Arena of Concept Study With Bhanwar️™
14.9K subscribers
14.8K photos
558 videos
2.83K files
3.4K links
हम Arena (अखाड़े) वाले हैं "मिलकर सीखेंगे-सिखाएंगे।" 📖

🎯 लक्ष्य- मेरिट के उस पार

🀄 करेंट अफेयर्स के लिए जुड़ें 👇
@ArenaWale

☆𝐀𝐝𝐦𝐢𝐧:- @Mr_Bhanwar_KADELA_Khichan
Download Telegram
टेलीग्राम की इस रंगीन दुनिया में ARENA जैसे प्रामाणिक चैनल के संस्थापक, इंग्लिश जैसे भयंकर विषय के गुरुजी, हमेशा विद्यार्थी हित में अग्रसर रहने वाले, खोद - खोद कर चीजें ढूंढ निकालने वाले, कॉन्सेप्ट की नाक में दम करने वाले, सहज और सरल स्वभाव के धनी बड़े भ्राता श्री @Mr_Bhanwar_KADELA_Khichan सर को जन्मदिवस की अनंत शुभकामनाएं 🥳🥳

आप एक रोल मॉडल है, आप एक इंस्पिरेशन है, आप वह आदर्श है जिन्होंने असम्भव परिस्थितियों में अपने लक्ष्य को सामने रखकर उसके पीछे डटकर लग रहे और शानदार रैंक के साथ सफलता हासिल करी।

आपने हर विकट से विकट परिस्थिति को भी एक चैलेंज के रूप में स्वीकार किया। आप एक मिसाल है सभी युवा साथियों के लिए।

आपके लिए तारीफ में शब्द कम पड़ जाए इतना महान स्वभाव बनाया भगवान ने आपका।

ईश्वर से यही प्रार्थना है कि आगामी जीवन में आप तरक्की की ऊंचाइयों को छुए, खूब प्रगति करें और अपने माता-पिता का, अपने देश - प्रदेश का नाम रोशन करें। सिर्फ यही नहीं विदेशों में भी आपकी चर्चा हो।

Happiest Birthday Dear Bhanwar Sir 🙏❤️
❤56🎉30🙏4😢1
RAS MAINS 2024 के एडमिट कार्ड 14 जून को जारी होंगे।

परीक्षा दिनांक -17 & 18 जून 2025✅



मतलब वित्त मंत्री जी की कोनी चालै...
😇28👍16❤4✍4
निशब्द 😢🙏

अपने गींडूरे जैसे शक्ल, छपरी प्रेमी के लिए अपने राजा जैसे पति को मार दिया 😡

ये मानव समाज किस दिशा में जा रहा है 😢
😢94😇6❤4🙈3🙏1
Top Most Questions by Arena 📃

राजस्थान के वह संत जिन्हें आमेर के जयसिंह द्वितीय ने मालपुरा के दीवान पद पर नियुक्त किया -
Anonymous Quiz
20%
अग्रदास जी
38%
संतदास जी
27%
लालनाथ जी
15%
रामचरण जी
👍22❤8👌7🙏3🔥2
@ARENAOFCONCEPTSTUDY

किस ज्योतिषी ने खानवा के युद्ध में बाबर की पराजय की भविष्यवाणी की थी?
Anonymous Quiz
30%
मोहम्मद शरीफ
31%
मोहम्मद आरिफ
34%
मोहम्मद युसुफ
6%
मोहम्मद अकरम
❤19👍7🔥7🙏1😇1
प्रणाम! 🙏

बधाई संदेश सहर्ष स्वीकार करते हुए सभी का कोटि-कोटि आभार ❣️🙌🙏

मैं खुद को बहुत सौभाग्यशाली महसूस कर रहा हूं कि मुझ जैसे एक सामान्य इंसान पर आपको इतना भरोसा है 😊🙏


अक्सर मेरे पास कुछ प्रश्न आते है जिनका जवाब में अपने अनुभव से देने का प्रयास करूं -

१. पढ़ता/पढ़ती हूं लेकिन पता नहीं कहां गलती हो रही है, सलेक्शन से थोड़े से मार्जिन से पीछे रह जाता/जाती हूं?

