UPSSSC, LOWER PCS, PET ,UPSI, CTET, SUPER TET, UPTET ,TGT ,PGT , TEACHING , Other Exam.
2.59K subscribers
4.99K photos
36 videos
475 files
5.11K links
Way to Success
🟢 Amogh classess में आप सभी का स्वागत है
🔴 ONLYPCS ONE ऐप से जुड़ने - https://play.google.com/store/apps/details?id=com.onlypcs.one
🟠 YouTube चैनल से जुड़े https://www.youtube.com/@amoghclasses95
Download Telegram
शिक्षक भर्ती

Note 👉 इस साल भी कोई उम्मीद नहीं है अतः शिक्षक का सपना छोड़ के अलग दिशा में अपनी ऊर्जा का उपयोग करें l
❤7
भर्ती मुद्दे पर बेसिक शिक्षा मंत्री का जवाब
💯3
📕 प्रिय दोस्तों ध्यान दे👇👇👇

👉अभी कई एग्जाम (हाई कोर्ट ROARO, लोअर पीसीएस,ROARO 2026,BEO 2025 ETC) के नोटिफिकेशन कब आएगा और एग्जाम होगा या नहीं भी को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है

👉 आप लोगों से मेरी यहीं अपील है कि, जिन लोगों का लेखपाल 2025 का एग्जाम लगा हुआ,जी जान लगा दीजिए, क्योंकि एक रिजल्ट आपके प्रति लोगों का नजरिया बदल जाएगा

👉जिनका लेखपाल नहीं है, वो लोग टाइपिंग करते रहिए,

👉up spacial, computer,GS पढ़ते रहिए,कोई भी एग्जाम होगा, वहां पर काम देगा

👉UPPCS के साथ साथ UPSSSC,RRB के एग्जाम पर भी फोकस कर सकते है

नोट 👉 बैठ कर समय न गंवाइए

सफलता एक दिन में नहीं लेकिन एक दिन जरूर मिलती है



Join 👉https://t.me/Amoghclasses
💯4❤3
📕लेखपाल 2025 एग्जाम देने वाले अभ्यर्थी ध्यान दें 👇👇

👉 पंचायत चुनाव 2026 का टलने का उम्मीद है

👉यदि चुनाव टला तो,आपका एग्जाम अप्रैल लास्ट या मई के पहले सप्ताह में हो सकता


Join 👉https://t.me/Amoghclasses
👍4💯3
📕दिल्ली में देश का पहला AI संचालित समग्र शिक्षा मॉडल

75 CM श्री स्कूल बनाए जाएंगे सेंटर ऑफ एक्सीलेंस
उत्तर प्रदेश में वन्यजीव अभयारण्यों की सूची👇👇

• बखिरा अभ्यारण्य - संतकबीरनगर
• चंद्र प्रभा अभयारण्य - चंदौली
• कछुआ अभयारण्य - वाराणसी
• कैमूर अभयारण्य - मिर्ज़ापुर & सोनभद्र
• कतर्नियाघाट अभयारण्य - बहराईच
• किशनपुर अभयारण्य - लखीमपुर खीरी
• लाख बहोसी अभयारण्य - कन्नौज
• महावीर स्वामी अभयारण्य - ललितपुर
• राष्ट्रीय चम्बल अभयारण्य - आगरा, इटावा
• नवाबगंज पक्षी अभयारण्य -  उन्नाव
• पार्वती अरगा अभयारण्य - गोंडा
• ओखला अभयारण्य - गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर
• पटना अभयारण्य - एटा
• रानीपुर अभयारण्य - बांदा, चित्रकूट
• समन अभयारण्य - मैनपुरी
• समसपुर अभयारण्य - रायबरेली
• सांडी अभयारण्य - हरदोई
• सोहागी बरवा अभयारण्य - महाराजगंज
• सुहेलवा अभयारण्य - बलरामपुर, गोंडा, श्रावस्ती
• सूर सरोवर अभयारण्य - आगरा
• सुरहा ताल अभयारण्य - बलिया
• विजय सागर अभयारण्य - महोबा

Join 👉https://t.me/Amoghclasses

#targetlekhpalonly
❤2
📕ईंधन

👉कोयला, पेट्रोल, प्राकृतिक गैस एवं डीजल जीवाश्म ईंधनों में से प्राकृतिक गैस स्वच्छतम ईंधन है, क्योंकि प्राकृतिक गैस बहुत कम मात्रा में प्रदूषणकारी गैस उत्सर्जित करती है।

👉 किसी ईंधन का ऊष्मीय मान ऊष्मा की वह मात्रा है जो उस ईंधन के एक ग्राम को वायु या ऑक्सीजन में पूर्णतः जलाने के पश्चात प्राप्त होती है।

👉सभी ईंधनों में हाइड्रोजन का ऊष्मीय मान सबसे अधिक होता है।

👉हाइड्रोजन का उपयोग रॉकेट ईंधन के रूप में तथा उच्च ताप उत्पन्न करने वाले ज्वालकों में किया जाता है।

