𝗔𝗦𝗛𝗨 𝗚𝗞 𝗧𝗥𝗜𝗖𝗞
367K subscribers
25K photos
740 videos
4.71K files
9.06K links
THE KNOWLEDGE POWER HOUSE
EDUCATION IS KEY OF SUCCESS
हमारा कंटेन्ट ही हमारी पहचान यह एक चैनल नही है
यह एक परिवार है आपकी सफलता मेरी जीत

FACEBOOK
https://www.facebook.com/ashusirgk/

Instagram
https://instagram.com/ashugkt?igshid=YmMyMTA2M2Y=
Download Telegram
❤214👌21👍18🙏10👏5😍4
भारत1.एआई का बड़ा ऐलान, बेंगलुरु में बनाएगी देश का पहला ‘ह्यूमैनिटी-फर्स्ट एआई सिटी


बेंगलुरु स्थित एआई इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी भारत1.एआई ने मंगलवार को घोषणा की कि वह शहर में देश का पहला ‘ह्यूमैनिटी-फर्स्ट एआई सिटी’ स्थापित करेगी।

इस परियोजना का उद्देश्य मॉडल ट्रेनिंग, फाइन-ट्यूनिंग और इंफेरेंस के लिए एक बड़ा प्लेटफॉर्म तैयार करना है। कंपनी का लक्ष्य है कि इस साल के अंत तक यहां 10,000 से अधिक एआई शोधकर्ता और नवाचारकर्ता काम करें।

इस योजना के तहत सरजापुर में 5 लाख वर्गफुट में फैला ‘बी1 एआई सुपरपार्क’ बनाया जाएगा।

यह एक आधुनिक एआई रिसर्च और इनोवेशन कैंपस होगा, जिसमें देश के प्रमुख संस्थान शुरुआती रिसर्च पार्टनर के रूप में जुड़ेंगे, जिनमें आईआईटी कानपुर की एयरावत रिसर्च फाउंडेशन, आईआईएससी का सेफ्टी, प्राइवेसी एंड एआई रिसर्च सेंटर (एसपीएआरसी), वधवानी स्कूल ऑफ एआई एंड इंटेलिजेंट सिस्टम्स (आईआईटी कानपुर), बिट्स पिलानी, आईस्पिरिट फाउंडेशन और आईआईटी रोपड़ शामिल हैं
❤93👍21👏2😍2🥰1
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने जयपुर के दुर्गापुरा स्थित राज्य कृषि प्रबंधन संस्थान में आयोजित कार्यक्रम में भारत विस्तार योजना का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर श्री भजनलाल शर्मा, मुख्यमंत्री, राजस्थान भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान श्री शिवराज सिंह चौहान ने किसान केंद्रित AI हैकथन, एग्री कोष AI strategy रोडमैप का भी अनावरण किया।

श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भारत विस्तार योजना के अंतर्गत किसान 155261 नंबर पर डायल करके अपनी समस्या बताएंगे और उन्हें तुरंत उसका समाधान मिलेगा।
❤127👍12😍4
डीआरडीओ के केयर और भारतीय विज्ञान संस्थान ने मिलकर अत्याधुनिक न्यूरोमॉर्फिक मेमोरी ऐरे विकसित किया: डॉ. मलिक कुमार

रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन के तहत सेंटर फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड रोबोटिक्स – केयर ने भारतीय विज्ञान संस्‍थान बेंगलुरु के साथ मिलकर अत्‍याधुनिक मॉलिक्यूलर न्यूरोमॉर्फिक मेमोरी ऐरे बनाया है।

 नई दिल्ली में इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान केयर के डॉ. मलिक कुमार ने कहा है कि यह ऐरे एनालॉग डोमेन में काम करने के लिए डिज़ाइन किया गया है, जिससे दिमाग जैसी बहुत कुशल कंप्यूटिंग हो सके।

उन्होंने इस परियोजना को दुनिया की प्रथम पहल भी बताया जिसका मकसद इंसानी दिमाग के कंप्यूटेशनल प्रोसेस की नकल करना है।
❤99🙏11🥰8👏1👌1
👍47❤33🥰5😍5👌4