इसका एक जवाब है कि आपको परीक्षा में सलेक्शन लेने का पूर्ण प्रोसेस नहीं पता ?

प्रोसेस मतलब ?

१. सही इंसान(हाल ही में उस भर्ती में सेलेक्ट हुए लोग) से सलाह लो जिसको धरातलीय नॉलेज हो उस भर्ती के बारे में।

२. उन विषयों/टॉपिक्स को अच्छे से पढ़ो जो बहुत महत्त्वपूर्ण है और जिनको दुनिया छोड़ रही है, उदाहरण के लिए हिंदी में पर्यायवाची और पारिभाषिक शब्दावली लगभग बच्चे अच्छे से नहीं पढ़ते।

कई-कई लोग पूरा विषय छोड़कर सलेक्शन की आस लेकर बैठे हैं, तो उनसे यही कहना है कि हर विषय में औसत अंक लाने जितना तो पढ़ ही लेना।

आप अगर इस सवाल की कैटेगरी में नहीं है तो आप काफी नजदीक है सलेक्शन के 😊

३. कंटेंट पढ़ने और रिवाइज करने का सबसे अच्छा तरीका क्या है ?

सबके अपने यूनिक तरीके है पर मैं मानता हूं कि अगर आप पहली बार किसी विषय को पढ़ रहे हैं और आपके उस विषय के बेसिक्स क्लियर नहीं है तो आपको उस विषय के सबसे बढ़िया टीचर से एक बार पढ़ना चाहिए।

दूसरा अगर आप सेल्फ तैयारी कर रहे हैं तो आपको क्या करना है -

एक बात सेल्फ तैयारी करने वालों अपने अंदर की खोजी आत्मा/ जिज्ञासु प्रवृत्ति को मरने मत दो?

जैसे मानलो मुझे राजस्थान भूगोल का पशुधन टॉपिक पढ़ना है तो उसमें क्या-क्या पढ़ना है यह बात क्रिस्टल क्लियर होनी चाहिए मेरे माइंड में?

कैसे?
अब RSSB & RPSC ने क्या-क्या प्रश्न पूछे इस टॉपिक से पता करके नोट करो एक अलग नोटबुक में -
१. पशुगणना ( पशु संख्या, पशु संख्या या प्रतिशत में वृद्धि/कमी, पशु घनत्व, कौनसे पशु में राजस्थान की प्रथम या कोई रैंक, कौनसा पशु कहां ज्यादा कहां कम )

२. पशु नस्लें, कहां पाई जाती है, कोई नस्ल विशेष बात या प्रजनन व अनुसंधान केंद्र

३. पशु उत्पाद - दूध, ऊन, अंडा, मांस में क्या-क्या डाटा है ( राजस्थान आर्थिक समीक्षा से कर सकते हैं)

४. पशुधन संबंधित योजनाएं - पशुधन बीमा/पशुपालक बीमा/पशु रोग निराकरण संबंधित
( सुजस, बजट, आथिर्क समीक्षा में जो आई है या PYQ वाली )

५. डेयरी उद्योग में RCDF को व ऑपरेशन फ्लड व प्रति व्यक्ति दूध उपलब्धता, दूध उत्पादन में राजस्थान का देश में प्रतिशत व दूध खपत में क्या अपडेट है ?

