UPSSSC, LOWER PCS, PET ,UPSI, CTET, SUPER TET, UPTET ,TGT ,PGT , TEACHING , Other Exam.
2.68K subscribers
5.19K photos
38 videos
528 files
5.38K links
Way to Success
🟢 Amogh classess में आप सभी का स्वागत है
🔴 ONLYPCS ONE ऐप से जुड़ने - https://play.google.com/store/apps/details?id=com.onlypcs.one
🟠 YouTube चैनल से जुड़े https://www.youtube.com/@amoghclasses95
Download Telegram
👉 BPSC 69 TOP10 हिंदी माध्यम ही..
join👉https://t.me/Amoghclasses
🔰प्रोटेम स्पिकर

👉भारतीय राष्ट्रपति ने भर्तृहरि महताब को 18वीं लोकसभा के प्रो-टेम स्पीकर के रूप में नियुक्त किया है और उन्हें शपथ दिलाई है।

👉प्रो-टेम स्पीकर की नियुक्ति राष्ट्रपति द्वारा संविधान के अनुच्छेद 95(1) के तहत की जाती है, जो अध्यक्ष के चुनाव तक उसके कर्त्तव्यों का पालन करता है

👉प्रो-टेम स्पीकर को नव निर्वाचित सदन की बैठकों की अध्यक्षता करने के लिये नियुक्त किया जाता है। सामान्यतः सदन के सबसे वरिष्ठ सदस्य को प्रो-टेम स्पीकर नियुक्त किया जाता है।
👉जब सदन द्वारा नए अध्यक्ष का चुनाव किया जाता है, तो प्रो-टेम स्पीकर का पद समाप्त हो जाता है।
👉प्रोटेम स्पीकर के कर्त्तव्य:

प्रो-टेम स्पीकर लोकसभा की पहली बैठक की अध्यक्षता करता है और नवनिर्वाचित सांसदों को पद की शपथ दिलाता है।
स्पीकर और डिप्टी स्पीकर के लिये वोटिंग का संचालन करता है। वह फ्लोर टेस्ट भी आयोजित करता है।

join👉https://t.me/Amoghclasses
#PrelimsBoosterfact
👍1
🔰कोरम (गणपूर्ति)

👉अनुच्छेद 100(3) के अनुसार, लोक सभा या राज्य सभा का कोरम (गणपूर्ति) कुल सदस्य संख्या का 1/10 भाग होता है। मुख्य विपक्षी दल की मान्यता हेतु भी यही सदस्य संख्या आवश्यक है।

👉अनु०189(3)
राज्य का विधान मंडल विधि द्वारा अन्यथा उपबंध न करे तब तक राज्य के विधान-मंडल के किसी सदन का अधिवेशन गठित करने के लिए गणपूर्ति दस सदस्य या सदन के सदस्यों की कुल संख्या का दसवां भाग, इसमें से जो भी अधिक हो, होगी।


join👉👉https://t.me/Amoghclasses
#PrelimsBoosterfact
👍1
🔰 कारखाना अधिनियम और संबंधित गवर्नर जनरल/वायसराय

👉1881 का कारखाना अधिनियम - लार्ड रिपन

👉1891 का कारखाना अधिनियम - लार्ड लैंसडाउन

👉1911 का कारखाना अधिनियम - लार्ड हार्डिंग्स  द्वितीय

👉1922 का कारखाना अधिनियम - लार्ड रीडिंग

👉1934 का कारखाना अधिनियम - लार्ड वेलिगटन

join👉https://t.me/Amoghclasses
#PrelimsBoosterfact
🔰 उत्तर प्रदेश के 10 रामसर साइट

👉सांडी पक्षी अभयारण्य - हरदोई
👉सरसई नावर झील - इटावा
👉समसपुर पक्षी अभयारण्य - रायबरेली
👉समन पक्षी अभयारण्य - मैनपुरी
👉सुर सरोवर पक्षी या कीठम झील - आगरा
👉नवाबगंज पक्षी अभयारण्य - उन्नाव
👉पार्वती अरगा पक्षी अभयारण्य - गोंडा
👉बखीरा वन्य जीव अभयारण्य - संत कबीर नगर
👉ऊपरी गंगा नदी - बुलंदशहर
👉हैदरपुर वैटलैंड - मुजफ्फरपुर ,बिजनौर

join👉https://t.me/Amoghclasses
#PrelimsBoosterfact
👍1
🔰 विश्व भर में स्थानांतरण कृषि के स्थानीय नामों की सूची

🔰स्थानांतरण कृषि के स्थानीय नाम     -    क्षेत्र

👉रे                       -   वियतनाम
👉तावी                  -  मेडागास्कर
👉मसोले               -  कांगो (ज़ैर नदी घाटी)
👉फंग                   -  भूमध्यरेखीय अफ्रीकी देश 
👉लोगन                - पश्चिमी अफ्री    
👉कोमील              - मेक्सिको
👉मिल्पा                - युकाटन और ग्वाटेमाला
👉एकालिन            - ग्वाडेलोप
👉मिल्या                -  मेक्सिको और मध्यअमेरिका
👉कोनुको              -  वेनेजुएला
👉रोका                  -  ब्राजील
👉चेतेमिनी           - युगांडा, ज़ाम्बिया और जिम्बाब्वे
👉कईगिन            - फिलीपींस
👉तौन्ग्य              - म्यांमार
👉चेना                 -  श्रीलंका
👉लादांग             -  जावा और इंडोनेशिया
👉तमराइ             - थाईलैंड
👉हुमाह               - जावा और इंडोनेशिय

join👉https://t.me/Amoghclasses
#PrelimsBoosterfact
🔰 प्रमुख समितियां

👉संघीय संविधान समिति - पं. जवाहरलाल नेहरू

👉प्रक्रिया विषयक नियमों संबंधी समिति - डॉ. राजेंद्र प्रसाद

👉संचालन (Steering) समिति - डॉ. राजेंद्र प्रसाद

👉प्रारूप समिति - डॉ. भीम राव अम्बेडकर

👉मौलिक अधिकारों, अल्पसंख्यकों एवं जनजातीय और अपवर्जित क्षेत्रों संबंधी सलाहकार समिति - सरदार वल्लभभाई पटेल

