𝗔𝗦𝗛𝗨 𝗚𝗞 𝗧𝗥𝗜𝗖𝗞
366K subscribers
25K photos
740 videos
4.71K files
9.06K links
THE KNOWLEDGE POWER HOUSE
EDUCATION IS KEY OF SUCCESS
हमारा कंटेन्ट ही हमारी पहचान यह एक चैनल नही है
यह एक परिवार है आपकी सफलता मेरी जीत

FACEBOOK
https://www.facebook.com/ashusirgk/

Instagram
https://instagram.com/ashugkt?igshid=YmMyMTA2M2Y=
Download Telegram
𝗔𝗦𝗛𝗨 𝗚𝗞 𝗧𝗥𝗜𝗖𝗞 pinned «https://www.youtube.com/live/LGiQrxoWisg?si=HadXiZ6OGeq50RDu»
Please open Telegram to view this post
VIEW IN TELEGRAM
❤59👍15😍8🙏5
Please open Telegram to view this post
VIEW IN TELEGRAM
❤50😍8👍6👌3🙏2
Please open Telegram to view this post
VIEW IN TELEGRAM
❤39👍11😍10👌8
Please open Telegram to view this post
VIEW IN TELEGRAM
❤58👌8😍8🥰3
𝗔𝗦𝗛𝗨 𝗚𝗞 𝗧𝗥𝗜𝗖𝗞
https://www.youtube.com/live/XujBqJT9xGs?si=OcxpYDcuvOQ-Jjbr
9 बजे पारिभाषिक शब्दावली class के लिए तैयार हो जाओ
❤66👌7👏6
✅केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने JICA के सहयोग से वन प्रबंधन क्षमता बढ़ाने वाले प्रोजेक्ट की शुरुआत की


सितंबर 2026 में, केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री (MoEFCC) भूपेंद्र यादव ने नई दिल्ली में जापान इंटरनेशनल कोऑपरेशन एजेंसी (JICA) के सहयोग से 'प्रभावी वन प्रबंधन के लिए क्षमता बढ़ाने वाले प्रोजेक्ट' पर एक वर्कशॉप की शुरुआत की।

2025-26 से 2031-32 तक लागू होने वाले इस प्रोजेक्ट का मकसद वन और वन्यजीव प्रबंधन की बदलती ज़रूरतों और जलवायु व पर्यावरण से जुड़ी नई चुनौतियों से निपटने के लिए फ्रंटलाइन वन कर्मियों की क्षमता को मज़बूत करना है।
❤45😍3
✅फिलीपींस में समुद्री सुरक्षा में सहयोग को लेकर आसियान रक्षा मंत्रियों की 23वीं बैठक संपन्‍न


फिलीपींस के सुबिक-बे में समुद्री सुरक्षा में सहयोग की गतिविधियों पर आसियान रक्षा मंत्रियों की 23वीं बैठक संपन्‍न हो गई।

बैठक में सदस्‍य देशों के मंत्रियों के अलावा विशेषज्ञों ने भी भाग लिया। बैठक में भारतीय नौसेना के पोत आईएनएस सह्याद्री और आईएनएस कुलिश के कमांडिंग ऑफिसर भी शामिल थे।

आसियान देशों के बीच नौसेनिक सहयोग की पांच दिन की गतिविधियों की मेजबानी फिलीपींस की नौसेना ने की और जापान ने सह-अध्यक्षता की।

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इसमें शांति और सुरक्षा, आसियान नौसेना प्रमुखों की बैठक, समुद्री गतिविधियों के लिए दिशा-निर्देश, वरिष्ठ नौसैनिक नेतृत्व और समुद्री पर्यावरण संरक्षण जैसे विषयों पर विशेषज्ञों के बीच विचार-विमर्श हुआ।
❤35👍1
✅65वीं राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी में 20 ललित कला अकादमी पुरस्कारों की घोषणा


ललित कला अकादमी ने 65वीं राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी में 20 ललित कला अकादमी पुरस्कारों की घोषणा की है।

राष्ट्रीय कला अकादमी के रूप में ललित कला अकादमी इस प्रदर्शनी का आयोजन कर रही है। इसे भारत में समकालीन दृश्य कला की प्रतिष्ठित वार्षिक प्रदर्शनियों में से एक माना जाता है। संस्कृति मंत्रालय के अनुसार अकादमी को 27 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के दो हजार से अधिक कलाकारों से करीब छह हजार कलाकृतियां प्राप्त हुईं।

पुरस्कार पाने वाले कलाकारों में मूर्तिकला में चंद्र शेखर साईं, चित्रकला में चंद्र नस्कर, रेखांकन में गोपाल और प्रिंटमेकिंग में पंकज कुमार शर्मा तथा प्रीतम मधुकर देउसकर शामिल हैं
❤39👍9👏2
✅गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने साबरमती में देश की पहली एलएनजी ट्रेन को दिखाई हरी झंडी


गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने गुजरात में साबरमती में डेढ हज़ार करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली रेल विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और शुभारंभ किया। उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के साथ साबरमती स्टेशन से देश की पहली एलएनजी-चालित रेलगाड़ी को झंडी दिखाकर रवाना भी किया।

देश की पहली एलएनजी संचालित रेलगाड़ी में डीजल-एलएनजी दोहरे ईंधन प्रणाली का इस्तेमाल किया गया है। इसमें 1400 हॉर्सपावर क्षमता वाले दो ड्राइविंग पावर कार हैं, जो पारंपरिक डीजल की खपत को लगभग 40 प्रतिशत तक कम कर सकते हैं। इस रेलगाड़ी का शुभारंभ भारत के हरित परिवहन और कार्बन उत्‍सर्जन को शून्‍य करने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

कार्यक्रम के दौरान लोकोमोटिव रखरखाव शेड, स्वचालित सिग्नलिंग सिस्टम का उद्घाटन किया गया और स्वदेशी ‘कवच’ सुरक्षा प्रणाली की आधारशिला रखी गई।
❤50👌2
SI भर्ती 2021_261003_104725.pdf
486.4 KB
SI भर्ती 2021 को निरस्त किये जाने से पूर्व में राजकीय सेवा में कार्यरत रहे ग्रहणाधिकार प्राप्त कार्मिकों को मूल पद पर पुनः नियुक्ति प्रदान करने के संबंध में - शिक्षा विभाग 38 अभ्यर्थी
❤48🙏2🥰1