UPSSSC, LOWER PCS, PET ,UPSI, CTET, SUPER TET, UPTET ,TGT ,PGT , TEACHING , Other Exam.
2.69K subscribers
5.07K photos
38 videos
492 files
5.24K links
Way to Success
🟢 Amogh classess में आप सभी का स्वागत है
🔴 ONLYPCS ONE ऐप से जुड़ने - https://play.google.com/store/apps/details?id=com.onlypcs.one
🟠 YouTube चैनल से जुड़े https://www.youtube.com/@amoghclasses95
Download Telegram
NCERT क्विज बैच ( कक्षा 6 से 12 ) से जुड़ने के लिए कितने लोग सहमत है l

हा शुरू किया जाए 👍

अभी नहीं
❤️
👍20❤5💯3🙏1
📕 आपात उपबंध

👉 भारतीय संविधान में तीन प्रकार के आपातकाल की व्यवस्था की गई है –

राष्ट्रीय आपात , राष्ट्रपति शासन ,वित्तीय आपात

.

📕 राष्ट्रीय आपात :–
▪️ अनुच्छेद 352 में राष्ट्रीय आपात की उद्घोषणा संबंधित प्रावधान दिए गए।
▪️ इसकी उद्घोषणा निम्न आधार पर की जाती है –युद्ध, वाह्य आक्रमण और सशस्त्र विद्रोह।
▪️ 44वे संविधान संशोधन अधिनियम, 1978 द्वारा *सशस्त्र विद्रोह शब्द को आंतरिक अशांति शब्द से प्रतिस्थापित* किया गया।
▪️ राष्ट्रपति आपात की घोषणा तभी करता है जबकि मंत्रिमंडल इस आशय के विषय के लिखित सूचना उसे देता है।
▪️ एक बार अनुमोदित हो जाने पर आपात की उद्घोषणा 6 माह तक प्रवर्तन में रहती है।
▪️ यदि लोकसभा साधारण बहुमत से आपात उद्घोषणा को वापस लेने का प्रस्ताव पारित कर देती है तो राष्ट्रपति को उद्घोषणा वापस लेनी पड़ती है।
📕 राष्ट्रपति शासन :—
▪️ अनुच्छेद 356 के अधीन राष्ट्रपति किसी राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू कर सकता है।
▪️ किसी राज्य में राष्ट्रपति को यह समाधान हो जाने पर की राज्य में संवैधानिक तंत्र विफल हो गया है,तो आपात स्थिति की घोषणा कर सकता है।
▪️ राज्य में आपात उद्घोषणा की अवधि 2 माह होती है।
▪️ यदि संसद के दोनों सदन इसे साधारण बहुमत से दो माह के भीतर अनुमोदित कर देते हैं तो ऐसी घोषणा जारी किए जाने की तिथि से 6 माह तक प्रवर्तन में रहती है।
▪️ राष्ट्रपति शासन की *अधिकतम अवधि 3 वर्ष तक* हो सकती है ।
📕 वित्तीय आपात :—
▪️ अनुच्छेद-360 के तहत वित्तीय आपात की उद्घोषणा राष्ट्रपति द्वारा की जाती है।
▪️यदि राष्ट्रपति को यह समाधान हो जाए की ऐसी स्थिति उत्पन्न हो गई है जिससे कि भारत या उसके किसी भाग का वित्तीय स्थायित्व संकट में है तो वह वित्तीय आपात की उद्घोषणा कर सकता है।
▪️ राष्ट्रपति केंद्रीय मंत्रिमंडल की सलाह पर ही वित्तीय आपात की उद्घोषणा करता है।
▪️ वित्तीय आपात की उद्घोषणा संसद के अनुमोदन के बिना दो माह तक प्रवर्तन में रहती है।
▪️ संसद द्वारा साधारण बहुमत से दो माह के पूर्व उद्घोषणा को अनुमोदित करने पर यह अनिश्चितकाल तक प्रवर्तन में बनी रहेगी।

Join 👉https://t.me/Amoghclasses
❤1
📕होम रूल लीग आंदोलन

👉 तिलक की होमरूल लीग (1916)

👉बाल गंगाधर तिलक ने अप्रैल 1916 में अपनी इंडियन होमरूल लीग' की स्थापना की। इसकी पहली बैठक बेलगाम में हुई और पूना को इसका मुख्यालय बनाया गया।

यह संगठन मुख्यतः महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्य प्रांत और बरार क्षेत्रों में सक्रिय था। तिलक की लीग को छह शाखाओं में संगठित किया गया था। इसके प्रमुख लक्ष्य थेः स्वराज्य की मांग को बल देना, भाषायी आधार पर प्रांतों की स्थापना करना और शिक्षा का प्रसार करना। तिलक ने अपने लीग के प्रचार के लिए अपने समाचार पत्रों मराठा और केसरी का इस्तेमाल किया।