मतलब यह प्रश्न मेरे माइंड में क्रिस्टल क्लियर रहने चाहिए कि मुझे यह-यह पढ़ना है इस टॉपिक से।

फिर शुरू करो टॉपिक पढ़ना और ऊपर लिखे प्रश्नों के उत्तर ढूंढ़ो...😊

• रिवाइज कैसे करें - जब पहली बार पढ़ें किसी टॉपिक को‌ तो समझने का प्रयास करें और रियल लाइफ से जोड़े।
जब आंकड़े याद करना बहुत बोरिंग लगता है सबको, पर इन आंकड़ों को ऐसे याद करो कि आप एक गडरिए हो और आपको पशुपालन टॉपिक से कुछ प्रश्न पूछे जाएंगे।

खुद से बात करते हुए पढ़ें और दिमाग को जागृत रखते हुए टॉपिक को जीवंत बना दो कि बकरी कम हो गई ,भेड़ भी कम हो गई, ऊंट और गधे भी कम हो गए, गाय-भैंस बढ़ रहे हैं।
बकरी कितनी थी कितनी हुई🙄 ऐसे खुद से प्रश्न करो , खुद जवाब दो, याद होगा, इससे पार नहीं पड़ रही तो अपने सबसे खास दोस्त को पूछो और उसका ग़लत करवाओ वो प्रश्न, बहुत आनंद की अनुभूति होगी और धीरे-धीरे याद हो जाएगा।


रिवाइज करने के लिए MCQ हल करो।
MCQ से जो रिविजन हो सकता है न वो किसी चीज़ से नहीं हो सकता। शॉर्ट नोट्स बनाकर जो इंपोर्टेंट जानकारी है उनको नोट-वोट भी कर लेना 😊

५। अब एक और सलाह - आप जिस पोस्ट की तैयारी कर रहे हैं उसी पोस्ट की तैयारी गंभीरता से करने वाले दो या तीन मैच्योर दोस्तों से टच में रहो और जहां जहां दिक्कत आई उनको डिस्कस करो। कि क्या पढ़ा/ जो‌ पढ़ा वो इनफ है क्या/ कोई चीज़ याद नहीं हो रही तो कैसे करें याद इत्यादि सारी चर्चा रोज होनी चाहिए।( 30-40 मिनट) मैंने 2-2 चर्चा करके अपने doubts दूर करे है और अभी भी करता रहता हूं डिस्कस।

अगर आप पोस्ट पूरी पढ़कर आए हैं तो आपको जरूर कुछ नया सीखने को मिला होगा❤️🙏


2025 में आपके सलेक्शन की पोस्ट करूं Arena परिवार की तरफ़ से, इसी विश्वास के साथ, आप सबका बहुत-बहुत धन्यवाद 🙌❣️🙏
❤189👍13🔥6🙏6👌6✍3⚡2😇1
छोटे भाई का निवेदन - जो-जो अपने पहले सलेक्शन के लिए तैयारी कर रहे हैं वो पोस्ट पूरी पढ़ना 🙏🙏
❤104✍4🙏4
ग्रीष्म ऋतु में ' लू' या 'धूल भरी आंधियों' की उत्पत्ति के लिए उत्तरदाई कारण है?
Anonymous Quiz
23%
अभिवहन(Advection)
77%
संवहनीय क्रिया ( convection)
❤18🔥9👌6
ग्रीष्म ऋतु में राजस्थान में चलने वाली 'तापलहरी' या 'लू' के क्षैतिज स्थांतरण या चलने के उत्तरदाई कारण कौनसा है?
Anonymous Quiz
61%
संवहनीय क्रिया ( Convection)
39%
अभिवहन ( Advection)
❤22👌8
धूलभरी आंधियों की उत्पत्ति के लिए जिम्मेदार संवहनीय क्रिया ✅

गर्म होकर ऊपर की ओर उठना
❤36🔥8
Arena of Concept Study With Bhanwar️™
धूलभरी आंधियों की उत्पत्ति के लिए जिम्मेदार संवहनीय क्रिया ✅ गर्म होकर ऊपर की ओर उठना
देखो सिंपल सी चीज़ है?

लू और धूलभरी आंधियां, जिनसे आप वाकिफ हैं 😀

इनके बारे में दो शब्द चर्चा में रहते हैं संवहन ( Convection ) और अभिवहन ( Advection)


एक बात आपको पता है कि लू चलती है गर्मियों में ✅

अब इसकी उत्पत्ति कैसे होती है?

