🔥12👍7
Check the poll result, you will understand the level of competition!
❤5👍3
आज 19 अप्रैल, बलिदान दिवस। जैक्सन का वध करके 18 साल की उम्र में फांसी चढ़ने वाले हुतात्मा अनंत कान्हेरे को छत्रपति संभाजीनगर ने दी थी प्रेरणा।
क्रांतिकारी बनने की शुरुआत संभाजीनगर से
कोकण में जन्मे अनंत लक्ष्मण कान्हेरे जब पढ़ाई के लिए #छत्रपति #संभाजीनगर (#औरंगाबाद) आए, तो यहीं उनकी मुलाकात क्रांतिकारी विचारों वाले लोगों से हुई।
ब्रिटिशों के जुल्म देखकर उनका खून खौल उठा और उन्होंने नाशिक में कलेक्टर ए. एम. टी. जैक्सन को गोली मार दी।
18 साल की उम्र में फांसी पर चढ़ने वाले वो भारत के सबसे युवा हुतात्मा बने।
उनकी याद में सिटी चौक पुलिस स्टेशन के सामने उनकी मूर्ति लगाई गई है, जो उनके बलिदान की याद दिलाती है।
⸻
संभाजीनगर में पढ़ाई के लिए आए थे
प्राथमिक शिक्षा #इंदौर में हुई थी। फिर 1903 में अंग्रेज़ी पढ़ने के लिए वो संभाजीनगर आए और अपने मामा गोविंद बर्वे के पास रहने लगे।
बीच में एक साल #बार्शी में रहकर फिर संभाजीनगर लौटे।
यहाँ वो गंगाराम रुपचंद श्रॉफ के किराए के मकान में रहते थे।
गंगाराम का एक दोस्त टोणपे, जो #नाशिक की क्रांतिकारी संस्था का सदस्य था, उसके जरिए अनंत की पहचान गुप्त क्रांतिकारी गतिविधियों से हुई।
वहीं से क्रांतिकारी विचारों की ओर उनका झुकाव शुरू हुआ।
⸻
अभिनव भारत से जुड़ाव
सावरकर भाइयों ने नाशिक में ‘अभिनव भारत’ संस्था बनाई थी।
अनंत कान्हेरे भी उससे जुड़ गए।
उन दिनों जैक्सन का अत्याचार बढ़ रहा था।
हालाँकि वह मराठी जानता था, मगर बाबाराव सावरकर समेत कई देशभक्तों पर राजद्रोह का केस चलाया और उन्हें सजा दिलवाई।
उसने एक गरीब टांगेवाले को मारने वाले अंग्रेज अधिकारी को भी बचा लिया था।
इससे युवाओं में गुस्सा भर गया।
इसलिए जैक्सन की हत्या की योजना बनी।
⸻
हाथ जलते हुए कंदील पर रख दिया
जब जैक्सन को मारने की बात हुई, तो गंगाराम के घर बैठक चल रही थी।
किसी ने पूछा कि ये काम इतना कम उम्र का लड़का कर पाएगा?
तब अनंत ने सामने जल रहे कंदील पर हाथ रख दिया — यह उनकी दृढ़ता का संकेत था।
⸻
नाटक के बीच गोलीबारी
जैक्सन का ट्रांसफर मुंबई हो गया था।
21 दिसंबर 1909 को नाशिक के विजयानंद नाट्यगृह में ‘रंगशारदा’ नाटक में विदाई कार्यक्रम रखा गया।
वहीं अनंत कान्हेरे, अण्णा कर्वे और विनायक देशपांडे को जिम्मेदारी दी गई।
जैसे ही नाटक शुरू हुआ, अनंत ने जैक्सन पर गोलियाँ चला दीं।
फिर खुद को मारने की भी कोशिश की, लेकिन बच गए और शांत खड़े रहे।
तीनों पर मुकदमा चला और 20 मार्च 1910 को फांसी की सजा सुनाई गई।
19 अप्रैल 1910 को तीनों को ठाणे जेल में फांसी दी गई।
⸻
माँ-बाप को फोटो भेजा था
सावरकर द्वारा भेजी गई पिस्तौल से हत्या की गई।
अनंत ने संभाजीनगर में निशानेबाजी का अभ्यास किया था।
उन्होंने पहले जैक्सन का चेहरा पहचानने के लिए उसके ऑफिस जाकर उसे देखा भी था।
और अंत में, उन्हें पता था कि फांसी होगी — इसलिए अपनी फोटो खिंचवाकर माँ-बाप को भेज दी।
⸻
कैसे बना मूर्ति का स्थान
1990 के आसपास ‘हुतात्मा अनंत कान्हेरे स्मृति समिति’ बनाई गई।
वरिष्ठ पत्रकार मनोहर कुलकर्णी उस समय अध्यक्ष थे।
उनका मानना था कि कान्हेरे इसी इलाके में रहते थे, इसलिए मूर्ति यहीं लगनी चाहिए।
महापालिका ने मूर्ति लगाई और सांसद व विधायक ने सहयोग दिया।
आज भी मूर्ति की जगह सही ढंग से संरक्षित नहीं है — आसपास अतिक्रमण है, दुकानें हैं, गंदगी फैली रहती है|
उम्मीद है संभाजीनगर हुतात्मा कान्हेरे को कभी नहीं भूलेगा।

🔥32👍14🙏7❤4
If you are interested then join this WhatsApp channel, Check Channel Info.
Follow the Life Coaching By Susheel A Ragade (Job and Education) channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VamMCIyLSmbdb20KkH3E

👍10