अमित आर्यावर्त (भारत योगी)
3.93K subscribers
1.08K photos
302 videos
72 files
1.07K links
वैदिक धर्म का प्रचार ही हमारा मकसद होना चाहिए वैदिक धर्म बचेगा तभी देश बचेगा

https://youtube.com/c/AmitAryavart
Download Telegram
मित्रों, मैं अपने लिए हर साल घर पर शुद्ध आंवले का तेल बनाता हूँ और इसकी विधि भी आप लोगों को कल युटुब पोस्ट में बताई है। इस बार मेरे मन में एक विचार आया कि यदि मैं अपने साथ-साथ कुछ फालतू (अतिरिक्त) तेल बनाऊं और उसे बेचूं, तो क्या आप लोग उसे खरीदना चाहेंगे?
यदि आपको मेरा यह विचार पसंद आए, तो इस पोस्ट को लाइक (Like) कर देना, मैं समझ जाऊंगा। वैसे भी, मुझे अपने लिए तो यह तेल बनाना ही है, बस आपके लिए थोड़ा ज़्यादा बना दूँगा।"
❤46👍17
This media is not supported in your browser
VIEW IN TELEGRAM
भगवान कृष्ण बोलते हैं कि
एकाकी बहुभिः सार्धं, छलेनापि हतो यदि।
तथापि समरे शूरः, कीर्तिं प्राप्स्यति शाश्वतीम्॥

अर्थात... एक अकेला योद्धा जब इतने सारे शत्रुओं से घिरकर, छल से भी मारा जाता है, तब भी वह समरभूमि में अमर कीर्ति को प्राप्त होता है!

🚩🙏जियो शेर तिवारी, हर हर महादेव🚩🙏
🔥26❤1
लगता है अब बीजेपी का भी अंतिम समय आ गया है , ये 2 कोड़ी का नेता हमे बताएगा कि कौन अपराधी है कौन नहीं, थू तेरे पे गद्दार जो तूने एक समाज सेवक को अपराधी बोला , तू अपने नेताओं के तलवे चाट पर एक देश भक्त को अपराधी मत बोल
😡30👍4
कल दोपहर 2.30 बजे सिर्फ 30 मिनट का योग सत्र (ऋषियों की निद्रा) = 7 घंटे की गहरी नींद की उर्जा केवल 1 घंटे में पर कैसे? ! ऋषियों का यह गुप्त विज्ञान अब तथताकथित मॉडर्न साइंस (NSDR - Non-Sleep Deep Rest) भी मान चुका है। जब आप ऋषियों की निद्रा के प्रैक्टिकल सत्र में उतरते हैं, तो आपका दिमाग 'अल्फा' और 'थेटा' ब्रेन वेव्स में चला जाता है।

यह वही अवस्था है जहां आपका शरीर अपने धातु बल (Ojas) को दोबारा बनाता है,

तनाव, चिंता और ओवरथिंकिंग 🧠 ब्रह्मचर्य पालन में कमजोरी / धातु दोष को जड़ से मिटाता है

और ब्रह्मचर्य के संकल्प को लोहे जैसा मजबूत करता है।कल रविवार दोपहर 2.30 बजे अपने लिए शांत और एकांत कमरा तैयार रखिएगा। 30 मिनट का एक ऐसा प्रैक्टिकल ऋषियों का निद्रा सत्र आ रहा है जो आपका पूरा जीवन बदल देगा। क्या आप तैयार हैं? भारत योगी youtube चैनेल पर
❤20👍5
वीडियो लाइव हो चुका है! (एकांत कमरे की व्यवस्था कर लीजिए 🎧)तनाव, गहरी चिंता, ओवर थिंकिंग ,अनिद्रा, और ब्रह्मचर्य के नाश से आई कमजोरी... इन सभी रोगों की एकमात्र अचूक औषधि आ गई है।

30 मिनट का यह योग निद्रा सत्र कोई थ्योरी नहीं है, बल्कि पूरा प्रैक्टिकल है।एक शांत कमरे में लेट जाइए, लाइट बंद कीजिए, और मेरी आवाज के साथ इस ब्रह्मांडीय यात्रा पर निकल जाइए। अपने धातु बल को जगाएं और मानसिक शांति का अनुभव करें। अभी नीचे Bharat Yogi YouTube Chanel पर जाकर देखें
❤10
🚩 वीर रस 🚩

