𝗔𝗦𝗛𝗨 𝗚𝗞 𝗧𝗥𝗜𝗖𝗞
367K subscribers
25K photos
740 videos
4.71K files
9.06K links
THE KNOWLEDGE POWER HOUSE
EDUCATION IS KEY OF SUCCESS
हमारा कंटेन्ट ही हमारी पहचान यह एक चैनल नही है
यह एक परिवार है आपकी सफलता मेरी जीत

FACEBOOK
https://www.facebook.com/ashusirgk/

Instagram
https://instagram.com/ashugkt?igshid=YmMyMTA2M2Y=
Download Telegram
✅भारत बना SIOFA का सदस्य... 103वीं रामसर साइट घोषित

👉1. भारत ने दक्षिण हिंद महासागर मत्स्य पालन समझौते (SIOFA) का पूर्ण सदस्य बनने को मंजूरी दी है। SIOFA अंतरराष्ट्रीय समुद्री क्षेत्र में गैर-प्रवासी मछलियों के प्रबंधन का तंत्र है। भारत 2022 से इसमें केवल सहयोगी सदस्य था, लेकिन अब पूर्ण सदस्य बनेगा। इससे भारतीय जहाजों को गहरे समुद्र में स्क्विड और टूथफिश जैसी कीमती मछलियां पकड़ने का कानूनी अधिकार मिलेगा।

👉2. आयकर विभाग ने भारत और मॉरीशस के बीच दोहरा कराधान निवारण समझौते (DTAA) में संशोधन अधिसूचित किया है। नए नियमों में 'प्रिंसिपल पर्पस टेस्ट' को जोड़ा गया है। अगर किसी लेन-देन का मुख्य मकसद केवल टैक्स बचाना या छूट पाना होगा, तो उसे टैक्स संधि का फायदा नहीं मिलेगा।

👉3. ॥T कानपुर रक्षा मंत्रालय के साथ एक बड़ा ड्रोन हब बनाने जा रहा है। ये ड्रोन पुजों को देश में ही तैयार करेगा। संस्थान स्टेल्थ मटीरियल और क्वांटम सेंसिंग जैसी तकनीकों पर भी शोध कर रहा है। पनडुब्बियों की आवाजाही का पता लगाने वाले क्वांटम मैग्नेटोमीटर भी तैयार हो रहे हैं।

👉4. चंडीगढ़ के सुखना वेटलैंड और उत्तर प्रदेश की सौज झील को नए रामसर स्थल का दर्जा मिला है। इसके साथ ही भारत में कुल रामसर स्थलों की संख्या बढ़कर 103 हो गई है। रामसर कन्वेंशन पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी एक अंतरराष्ट्रीय संधि है, जो 1971 में बनी थी। इससे जलस्रोतों और इनके आसपास के पर्यावरण को बचाने में मदद मिलेगी।

👉5. वर्ल्ड बैंक ने पिछले चार सालों में भारत के विकास कार्यों के लिए 36 अरब डॉलर का निजी निवेश जुटाया है। इसमें से 9.6 अरब डॉलर सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योगों को मिले हैं। वित्त वर्ष 2026 में यह निजी निवेश बढ़कर 14.5 अरब डॉलर पहुंच गया। IFC और MIGA की वित्तीय गारंटी से निवेशकों का जोखिम कम हुआ है।

👉6. TRAI की रिपोर्ट के मुताबिक, जून 2026 के अंत तक भारत में कुल इंटरनेट यूजर की संख्या 1.11 अरब हो गई है। कुल ब्रॉडबैंड यूजर 1.08 अरब पहुंच गए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, प्री-पेड यूजर से कंपनियों को प्रति महीना औसत ₹200.72 कमाई होती है, जो पोस्ट-पेड के ₹114.26 सेज्यादा है।
❤64👌2🙏1
Please open Telegram to view this post
VIEW IN TELEGRAM
❤44😍11👌7👏6
Please open Telegram to view this post
VIEW IN TELEGRAM
❤56🙏7👏5
ग्लोबल हंगर इंडेक्स 2026: भारत की रैंकिंग और मुख्य निष्कर्ष

Practice Question

1.GHI की गणना में प्रयुक्त चार संकेतकों के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1. अल्पपोषण कुल जनसंख्या में अपर्याप्त कैलोरी सेवन करने वाले लोगों के अनुपात को दर्शाता है।

2. बाल स्टंटिंग पाँच वर्ष से कम आयु के बच्चों की लंबाई के अनुपात में कम वजन को दर्शाता है।

3. बाल वेस्टिंग पाँच वर्ष से कम आयु के बच्चों की लंबाई के अनुपात में कम वजन को दर्शाता है।

4. पाँच वर्ष से कम आयु के बच्चों की मृत्यु दर GHI का एक संकेतक है।

कूट:

(A) केवल 1 और 2🙏
(B) केवल 1, 3 और 4♥️
(C) केवल 2 और 4👍
(D) 1, 2, 3 और 4👌
❤82👌4👏1
ग्वालियर के योद्धा
अब राजस्थान घर लौट आए है
राज्य से बाहर जाना संभव नहीं था
ऑफलाइन ऑनलाइन बुक्स इतना काम तो करवाते हो मेरे से ...
❤110😍7
जयपुर पुलिस वाले आ चुके है...
विद्यार्थी की कामयाबी ही असली पूंजी है.....
समय दीजिए नौकरी लीजिए
जय हिंद
करणी कृपा
❤174🥰6
✅भूपेंद्र यादव COP31 से पहले प्री-COP बैठक में शामिल

केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव मंगलवार को फिजी के नाडी पहुंचे। वह ऑस्ट्रेलिया और फिजी की सह-मेजबानी में होने वाली प्री-COP बैठक में हिस्सा लिया ।

यह बैठक अगले महीने तुर्की में होने वाले संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन रूपरेखा सम्मेलन (UNFCCC) के COP31 से पहले आयोजित की जा रही है
❤54
▪️जापान के आइची-नागोया में आज एशियन पैरा गेम्स 2026 का उद्घाटन होगा।

▪️इस प्रतियोगिता में 45 देशों की पैरालंपिक समितियों के करीब 3000 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।

▪️भारत की ओर से पैरा-बैडमिंटन खिलाड़ी प्रमोद भगत और धावक सिमरन शर्मा उद्घाटन समारोह में तिरंगा लेकर भारतीय दल का नेतृत्व करेंगे। 🇮🇳
❤46👍8🥰3