𝗔𝗦𝗛𝗨 𝗚𝗞 𝗧𝗥𝗜𝗖𝗞
366K subscribers
25K photos
740 videos
4.71K files
9.06K links
THE KNOWLEDGE POWER HOUSE
EDUCATION IS KEY OF SUCCESS
हमारा कंटेन्ट ही हमारी पहचान यह एक चैनल नही है
यह एक परिवार है आपकी सफलता मेरी जीत

FACEBOOK
https://www.facebook.com/ashusirgk/

Instagram
https://instagram.com/ashugkt?igshid=YmMyMTA2M2Y=
Download Telegram
rajkaj_1771058332615 (2).pdf
65.1 KB
rajkaj_1771058332615 (2).pdf4th Grade चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती परीक्षा 2025 : दस्तावेज सत्यापन Schedule जारी

दस्तावेज सत्यापन 09 मार्च 2026 से शुरू होंगे
👉 शिक्षा विभाग के 9 मंडल पर होगी डीवी
जयपुर, जोधपुर, अजमेर, कोटा, उदयपुर, भरतपुर, चूरू, बीकानेर, पाली
👍116❤81🙏20
❤96👍11🥰10🙏6
6 घंटे रोजाना फोन चलाने से भी रिप्लाई नहीं हो पाते ......
आप आकर ही मिल लिया करो साथियों नहीं तो अंधा होना पड़ेगा एक दिन ।
डिजिटल बोर्ड पर 8 घंटे क्लास भी रहती है
❤398👏34👌23🥰20🙏12
फ्रांस के राष्ट्रपति और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने AIIMS में भारत-फ्रांस एआई स्वास्थ्य परिसर का किया उद्घाटन

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने नई दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में वैश्विक स्वास्थ्य में एआई पर भारत-फ्रांस परिसर का उद्घाटन किया।

यह पहल वैश्विक स्वास्थ्य के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस क्षेत्र में भारत-फ्रांस सहयोग को मजबूत करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। यह परिसर एआई-आधारित स्वास्थ्य समाधानों में अनुसंधान, नवाचार और क्षमता निर्माण को बढ़ावा देगा, अकादमिक उत्कृष्टता और अंतरराष्ट्रीय साझेदारी प्रोत्साहित करेगा।

इस परिसर की स्थापना नई दिल्ली के एम्‍स और सोरबोन विश्वविद्यालय तथा पेरिस मस्तिष्‍क संस्‍थान के बीच समझौते के अन्‍तर्गत की गई है। यह पहल भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, दिल्ली और प्रमुख फ्रांसीसी संस्थानों के अकादमिक सहयोग से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मस्तिष्क स्वास्थ्य और वैश्विक स्वास्थ्य प्रणालियों में अंतःविषयक अनुसंधान को बढ़ावा देती है।

इस पहल का शुभारंभ नई दिल्ली के एम्‍स में आयोजित दो दिवसीय उच्च स्तरीय अकादमिक और वैज्ञानिक सम्मेलन के दौरान हुआ।
❤127👌10👍4👏1
❤263👍34🙏22😍9
संयुक्त राष्ट्र महिला कार्यकारी बोर्ड का 2026 का पहला नियमित सत्र न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में आयोजित

संयुक्त राष्ट्र महिला कार्यकारी बोर्ड का 2026 का पहला नियमित सत्र न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में आयोजित किया जाएगा। दो दिन के इस सत्र का उद्घाटन कार्यकारी बोर्ड की अध्यक्ष, महामहिम डॉ. अदोनिया अयबारे के नेतृत्व में होगा।

ये संयुक्त राष्ट्र में युगांडा की राजदूत और स्थायी प्रतिनिधि हैं। दो दिवसीय सत्र के दौरान, कार्यकारी बोर्ड लेखापरीक्षा से संबंधित कई मामलों पर विचार करेगा।

इसके अतिरिक्त, सदस्यों को उद्यम जोखिम प्रबंधन को मजबूत करने, सकारात्मक संगठनात्मक संस्कृति को बढ़ावा देने और संगठन के भीतर नस्लीय भेदभाव से निपटने के प्रयासों पर अद्यतन जानकारी प्राप्त होगी।
❤117👏9🙏8
सीएम रेखा गुप्ता को 50वें मातृश्री अवॉर्ड से किया गया सम्मानित

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को 50वें मातृश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें समाज और जनता के प्रति उनके उल्लेखनीय कार्यों के लिए प्रदान किया गया।

मातृश्री अवॉर्ड की शुरुआत वर्ष 1975 में पंजाब केसरी के वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय दिनेश शर्मा ने की थी।

उनका उद्देश्य समाज और पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित करना था।
❤164👌25👍14😍10🥰6