उत्तर प्रदेश के नौजवान बेरोजगार भाइयों ,बहनों को अवगत कराना चाहता हूं कि प्रतियोगी मोर्चा के प्रयासों से l&t जीआईसी के द्वितीय सूची में चयनित शारीरिक शिक्षा, जीव विज्ञान, संस्कृत एवं अन्य विषयों की फाइल लोक सेवा आयोग द्वारा शिक्षा निदेशालय को आज प्रेषित कर दी गई है तथा एलटी जीआईसी के नए विज्ञापन को लेकर प्रतियोगी मोर्चा का प्रयास जारी हैl किंतु उसमें सभी 15 विषयों के समकक्ष अहर्ता को लेकर शिक्षा निदेशालय एवं लोक सेवा आयोग में अभी तक सहमति नहीं बन पाई है l जिसके कारण अभी विज्ञापन आना संभव नहीं है l समकक्ष अहर्ता के मसले के सुलझने के बाद त्वरित विज्ञापन के लिए प्रयास प्रतियोगी मोर्चा द्वारा किया जाएगा और लगातार किया जा रहा है तथा प्रतियोगी मोर्चा की मांग है कि l&t जीआईसी में अधिक से अधिक अधियाचन शिक्षा निदेशालय द्वारा लोक सेवा आयोग को प्रेषित किया जाए l जिससे कि विज्ञापित पदों की संख्या ज्यादा से ज्यादा हो सके l दूसरी बात यह बताना चाहता हूं कि पीसीएस के नए विज्ञापन को लेकर प्रतियोगी मोर्चा का प्रयास है कि अगले सप्ताह पीसीएस का नया विज्ञापन जारी हो जाए l
विक्की खान
अध्यक्ष, प्रतियोगी मोर्चा
9455 4192 39
विक्की खान
अध्यक्ष, प्रतियोगी मोर्चा
9455 4192 39
👍1