Utkarsh Classes Official
29 subscribers
15 photos
1 file
3 links
"Success की सबसे खास बात है की, वो मेहनत करने वालों पर फ़िदा हो जाती है I"
Download Telegram
Forwarded from Deleted Account
Forwarded from Deleted Account
बिहार विधानसभा भवन का शताब्दी समारोह शुरू, राष्ट्रपति ने किया शताब्दी स्तंभ का शिलान्यास

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने विधानसभा भवन के शताब्दी समारोह के दौरान शताब्दी स्तंभ का बुधवार को शिलान्यास किया। इसके पहले उन्होंने बोधि वृक्ष के छोटे पौधे को भी विधान मंडल परिसर में लगाया। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने शताब्दी समारोह की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर की।

बिहार विधानमंडल के दोनों सदनों को संबोधित किया

शताब्दी समारोह एक साल तक चलेगा। राम नाथ कोविन्द ने इसका शुभारंभ किया। इसके बाद वे बिहार विधानमंडल के दोनों सदनों के सदस्यों को संबोधित भी किया। राष्ट्रपति के साथ-साथ राज्यपाल फागू चौहान, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, बिहार विधानसभा के अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा, विधान परिषद के कार्यकारी सभापति अवधेश नारायण सिंह समेत अन्य गणमान्य इस मौके पर मौजूद रहे।

विधानसभा भवन के 100 साल हुए पूरे

विधानसभा भवन के 100 साल पूरा होने की स्मृति में शताब्दी स्तंभ का निर्माण कराया जा रहा है। इस स्तंभ के ऊपर धातु का बना बोधि वृक्ष होगा। इसे बिहार वृक्ष के तौर पर जाना जाएगा। इस वृक्ष में 9 बड़ी शाखाएं होंगी जो राज्य के सभी प्रमंडलों का प्रतिनिधित्व करेंगी। इसके अलावा 38 छोटी शाखाएं सभी जिलों का प्रतिनिधित्व करेंगीं। वृक्ष की शाखाओं में 243 पत्तियां लगी होंगी जो सभी विधानसभा क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करेंगे।

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद बिहारी राष्ट्रपति हैं: मुख्यमंत्री

मौके पर मुख्यमंत्री ने आज बिहार विधानसभा भवन के 100 साल पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए राष्ट्रपति के समय देने पर उन्हें हृदय से धन्यवाद दिया । उन्होंने कहा कि महामहिम का रिश्ता यहां से काफी पुराना रहा है। राष्ट्रपति हमारे यहां बिहार में करीब 2 साल के लिए राज्यपाल रहे थे। यहीं से इन्हें राष्ट्रपति बनने का मौका मिला । हम तो कहते हैं कि ये बिहारी राष्ट्रपति हैं। ये तो सीधे बिहार के राज्यपाल से राष्ट्रपति बने। हम लोगों को बेहद खुशी होती है। राष्ट्रपति कोविंद अब तक 4 बार बिहार आ चुके हैं।

पटना में बनवाया गया विपश्यना केंद्र

सीएम नीतीश ने कहा कि बिहार सरकार ने पटना में विपश्यना केंद्र बनवाया है। महामहिम राष्ट्रपति कल वहां जायेंगे। यह जानकर काफी खुशी हुई है। अब बिहार के सभी सरकारी अधिकारी-कर्मी भी विपश्यना केंद्र जायें। इस केंद्र पर जाने वाले सरकारी कर्मियों को सरकार 15 दिनों की छुट्टी देगी। मुख्यमंत्री ने विधानसभा अध्यक्ष से कहा कि हम तो चाहेंगे प्रधानमंत्री को बुलाया जाए और उनका कार्यक्रम हो। विधानसभा अध्यक्ष इस काम में लगे हुए हैं।