मैने अपने एक पुराने चैनल को नया रूप दिया है

अगर आपको महान योद्धाओं का इतिहास, वीर रस, दमदार Epic Rap, जोश से भर देने वाले गीत और भारत की गौरवगाथा पसंद है, तो मेरे इस नए चैनल से ज़रूर जुड़ें।

यहाँ आपको ऐसी प्रस्तुतियाँ मिलेंगी जो केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि इतिहास और राष्ट्रगौरव का अनुभव भी कराएँगी।

एक अलग तरीके से हम अपनी बात रखेंगे चाहे वो इतिहास को लेकर हो या फिर समाज में हो रहे अपराध अत्याचार को लेकर हो , आपमें से जिन भाइयों को ये विषय पसंद आए तो वे जरूर जुड़ें

🎬 इस वीडियो को देखे यहां भारत तिवारी के साथ जो हुआ उसे दिखाने का प्रयास किया गया है:
https://youtu.be/MYyvtSND2JY

अगर यह विषय आपको पसंद आए, तो चैनल को Subscribe करके अपना साथ बनाए रखें।🚩
👏9❤4
जिस महायोद्धा ने अरब के अजेय घमंड को धूल में मिला दिया... जिनके नेतृत्व में गुर्जर-प्रतिहार, चालुक्य, भील और अनेक भारतीय शक्तियाँ विदेशी आक्रमणकारियों के विरुद्ध एकजुट होकर लड़ीं... इतिहास ने उसी बप्पा रावल को सबसे कम याद किया।
यह केवल एक वीडियो नहीं, भूले हुए स्वाभिमान की पुकार है।
यदि रक्त में राष्ट्रभक्ति की एक भी चिंगारी है, तो बप्पा रावल की यह गौरवगाथा अवश्य देखें। और सभी के साथ साझा जरुर करें
🚩 हर-हर महादेव! जय हारित ऋषि! जय बप्पा रावल! जय गुर्जर-प्रतिहार! जय चालुक्य! जय भील वीर! जय आर्यावर्त! 🚩 https://youtu.be/yubjSdOFUVc
❤15🔥1
🚩 बप्पा रावल सीरीज: कुछ महत्वपूर्ण और विशेष बातें जो आपको जाननी चाहिए 🚩

प्रिय मित्रों, मैंने हाल ही में 'बप्पा रावल सीरीज' पूरी की है, जिसके सभी 5 भाग चैनल पर लाइव हैं। इस सीरीज को देखने से पहले या देखने के बाद, कुछ बेहद महत्वपूर्ण बातें हैं जो मैं आपके साथ साझा करना चाहता हूँ: ओर आपके मन में वो सवाल आएंगे

1. सत्य पर आधारित इतिहास:
इस सीरीज में आप जो भी इतिहास देख रहे हैं, वह पूर्णतः सत्य पर आधारित है, किसी कल्पना पर नहीं। हाँ, कहानी के प्रवाह को बनाए रखने, घटनाओं की कड़ियों को आपस में जोड़ने और इतिहास को अधिक स्पष्ट रूप से समझाने के लिए कुछ पात्रों के नाम बदले गए हैं और कुछ कड़ियाँ निर्मित करके जोड़ी गई हैं।

2. सलीम का युद्ध और बप्पा रावल की दिग्विजय:
सीरीज के अंत में बप्पा रावल और 'सलीम' नाम के जिस पात्र का युद्ध दिखाया गया है, जरूरी नहीं कि इतिहास के पन्नों में आपको हूबहू उसी नाम का कोई व्यक्ति मिले। लेकिन इतिहास इस बात का गवाह है कि बप्पा रावल ने ईरान तक सनातन साम्राज्य स्थापित किया था, जगह-जगह सैन्य चौकियाँ बनाई थीं और अनेकों आक्रांता सेनापतियों को धूल चटाकर उनकी बेटियों से विवाह किया था।

