UPSSSC, LOWER PCS, PET ,UPSI, CTET, SUPER TET, UPTET ,TGT ,PGT , TEACHING , Other Exam.
2.68K subscribers
5.2K photos
38 videos
531 files
5.38K links
Way to Success
🟢 Amogh classess में आप सभी का स्वागत है
🔴 ONLYPCS ONE ऐप से जुड़ने - https://play.google.com/store/apps/details?id=com.onlypcs.one
🟠 YouTube चैनल से जुड़े https://www.youtube.com/@amoghclasses95
Download Telegram
विश्व के प्रमुख पठार

1. ग्रीनलैंड का पठार -
अन्ध महासागर के उत्तरी भाग में लगभग 21,75,600 वर्ग किमी क्षेत्र में हिम से ढँका विशाल पठार है। इसे ग्रीनलैंड का पठार कहा जाता है।

2. कोलम्बिया का पठार -
यह यू.एस.ए. के ओरगन, वाशिंगटन व इडाहो राज्यों के मध्य 4,62,500 वर्ग किमी क्षेत्र में विस्तृत रूप में फैला है।

3. मैक्सिको का पठार -
यह पठार पश्चिम सियारामाद्रे और पूर्वी सियारामाद्रे पर्वत-श्रेणियों के मध्य स्थित है।

4. तिब्बत का पठार -
यह हिमालय के उत्तर और क्यूनलुन पर्वत के दक्षिण में 4,000 से 5,000 मीटर तक की ऊँचाई पर स्थित है।

5. मंगोलिया का पठार -
यह चीन के उत्तरी-मध्य भाग में मंगोलिया गणराज्य में स्थित है।

6. ब्राजील का पठार -
दक्षिणी अमेरिका के मध्य पूर्वी भाग में यह पठार त्रिभुजाकार रूप में स्थित है
Amoghclasses

Daily currentaffairs

13 & 14 February 2025

Q 1 थाईपूसम त्यौहार में किस देवता की पूजा की जाती है ?

A शंकर भगवान
B गणेश भगवान
C कार्तिकेय
D विष्णु भगवान

✍️थाईपूसम त्योहार इस दिन भगवान मुरुगन यानी भगवान शिव और माता पार्वती के बड़े पुत्र भगवान कार्तिकेय के पूजा की जाती है
✍️धार्मिक मान्यता के अनुसार इस दिन भगवान मुरुगन की पूजा करने से व्यक्ति को जीवन की सभी परेशानियों से छुटकारा मिलता है

Q 2 'उगबाड़' जलवायु-लचीली कृषि परियोजना किस संगठन द्वारा शुरू की गई है?

A विश्व बैंक
B संयुक्त राष्ट्र खाद्य एवं कृषि संगठन (FAO)
C अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF)
D संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP)

✍️संयुक्त राष्ट्र खाद्य एवं कृषि संगठन (FAO) ने  सोमालिया में "उगबाड़" नामक एक सात वर्षीय जलवायु-लचीली कृषि परियोजना की शुरुआत की है।
✍️परियोजना का नाम "उगबाड़" है, जिसका मतलब आशा का प्रतीक है।
इसका उद्देश्यःजलवायु परिवर्तन से उत्पन्न चुनौतियों का मुकाबला करना
उत्पादक परिदृश्यों को बहाल करनाकमजोर स्थानीय समुदायों को सशक्त बनाना
सोमालिया में कृषि क्षेत्र अनुमानित 65 प्रतिशत आबादी के लिए मुख्य आर्थिक गतिविधि है।इससे यह परियोजना देश के लिए महत्वपूर्ण है।

Q 3 हाल ही समाचारो मे रहा सृजनम क्या है ?

A एक ड्रोन
B धान की एक प्रजाति
C भारतीय वायु सेवा का नया विमान
D जैव चिकित्सा अपशिष्ट रूपांतरण रिंग

✍️ यह अपनी तरह का पहला स्वचालित जैव-चिकित्सा अपशिष्ट रूपांतरण रिग (Rig) है जो रक्त, मूत्र, थूक एवं प्रयोगशाला डिस्पोजेबल जैसे रोगजनक जैव-चिकित्सा अपशिष्टों को कीटाणुरहित कर सकता है।
इस रिंग को ही 'सृजनम' Srjanam) नाम दिया गया है। किसी निर्दिष्ट उद्देश्य के लिए लगाए गए उपकरण, यंत्र या मशीनरी को रिग कहते हैं।

Q 4 भ्रष्टाचार सूचकांक 2024 में भारत का कौन सा स्थान रहा ?