बिहार हमेशा इतिहास रचता है: राष्ट्रपति

सदन में विमर्श ही संसदीय प्रणाली का मूल है” विषय पर व्याख्यान देते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि मुख्यमंत्री जी जब हमें बिहारी राष्ट्रपति कहकर संबोधित कर रहे थे तो हम अंदर से गदगद महसूस कर रहे थे। इसी बिहार से राष्ट्रपति बने राजेन्द्र प्रसाद, इन लोगों ने जो विरासत छोड़ी उसी विरासत को आगे बढ़ा रहा हूं। राष्ट्रपति ने कहा कि हमारे सचिवालय के लोग कहते हैं कि बिहार से आमंत्रण आये तो आप टालमटोल नहीं करते हैं। राष्ट्रपति ने कहा कि मेरा बिहार से राज्यपाल से ही नाता नहीं है बल्कि और कुछ है जिसे मैं ढूंढता रहता हूं। विपश्यना पद्धति को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आगे बढ़ाया है,इसके लिए खासतौर पर सीएम नीतीश कुमार को आभार। बिहार हमेशा इतिहास रचता है। आज बिहार ने इतिहास रचा है। बिहार विधानसभा ने 100 साल पूरे किये हैं। देश ने भी आज इतिहास रचा है। 100 करोड़ कोरोना वैक्सीनेशन का इतिहास, अबसे कुछ देर पहले रचा गया है।

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद तीन दिवसीय दौरे पर कल बुधवार को पटना पहुंचे है। आज के कार्यक्रम के बाद कल 22 अक्टूबर को राष्ट्रपति महावीर मंदिर और पटना सिटी स्थित गुरूद्वारा जायेंगे। इसके बाद 11 बजे दिन में वापस दिल्ली लौट जाएंगे
21/10/2021(Daily Current Affairs)
▪️T20अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन बना- शाकिब उल हसन
▪️नवंबर 2021 में 52वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का आयोजन कहां होगा - गोवा
भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव की स्थापना 1952 में की गई थी
▪️ बौद्ध सर्किट में पर्यटन -एक कदम आगे शीर्षक से दो दिवसीय सम्मेलन का आयोजन 20-21 अक्टूबर के बीच कहां किया जाएगा- कुशीनगर में
▪️वैश्विक खाद्य सुरक्षा सूचकांक-2021 (जारीकर्ता -इकोनॉमिस्ट इंपैक्ट ,लंदन)
भारत का स्थान- 71 (स्कोर 57.2)
▪️एसोसिएशन ऑफ म्यूच्यूअल फंड्स इन इंडिया के नए अध्यक्ष - ए बालासुब्रमण्यम
▪️राष्ट्रीय अनुसंधान विकास निगम के नए अध्यक्ष - अमित रस्तोगी
▪️मुख्यमंत्री राशन आपके द्वार योजना की शुरुआत- मध्य प्रदेश
▪️ आयुष वन (आयुर्वेदिक पौधों के लिए समर्पित वन )का उद्घाटन किस राज्य में किया गया - गुजरात
▪️मर्सल ग्लोबल पेंशन इंडेक्स 2021- भारत का स्थान -40 ,प्रथम स्थान- आइसलैंड
▪️ प्रशासन गांव के संग अभियान की शुरुआत किसने की- राजस्थान
▪️ Actually..... I met them: A memoir पुस्तक के लेखक - गुलजार
#Team Utkarsh Classes
Forwarded from Deleted Account
‘ना हम रुके कहीं, ना हम डिगे कहीं’, 100 करोड़+ टीकाकरण पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने लॉन्च किया सॉन्ग


भारत ने 100 करोड़+ टीकाकरण के खास मुकाम को हासिल कर लिया है। इस मौके पर गुरुवार को सॉन्ग “ना हम रुके कहीं, ना हम डिगे कहीं” लॉन्च किया गया। इस गीत को मशहूर गायक कैलाश खेर ने अपनी आवाज दी है। गीत के जरिए कोरोना वॉरियर्स के सहयोग से संक्रमण के खिलाफ लड़ी गई लड़ाई और इसमें मिली कामयाबी के बारे में बताया गया है।

