UPSSSC, LOWER PCS, PET ,UPSI, CTET, SUPER TET, UPTET ,TGT ,PGT , TEACHING , Other Exam.
2.7K subscribers
5.13K photos
38 videos
511 files
5.3K links
Way to Success
🟢 Amogh classess में आप सभी का स्वागत है
🔴 ONLYPCS ONE ऐप से जुड़ने - https://play.google.com/store/apps/details?id=com.onlypcs.one
🟠 YouTube चैनल से जुड़े https://www.youtube.com/@amoghclasses95
Download Telegram
📕102वां संविधान संशोधन अधिनियम, 2018 के तहत अनुच्छेद 338B जोड़ा गया।

👉केंद्र और राज्यों को OBCs के अधिकारों से संबंधित सभी नीतिगत मामलों पर NCBC से परामर्श करना अनिवार्य है।
संरचना:


👉अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और तीन सदस्य।

👉राष्ट्रपति द्वारा नियुक्ति और सेवा शर्तों का निर्धारण भी राष्ट्रपति द्वारा किया जाता है।

शक्तियाँ:


👉आयोग को सिविल न्यायालय की सभी शक्तियाँ प्राप्त हैं।
NCBC के प्रमुख कार्य:


👉OBCs के लिए रक्षोपायों की जांच और निगरानी।

👉OBCs के अधिकारों से वंचित होने की विशिष्ट शिकायतों की जांच।

👉OBCs के सामाजिक-आर्थिक विकास पर सलाह देना और उनकी प्रगति का मूल्यांकन।

👉OBCs की उन्नति से संबंधित अन्य कार्य, जो राष्ट्रपति द्वारा निर्दिष्ट किए जाएँ।

👉OBCs के लिए रक्षोपायों को लागू करने पर वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करना और सिफारिशें देना।


Join 👉https://t.me/Amoghclasses

#uppcs #pcs #uppcspre2025 #mppsc #ukpcs #bpsc ,#uppcs #upsssc #pet2025 #LT #gs #gk
❤1
बिम्सटेक

🟧प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 4 April को बैंकॉक में बिम्सटेक के छठे शिखर सम्मेलन में भाग लिया।

🟦इस दौरान "बैंकॉक दृष्टि पत्र 2030" को अनुमोदित किया जाएगा, और संगठन की भविष्य की रणनीति तय करने के लिए बिम्सटेक  गणमान्य व्यक्ति समूह की रिपोर्ट पर भी स्वीकृति दी जाएगी।

बिम्सटेक के बारे में :–

🟫यह उप-क्षेत्रीय संगठन वर्ष 1997 में बैंकॉक घोषणा के माध्यम से अस्तित्व में आया।

🟪प्रारंभ में इसका गठन चार सदस्य राष्ट्रों के साथ किया गया था जिनका संक्षिप्त नाम ‘BIST-EC’ (बांग्लादेश, भारत, श्रीलंका और थाईलैंड आर्थिक सहयोग) था।

🟧वर्ष 1997 में म्याँमार के शामिल होने के बाद इसका नाम बदलकर ‘BIMST-EC’ कर दिया गया।

🟩वर्ष 2004 में नेपाल और भूटान के इसमें शामिल होने के बाद संगठन का नाम बदलकर बे ऑफ़ बंगाल इनिशिएटिव फॉर मल्टी सेक्टरल टेक्निकल एंड इकोनॉमिक को-ऑपरेशन कर दिया गया

🟥'बिम्सटेक का स्थायी सचिवालय ढाका में स्थित है ।


Join 👉https://t.me/Amoghclasses

#uppcs #pcs #uppcspre2025 #mppsc #ukpcs #bpsc ,#uppcs #upsssc #pet2025 #LT #gs #gk
❤1👍1
📕 अशोक के प्रमुख शिलालेख एवं उनमें वर्णित विषय

👉 1 - इसमें पशुबलि की निंदा की गयी है।

👉 दूसरा - मनुष्य व पशु दोनों की चिकित्सा-व्यवस्था का उल्लेख है।

👉तीसरा - इसमें राजकीय अधिकारियों को यह आदेश दिया गया है कि वे हर पाँचवें वर्ष के उपरान्त दौरे पर जाएँ।

👉चौथा - भेरीघोष की जगह धम्मघोष की घोषणा

👉पाँचवाँ -  धर्म-महामात्रों की नियुक्ति

👉छठा - आत्म-नियंत्रण की शिक्षा दी गयी है।

👉7 वाँ व 8वाँ -  अशोक की तीर्थ-यात्राओं का उल्लेख है।

👉 नौवाँ - सच्ची भेंट तथा सच्चे शिष्टाचार का उल्लेख है।

👉दसवाँ - अशोक ने आदेश दिया है कि राजा तथा उच्च अधिकारी हमेशा प्रजा के हित में सोचें।

👉ग्यारहवाँ -  धम्म की व्याख्या की गयी है।

👉 बारहवाँ -  स्त्री महामात्रों की नियुक्ति एवं सभी प्रकार के विचारों के सम्मान की बात कही गयी है।