A 96 वें
B 97 वें
C 93 वें
D 94 वें

✍️भ्रष्टाचार धारणा सूचकांक (CPI) 2024: भारत 96वें स्थान पर रहा
• ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल द्वारा जारी CPI 2024 में 180 देशों की रैंकिंग की गई, जिसमें डेनमार्क सबसे कम भ्रष्ट और दक्षिण सूडान, सोमालिया, वेनेजुएला और सीरिया सबसे भ्रष्ट देशों में शामिल हैं।
भारत की रैंकिंग 2023 में 93वें स्थान से गिरकर 2024 में 96वें स्थान पर आ गई है।
• पहलाः डेनमार्क,दूसरा: फिनलैंड,तीसराः सिंगापुर

Q 5 प्रधानमंत्री मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों को विशेष रूप से निर्मित डोकरा कलाकृति भेंट की किस राज्य की कलाकृति है ?

A झारखंड
B छत्तीसगढ़
C उड़ीसा
D मध्य प्रदेश

✍️प्रधानमंत्री मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों को विशेष रूप से निर्मित डोकरा कलाकृति भेंट की। जिसमें संगीतकारों को गतिशील मुद्राओं में दर्शाया गया है।
✍️डोकरा कला 4,000 साल पुरानी धातु ढलाई तकनीक है।
✍️यह छत्तीसगढ़ से उत्पन्न हुई है और इसे 'लॉस्ट-वैक्स कास्टिंग' तकनीक से बनाया जाता है।
✍️ इस कला में आमतौर पर संगीतकारों, नर्तकों, पशुओं और देवताओं को दर्शाया जाता है।
✍️डोकरा कलाकृति भारतीय जनजातीय विरासत को सम्मान देती है औरपारंपरिक संगीत की अहमियत को दर्शाती है।

Q 6 हाल ही में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने अनुवादक सेवाओं के लिए 6 भाषाओं को शामिल किया निम्न में से कौन सी भाषा शामिल नहीं है ?

A संस्कृत
B मैथिली
C भोजपुरी
D मणिपुरी

✍️लोकसभा में भाषाई समावेशन को बढ़ावा देने के लिए, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने बोड़ो, डोगरी, मैथिली, मणिपुरी, संस्कृत और उर्दू को अनुवाद सेवाओं में शामिल करने की घोषणा की। इस विस्तार का उद्देश्य सांसदों के लिए संसदीय कार्यवाही को अधिक सुगम बनाना और लोकतांत्रिक भागीदारी को सुदृढ़ करना है। यह पहल भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची में सूचीबद्ध 22 भाषाओं के लिए अनुवाद सेवाएं प्रदान करने की व्यापक योजना का हिस्सा है।

Q 7 राष्ट्रीय महिला दिवस किसके जन्म के उपलक्ष्य में मनाया जाता है ?

A सुचेता कृपलानी
B सावित्री फुले
C सरोजिनी नायडू
D कस्तूरबा गांधी

Q 8 सरोजिनी नायडू को भारत कोकिला का उपनाम किस नेता ने दिया ?

A जवाहरलाल नेहरू
B महात्मा गांधी
C सरदार वल्लभभाई पटेल
D रविंद्र नाथ टैगोर

✍️राष्ट्रीय महिला दिवसः 13 फरवरी
✍️13 फरवरी, 1879 को जन्मी सरोजिनी नायडू एक प्रसिद्ध कवियित्री, कार्यकर्ता और भारत की पहली महिला राज्यपाल थीं।
✍️ उन्हें महात्मा गांधी द्वारा दिए गए नाम 'भारत कोकिला' से जाना जाता है।
✍️उन्होंने असहयोग आंदोलन और नमक सत्याग्रह में योगदान दिया।

Q 9 तुलसी गब्बार्ड को हाल ही में किस देश ने खुफिया प्रमुख नियुक्त किया ?

A फ्रांस
B रूस
C यूक्रेन
D अमेरिका

✍️तुलसी गब्बार्ड को अमेरिकी खुफिया प्रमुख नियुक्त किया गया
जो 18-एजेंसी खुफिया समुदाय की देखरेख करें
गी।

Q 10 मृदा स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए 'हर खेत-स्वस्थ खेत' अभियान किस प्रदेश ने शुरुआत की?

A उत्तर प्रदेश
B मध्य प्रदेश
C हरियाणा
D पंजाब

✍️मृदा स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए हरियाणा का 'हर खेत-स्वस्थ खेत' अभियान
✍️ हरियाणा के 'हर खेत-स्वस्थ खेत' अभियान का उद्देश्य हर एकड़ से मिट्टी के नमूने एकत्र करके सभी किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड प्रदान करना है।

Q 11 विश्व रेडियो दिवस मनाया जाता है ?

A 10 फरवरी
B 12 फरवरी
C 13 फरवरी
D 14 फरवरी

✍️विश्व रेडियो दिवसः 13 फरवरी
2025 की विषयवस्तु (थीम) - 'रेडियो एंड क्लाइमेट चेंज' (जलवायु मुद्दों के बारे में जागरूकता बढ़ाने और स्थायी प्रथाओं को बढ़ावा देने में रेडियो की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर देती है।)

Q 12 किस देश में सबसे पुराना जुरासिक पक्षी चीन में सबसे पुराना जुरासिक पक्षी जीवाश्म मिला ?