ऐतिहासिक मील के पत्थर का जश्न मनाने हेतु किया गीत लॉन्च

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने गीत और ऑडियो-वीडियो फिल्म लॉन्च किया है। केंद्रीय मंत्री ने इस गीत को अपने ट्विटर अकाउंट के माध्यम से शेयर किया है। इस गीत को काफी पसंद किया जा रहा है। कुछ ही घंटों में हजारों लोग अभी तक इस वीडियो सॉन्ग के ऑडियो विजुअल फिल्म को देख चुके हैं।

जानकारी के मुताबिक नई दिल्ली में गुरुवार दोपहर लाल किले के गेट नंबर-2 पर 100 करोड़ कोविड-19 वैक्सीन खुराक देने के ऐतिहासिक मील के पत्थर का जश्न मनाने हेतु यह गीत और इससे जुड़ा एक ऑडियो विजुअल फिल्म लॉन्च किए जाने का कार्यक्रम तय किया गया था।

गीत के बोल हैं, ‘ना हम रुके कहीं, ना हम डिगे कहीं शत्रु हो कोई भी हम झुके नहीं, दुश्मन के शस्त्र जो हो हजार शत कोटि कवच से हम तैयार। मेरे भारत का ये विश्वास है सबका साथ, सबका प्रयास है। भारत का टीकाकरण लिख रहा एक नया इतिहास है।’

गौरतलब हो देश में टीकाकरण के पात्र वयस्कों में से करीब 75 प्रतिशत लोगों को कम से कम एक खुराक लग चुकी है, जबकि करीब 31 प्रतिशत लोगों को कोविड वैक्सीन की दोनों खुराकें लग चुकी हैं। देश में टीकाकरण अभियान की शुरुआत इसी वर्ष 16 जनवरी को हुई थी।