संवहनीय क्रिया यानी पवनें गर्म होकर ऊपर उठती है यानी लंबवत् ⬆️

ठीक है,आ गया समझ यह तो...


अब एक शब्द है अभिवहन( Advection) यानी गर्म पवनों क्षैतिज/Horizontal ⬅️➡️ स्थानांतरण, जिससे 'लू' या धूलभरी आंधियां चलती है।


अब हुआ यूं कि 2018 के फर्स्ट ग्रेड परीक्षा में पूछा गया कि राजस्थान में धूल भरी आंधियों चलने के लिए आवश्यक दशा कौन सी है?


अब उसमें 'लू' चलने के लिए आवश्यक दशा यानी अभिवहन होना चाहिए था लेकिन विकल्प में ही नहीं दिया, इसका अर्थ है कि वो अपन से उत्पति पूछना चाह रहा था तो सबसे बढ़िया विकल्प हुआ - संवहनीय क्रिया✅

और अगर दोनों विकल्प एकसाथ आए तो अभिवहन करेंगे क्योंकि गर्म हवा का चलना यानी क्षैतिज स्थानांतरण और इसमें अभिवहन सही होगा।

अगर , मगर, किन्तु, परंतु, एग्जामिनर अभिवहन विकल्प ही न दे तो संवहनीय क्रिया यानी उत्पति के लिए आवश्यक दशाएं पूछना चाह रहा है।

आब्जेक्शन हो तो कमेंट करके बताओ🙏

बस इतनी सिंपल बात है, समझ आई हो तो ♥️ React कर सकते हो।
❤142👍25👌8🙏1
Ek Task देता हूं, एक फिक्स प्रश्न वाला।

राजस्थान के टाईगर रिजर्व को अच्छे से तैयार करो, शाम को प्रश्न पोस्ट करूंगा...
❤66👌16😢3
@ARENAOFCONCEPTSTUDY

किस नाट्य में भोपा भोपी द्वारा सगोजी व सगीजी के रूप में नाट्य मंचन होता है?
Anonymous Quiz
9%
कठपुतली नाट्य
44%
गवरी नाट्य
21%
गंधर्व नाट्य
25%
भवाई नाट्य
❤32🔥6👌6🙏4
पाबूजी राठौड़ के जन्म के बारे जानकारी अपने नोट्स में एड कर लेवें ✍


• जन्म कब- 1239 ईस्वी


• जन्म कहाँ- कोलू पाबूजी ( फलोदी जिला, पूर्व में जोधपुर जिले के अंतर्गत आता था)✅
[ कोलू पाबूजी मुख्य पूजा स्थल है]


• मुहणौत नैणसी, महाकवि आशिया मोडजी व लोगों में प्रचलित मान्यता के अनुसार जन्म कहां- बाड़मेर जिले से आठ कोस आगे खारी खाबड़ के जूना नामक ग्राम में एक अप्सरा के गर्भ से हुआ।✅

[RSSB के एग्जामिनर के अनुसार अप्सरा उनकी माँ का नाम है जो कि उचित नहीं लग रहा क्योंकि पाबूजी को अलौकिक पुरुष बताने की दृष्टि से उनको एक अप्सरा कोख से जन्म बताया है। अप्सरा पद का नाम है ] बात लिखने का स्रोत - आशिया मोडजी द्वारा लिखित पाबू प्रकाश 🙏


अप्सरा फिर से स्वर्गलोक चली गई फिर उनका पालन-पोषण कमला दे ने किया तो उनकी माता जी के रूप में हम कमला दे को पढ़ते हुए आए हैं।

• पत्नी - सुप्यार दे सोढा✅


• पाबूजी ऊंटों के देवता के रूप में पूजे जाते हैं।✅


• काळवी/केसर कालमी घोड़ी देवळ चारणी की जी जिसको पाबूजी ने उनकी गायों की रक्षा के वचन के बदले प्राप्त किया था।


• स्रोत - RBSE कक्षा 10 व पाबू प्रकाश 🙏
❤44👌27✍5🎉4🔥1😇1