UPSSSC, LOWER PCS, PET ,UPSI, CTET, SUPER TET, UPTET ,TGT ,PGT , TEACHING , Other Exam.
2.69K subscribers
5.09K photos
38 videos
505 files
5.26K links
Way to Success
🟢 Amogh classess में आप सभी का स्वागत है
🔴 ONLYPCS ONE ऐप से जुड़ने - https://play.google.com/store/apps/details?id=com.onlypcs.one
🟠 YouTube चैनल से जुड़े https://www.youtube.com/@amoghclasses95
Download Telegram
❤️❤️❤️गणपति बप्पा मोरया ❤️❤️❤️

आप सभी को गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं 💐💐💐🙏🙏🙏
🙏5
👉Trump ने भारत पर टैरिफ़ बम फोड़ा

👉अतिरिक्त 25% शुल्क आज से होगा लागू, अमेरिका में भारतीय उत्पाद पर 50% शुल्क

Join
👉https://t.me/Amoghclasses
📕बार -बार बदली tgt -pgt परीक्षा तिथि, अब 107 पदों का असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती का विज्ञापन रद्द
UPPSC : स्क्रीनिंग परीक्षा का परिणाम घोषित पर सभी आवेदन अस्वीकृत

आयोग ने दोबारा मांगे आवेदन पत्र
👉
कैबिनेट मिशन योजना (1946)


👉कैबिनेट मिशन 24 मार्च, 1946 को दिल्ली आया

👉 इसके अध्यक्ष भारत मंत्री लॉर्ड पैथिक लॉरेंस थे तथा अन्य दो सदस्य स्टैफोर्ड क्रिप्स (अध्यक्ष बोर्ड ऑफ ट्रेड) तथा ए.वी. एलेक्जेंडर (नौसेना मंत्री) थे।

👉कैबिनेट मिशन ने त्रिस्तरीय शासन व्यवस्था को सुझाया।

👉 प्रांतों के छोटे अथवा बड़े गुट बनाने के अधिकार की पुष्टि की तथा प्रांतों को अ, ब और स तीन श्रेणियों में विभक्त किया।

👉 कैबिनेट मिशन ने अपने प्रस्तावों की घोषणा की, इसके प्रमुख प्रस्ताव थे-
(1) भारत की एकता बनाई रखी जाए।
(2) मुस्लिम लीग की पाकिस्तान कीमांग ठुकरा दी गई।

(3) भारत एक संघ होगा जिसमें ब्रिटिश प्रांत तथा देशी रियासतें शामिल होंगी।

(4) संविधान निर्मात्री संस्था या संविधान सभा का गठन प्रांतीय विधानसभाओं तथा देशी रियासतों के प्रतिनिधियों द्वारा किया जाए।

कैबिनेट मिशन, 1946 ने वायसराय की एक्जीक्यूटिव काउंसिल का पुनर्गठन कर अंतरिम सरकार के गठन का सुझाव दिया

👉कैबिनेट मिशन योजना के पक्ष में गांधीजी पूरी तरह से थे।

👉 इस योजना के संदर्भ में गांधीजी ने कहा-' यह योजना उस समय की परिस्थितियों के परिप्रेक्ष्य में सबसे उत्कृष्ट योजना थी, जिसमें ऐसे बीज थे, जिनसे दुःख की मारी भारत भूमि यातना से मुक्त हो सकती थी।"

👉 मौलाना अबुल कलाम आजाद कैबिनेट मिशन के भारत आगमन के समय भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष थे।

Join 👉https://t.me/Amoghclasses
#uppcs #pcs #uppcspre2025 #mppsc #ukpcs #bpsc ,#uppcs #upsssc #pet2025 #LT #gs #gk
📕उत्तर प्रदेश में खनिज

कोयला :
उ.प्र. में सोनभद्र जिले के गोंडवाना चट्टानों में कोयले के भंडार पाये जाते हैं। यह कोयला सोनभद्र के सिंगरौली क्षेत्र से प्राप्त किया जाता है। इस क्षेत्र में कोल इंडिया लिमिटेड द्वारा खनन का कार्य किया जाता है। 1 अप्रैल, 2019 की ( मिनरल डाटा रिपोर्ट) के अनुसार, सिंगरौली क्षेत्र में 1061.80 मिलियन टन कोयला भंडार है। प्रदेश के कुल खनिज उत्पादन मूल्य का 47 प्रतिशत भाग कोयले
से प्राप्त होता है।

बॉक्साइट:
यह एल्युमिनियम का अयस्क है यह उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के रेणुकूट से प्राप्त किया जाता है। इसके अतिरिक्त प्रदेश के चंदौली, बांदा, ललितपुर आदि जिलों में बॉक्साइट के भंडार है।

चूना पत्थर :
उत्तर प्रदेश के चूना पत्थर उत्पादक जिले मिर्जापुर एवं सोनभद्र है। चूना पत्थर के संचित भण्डार में उत्तर प्रदेश का दूसरा स्थान है। मिर्जापुर में चुनार एवं कजराहट तथा सोनभद्र में चुर्क और डल्ला प्रमुख चूना पत्थर उत्पादक क्षेत्र है। चूना पत्थर का उपयोग प्रमुख रूप से सीमेंट बनाने में किया जाता है।

जिप्सम:
जिप्सम का उपयोग सीमेंट, आमोनिया सल्फेट तथा गंधक बनाने में किया जाता है। यह कैल्शिम का एक हाइड्रोलाइज्ड सल्फाइट है इसे सैलेनाइट भी कहा जाता है। उ.प्र. के झांसी और हमीरपुर इसके प्रमुख उत्पादक जिले है।