कोविड-19 अपडेट

– भारत ने 100 करोड़ वैक्सीन की खुराक लगाने की महत्वपूर्ण उपलब्धि की हासिल
– बीते चौबीस घंटे के दौरान 18,454 नए मामले आए सामने
– स्वस्थ होने की दर वर्तमान में 98.15 प्रतिशत, मार्च 2020 के बाद से सबसे अधिक
– पिछले 24 घंटों के दौरान 17,561 रोगी स्वस्थ हुए, देश भर में अभी तक कुल 3,34,95,808 मरीज स्वस्थ हुए
– सक्रिय मामले कुल मामलों के 1 प्रतिशत से कम हैं, वर्तमान में 0.52 प्रतिशत, मार्च 2020 के बाद से सबसे कम
– भारत में वर्तमान में 1,78,831 सक्रिय मामले हैं
– साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर वर्तमान में 1.34 प्रतिशत है; पिछले 118 दिनों से 3 प्रतिशत से कम है
– दैनिक पॉजिटिविटी दर 1.48 प्रतिशत है, पिछले 52 दिनों से 3 प्रतिशत से कम
– अभी तक कुल 59.57 करोड़ जांचें की जा चुकी हैं
22/10/2021(Daily Current Affairs)
▪️21 अक्टूबर 2021 को कोविड-19 के विरुद्ध 100 करोड़ टीकाकरण का लक्ष्य हासिल करने वाला विश्व का दूसरा देश कौन बना - भारत (कुल 279 दिन लगे)
▪️आजादी के अमृत महोत्सव के तहत ट्राई सर्विस दौड़ का आयोजन कहां से कहां तक किया गया - ग्वालियर से नई दिल्ली
▪️चर्चा में रहे अक्षय सिंह किससे संबंधित हैं- पैरा साइकिलिस्ट
▪️बारबाडोस के पहले राष्ट्रपति बने-डैम सैंड्रा मेसन
▪️एडिडास कंपनी के नए वैश्विक अंबेडकर किसे बनाया- दीपिका पादुकोण
▪️ वर्ष 2022 से TRUTH सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म लांच करने की घोषणा किसने की- डोनाल्ड ट्रंप
▪️रूल ऑफ लॉ इंडेक्स 2021( जारीकर्ता -वर्ल्ड जस्टिस प्रोजेक्ट)
भारत का स्थान-79 , प्रथम स्थान- डेनमार्क
▪️ द स्टार्स इन माय स्काई पुस्तक के लेखक - दिव्या दत्ता
▪️अपराधों में वृद्धि होने के कारण 60 दिनों के लिए आपातकाल की घोषणा की- इक्वाडोर
▪️ भारत में रूसी फिल्म महोत्सव के एंबेसडर किन्हें बनाया गया- इम्तियाज अली
▪️हाल ही में माउंट एसो ज्वालामुखी विस्फोट हुआ यह किस देश में स्थित है- जापान
▪️ इंडिया ग्रीन एनर्जी अवार्ड किस कंपनी ने जीता- TVS मोटर
#Team Utkarsh Classes
23/10/2021(Daily Current Affairs)
▪️ ब्रिक्स देशों के संचार मंत्रियों की सातवीं बैठक की अध्यक्षता किसने की - देवुसिंह चौहान
▪️यूनेस्को की विश्व विरासत शिलालेख पट्टिका का अनावरण किस मंदिर में किया गया - रामप्पा काकतीय रूद्रेश्वर मंदिर (तेलंगना)
▪️21 अक्टूबर 2021 को आजाद हिंद सरकार की स्थापना की कैवीं वर्षगांठ मनाई गई - 78वीं
21 अक्टूबर 1943 को सिंगापुर में सुभाष चंद्र बोस ने आजाद हिंद सरकार की स्थापना की थी
▪️ किस युद्ध के विजय के उपलक्ष में भारत वर्ष 2021को स्वर्णिम विजय वर्ष के रूप में मना रही है - 1971 के युद्ध
▪️किस मंत्रालय ने आजादी की अमृत महोत्सव के हिस्से के रूप में फिश फॉर हेल्थ फिश फॉर वेल्थ विषय पर वेबीनार का आयोजन किया - मत्स्यपालन पशुपालन और डेयरी मंत्रालय
▪️वर्ष 2021-22 में गृह मंत्रालय ने पहला राजभाषा सम्मेलन का आयोजन कहां किया- गोवा
▪️ हाल ही में जारी फीफा रैंकिंग में प्रथम स्थान -बेल्जियम
भारत का स्थान -106
▪️52वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में सत्यजीत रे लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से किसे सम्मानित किया गया - श्री इस्तेवान सावो और श्री मार्टिन स्कारसेजी
▪️ किस राज्य ने श्री धनवंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर योजना शुरू की - छत्तीसगढ़
#Team Utkarsh Classes
#BPSSC Official Update
बिहार दारोगा प्रारंभिक परीक्षा तिथि : 26 दिसंबर, 2021
Forwarded from Deleted Account
24/10/2021(Daily Current Affairs)
▪️ आजादी की अमृत महोत्सव के उपलक्ष में समुद्री नौकायान दौड़ का आयोजन कहां से कहां तक किया गया - कोच्चि से गोवा
▪️हाल ही में चर्चा में रही बन्नी नस्ल किस पशु की है- भैंस
कृत्रिम गर्भाधान की आईवीएफ तकनीक से भारत की पहली बार बन्नी नस्ल की भैंस से बछड़े का जन्म हुआ
▪️ हाल ही में जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार भारत सरकार किस वर्ष तक देश के हर घर में बिजली पहुंचाने का लक्ष्य रखी है - 2022
▪️इंडिया स्किल्स रीजनल कंपटीशन ईस्ट 2021 का आयोजन कहां किया गया- पटना में
विजेता- स्वर्ण पदक और रजत पदक तालिका में शीर्ष स्थान उड़ीसा का रहा
▪️द ओरिजिन स्टोरी ऑफ इंडियाज स्टेटस किताब किसने लिखी - बी एस श्रीनिवासन
▪️के एल राहुल किस स्मार्टफोन कंपनी के नए ब्रांड एंबेसडर बने - Realme
▪️अंतरिक्ष में रिकॉर्ड / शूट की जाने वाली विश्व की पहली फिल्म- द चैलेंज
▪️चर्चित पुस्तक हिटलर एंड इंडिया के लेखक - वैभव पुरंदरे
▪️भारत में किस कार्टूनिस्ट की 100वीं जयंती मनाई जा रही है -आर के लक्ष्मण
इनकी पुस्तक का नाम -टाइमलेस लक्ष्मण
#Team Utkarsh Classes
67वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2021

सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (पुरुष) का राष्ट्रीय पुरस्कार भोंसले (हिंदी) के लिए मनोज बाजपेयी और असुरन (तमिल) के लिए धनुष के बीच साझा किया गया। सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (महिला) का राष्ट्रीय पुरस्कार कंगना रनौत को 'मणिकर्णिका' और 'पंगा' के लिए प्रदान किया गया
25/10/2021(Daily Current Affairs)
▪️ 25 अक्टूबर 2020 को प्रधानमंत्री आत्मनिर्भर स्वस्थ भारत योजना का शुभारंभ कहां से किया गया- वाराणसी
▪️ ITBP(भारत तिब्बत सीमा पुलिस) अपनी कैवीं स्थापना दिवस मना रहा है- 60 वीं
▪️भारत निर्वाचन आयोग ने सभी मतदान केंद्रों की डिजिटल मैपिंग के लिए किस ऐप को लॉन्च किया - गरूड़ ऐप
▪️94 ऑस्कर पुरस्कार के चयनित होने के लिए भारत के किस फिल्म को एंट्री मिली - कूझांगल
▪️ भारत के पहले स्वदेशी विमान वाहक पोत INS विक्रांत का दूसरा समुद्री परीक्षण कहां आयोजित किया जाएगा- कोचीन
▪️67 वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में अभिनेता रजनीकांत को कैवें दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया - 51वें
▪️ किस देश ने अपने पहले स्वदेशी अंतरिक्ष रॉकेट नूरी को परीक्षण किया- दक्षिण कोरिया
▪️ कोंकण शक्ति 2021 की शुरुआत किन दो देशों के बीच हुई -भारत और ब्रिटेन
इस पहले त्रि सेवा अभ्यास की शुरुआत भारत के पश्चिमी तट मुंबई से होगी
▪️ हाल ही में जयनगर -कुर्ला रेलवे लिंक चर्चा में रहा यह किन दो देशों के बीच रेल समझौता है -भारत और नेपाल
▪️ विश्व पोलियो दिवस 2021 का थीम- Delivering on a promise
विश्व पोलियो दिवस- 24 अक्टूबर
#Team Utkarsh Classes
26/10/2021(Daily Current Affairs)
▪️अगले साल से आईपीएल में कौन से दो नई टीम भाग लेगी - अहमदाबाद और लखनऊ
▪️रक्षा मंत्रालय की एक रिपोर्ट के अनुसार पिछले 5 वर्षों में रक्षा निर्यात कितने प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई - 334 %
▪️ भारत की पहली वन्यजीव DNA प्रयोगशाला कहां शुरू किया गया - नागपुर (महाराष्ट्र)
▪️ हाल ही में उत्तराखंड में प्याज की नई प्रजाति खोजी गई जिसका नाम है- एलियम नोगियनम
▪️अमेरिका व्हाइट हाउस की स्टाफ सेक्रेटरी के रूप में किस भारतीय मूल की महिला को चुना गया - नीरा टंडन
▪️ 27-28 अक्टूबर 2021 के बीच 18 वां आसियान-भारत शिखर सम्मेलन और 16 वां पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन का वर्चुअली आयोजन किया जाएगा
▪️केंद्र सरकार की घोषणा के अनुसार किस राज्य में 9 नए मेडिकल कॉलेज खोले जाएंगे- उत्तर प्रदेश
▪️विश्व के कौन सा देश जलवायु परिवर्तन को राष्ट्रीय सुरक्षा का मुद्दा घोषित किया- इजराइल
▪️हाल ही में किस देश के सेना ने अपने प्रधानमंत्री को गिरफ्तार कर वहां तख्तापलट कर दिया एवं शासन अपने हाथों में ले लिया - सूडान
▪️उत्तर प्रदेश की सरकार ने फैजाबाद स्टेशन का नाम बदलकर क्या रखा- अयोध्या कैंट
#Team Utkarsh classes
कोरोना से संबंधित महत्वपूर्ण वन लाइनर्स