3. राष्ट्रभक्तों और स्वयंसेवकों का योगदान:
इस सीरीज में मैंने बप्पा रावल, हारित ऋषि और कुछ क्रांतिकारी योद्धाओं के विषय में विस्तार से बताया है। यह बिल्कुल सत्य है कि जब हमारी मातृभूमि गुलामी की बेड़ियों में जकड़ी थी, तब केवल राजा-महाराजा ही नहीं, बल्कि देश के आम स्वयंसेवक, क्षत्रिय और वीर योद्धा भी अपनी मातृभूमि को मुक्त कराने के लिए प्राणों की बाजी लगा रहे थे।

4. हारित ऋषि और महादेव का दिव्य आशीर्वाद:
सीरीज में दिखाया गया है कि हारित ऋषि, बप्पा रावल को सोमरस देते हैं और साक्षात महादेव उन्हें आशीर्वाद देते हैं। इतिहास के झरोखे से देखें तो हारित ऋषि एक महान योगी, संत और महात्मा थे। उन्हें कई दिव्य औषधियों का ज्ञान था और उन्होंने अनेक ग्रंथ भी लिखे थे। वे भगवान शिव के परम भक्त और प्रकांड विद्वान थे। ओर उन्हें आयुर्वेद के द्वारा औषधियों से सोना बनाने का भी ज्ञान था , हारित ऋषि ने बहुत सा धन शक्ति बप्पा को दी थी और ऐतिहासिक बात है

5. दृश्य को प्रभावशाली बनाने का उद्देश्य:
इस घटनाक्रम को और अधिक प्रभावशाली व प्रेरणादायी बनाने के लिए मैंने वहाँ भगवान शिव के दृश्य को दर्शाया है। संवादों के माध्यम से भगवान शिव जो बातें हारित ऋषि और बप्पा रावल से कहते हैं, वे वास्तव में आज के हिंदुओं को जगाने और समझाने के उद्देश्य से जोड़ी गई हैं। जो समस्या उस कालखंड में थी, कुछ वैसी ही चुनौतियाँ आज भी हमारे सामने खड़ी हैं।

एक गहरी बात:
आज दुर्भाग्य से अधिकांश हिंदू न तो अपना गौरवशाली इतिहास पढ़ते हैं और न ही उसकी गहराई को समझने का प्रयास करते हैं। मेरा दृढ़ विश्वास है कि यदि यह सीरीज कभी वायरल हुई और जन-जन तक पहुँची, तो लोग समझ पाएंगे कि आज की दुष्ट शक्तियों से हमें अपने देश और संस्कृति की रक्षा किस प्रकार करनी है।

जो बुद्धिमान और सजग दर्शक हैं, वे इस सीरीज में दिखाए गए एक-एक सूक्ष्म संदेश को गहराई से समझ जाएंगे। जब आप स्वयं हारित ऋषि और बप्पा रावल का इतिहास खोजेंगे, कड़ियों को जोड़ेंगे और फिर मेरी इस सीरीज को देखेंगे, तो आपको महसूस होगा कि इसमें कुछ भी निरर्थक नहीं है।

अगर आपने अभी तक सीरीज नहीं देखी है, तो आज ही देखना शुरू करें और अपने विचार कमेंट में जरूर साझा करें!

जय राजपूताना! जय एकलिंगी जी! 🔱 , जय हो पूरे भारत के सनातनी वीर योद्धाओं की जय🚩🙏
https://youtu.be/yubjSdOFUVc
❤10🔥1
प्रश्न : यदि ब्रह्मचर्य में इतनी ही ताकत है तो ये विदेशी खिलाड़ी तो ब्रह्मचर्य का पालन नहीं करते, वे तो खेल से पहले भी 10 बार सम्भोग करते हैं, फिर भी कैसे जीत जाते हैं?

