UPSSSC, LOWER PCS, PET ,UPSI, CTET, SUPER TET, UPTET ,TGT ,PGT , TEACHING , Other Exam.
2.68K subscribers
5.19K photos
38 videos
527 files
5.37K links
Way to Success
🟢 Amogh classess में आप सभी का स्वागत है
🔴 ONLYPCS ONE ऐप से जुड़ने - https://play.google.com/store/apps/details?id=com.onlypcs.one
🟠 YouTube चैनल से जुड़े https://www.youtube.com/@amoghclasses95
Download Telegram
विश्व के घास के मैदान 👇👇

✅ शीतोष्ण कटिबंधीय घास के मैदान –

■ पम्पास :–
अर्जेंटीना एवं उरुग्वे में विस्तृत शीतोष्ण कटिबंधीय घास का मैदान। यहाँ पोषणयुक्त 'अल्फा-अल्फा' घास अधिक पायी जाती है।

■ प्रेयरीज :–
कनाडा एवं सं.रा. अमेरिका में विस्तृत शीतोष्ण कटिबंधीय घास का मैदान। इन मैदानों में 'चिनूक' हवाएं चलती हैं। यहाँ व्यापक स्तर पर गेहूं की खेती की जाती है।

■ डाउन्स :–
ऑस्ट्रेलिया के मरें-डार्लिंग बेसिन में विस्तृत शीतोष्ण कटिबंधीय घास के मैदान। मरीनो भेड के बड़े-बड़े बाडे (स्टेशन) पाये जाते हैं। कंगारु बहुतायत में पाये जाते हैं।

■ वेल्ड :–
द. अफ्रीका में विस्तृत शीतोष्ण कटिबंधीय घास का मैदान। यहाँ गाय एवं भैंस के साथ 'अंगोरा बकरी' एवं 'मेरीनो भेड' का पालन किया जाता है।

■ स्टेपीज :–
यह यूरोप-एशिया में विस्तृत शीतोष्ण कटिबंधीय घास का मैदान है। यहाँ गेहूं की खेती बड़े पैमाने पर की जाती है।

■ पुस्टाज :–
हंगरी में विस्तृत शीतोष्ण कटिबंधीय घास का मैदान।

■ कैन्टरबरी :–
न्यूजीलैंड में विस्तृत शीतोष्ण कटिबंधीय घास का मैदान।

■ ग्रानचाको:–
अर्जेंटीना एवं पराग्वे में विस्तृत शीतोष्ण कटिबंधीय घास का मैदान एवं वन प्रदेश। यहाँ विश्व की सर्वाधिक मजबूत लकडी 'क्वेब्रेको' पायी जाती है।

✅ उष्ण कटिबंधीय घास के मैदान –

■ सवाना :–
यह उष्णकटिबंधीय घास का मैदान मृध्य अफ्रीका, सहारा रेगिस्तान के दक्षिणी भाग में विस्तृत है। यहाँ उष्णकटिबंधीय सवाना प्रकार की घास पायी
जाती है।

■ लानोस :–
यह उष्णकटिबंधीय घास का मैदान वेनेजुएला में विस्तृत है। यह विशेष रूप से ओरिनिको नदी के बेसिन में विस्तृत है।

■ काम्पोस :–
यह उष्णकटिबंधीय घास का मैदान ब्राजील के दक्षिणी भाग में विस्तृत है।

■ सेल्वास :—
यह ब्राजील में अमेजन नदी बेसिन में विस्तृत विश्व का सबसे बड़ा उष्णकटिबंधीय सदाबहार वन एवं घास का मैदान है। यह जैव विविधता की दृष्टि से धनी क्षेत्र है।
👍2❤1
❤2🔥1
🔰महासागरीय गर्त


👉महासागरों के सबसे गहरे भाग होते हैं, इनकी स्थिति प्रायः तट के सहारे पर्वतीय मेखलाओं के सामने मिलती है।

👉द्वीपों के सहारे भी गहरी गर्त देखने को मिलती है।

👉विश्व की सबसे गहरी गर्त मैरियाना ट्रेंच है।

👉मैरियाना गर्त प्रशांत महासागर में मैरियाना द्वीप के पूर्वी भाग पर चाप आकार में फैली है।

👉 इसका सर्वाधिक गहरा बिंदु चैलेंजर डीपहै।

👉इसकी उत्पत्ति प्लेटों के क्षेपण से हुई है।

👉इस गर्त की खोज वर्ष 1948 में HMS चैलेंजर II नामक जलयान द्वारा की गई। इसकी अनुमानित गहराई लगभग 11,033 मी. है।

👉उत्तर प्रशांत महासागर के प्रमुख गर्तों में मैरियाना खाई, क्यूराइल खाई, एल्यूशियन खाई तथा जापान खाई हैं।

👉दक्षिण प्रशांत महासागर के प्रमुख गर्तों में टोंगा खाई, कमडिक खाई, अटाकामा खाई तथा करमेडेक खाई हैं।

👉अटलांटिक महासागर के प्रमुख गर्तों में- पोर्टोरिको गर्त (उ. अटलांटिक महासागर), रोमांचे गर्त (विषुवतीय अटलांटिक महासगर) तथा सैंडविच गर्त (द. अटलांटिक महासागर) हैं।

👉हिंद महासागर के प्रमुख गर्त, सुण्डा गर्त एवं डायामेंटिना परिखा हैं।

👉हिंद महासागर स्थित सबसे गहरा गर्त जावा गर्त है।

#pcs2025#roaro
बिम्सटेक

◽️प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 4 April को बैंकॉक में बिम्सटेक के छठे शिखर सम्मेलन में भाग लिया।

◽️इस दौरान "बैंकॉक दृष्टि पत्र 2030" को अनुमोदित किया जाएगा, और संगठन की भविष्य की रणनीति तय करने के लिए बिम्सटेक  गणमान्य व्यक्ति समूह की रिपोर्ट पर भी स्वीकृति दी जाएगी।

बिम्सटेक के बारे में

◽️यह उप-क्षेत्रीय संगठन वर्ष 1997 में बैंकॉक घोषणा के माध्यम से अस्तित्व में आया।

◽️प्रारंभ में इसका गठन चार सदस्य राष्ट्रों के साथ किया गया था जिनका संक्षिप्त नाम ‘BIST-EC’ (बांग्लादेश, भारत, श्रीलंका और थाईलैंड आर्थिक सहयोग) था।

◽️वर्ष 1997 में म्याँमार के शामिल होने के बाद इसका नाम बदलकर ‘BIMST-EC’ कर दिया गया।

◽️वर्ष 2004 में नेपाल और भूटान के इसमें शामिल होने के बाद संगठन का नाम बदलकर बे ऑफ़ बंगाल इनिशिएटिव फॉर मल्टी सेक्टरल टेक्निकल एंड इकोनॉमिक को-ऑपरेशन कर दिया गया

◽️'बिम्सटेक का स्थायी सचिवालय ढाका में स्थित है ।


👍1