📕शिक्षक भर्ती खबर वर्ग-3
#mp
11 अगस्त 2023 के बाद लगे अभ्यर्थी जो B.ed धारी है,जो शिक्षक बन चुके हैं।उनकी पात्रता निरस्त कर दी गयी है ।
#mp
❤2🙉1
👉Trump ने भारत पर टैरिफ़ बम फोड़ा
👉अतिरिक्त 25% शुल्क आज से होगा लागू, अमेरिका में भारतीय उत्पाद पर 50% शुल्क
Join👉https://t.me/Amoghclasses
👉अतिरिक्त 25% शुल्क आज से होगा लागू, अमेरिका में भारतीय उत्पाद पर 50% शुल्क
Join👉https://t.me/Amoghclasses
👉
Join 👉https://t.me/Amoghclasses
#uppcs #pcs #uppcspre2025 #mppsc #ukpcs #bpsc ,#uppcs #upsssc #pet2025 #LT #gs #gk
कैबिनेट मिशन योजना (1946)
👉कैबिनेट मिशन 24 मार्च, 1946 को दिल्ली आया
👉 इसके अध्यक्ष भारत मंत्री लॉर्ड पैथिक लॉरेंस थे तथा अन्य दो सदस्य स्टैफोर्ड क्रिप्स (अध्यक्ष बोर्ड ऑफ ट्रेड) तथा ए.वी. एलेक्जेंडर (नौसेना मंत्री) थे।
👉कैबिनेट मिशन ने त्रिस्तरीय शासन व्यवस्था को सुझाया।
👉 प्रांतों के छोटे अथवा बड़े गुट बनाने के अधिकार की पुष्टि की तथा प्रांतों को अ, ब और स तीन श्रेणियों में विभक्त किया।
👉 कैबिनेट मिशन ने अपने प्रस्तावों की घोषणा की, इसके प्रमुख प्रस्ताव थे-
(1) भारत की एकता बनाई रखी जाए।
(2) मुस्लिम लीग की पाकिस्तान कीमांग ठुकरा दी गई।
(3) भारत एक संघ होगा जिसमें ब्रिटिश प्रांत तथा देशी रियासतें शामिल होंगी।
(4) संविधान निर्मात्री संस्था या संविधान सभा का गठन प्रांतीय विधानसभाओं तथा देशी रियासतों के प्रतिनिधियों द्वारा किया जाए।
कैबिनेट मिशन, 1946 ने वायसराय की एक्जीक्यूटिव काउंसिल का पुनर्गठन कर अंतरिम सरकार के गठन का सुझाव दिया
👉कैबिनेट मिशन योजना के पक्ष में गांधीजी पूरी तरह से थे।
👉 इस योजना के संदर्भ में गांधीजी ने कहा-' यह योजना उस समय की परिस्थितियों के परिप्रेक्ष्य में सबसे उत्कृष्ट योजना थी, जिसमें ऐसे बीज थे, जिनसे दुःख की मारी भारत भूमि यातना से मुक्त हो सकती थी।"
👉 मौलाना अबुल कलाम आजाद कैबिनेट मिशन के भारत आगमन के समय भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष थे।
Join 👉https://t.me/Amoghclasses
#uppcs #pcs #uppcspre2025 #mppsc #ukpcs #bpsc ,#uppcs #upsssc #pet2025 #LT #gs #gk
उत्तर प्रदेश की जलवायु
Join 👉https://t.me/Amoghclasses
#roaro2023 #uppcs2025 #bpsc #mppcs #ras #ssccgl #sscgd #ntpc #upp #upssscpet #ssc #Lekhpal
Join 👉https://t.me/Amoghclasses
#roaro2023 #uppcs2025 #bpsc #mppcs #ras #ssccgl #sscgd #ntpc #upp #upssscpet #ssc #Lekhpal
📕उत्तर प्रदेश में खनिज
कोयला :
बॉक्साइट:
चूना पत्थर :
जिप्सम:
डोलोमाइट:
एण्डोलुसाइट:
पाइरोफाइलाइट:
रॉक फास्फेट :
यूरेनियमः
काँच बालू:
Join 👉https://t.me/Amoghclasses
#uppcs #pcs #uppcspre2025 #mppsc #ukpcs #bpsc ,#uppcs #upsssc #pet2025 #LT #gs #gk
कोयला :
उ.प्र. में सोनभद्र जिले के गोंडवाना चट्टानों में कोयले के भंडार पाये जाते हैं। यह कोयला सोनभद्र के सिंगरौली क्षेत्र से प्राप्त किया जाता है। इस क्षेत्र में कोल इंडिया लिमिटेड द्वारा खनन का कार्य किया जाता है। 1 अप्रैल, 2019 की ( मिनरल डाटा रिपोर्ट) के अनुसार, सिंगरौली क्षेत्र में 1061.80 मिलियन टन कोयला भंडार है। प्रदेश के कुल खनिज उत्पादन मूल्य का 47 प्रतिशत भाग कोयले
से प्राप्त होता है।
बॉक्साइट:
