UPSSSC, LOWER PCS, PET ,UPSI, CTET, SUPER TET, UPTET ,TGT ,PGT , TEACHING , Other Exam.
2.68K subscribers
5.2K photos
38 videos
531 files
5.38K links
Way to Success
🟢 Amogh classess में आप सभी का स्वागत है
🔴 ONLYPCS ONE ऐप से जुड़ने - https://play.google.com/store/apps/details?id=com.onlypcs.one
🟠 YouTube चैनल से जुड़े https://www.youtube.com/@amoghclasses95
Download Telegram
🔳भारत की प्रमुख झीलें एवं राज्य

◾️चिल्का झील – यह ओड़िशा राज्य में स्थित है, जो भारत की खारे पानी की बृहत्तम लैगून झील है, यह झींगा मछली के उत्पादन के लिए प्रसिद्ध है। नालाबान द्वीप चिल्का झील में है। चिल्का झील भारत के पूर्वी तट पर स्थित है।

◾️पुलिकट झील – यह आंध्र प्रदेश एवं तमिलनाडु की सीमा पर स्थित खारे जल की लैगून झील है। इसका निर्माण समुद्र से बालू की भित्ति अलग होने से हुआ है। श्रीहरिकोटा द्वीप इस झील को बंगाल की खाड़ी से अलग करता है।

◾️वूलर झील – जम्मू एवं कश्मीर संघ राज्य क्षेत्र में स्थित भारत की ताजे जल की वृहत्तम झील है l

◾️सांभर झील – राजस्थान के जयपुर से 60 किमी. की दूरी पर स्थित भारत का अतःस्थलीय वृहत्तम खारे पानी की वृहत्तम झील है, जो भारत के 60% नमक की आपूर्ति करती है।

◾️लोकटक झील – यह उत्तर पूर्वी राज्य मणिपुर में स्थित एक मीठे पानी की झील है, जिस पर जल विद्युत केन्द्र भी है। यह झील विश्व में तैरती द्वीपीय झील (फुमदी) के रूप में प्रसिद्ध है। इस झील में केबुल लामजाओ नामक राष्ट्रीय पार्क भी है। मणिपुर में स्थित लोकटक झील पूर्वोत्तर भारत की मीठे पानी की सबसे बड़ी झील है।

#UPPCSpre2024 #BPSCpre2024 #RO

join 👉https://t.me/Amoghclasses
🟥 झीलों से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्य

▪️विश्व की सबसे प्राचीन एवं गहरी झील - बैकाल झील
▪️विश्व की सबसे ऊंची नौगम्य झील - टिटिकाका झील
▪️मीठे पानी की विश्व की सबसे बड़ी झील - सुपीरियर झील
▪️ विश्व की फैलती झील है- बैकाल झील
▪️ साइबेरिया का मोती या आंख कहा जाता है - बैकाल झील
▪️विश्व की सबसे नीची झील है- मृत सागर
▪️विश्व में सर्वाधिक लवणता वाली झील है - वॉन झील
▪️खारे पानी की विश्व की सबसे बड़ी झील है - कैस्पियन सागर
▪️चीन का परमाणु परीक्षण संस्थान जिस झील के किनारे स्थित है वह है - लोपनोर झील
▪️कनाडा स्थित पोर्ट रेडियम किस झील के समीप स्थित है - ग्रेट बियर लेक
▪️जिस झील से होकर आर्कटिक वृत्त गुजरता है- ग्रेट बियर झील (कनाडा )
▪️जिस झील के बीच से होकर विषुवत रेखा गुजरती है - विक्टोरिया झील

#roaro2024 #uppcspre2024 #roaroquickrevisionseries

join👉https://t.me/Amoghclasses