👉तिलक द्वारा स्थापित होमरूल लीग के पहले अध्यक्ष जोसेफ बैष्ठिस्टा थे और एन. सी. केलकर इसके सचिव थे।

📕 एनी बेसेन्ट की होमरूल लीग (1916)

👉 सितंबर 1916 में एनी बेसेंट ने मद्रास से 'ऑल इंडिया होमरूल लीग' की शुरुआत की। यह संगठन पूरे भारत में फैला और इसकी लगभग 200 शाखाएं बनीं।

👉 संगठनात्मक दृष्टि से यह लीग तिलक की तुलना में कमजोर थी, लेकिन सदस्य संख्या अधिक थी। इसमें बी. एम. वाडिया और सी.पी. रामास्वामी अय्यर जैसे नेताओं की भी सक्रिय भूमिका रही।

👉 एनी बेसेंट ने कॉमनवील और न्यू इंडिया के माध्यम से अपनी लीग का प्रचार किया। एनी बेसेंट द्वारा स्थापित होम रूल लीग के प्रथम अध्यक्ष सचिव जॉर्ज अरुंडले थे।

👉अरुंडले के अलावा इस संगठन का मुख्य कार्य बी.डब्ल्यू. वाडिया और सी.पी. रामास्वामी आईयर के द्वारा संभाला जाता था।

Join 👉https://t.me/Amoghclasses
❤1
संविधान के अनुच्छेद (Vice-President of India)

अनुच्छेद 63 → उपराष्ट्रपति का पद होगा।

अनुच्छेद 64 → उपराष्ट्रपति राज्यसभा का सभापति होगा।

अनुच्छेद 65 → राष्ट्रपति की अनुपस्थिति, मृत्यु या त्यागपत्र पर उपराष्ट्रपति कार्यवाहक राष्ट्रपति बनेगा।

अनुच्छेद 66 → उपराष्ट्रपति का चुनाव संसद (दोनों सदनों के सांसद) द्वारा अनुपातिक प्रतिनिधित्व प्रणाली से होगा।

अनुच्छेद 67 → कार्यकाल 5 वर्ष, इस्तीफ़ा राष्ट्रपति को, संसद द्वारा हटाया भी जा सकता है।

अनुच्छेद 68 → पद रिक्त होने पर 6 माह में चुनाव कराया जाएगा।

अनुच्छेद 69 → उपराष्ट्रपति की शपथ राष्ट्रपति द्वारा दिलाई जाएगी।

अनुच्छेद 70 → राष्ट्रपति के पद में आकस्मिक रिक्ति पर संसद प्रावधान कर सकती है


Join 👉https://t.me/Amoghclasses
❤1
गगनयान मिशन का 90% काम लगभग पूरा

तीन अंतरिक्ष यात्रियों को भेजा जायेगा इस मिशन मे


2027 की शुरूआत मे पूरा हो सकता है यह मानवयुक्त मिशन
👉जस्टिस सूर्यकान्त प्रधान होंगे भारत के 53वें मुख्य न्यायाधीश

👉23 नवंबर को सेवानिवृत हो रहे हैं वर्तमान मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई
📕भारतीय मूल के इतिहासकार सुनील अमृत ने जीता ब्रिटिश अकादमी पुस्तक पुरस्कार

📕यह पुरस्कार इनकी पुस्तक The Burning Earth: An Environmental History of The Last 500 Years के लिए मिला
अब उत्तर प्रदेश मे 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओ को मिलेगा निशुल्क बस यात्रा का तोहफा


🔰दोस्तों यह प्रमुख चित्रकलाएं हैं जो चर्चा में रही और आपके एग्जाम में आने की प्रमुख संभावना है इसे एक नजर जरूर देखें
👉फ़ड़ चित्रकला-- ‌‌‌‌ राजस्थान

👉थंगका पेंटिंग (सिक्किम/लद्दाख)

👉मिनीयेचर पेंटिंग - हिमाचल प्रदेश

👉गोण्ड आर्ट -------- मध्य प्रदेश,

👉तंजौर पेंटिंग तमिलनाडु

👉कलमकरी - ‌‌‌‌ आंध्र प्रदेश

👉अल्पना कला पश्चिम बंगाल

👉चेरियल चित्रकला - ‌तेलंगाना

👉पिछवाई पेटिंग - राजस्थान ‌

👉लांजिया सौरा ओडिशा:

