravi Study Gk Telegram Page
जहाँ आप हमसे जुड़े रह सकते है ,जहाँ आपको हर छोटी छोटी Updates दी जाती है free Quiz करवाया जाता है और फ्री Pdfs दी जाती है
Download Telegram
25 Jan 2025 Current Affairs Quick REVISION Sheet ✅
👍53💯7❤1
👍23❤4
Breaking News🚨
🎾ऑस्ट्रेलियन ओपन 2025 के मेन्स सिंगल्स फाइनल में जैनिक सिनर ने एलेक्जेंडर ज्वेरेव को करारी शिकस्त दी.
👉🏻 यह वर्ल्ड नंबर-1 सिनर का पिछले 13 महीने में तीसरा ग्रैंड स्लैम खिताब है.
वो पिछले ऑस्ट्रेलियन ओपन 2024 में चैम्पियन रहे थे.
दूसरी ओर वर्ल्ड नंबर-2 एलेक्जेंडर ज्वेरेव हैं, जिनका ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने का सपना एक बार फिर टूट गया है.
🌟Ravi Study GK🌟
Thanks ❤️
Video aj mil jyegi Grand Slam पर
👍55❤10🔥6💯1
27 Jan 2025 Current Affairs Quick REVISION Sheet ✅
👍31❤5🔥2
28 जनवरी 2025 लाला लाजपत राय की जयंती पर शत शत नमन🇮🇳

लाला लाजपत राय GK
लाला लाजपत राय (28 जनवरी, 1865 – 17 नवंबर, 1928) भारत के एक प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी थे।
उन्हें 'पंजाब केसरी' भी कहा जाता है। उन्होंने पंजाब नैशनल बैंक और लक्ष्मी बीमा कम्पनी की स्थापना भी की थी।
वे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में गरम दल के तीन प्रमुख नेताओं लाल-बाल-पाल में से एक थे।

जीवन परिचय:
लाला लाजपत राय का जन्म 28 जनवरी 1865 को पंजाब के मोगा जिले में एक अग्रवाल परिवार में हुआ था। इनके पिता का नाम मुंशी राधाकृष्ण था। उन्होंने कुछ समय हरियाणा के रोहतक और हिसार शहरों में वकालत की। ये भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के गरम दल के प्रमुख नेता थे।
योगदान:
उन्होंने पंजाब में क्रांतिकारी गतिविधियों को बढ़ावा दिया। उन्होंने 'द ट्रिब्यून' और 'वंदे मातरम' जैसे अखबारों में लिखा, जिनके माध्यम से उन्होंने राष्ट्रीय विचारों का प्रसार किया।
मृत्यु:
17 नवंबर 1928 को लाहौर में साइमन कमीशन के खिलाफ प्रदर्शन करते समय पुलिस लाठीचार्ज में लाला लाजपत राय गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मृत्यु हो गई।
Complete video आज शाम को मिल जाएगी
Thanks ❤️
Ravi Sir
👍51❤28🙏3
28 Jan 2025 Current Affairs Quick REVISION Sheet ✅
👍40🙏7
5 Year Plan | पंचवर्षीय योजना ✅
https://youtu.be/dSe2OS6Xz58?si=-RC1tYp4vmg0VhEU&t=78
👍37🔥4❤3
🚨Breaking News: समान नागरिक संहिता (UCC) उत्तराखंड में लागू🇮🇳
समान नागरिक संहिता भारत में एक ऐसा कानून है जिसका उद्देश्य सभी नागरिकों के लिए व्यक्तिगत मामलों जैसे विवाह, तलाक, गोद लेने और संपत्ति के अधिकारों में एकरूपता लाना है। वर्तमान में, भारत में विभिन्न धर्मों के लोग अलग-अलग व्यक्तिगत कानूनों का पालन करते हैं।
UCC का मतलब क्या है?
* एक कानून, सभी के लिए: UCC का मतलब है कि भारत में रहने वाले सभी लोगों पर एक ही कानून लागू होगा, चाहे वे किसी भी धर्म या समुदाय से हों।
* धर्मनिरपेक्षता: UCC का उद्देश्य धर्म के आधार पर भेदभाव को खत्म करना है और सभी नागरिकों को समान अधिकार देना है।
* समानता: UCC का लक्ष्य है कि सभी नागरिकों को कानून के समक्ष समानता मिले।
---Ravi Study GK----
THANKS ❤️
👍54🔥42❤12🙏2
29 Jan 2025 Current Affairs Quick REVISION Sheet ✅
👍49❤8🥰3