𝗔𝗦𝗛𝗨 𝗚𝗞 𝗧𝗥𝗜𝗖𝗞
365K subscribers
25.2K photos
742 videos
4.72K files
9.1K links
THE KNOWLEDGE POWER HOUSE
EDUCATION IS KEY OF SUCCESS
हमारा कंटेन्ट ही हमारी पहचान यह एक चैनल नही है
यह एक परिवार है आपकी सफलता मेरी जीत

FACEBOOK
https://www.facebook.com/ashusirgk/

Instagram
https://instagram.com/ashugkt?igshid=YmMyMTA2M2Y=
Download Telegram
[10/10] भारत के मानक समय के लिए कौन-सा देशांतर आधार माना गया है?
Anonymous Quiz
35%
82°30′ पश्चिमी देशांतर
11%
0° अक्षांश
8%
0° देशांतर
46%
82°30′ पूर्वी देशांतर
❤60😍54👍6🥰6🙏3👌3
✅एशियाई खेलों में भारतीय महिला कंपाउंड तीरंदाजी टीम ने जीता स्वर्ण पदक

एशियाई खेल 2026 में भारतीय महिला कंपाउंड तीरंदाजी टीम ने आज जापान के ओकाज़ाकी चुओ सोगो पार्क में फाइनल में चीन को 238-234 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। ज्योति सुरेखा वेन्नम, चिकिता तनिपार्थी और प्रथिका प्रदीप की भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया को 234-233 से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी।

भारत ने हांगझोऊ में आयोजित 2023 एशियाई खेलों में महिला कंपाउंड टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता था। भारत अब सात स्वर्ण, 21 रजत और 25 कांस्य पदकों सहित कुल 53 पदकों के साथ नौवें स्थान पर है।
❤51👍2
✅भारत में पहली बार WCOG का आयोजन

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा ने बुधवार को नई दिल्ली में वर्ल्ड कांग्रेस ऑफ गैस्ट्रोएंटरोलॉजी (डब्ल्यूसीओजी 2026) को संबोधित किया। भारत में पहली बार आयोजित हो रहे इस चार दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में देश-विदेश के डॉक्टर, वैज्ञानिक, शोधकर्ता और स्वास्थ्य विशेषज्ञ हिस्सा ले रहे हैं।

30 सितंबर से शुरू हुआ यह सम्मेलन 3 अक्टूबर तक चलेगा। इस वर्ष सम्मेलन की थीम ‘ट्रांसफॉर्मिंग गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल हेल्थ, प्रिजर्विंग नेचर’ रखी गई है।

डब्ल्यूसीओजी 2026 की मेजबानी इंडियन सोसाइटी ऑफ गैस्ट्रोएंटरोलॉजी (आईएसजी) और वर्ल्ड गैस्ट्रोएंटरोलॉजी ऑर्गनाइजेशन (डब्ल्यूजीओ) संयुक्त रूप से कर रहे हैं।

इंडियन नेशनल एसोसिएशन फॉर स्टडी ऑफ द लिवर (आईएनएएसएल), क्रोन्स एंड कोलाइटिस फाउंडेशन इंडिया (सीसीएफआई), इंडियन पैंक्रियाज क्लब (आईपीसी) और इंडियन न्यूरोगैस्ट्रोएंटरोलॉजी एंड मोटिलिटी एसोसिएशन (आईएनएमए) भी आयोजन में सहयोग कर रहे हैं।
❤41🥰1
✅जी20 व्यापार मंत्रियों की बैठक के लिए अमेरिका पहुंचे पीयूष गोयल


केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल जी20 व्यापार मंत्रियों की बैठक में भाग लेने के लिए अमेरिका के मिलवॉकी पहुंच गए हैं।

इस दौरान उन्होंने नेशनल एसोसिएशन ऑफ मैन्युफैक्चरर्स (एनएएम) की ओर से आयोजित व्यापारिक गोलमेज सम्मेलन में अमेरिकी विनिर्माण और प्रौद्योगिकी क्षेत्र की प्रमुख कंपनियों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों तथा वरिष्ठ प्रतिनिधियों के साथ बातचीत की
❤39
✅नौसेना अपने बेड़े में रिकॉर्ड 18 युद्धपोत शामिल करेगी, ये इतिहास में एक वर्ष का सबसे बड़ा सैन्य बल विस्तार

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 2026 को भारतीय नौसेना के लिए एक ऐतिहासिक वर्ष बताया है। इस वर्ष 18 युद्धपोतों को नौसेना में शामिल करने या कमीशन करने की योजना है।

नई दिल्ली में भारतीय नौसेना के द्विवार्षिक कमांडर सम्मेलन 2026 के दूसरे संस्करण को संबोधित करते हुए श्री सिंह ने कहा कि ये घटनाक्रम भारत के नौसेना के घरेलू जहाज निर्माण तंत्र की बढ़ती परिपक्वता को दर्शाते हैं
❤44
✅आसियान-भारत समुद्री अभ्यास (एआईएमई-2026) फिलीपींस के सुबिक बे में शुरू हुआ

आसियान-भारत समुद्री अभ्यास (एआईएमई-2026) का दूसरा संस्करण 28 सितंबर, 2026 को फिलीपींस के सुबिक बे में शुरू हुआ। इसमें भारतीय नौसेना के जहाज सह्याद्रि और कुलिश के साथ आसियान सदस्य देशों की नौसेनाओं ने भी भाग लिया।

इस अभ्यास को “विश्वास में अटूट, समुद्र में एकजुट” की विषय-वस्तु पर आयोजित किया जा रहा है।

इसका उद्देश्य भारत और आसियान देशों की समुद्री सेनाओं को पेशेवर, परिचालन एवं सामाजिक गतिविधियों के लिए एक मंच पर लाना है। इसके माध्यम से आपसी समझ, सहयोग एवं सहभागिता अर्थात एक-दूसरे के साथ प्रभावी ढंग से मिलकर कार्य करने की क्षमता को और बढ़ाया जा रहा है।
❤63😍5