𝗔𝗦𝗛𝗨 𝗚𝗞 𝗧𝗥𝗜𝗖𝗞
367K subscribers
25K photos
740 videos
4.71K files
9.06K links
THE KNOWLEDGE POWER HOUSE
EDUCATION IS KEY OF SUCCESS
हमारा कंटेन्ट ही हमारी पहचान यह एक चैनल नही है
यह एक परिवार है आपकी सफलता मेरी जीत

FACEBOOK
https://www.facebook.com/ashusirgk/

Instagram
https://instagram.com/ashugkt?igshid=YmMyMTA2M2Y=
Download Telegram
👍65❤34🙏7👏6
❤195🥰21👏16😍15👌3🙏1
राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने 16 फरवरी, 2026 को नई दिल्ली में संस्कृति मंत्रालय द्वारा आयोजित अलचिकि लिपि के शताब्दी महोत्सव का उद्घाटन किया।

इस अवसर पर राष्ट्रपति ने कहा कि संताल समुदाय की अपनी भाषा, साहित्य और संस्कृति है। हालांकि, अपनी लिपि के अभाव में संताली भाषा को प्रारंभ में रोमन, देवनागरी, उड़िया और बंगाली लिपियों में लिखा जाता था।

नेपाल, भूटान और मॉरीशस में रहने वाले संताल समुदाय के लोग भी वहाँ प्रचलित लिपियों का उपयोग करते थे। ये लिपियां संताली भाषा के मूल शब्दों का सही उच्चारण सही तरीके से नहीं कर पा रही थीं. साल 1925 में पंडित रघुनाथ मुर्मु ने अलचिकि लिपि का आविष्कार किया। तब से यह संताली भाषा के लिए उपयोग में लाई जा रही है। जिसे बाद में 2003 में भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल किया गया।
❤124👍12👏4🥰2
Sujas - बुकलेट (1).pdf
26.7 MB
Sujas - बुकलेट (1).pdf
❤79🥰8👌8👍4
✔️CURRENT AFFAIRS ❄️

1.गणतंत्र दिवस 2026 की राज्य एवं केंद्र शासित प्रदेश श्रेणी में महाराष्ट्र की झांकी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया ।
महाराष्ट्र की झांकी का थीम "गणेशोत्सव: आत्मनिर्भरता का प्रतीक" था, जिसमें गणेशोत्सव के माध्यम से परंपरा और आधुनिकता का संगम दिखाया गया। पारंपरिक वेशभूषा में महिला नर्तकियों ने 'लेजिम' लोक नृत्य प्रस्तुत किया।

2.जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने 22 जनवरी 2026 को नई दिल्ली के इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में पुस्तक "रेड लाइन्स रीड्रॉन: ऑपरेशन सिंदूर एंड इंडियाज न्यू नॉर्मल" का विमोचन किया ।

3.अदानी समूह ने भारत में विमान निर्माण के लिए ब्राजील की कंपनी एम्ब्रेयर (Embraer) के साथ समझौता किया है।

4.हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) ने रूस की यूनाइटेड एयरक्राफ्ट कॉर्पोरेशन (UAC) के साथ SJ-100 (सुखोई सुपरजेट 100) वाणिज्यिक विमान के उत्पादन के लिए MoU पर हस्ताक्षर किए।

5.कैप्टन हंसजा शर्मा (जम्मू की) भारतीय सेना की पहली महिला पायलट हैं, जिन्होंने रुद्र सशस्त्र हेलीकॉप्टर उड़ाया।

6.आंध्र प्रदेश के अमरावती में देश की पहली समर्पित कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) यूनिवर्सिटी स्थापित की जा रही है, जिसकी आधारशिला 19 फरवरी 2026 को रखी जाएगी। यह प्रतिष्ठित संस्थान एनवीडिया (NVIDIA) के साथ साझेदारी में विकसित किया जा रहा है।
❤123🥰7