👉तेरहवाँ -  कलिंग युद्ध का वर्णन एवं  पाँच यवन राजाओं के नामों का उल्लेख है, जहाँ उसने धम्म प्रचारक भेजे ।

👉चौदहवाँ - अशोक ने जनता को धार्मिक जीवन बिताने के लिए प्रेरित किया



Join 👉https://t.me/Amoghclasses

#uppcs #pcs #uppcspre2025 #mppsc #ukpcs #bpsc ,#uppcs #upsssc #pet2025 #LT #gs #gk
👍3❤1
📕बिहार में डोमिसाइल लागू

उत्तर प्रदेश में भी डोमेसाइल लागू होना चाहिए, हम लोग देवता दान क्यों बने है

क्या आप सहमत है❤️

नहीं सहमत हैं 👍
❤24✍1
आजाद हिंद फौज (INA)
(BPSC PT & UPPCS PT UPSSSCPET)
----------------------------------------------------

आजाद हिंद फौज की स्थापना का विचार सबसे पहले मोहन सिंह के मन में आया था, जिन्होंने 1942 में सिंगापुर में इसकी स्थापना की।जिसमें जापानी सेना द्वारा पकड़े गए भारतीय युद्धबंदियों को शामिल किया गया था।

सुभाष चंद्र बोस ने सिंगापुर 1943 में इसका पुनर्गठन किया और "तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा" तथा "दिल्ली चलो" जैसे नारे दिए। "जय हिंद" का नारा भी इसी फौज से जुड़ा है।

फ़ौज का मुख्य उद्देश्य भारत को ब्रिटिश राज से आज़ाद कराना था।

इस फौज में रानी झाँसी रेजिमेंट नामक एक महिला यूनिट भी थी, जिसकी कमान कैप्टन लक्ष्मी सहगल के हाथ में थी।

दूसरे विश्व युद्ध के दौरान, आज़ाद हिंद फ़ौज ने जापान के साथ मिलकर 1944 में मणिपुर के मोइरांग में भारतीय ध्वज फहराने में सफल रहे, लेकिन युद्ध में जापान की हार के बाद उनका अभियान समाप्त हो गया।

भारत लौटने पर INA के सैनिकों पर मुकदमे चलाए गए (लाल किले में)।

इस प्रकार, INA के प्रयासों ने स्वतंत्रता संग्राम को गति दी और 1947 में भारत की स्वतंत्रता में अप्रत्यक्ष भूमिका निभाई।
❤1🙏1
❤1💯1
👉आप लोगों को study material उपलब्ध कराया जा रहा है,एक दो दिन में वीडियो भी मिलना शुरू हो जाएगा

👉30 दिन एग्जाम में बचे है लग जाइए

👉Math में DI और graph वाला topic dekh le, साथ में परसेंटेज ,ratio,aor एवरेज वाला चैप्टर भी अच्छे से कवर कीजिए

👉करेंट अफेयर्स ऑनलाइनर जल्द ही उपलब्ध कराउंगा
👍2
📕 आठवां कॉमनवेल्थ यूथ गेम 2027

👉 माल्टा द्वीप राष्ट्र को 2027 में होने वाले आठवें राष्ट्रमंडल युवा खेलों (CYG) की मेज़बानी के लिए चुना गया है।

👉74 राष्ट्रमंडल देशों और ( क्षेत्रों के 14 से 18 वर्ष की आयु के 1,000 से ज़्यादा एथलीटों के इसमें भाग लेने की उम्मीद है।

👉CYG के इतिहास में पहली बार, नौकायन और वाटर पोलो को भी एथलेटिक्स, पैरा एथलेटिक्स, तैराकी, पैरा तैराकी, नेटबॉल, स्क्वैश, ट्रायथलॉन और भारोत्तोलन जैसे मौजूदा आयोजनों के साथ प्रतियोगिता सूची में शामिल किया जाएगा।

👉 इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं की भागीदारी को प्रोत्साहित करना है और माल्टा की उन्नत खेल सुविधाओं का उपयोग किया जाएगा।

join👉https://t.me/Amoghclasses
#uppcs #pcs #uppcspre2025 #mppsc #ukpcs #bpsc ,#uppcs #upsssc #pet2025 #LT #gs #gk
UPSSSC, LOWER PCS, PET ,UPSI, CTET, SUPER TET, UPTET ,TGT ,PGT , TEACHING , Other Exam.
📕 बिहार के स्टूडेंट्स आंदोलन करके , वहां पर डोमेसाइल लागू करवा सकते हैं 📕क्या हम सभी उत्तर प्रदेश के स्टूडेंट्स आंदोलन करके नहीं लागू करवा सकते 📕 हम सभी लोगों को भी पूरे उत्तर प्रदेश में डोमेसाइल को लेकर आंदोलन करना चाहिए 📕 उत्तर प्रदेश की नौकरी कोई…
उत्तर प्रदेश में भी डोमेसाइल लागू करने के लिए मैने बहुत पहले ही अपने पोस्ट में कहा था कि हम लोगों को भी आंदोलन करना चाहिए

आज भी कह रहा हु, अगर हम लोग नहीं जागे और एकजुट हो कर आंदोलन नहीं किए भविष्य की भर्तियों से हाथ धो बैठेंगे
👍8💯3