डोलोमाइट:
यह प्रदेश के मिर्जापुर बांदा एवं सोनभद्र जिलों से प्राप्त किया जाता है। मिर्जापुर का कजराहट क्षेत्र उच्च श्रेणी के डोलोमाइट का उत्पादक है। इसका प्रयोग इस्पात उद्योग में पोर्टलैण्ड सीमेंट, प्लॉस्टर ऑफ पेरिस तथा गन्धक के तेजाब उत्पादन में किया जाता है।

एण्डोलुसाइट:

यह खनिजप्रदेश के मिर्जापुर और सोनभद्र जिलें में पाया जाता है। यह लोहे की अधिकता वाला खनिज है परन्तु इसमें एल्युमिना एवं क्षार की भी कुछ मात्रा पायी जाती है। इसका उपयोग पोर्सिलेन एवं स्पार्क प्लग में किया जाता है।

पाइरोफाइलाइट:
यह खनिज प्रदेश के झांसी, ललितपुर, महोबा एवं हमीरपुर में पाया जाता है। इसका उपयोग कीटनाशकों के निर्माण तथा सिरेमिक उद्योग में किया जाता है।

रॉक फास्फेट :
प्रदेश का बांदा जिला रॉक फास्फेट के लिये प्रसिद्ध है यहां इसके प्रचुर भण्डार पाये जाते हैं। प्रदेश का अधिकतम रॉक फास्फेट कोयला संयंत्रों से प्राप्त किया जाता है। इसका मुख्य उपयोग उवर्रक उद्योग में तथा अपनी क्षारीय प्रकृति के कारण अम्लीय मृदा के उपचार में भी किया जाता है
।

यूरेनियमः
प्रदेश में यूरेनियम के भण्डार वाला एकमात्र जिला ललितपुर है। यहां इसके सीमित भण्डार पाये जाते है। यह धारवाड़ एवं आर्कियन श्रेणी चट्टानों से प्राप्त की जाती है।

काँच बालू:
इसे सिलिका सैंड कहते है जो गंगा एवं यमुना नदियों से प्राप्त होती है। इससे काँच बनाया जाता है। इसके अतिरिक्त काँच बालू के भण्डार चंदौली के चकिया क्षेत्र झांसी के बाला बहेट एवं मुंडारी क्षेत्र तथा चित्रकूट के बरगढ़, लौहगढ़, धनद्रौल क्षेत्र से प्राप्त किया जाता है।

Join 👉https://t.me/Amoghclasses
#uppcs #pcs #uppcspre2025 #mppsc #ukpcs #bpsc ,#uppcs #upsssc #pet2025 #LT #gs #gk
❤2
कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 के लिए दावा करेगा भारत
BPSC TRE 4 : अगले हफ्ते शिक्षकों के रिक्त पदों पर नियुक्ति को भेजी जाएगी अधियाचना
कम्प्यूटर विषय में LT भर्ती के लिए IT की अर्हता पर मंथन
Lt ग्रेड भर्ती में आवेदन का अंतिम मौका आज, 8.69 लाख नये OTR
👉PET 6-7 सितम्बर को 48 जिलों में ,जिला आवंटन सूचना जारी
👉25 लाख से ज्यादा युवा होंगे शामिल
👉space Xने अपने विशाल राकेट "स्टारशिप" का दस्वां परीक्षण सफलता पूर्वक किया

👉इसकी ऊंचाई - 403 फ़ीट

👉पहली बार स्टारशिप ने अंतरिक्ष में तैनात किये सेटेलाइट
📕भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन एवं उससे संबंधित महत्वपूर्ण तिथि :–

🟢जलियाँवाला बाग हत्याकांड –13 अप्रैल 1919

🟠रॉलेट एक्ट–19 मार्च 1919

🔴असहयोग आंदोलन की शुरुआत–1 अगस्त 1920
🔵असहयोग आंदोलन की समाप्ति–12 फरवरी 1922
✴️चौरी चौरा कांड–5 फरवरी 1922

🟢स्वराज पार्टी की स्थापना–1 जनवरी 1923

🟣साइमन कमीशन का भारत आगमन–3 फरवरी 1928
🔴बारदोली सत्याग्रह–1928

⚪नमक सत्याग्रह / दांडी मार्च–12 मार्च 1930

🔵सविनय अवज्ञा आंदोलन –6 अप्रैल 1930

🟠गाँधी-इरविन समझौता –5 मार्च 1931

🔴कम्युनल अवार्ड की घोषणा–16 अगस्त 1932

🔵पूना पैक्ट–24 सितंबर 1932

🟢मुस्लिम लीग द्वारा घोषित मुक्ति दिवस–22 दिसंबर 1939
✴️मुस्लिम लीग द्वारा पाकिस्तान की मांग–24 मार्च 1940
🟣अगस्त प्रस्ताव–8 अगस्त 1940

✴️शिमला सम्मेलन–25 जून 1945

🔴नौसेना विद्रोह–फरवरी 1946

🟢कैबिनेट मिशन का भारत आगमन–24 मार्च 1946
✴️प्रत्यक्ष कार्यवाही दिवस की घोषणा–16 अगस्त 1946
🔴अंतरिम सरकार का गठन–2 सितंबर 1946

🟢भूदान आंदोलन की शुरुआत–18 अप्रैल 1951

#uppcs #pcs #uppcspre2025 #mppsc #ukpcs #bpsc ,#uppcs #upsssc #pet2025 #LT #gs #gk
❤3