👉पट्टचित्र पश्चिम बंगाल

👉बानी थानी पेंटिंग - राजस्थान

👉वरली महाराष्ट्र

👉पिथौरा आर्ट गुजरात

👉ऐपण उत्तराखण्ड

👉केरल भित्ति चित्र. केरल

👉अल्पना कला त्रिपुरा

join👉https://t.me/Amoghclasses
❤2
📚विजयनगर साम्राज्य

🔰 विजयनगर साम्राज्य की स्थापना 1336 ई. में हरिहर एवं बुक्का नामक दो भाइयों ने की थी |
🔰 संगम वंश का प्रथम शासक हरिहर प्रथम एवं अंतिम शासक विरुपाक्ष द्वितीय था

📚संगम वंश के प्रमुख शासक

🔰हरिहर - 1336-1356 ई.
🔰बुक्का-I - 1356-1377 ई.
🔰हरिहर-II - 1377-1404 ई.
🔰देवराय-I - 1406-1422 ई.
🔰देवराय-II - 1422-1446 ई.
🔰मल्लिकार्जुन - 1446-1465 ई.
🔰विरूपाक्ष-II - 1465-1485 ई

join👉https://t.me/Amoghclasses
📕भारतीय संविधान के भाग और उनसे संबंधित अनुच्छेद

👉भाग I : संघ और उसका क्षेत्र
● अनुच्छेद 1 से 4

👉भाग II : नागरिकता
● अनुच्छेद 5 से 11

👉भाग III : मौलिक अधिकार
● अनुच्छेद 12 से 35

👉भाग IV : राज्य के नीति निर्देशक सिद्धांत
● अनुच्छेद 36 से 51

👉 भाग IV (a): मौलिक कर्तव्य (42 वा संविधान संशोधन 1976 द्वारा जोड़ा गया)

👉 भाग V : संघभाग
● अनुच्छेद 52 से 151

👉 भाग VI : राज्य
● अनुच्छेद 152 से 237

👉भाग VII : पहली अनुसूची के भाग B में राज्य (7 वा संविधान संशोधन 1956 के द्वारा समाप्त)

👉 भाग VIII : केंद्र शासित प्रदेश
● अनुच्छेद 239 से 242

👉भाग IX : पंचायतें
● अनुच्छेद 243 से 243(O)

👉भाग IX(A) : नगर पालिकाएँ (74 वा संविधान संशोधन 1992 के द्वारा जोड़ा गया)
● अनुच्छेद 243(P) से 243(ZQ)

👉भाग IX(B) : सहकारी समितियाँ
● अनुच्छेद 243(ZH) (97 वा संविधान संशोधन 2011 द्वारा जोड़ा गया)

👉भाग X : अनुसूचित और जनजातीय क्षेत्र
● अनुच्छेद 244 से 244A

👉भाग XI : संघ और राज्यों के बीच संबंध
● अनुच्छेद 244 से 263

👉भाग XII : वित्त, संपत्ति, अनुबंध और वाद
● अनुच्छेद 264 से 300A

👉भाग XIII : भारत के क्षेत्र के भीतर व्यापार, वाणिज्य और समागम
● अनुच्छेद 301 से 307

👉भाग XIV : संघ और राज्यों के अधीन सेवाएँ
● अनुच्छेद 308 से 323

👉 भाग XIV(A) : न्यायाधिकरण( 42 वा संविधान संशोधन 1976 द्वारा जोड़ा गया)
● अनुच्छेद 323A से 323B

👉भाग XV : चुनाव
● अनुच्छेद 324 से 329

👉 भाग XVI : कुछ वर्गों से संबंधित विशेष प्रावधान
● अनुच्छेद 330 से 342

👉 भाग XVII : राजभाषा
● अनुच्छेद 343 से 351

👉भाग XVIII : आपातकालीन प्रावधान
● अनुच्छेद 352 से 360

👉 भाग XIX : विविध
● अनुच्छेद 361 से 367

👉भाग XX : संविधान का संशोधन
● अनुच्छेद 368 से 378

👉 भाग XXI : अस्थायी, संक्रमणकालीन और विशेष प्रावधान
● अनुच्छेद 379 से 392

👉भाग XXII : संक्षिप्त शीर्षक, प्रारंभ, हिंदी में आधिकारिक पाठ और निरसन
● अनुच्छेद 393 से 394


Join 👉https://t.me/Amoghclasses

#uppcs #pcs #uppcspre2025 #mppsc #ukpcs #bpsc ,#uppcs #upsssc #pet2025 #LT #gs #gk
CTET Feb 2026 Short Notice OUT

👉Exam Date — 8 Feb 2026
आयोग ने 315 विशेषज्ञों को हटाया