👉मूल अधिकार उपसमिति - जे. बी. कृपलानी

👉 अल्पसंख्यक उपसमिति - एच.सी. मुखर्जी

👉संघीय शक्तियों संबंधी समिति - पं. जवाहरलाल नेहरू

👉 प्रांतीय संविधान समिति -  सरदार वल्लभभाई पटेल

👉 कार्य संचालन संबंधी समिति - के. एम. मुंशी

join👉https://t.me/Amoghclasses
#PrelimsBoosterfact
🔰महत्वपूर्ण तथ्य

👉 स्कैंडिनेवियन देश- आइसलैंड नॉर्वे, स्वीडन, डेनमार्क, फिनलैंड

👉बाल्टिक देश- एस्टोनिया, लिथुआनिया एवं लातविया।

👉बाल्कन देश- सर्बिया, मोंटेनेग्रो, बुल्गारिया, रोमानिया, अल्बानिया, ग्रीस, स्लोवेनिया, क्रोएशिया, बोस्निया-हर्जेगोविना, मैसीडोनिया, कोसोवो।

👉आइबेरिया प्रायद्वीप _स्पेन व पुर्तगाल देश स्थित हैं।

👉बेनेलक्स देश- बेल्जियम, नीदरलैंड, लक्ज़मबर्ग

👉ग्रेट ब्रिटेन - इंग्लैंड, स्कॉटलैंड, बेल्स

👉 यूनाइटेड किंगडम- ग्रेट ब्रिटेन, उत्तरी आयरलैंड

नोटः भौगोलिक रूप से स्कैंडिनेवियन प्रायद्वीप में नॉर्वे, स्वीडन और फिनलैंड को सम्मिलित किया जाता है, किंतु भाषा व संस्कृति के आधार पर 'डेनमार्क' व 'आइसलैंड' को भी शामिल किया जाता है।


join👉https://t.me/Amoghclasses
💯1
मूल कर्तव्य

🔥भारतीय संविधान में मूल कर्तव्य, पूर्व सोवियत संघ के संविधान से लिए गए हैं।

🔥 इन्हें 'सरदार स्वर्ण सिंह' समिति की संस्तुति के आधार पर 42वें संविधान संशोधन अधिनियम, 1976 द्वारा भाग 4-क के तहत जोड़ा गया है।

🔥वर्तमान में भाग 4-क के अनुच्छेद 51 क के तहत मौलिक कर्तव्यों की कुल संख्या 11 है, जबकि मूलतः इनकी संख्या 10 थी।

🔥11वां मूल कर्तव्य, 86वें संविधान संशोधन अधिनियम, (2002) द्वारा जोड़ा गया।

🔥मौलिक कर्तव्यों को प्रभावी बनाने के लिए वर्ष 1999 में 'जे.एस. वर्मा समिति' का गठन किया गया था।
🔥अनुच्छेद 51क मूल कर्तव्य-भारत

Join 👉https://t.me/Amoghclasses
#PrelimsBoosterfact
🔥भारतीय संविधान (प्रथम) संशोधन अधिनियम, 1951 के जरिए संविधान में नौवीं अनुसूची तथा अनुच्छेद 31-क और 31-ख जोड़े गए।
🔥संसद द्वारा विधि विशेष (यथा- भूमि सुधार विधियां) को नौवीं अनुसूची में रखा जा सकता है, जिन्हें न्यायिक समीक्षा से बचाव दिया जाना आशयित हो।
🔥 वर्तमान में (मई, 2022 की स्थिति अनुसार) नौवीं अनुसूची में ऐसी 282 विधियां शामिल हैं।
अनुच्छेद 31-ख यह कहता है कि नौवीं अनुसूची में उल्लिखित नियमों और विनियमों को इस आधार पर शून्य नहीं
🔥समझा जाएगा कि वे भाग 3 के किन्हीं उपबंधों और प्रदत्त अधिकारों में से किसी से असंगत हैं या उनको छीन लेते हैं या न्यून करते हैं।
🔥किंतु वर्ष 2007 में सर्वोच्च न्यायालय ने आई.आर. कोएल्हो बनाम तमिलनाडु के मामले में निर्णय देते हुए यह स्पष्ट किया कि संसद को नौवीं अनुसूची में विधि विशेष को प्रविष्टि करने की शक्ति प्रदान की गई है, किंतु यह न्यायिक संवीक्षा के दायरे से बाहर नहीं है।
🔥न्यायालय ने निर्धारित किया कि 24 अप्रैल, 1973 (केशवानंद भारती वाद निर्णय की तिथि) के बाद नौवीं अनुसूची में शामिल किए गए विधायनों की न्यायिक समीक्षा इस आधार पर की जा सकेगी कि वे अनुच्छेद 21, 14 एवं 19 में प्रतिबिम्बित संविधान के मूल ढांचे की अवधारणा का उल्लंघन करते हैं।

Join 👉https://t.me/Amoghclasses
#PrelimsBoosterfact