उत्तर: पहली बात तो यह पूरी तरह सफेद झूठ है कि कोई भी खिलाड़ी प्रतियोगिता से 1 रात पहले 10 बार सम्भोग करता है । ओलंपिक स्तर के धावकों और पहलवानों की दिनचर्या इतनी कठोर होती है कि वे अपनी वीर्य ऊर्जा को खेल के अभ्यास में झोंक देते हैं । इतनी ज्यादा महनत के बाद केवल 2 बाते खिलाड़ी के जीवन में रहती हैं 1 भोजन 2 गहरी नींद ,

वे सम्भोग को कोई महत्व नहीं देते । जीत का मुख्य आधार "सतत अभ्यास" है । जो खिलाड़ी जितना अधिक अभ्यास करेगा, वह जीतेगा, और यदि उसने अपनी मुख्य धातुओ को लगातार बर्बाद किया तो शरीर में आलस मानसिक तनाव और एकाग्रता की भयंकर कमी देखने को मिलेगी । फिर भी, यदि आपको लगता है कि संतान उत्पत्ति यानी गर्भाधान के अलावा अत्यधिक सम्भोग करने से ताकत बढ़ती है, तो आप स्वयं अपने ऊपर इसे प्रयोग करके देख लीजिए, सत्य तुरंत सामने आ जाएगा । हमारे देश के महान आदर्शों जैसे हनुमान जी, भीष्म पितामह, ऋषि दयानंद , हरी सिंह नलवा और राममूर्ति जी आदि का जीवन देखें, जहाँ कदम-कदम पर ब्रह्मचर्य और बल का साक्षात् प्रमाण मिलता है ।

कुछ भारतीय मनुष्य इतना निचे गिर चुके हैं की वे अपनी असफलता अपनी कायरता अपने आलस आदि का ठीकरा सदाचार जीवन पर फोड़ने का प्रयास करते हैं , ये गलत है आप खुद को धोखा दे रहे हैं.

हमारे आदर्श हमारे महापुरुष हैं ना की विदेशी उन्ही का अनुसरण करें

नोट - ये प्रशन मेने अपनी ब्रह्मचर्य की पुस्तक से लिया है जो मेने कुछ साल पहले लिखी थी

अभी जो मैं बालों के लिए आयुर्वेदिक तेल की तयारी कर रहा हूँ जैसा की कुछ दिन पहले भी बताया था, उसके साथ ये पीडीऍफ़ आप सभी को फ्री में दूंगा इसमें आपको बहुत उत्तम जानकारिय मिलेंगी और में इस पीडीऍफ़ को भी अपडेट कर रहा हूँ अभी के अनुसार आपके बहुत काम आएगी जीवन बदल जाएगा आपका यदि पालन करोगे तो वादा है
❤22🔥2
सर्वश्रेष्ठ गदाधारी कौन था - भीम या दुर्योधन?
सभी कहेंगे कि भीम, क्योंकि महाबली भीम जन्म से ही अत्यंत बलशाली थे। किंतु दुर्योधन ऐसा नहीं था। दुर्योधन हमेशा भीम से ही प्रतिस्पर्धा रखता था और उसने पूरे तेरह वर्षों तक केवल गदा युद्ध का कठिन अभ्यास किया था। वो भी बहुत ही कठोर,

इसका परिणाम यह हुआ कि दुर्योधन, भीम से भी कुशल गदाधारी बन गया था।

जब कुरुक्षेत्र के युद्ध का अठारहवाँ और अंतिम दिन आया, तो सरोवर से बाहर आकर दुर्योधन ने भीम से गदा युद्ध किया। भीम, दुर्योधन को आसानी से हरा नहीं पा रहे थे। तब भीम को उनकी प्रतिज्ञा याद दिलाई गई और भीम ने गदा युद्ध के पारंपरिक नियमों के विरुद्ध जाकर दुर्योधन की जंघा तोड़ दी।

खुद भगवान श्री कृष्ण ने युधिष्ठिर से कहा था कि दुर्योधन ने वर्षों केवल गदा युद्ध का अभ्यास किया है और युधिष्ठिर आपके वचन ने फिर से बनी-बनाई जीत को दांव पर लगा दिया। आप यह सब इस वीर रस से प्रेरित, शानदार ऐतिहासिक एनिमेटेड रैप युद्ध गीत में सुन सकते हैं:
https://youtu.be/KPD40griND8?si=BFPxneFw6ajc94Vf
❤6👍4
⏳ काउंटडाउन शुरू: कल दोपहर 2:30 बजे! 📢

मुगलों की विशाल सेना को घुटनों पर लाने वाले मराठा योद्धाओं की शारीरिक शक्ति का सीक्रेट क्या था? उनका व्यायाम करने का पारंपरिक तरीका कैसा था?