यह एल्युमिनियम का अयस्क है यह उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के रेणुकूट से प्राप्त किया जाता है। इसके अतिरिक्त प्रदेश के चंदौली, बांदा, ललितपुर आदि जिलों में बॉक्साइट के भंडार है।
चूना पत्थर :
उत्तर प्रदेश के चूना पत्थर उत्पादक जिले मिर्जापुर एवं सोनभद्र है। चूना पत्थर के संचित भण्डार में उत्तर प्रदेश का दूसरा स्थान है। मिर्जापुर में चुनार एवं कजराहट तथा सोनभद्र में चुर्क और डल्ला प्रमुख चूना पत्थर उत्पादक क्षेत्र है। चूना पत्थर का उपयोग प्रमुख रूप से सीमेंट बनाने में किया जाता है।
जिप्सम:
जिप्सम का उपयोग सीमेंट, आमोनिया सल्फेट तथा गंधक बनाने में किया जाता है। यह कैल्शिम का एक हाइड्रोलाइज्ड सल्फाइट है इसे सैलेनाइट भी कहा जाता है। उ.प्र. के झांसी और हमीरपुर इसके प्रमुख उत्पादक जिले है।
डोलोमाइट:
यह प्रदेश के मिर्जापुर बांदा एवं सोनभद्र जिलों से प्राप्त किया जाता है। मिर्जापुर का कजराहट क्षेत्र उच्च श्रेणी के डोलोमाइट का उत्पादक है। इसका प्रयोग इस्पात उद्योग में पोर्टलैण्ड सीमेंट, प्लॉस्टर ऑफ पेरिस तथा गन्धक के तेजाब उत्पादन में किया जाता है।
एण्डोलुसाइट:
यह खनिजप्रदेश के मिर्जापुर और सोनभद्र जिलें में पाया जाता है। यह लोहे की अधिकता वाला खनिज है परन्तु इसमें एल्युमिना एवं क्षार की भी कुछ मात्रा पायी जाती है। इसका उपयोग पोर्सिलेन एवं स्पार्क प्लग में किया जाता है।
पाइरोफाइलाइट:
यह खनिज प्रदेश के झांसी, ललितपुर, महोबा एवं हमीरपुर में पाया जाता है। इसका उपयोग कीटनाशकों के निर्माण तथा सिरेमिक उद्योग में किया जाता है।
रॉक फास्फेट :
प्रदेश का बांदा जिला रॉक फास्फेट के लिये प्रसिद्ध है यहां इसके प्रचुर भण्डार पाये जाते हैं। प्रदेश का अधिकतम रॉक फास्फेट कोयला संयंत्रों से प्राप्त किया जाता है। इसका मुख्य उपयोग उवर्रक उद्योग में तथा अपनी क्षारीय प्रकृति के कारण अम्लीय मृदा के उपचार में भी किया जाता है।
यूरेनियमः
प्रदेश में यूरेनियम के भण्डार वाला एकमात्र जिला ललितपुर है। यहां इसके सीमित भण्डार पाये जाते है। यह धारवाड़ एवं आर्कियन श्रेणी चट्टानों से प्राप्त की जाती है।
काँच बालू:
इसे सिलिका सैंड कहते है जो गंगा एवं यमुना नदियों से प्राप्त होती है। इससे काँच बनाया जाता है। इसके अतिरिक्त काँच बालू के भण्डार चंदौली के चकिया क्षेत्र झांसी के बाला बहेट एवं मुंडारी क्षेत्र तथा चित्रकूट के बरगढ़, लौहगढ़, धनद्रौल क्षेत्र से प्राप्त किया जाता है।
Join 👉https://t.me/Amoghclasses
#uppcs #pcs #uppcspre2025 #mppsc #ukpcs #bpsc ,#uppcs #upsssc #pet2025 #LT #gs #gk
❤2
❤1
बंगाल की खाड़ी में गिरने वाली नदियों का उत्तर से दक्षिण क्रम 👇👇👇
दामोदर नदी
स्वर्णरेखा नदी
वैतरणी नदी
ब्राह्मणी नदी
महानदी नदी
गोदावरी नदी
कृष्णा नदी
पेन्नार नदी
कावेरी नदी
वैगई नदी
ताम्रपर्णी नदी
Join 👉https://t.me/Amoghclasses
#uppcs #pcs #uppcspre2025 #mppsc #ukpcs #bpsc ,#uppcs #upsssc #pet2025 #LT #gs #gk
❤3
शीर्ष पाँच अनुसूचित जनजाति जनसंख्या वाले राज्य/के.शा.प्र.👇👇
• मध्य प्रदेश
• महाराष्ट्र
• ओडिशा
• राजस्थान
• गुजरात
सामान्य जनसंख्या में प्रतिशत की दृष्टि से शीर्ष पाँच अनुसूचित जनजाति वाले राज्य / के.शा.प्र.👇👇
• लक्षद्वीप
• मिजोरम
• नगालैण्ड
• मेघालय
• लद्दाख
शीर्ष 4 सर्वाधिक जनसंख्या वाली अनुसूचित जनजाति👇👇
• भील
• गोंड
• संथाल
• नैकदा
#uppcs #pcs #uppcspre2025 #mppsc #ukpcs #bpsc ,#uppcs #upsssc #pet2025 #LT #gs #gk
❤3