💎कोरोना वायरस की पुष्टि सबसे पहले दिसम्बर, 2019 में मध्य चीन के हुबेई प्रांतकी राजधानी वुहान में हुई थी।

☞ WHO ने कोरोना वायरस से होने वाली बीमारी का आधिकारिक नाम Covid-19(Corona Virus Desease) रखा है।

☞ 11 मार्च, 2020 को WHO ने इसे वैश्विक महामारी घोषित किया।

☞ कोरोना वायरस से मानव शरीर का प्रभावित होने वाला अंग फेफड़ा है।

☞ भारत में कोरोना वायरस का पहला मामला केरल में दर्ज किया गया।

☞ लक्षद्वीप एकमात्र ऐसा क्षेत्र है जहाँ इसका कोई मामला नहीं आया।

☞ कोरोना प्रभावित देशों को विश्व बैंक ने 12 अरब डॉलर की राशि दी।

☞ देश में कोरोना वायरस के संक्रमण सेपहली मौत कर्नाटक में हुआ।

☞ भारत ने कोविड-19 के खिलाफ लड़ने के लिए महामारी रोग अधिनियम 1897 लागू किया।

☞ पीएम नरेन्द्र मोदी ने जनता कर्फ्यू लगाने की अपील 22 मार्च को की।

☞ कोरोना वायरस के कारण संपूर्ण भारत में23 मार्च, 2020 को प्रथम बार लॉकडाउन लगाया गया।

☞ कोरोना को महामारी घोषित करने वाला पहला राज्य हरियाणा है।

☞ सबसे पहले पंजाब राज्य ने कोरोना वायरस के कारण पूर्ण कर्फ्यू लगाया।

☞ सार्क देशों के लिए बनाये गए कोविड-19 इमरजेंसी फंड में भारत ने 10 – मिलियन डॉलर का योगदान दिया।

☞ कोरोनो महामारी से निपटने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पीएम० केयर्स फंड की घोषणा की गई।

☞ भारत का पहला कोविड-19 समर्पित अस्पताल मुम्बई में रिलायंस ने खोला।

कोविड-19 से संक्रमित होने वाले पहले प्रधानंत्री बोरिस जॉनसन बने।

☞ कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के कारण ‘टोक्यो ओलंपिक 2020’ से बाहर होने वाला पहला देश कनाडा बना।

कोविड-19 रोगियों के इलाज के लिए भारत का पहला प्लाज्मा बैंक दिल्ली में खोला गया।

☞ कर्नाटक ने 18 जून, 2020 को मास्क दिवस मनाया।

☞ कोविड-19 के खिलाफ लड़ने के लिए संयुक्त राष्ट्र ने मणिपुर की KHUDOLपहल को विश्व के शीर्ष 10 पहलों में शामिल किया है।

☞ कोविड-19 से मुक्त होने वाला पहला यूरोपीय देश स्लोवेनिया बना।

☞ कोरोना वायरस से निपटने के लिए G-20 देशों ने ग्लोबल इकोनॉकी में 5 ट्रिलियन US डॉलर देने की घोषणा की।

☞ भारत की पहली कोरोना वैक्सीन ‘कोवाक्सिन’ को भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद् (ICMR) तथा भारत बायोटेक ने मिलकर तैयार किया है।

☞ कोरोना के वैक्सिन का पहला मानव ट्रायल अमेरिका में शुरू हुआ।

☞ कोरोना का टीका विकसित करने का दावा करने वाला पहला देश रूस है।
#Team Utkarsh Classes ✍✍✍