कल दोपहर 2:30 बजे इतिहास के पन्नों से निकलकर आ रही है मराठा योद्धाओं की सीक्रेट व्यायाम विधि।

खुद को तैयार कर लीजिए एक ऐसे सफर के लिए जो आपकी सोच और कसरत करने के तरीके को हमेशा के लिए बदल देगा। ⚔️🔥 भारत योगी youtube chanel पर
🔥7❤3
Media is too big
VIEW IN TELEGRAM
ये बीमार नस्ल हटाएगी मोदी को 😄😂
😁20👏2😢2❤1😡1
इतिहास बार-बार खुद को उसी रूप में दोहरा रहा है किस ओर संकेत है यह?

​भगत सिंह को भी न्याय के नाम पर अंग्रेजी कचहरी में न्याय का ढोंग किया गया जबकि भगत सिंह ने ऐसा कोई कार्य नहीं किया था कि उन्हें फांसी की ही सजा हो दूसरी सजा अंग्रेज दे सकते थे किंतु नहीं क्योंकि एक सच्चा राष्ट्रभक्त तानाशाहों की आंखों में चुभता है।

​भरत तिवारी जैसे वीर पुरुष के साथ भी यही हुआ, पहले इनकी हत्या की खाकी ने और अब न्याय के नाम पर बस टालमटोल हो रही है, अंग्रेज गए हैं किंतु अंग्रेजों से भी दुष्ट ये काले अंग्रेज हैं, जब इतिहास खुद को 100% दोहरा रहा है, तो क्या मालूम उधम सिंह कब जन्म ले ले? उधम सिंह का धैर्य बहुत ऊंचा था तो समय बलवान है👊
अमित आर्यवर्त
❤14👍4
🌿 भारत योगी सिद्ध केश तैल, कृपया अपना ऑर्डर बुक करें🌿
ध्यान दे - अभी मैं पहले बैच में केवल 100 बोतलें ही बना रहा हूँ। सबसे पहले मैं यह जानकारी टेलीग्राम और व्हाट्सएप के साथियों के साथ साझा कर रहा हूँ, क्योंकि यूट्यूब पर हजारों की संख्या में साथी सक्रिय रहते हैं और मैं अभी इतना ज्यादा तेल बना नहीं रहा हूँ। इसमें गुणवत्ता का बहुत ध्यान रखना पड़ता है। मैं किसी प्रकार की मशीनों का प्रयोग नहीं करता, सब जड़ी-बूटियाँ हाथों से ही कूटकर यह बालों का तेल बना रहा हूँ, इसलिए बहुत ज्यादा मात्रा में नहीं बना रहा। अगले बैच में कुछ मात्रा बढ़ाऊंगा, लेकिन जो आपको तेल मिलेगा वह बिल्कुल शुद्ध और ताजा होगा, यह मेरा आपसे वादा है। कुछ दिन में वीडियो भी आप सभी के साथ साझा कर दूंगा आप खुद देखना कितनी महनत लगती है

🌿 विशेषताएँ
✅ शुद्ध तिल तैल जो की मैने खुद पहले बाजार से बिना पोलिश के तिल खरीदे फिर अपने सामने धीमी गति से चलने वाले कोल्हू से तेल निकलवाया । (इसकी वीडयो भी साझा की जाएगी मुख्य वीडयो में)

✅ आंवला, भृंगराज एवं मुलेठी, नीम जैसी श्रेष्ठ आयुर्वेदिक औषधियों का प्रयोग और उन्हें अपने हाथो से कुटा।

✅ सभी औषधियों को मशीन से नहीं, बल्कि मैने अपने हाथों से कूटकर उपयोग किया गया है।

✅ पहले औषधियों को 5 घंटे भिगोकर रखा गया मिटटी के पात्र में फिर काढ़ा तैयार किया गया लोहे की कढाई में, तत्पश्चात पारंपरिक विधि से तिल तैल में सिद्ध किया गया।