A चीन
B जर्मनी
C फ्रांस
D अमेरिका

[ ] चीन में सबसे पुराना जुरासिक पक्षी चीन में सबसे पुराना जुरासिक पक्षी जीवाश्म मिला
[ ] चीन के फुज़ियान प्रांत में 150 मिलियन वर्ष पुराने छोटे-पूंछ वाले पक्षी का जीवाश्म, बामिनोर्निस झेंगहेन्सिस, खोजा गया।
[ ] जीवाश्म की पाइगोस्टाइल, आधुनिक पक्षियों के लिए अद्वितीय हड्डी, बताती है कि पक्षी जैसी शारीरिक संरचना विचारणीय से 20 मिलियन वर्ष पहले उभरी थी।

Q 13 शोहेली अख्तर भ्रष्टाचार के लिए ICC द्वारा प्रतिबंधित पहली महिला क्रिकेटर बनीं किस देश की खिलाड़ी हैं ?

A पाकिस्तान
B बांग्लादेश
C म्यांमार
D श्रीलंका

[ ] शोहेली अख्तर भ्रष्टाचार के लिए ICC द्वारा प्रतिबंधित की गई पहली महिला क्रिकेटर बन गई हैं।उन्होंने 2023 महिला T20 विश्व कप के दौरान मैच फिक्स करने का प्रयास किया था।
[ ] ऑफ स्पिनर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बांग्लादेश के मैच के दौरान एक खिलाड़ी को 2 मिलियन बांग्लादेशी टका की रिश्वत की पेशकश की थी।
[ ] अख्तर ने ICC भ्रष्टाचार निरोधक संहिता का उल्लंघन करने की बात स्वीकार करने के बाद 10 फरवरी, 2025 से प्रभावी 5 वर्ष का प्रतिबंध स्वीकार कर लिया।

Join 👉https://t.me/Amoghclasses
up B.ed 2025 -27.pdf
1.5 MB
up B.ed 2025 संयुक्त परीक्षा नोटिफिकेशन
जैन धर्म

👉जैन धर्म के मूल संस्थापक या प्रवर्तक प्रथम तीर्थंकर ऋषभदेव या आदिनाथ माने जाते हैं।

👉 महावीर स्वामी जैन धर्म के 24 वें तीर्थंकर थे।

👉पार्श्वनाथ जैन धर्म के 23वें तीर्थंकर थे।

👉महावीर स्वामी का जन्म कुंडग्राम या कुंडलपुर में (वैशाली के निकट) लगभग 599 ई.पू. में हुआ था।

👉इनकी माता त्रिशला वैशाली के लिच्छवि गणराज्य के प्रमुख चेटक की बहन थीं तथा पिता सिद्धार्थ ज्ञातृक क्षत्रियों के संघ के प्रधान थे।

👉72 वर्ष की आयु में राजगृह (राजगीर) के समीप स्थित पावापुरी नामक स्थान पर उन्होंने शरीर त्याग दिया।

👉जैन धर्म में 'पूर्ण ज्ञान' के लिए कैवल्य शब्द का प्रयोग किया गया है।

👉महावीर स्वामी को 12 वर्षों की कठोर तपस्या तथा साधना के पश्चात जृम्भिक ग्राम के समीप ऋजुपालिका नदी के तट पर साल वृक्ष के नीचे कैवल्य (पूर्ण ज्ञान) प्राप्त हुआ था, तत्पश्चात वह 'केवलिन' कहलाए।

👉जैन धर्म में मोक्ष के लिए तीन साधन आवश्यक बताए गए हैं-सम्यक् दर्शन, सम्यक् चरित्र एवं सम्यक् ज्ञान। इन तीनों को जैन धर्म में 'त्रिरत्न' की संज्ञा दी गई है।

👉जैन धर्म में पंच महाव्रत-अहिंसा, सत्य, ब्रह्मचर्य, अस्तेय एवं अपरिग्रह की व्यवस्था की गई है।

👉चंद्रगुप्त मौर्य के शासनकाल में पाटलिपुत्र में प्रथम जैन संगीति आयोजित की गई थी।

👉अशोक तथा उसके पौत्र दशरथ के समय में बराबर तथा नागार्जुनी पहाड़ियों को काटकर आजीवक संप्रदाय के अनुयायियों के लिए आवास बनाए गए थे।

Join👉https://t.me/Amoghclasses
UPSSSC, LOWER PCS, PET ,UPSI, CTET, SUPER TET, UPTET ,TGT ,PGT , TEACHING , Other Exam.
https://youtu.be/jyLSA9Z1rFk?si=3hV04j5e5QnZWhBN
दोस्तों यह जो test series डिस्कस की जा रही है आपके एग्जाम के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है इसे जरूर देखा करें यही test series आपका सिलेक्शन के ताबूत की अंतिम कील होगी
🙏