👉घरेलू उपयोग में लाई जाने वाली बायोगैस या गोबर गैस की मुख्य घटक मीथेन है।

👉बायोगैस या गोबर गैस में 50-75% तक मीथेन होता है।

👉गोबर में बहुत अधिक मात्रा में ऊर्जा होती है, जिसे बायोगैस संयंत्र में 'किण्वन प्रक्रिया' द्वारा निकाला जा सकता है।

👉गैसोहोल ईंधन 10% एनहाइड्रस एथेनॉल (एथिल एल्कोहॉल) तथा 90% गैसोलीन (पेट्रोल) का मिश्रण है।

👉 वाटर गैस कार्बन मोनोऑक्साइड तथा हाइड्रोजन गैसों का मिश्रण होती है।

👉कोल गैस मुख्यतः हाइड्रोजन, मीथेन एवं कार्बन मोनोऑक्साइड का मिश्रण होती है।

👉यह कोयले के भंजक आसवन द्वारा बनाई जाती है।

👉 सी.एन.जी. धरती के भीतर पाए जाने वाले हाइड्रोकार्बन का मिश्रण है और इसमें 80% से 90% मात्रा मीथेन गैस (CH) की होती है।

👉मीथेन गैस पेट्रोल एवं डीजल की तुलना में कार्बन मोनोऑक्साइड को 70%, नाइट्रोजन ऑक्साइड को 87% और जैविक गैसों को लगभग 89% कम उत्सर्जित करती है।

👉 पेट्रोलियम कुओं में द्रव की सतह पर पाए जाने वाले हल्के हाइड्रोकार्बन्स के गैसीय मिश्रण को प्राकृतिक गैस कहते हैं, जिसका संगठन इस प्रकार है- मीथेन 80%, ईथेन 7%, प्रोपेन 6%, नॉर्मल ब्यूटेन 4% तथा आइसो ब्यूटेन 3%।


Join 👉https://t.me/Amoghclasses

#targetlekhpalonly
❤2
📕 पर्यावरण से सम्बंधित महत्वपूर्ण सम्मेलन

▪️रामसर कन्वेंशन - 1971
▪️वन्य जीवों और वनस्पतियों की लुप्तप्राय प्रजातियों में अंतर्राष्ट्रीय व्यापार पर कन्वेंशन (CITES) - 1973

▪️बॉन कन्वेंशन          - 1979
▪️मॉन्ट्रियल प्रोटोकॉल - 1987
▪️वियना कन्वेंशन      - 1988
▪️बेसल कन्वेंशन       - 1989
▪️जैविक विविधता पर कन्वेंशन (CBD) -1992

▪️जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राष्ट्र फ्रेमवर्क कन्वेंशन (UNFCCC)-1992

▪️रियो शिखर सम्मेलन  - 1992
▪️मरुस्थलीकरण से निपटने के लिए संयुक्त राष्ट्र कन्वेंशन (UNCCD) - 1994

▪️क्योटो प्रोटोकोल     - 1997
▪️रॉटरडैम कन्वेंशन    - 1998
▪️जैव सुरक्षा पर कार्टाजेना प्रोटोकॉल -2000
▪️स्टॉकहोम कन्वेंशन  - 2001
▪️UN-REDD  - 2008 (UNFCCC के अंतर्गत)
▪️नागोया प्रोटोकॉल    - 2010
▪️मिनामाता कन्वेंशन  - 2013

Join 👉https://t.me/Amoghclasses
#targetlekhpalonly
❤3
📕चंपारण सत्याग्रह, 1917

🔹चंपारण सत्याग्रह बिहार के चंपारण जिले में महात्मा गांधी के नेतृत्व में किसानों का ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ 1917 में हुआ एक आंदोलन था।

🔹चंपारण के किसानों ने नील की खेती जबरन कराने के लिए ब्रिटिश अधिकारियों के खिलाफ आंदोलन किया था। किसान अपनी ज़रूरत का फसल नहीं उगा सकते थे और ना ही उन्हें नील की खेती के लिए पर्याप्त भुगतान मिलता था।

🔹राजकुमार शुक्ला जो चंपारण के एक किसान थे, ने महात्मा गांधी को चंपारण आने के लिए राजी किया।

🔹महात्मा गांधी को इस सत्याग्रह के दौरान बिहार के तत्कालीन कई युवा नेताओं जैसे राजेंद्र प्रसाद, अनुग्रह नारायण सिन्हा, ब्रजकिशोर प्रसाद सहित अन्य लोगों का समर्थन प्राप्त हुआ।

🔹चंपारण सत्याग्रह महात्मा गांधी द्वारा भारत किया गया पहला सत्याग्रह था।

🔹महात्मा गांधी ने दक्षिण अफ्रीका में सत्याग्रह और अहिंसा के अपने आजमाए हुए तरीके का भारत में पहला प्रयोग चंपारण की धरती पर ही किया।
नोट:-
▪️तिनकठिया प्रणाली के तहत चंपारण के किसानों को भूमि के प्रत्येक 20 भागों (1 कट्ठा) में से 3 भागों में नील की खेती करने के लिए मजबूर किया जाता था।


Join 👉https://t.me/Amoghclasses
❤4
PM उज्ज्वला योजना : यूपी में सर्वाधिक 1.85 करोड़ पात्रों को निःशुल्क गैस कनेक्शन
❤3