✅ प्रत्येक बैच सीमित मात्रा में सावधानीपूर्वक तैयार किया जाता है।

🌿 प्रमुख औषधियाँ एवं उनके पारंपरिक आयुर्वेदिक गुण
🟢 तिल तैल
• केश्य (केशों के लिए हितकारी)
• वातहर एवं स्निग्ध
• केशमूलों के पोषण में सहायक सबसे श्रेष्ट

🟢 आंवला (आमलकी)
• रसायन
• पित्तशामक
• केश्य
• केशों के पोषण एवं प्राकृतिक कान्ति बनाए रखने में सहायक

🟢 भृंगराज
• आयुर्वेद में प्रसिद्ध केश्य द्रव्य
• केशपोषक
• शिरःत्वचा के स्वास्थ्य के लिए उपयोगी
.बालों के प्राकृतिक रंग को बनाए रखने में अत्यंत उपयोगी
🟢 मुलेठी
• शीतल एवं स्निग्ध
• त्वचा एवं शिरःत्वचा के पोषण में सहायक
🟢 नीम
नीम
• स्कैल्प को स्वस्थ रखने में सहायक: नीम के प्राकृतिक एंटीमाइक्रोबियल गुण सिर की त्वचा को स्वच्छ रखने तथा रूसी और खुजली जैसी सामान्य समस्याओं को कम करने में सहायक माने जाते हैं।

• बालों के पोषण में सहायक: नीम स्वस्थ स्कैल्प वातावरण बनाए रखने में मदद करता है, जिससे बालों की जड़ों को बेहतर पोषण मिलता है और वे मजबूत बने रहने में सहायता मिलती है।

🎥 पूर्ण पारदर्शिता

इस सिद्ध केश तैल की संपूर्ण निर्माण प्रक्रिया मैं अपने "भारत योगी" YouTube चैनल पर प्रकाशित करूंगा , ताकि आप स्वयं देख सकें कि प्रत्येक औषधि को हाथों से कूटकर, पारंपरिक विधि से काढ़ा बनाकर और फिर शुद्ध तिल तैल में किस प्रकार सिद्ध किया गया है। मेरा उद्देश्य केवल उत्पाद उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि पूर्ण पारदर्शिता और गुणवत्ता बनाए रखना है।

📦 मात्रा: 100 ml

💰 विशेष प्रारंभिक मूल्य: ₹299 (संपूर्ण भारत में कोरियर सहित)

🎁 प्रत्येक ऑर्डर के साथ निःशुल्क
📖 ब्रह्मचर्य पर विशेष PDF जो मैने लिखी थी ओर अभी इसे ओर व्यवस्थित किया गया है।
⚠️ प्रथम बैच – केवल 100 बोतलें उपलब्ध हो पाएंगी । जो आर्डर आएँगे उसके अनुसार तयारी की जाएगी 5 दिन में आप अपना ऑर्डर बुक करवा दें, उसके बाद ये जानकारी युटुब पर डाली जाएगी अगले बैच के लिए

📲 ऑर्डर हेतु upi का इस्तेमाल करें : amittomar00@okhdfcbank

WhatsApp पर पेमेंट का स्क्रीन शॉट भेजें : ओर अपना नाम कोरियर भेजने का पूरा सही पता भी भेज दें 9817117025 ,

नोट मोबाइल नंबर पर पैसे ना भेजे, केवल upi id का ही प्रयोग करें
👍10❤8
अमित आर्यावर्त (भारत योगी) pinned «🌿 भारत योगी सिद्ध केश तैल, कृपया अपना ऑर्डर बुक करें🌿 ध्यान दे - अभी मैं पहले बैच में केवल 100 बोतलें ही बना रहा हूँ। सबसे पहले मैं यह जानकारी टेलीग्राम और व्हाट्सएप के साथियों के साथ साझा कर रहा हूँ, क्योंकि यूट्यूब पर हजारों की संख्या में साथी सक्रिय रहते…»