𝗔𝗦𝗛𝗨 𝗚𝗞 𝗧𝗥𝗜𝗖𝗞
364K subscribers
25.2K photos
742 videos
4.72K files
9.1K links
THE KNOWLEDGE POWER HOUSE
EDUCATION IS KEY OF SUCCESS
हमारा कंटेन्ट ही हमारी पहचान यह एक चैनल नही है
यह एक परिवार है आपकी सफलता मेरी जीत

FACEBOOK
https://www.facebook.com/ashusirgk/

Instagram
https://instagram.com/ashugkt?igshid=YmMyMTA2M2Y=
Download Telegram
🔥 CET 2026 (10+2 Level) की तैयारी अब होगी और भी दमदार! 🔥

📚 लेकर आए हैं Exam Express Revision — आपकी सफलता की तैयारी का शानदार साथी! 💯

✅ करंट अफेयर्स
✅ GK & GS
✅ हिंदी
✅ कंप्यूटर
✅ विज्ञान
✅ जनस्वास्थ्य

🎯 एक ही जगह पर सभी महत्वपूर्ण विषयों का रिवीजन, ताकि आपकी तैयारी बने और भी मजबूत

❖ घर बैठे बुक मंगवाने के लिए तैयारी करलो ऐप से ऑर्डर करें

❖आपके नजदीकी बुक स्टोर पर उपलब्ध

"TAIYARI KARLO APP" डाउनलोड करें
  - https://play.google.com/store/apps/details?id=com.uddan.taiyarikarlo

📞 ज्यादा जानकारी के लिए संपर्क करें - 7339953819,8529429129
❤57👍10
✅ IAF में उप-प्रमुख की नियुक्ति.. नेविगेशन सैटेलाइट लॉन्च

1. एयर मार्शल इंदरपाल सिंह वालिया को भारतीय वायु सेना (IAF) का नया उप-प्रमुख नियुक्त किया गया है। वह एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित की जगह लेंगे। वालिया 1988 में वायुसेना के फाइटर पायलट के रूप में शामिल हुए थे। उत्कृष्ट सेवा के लिए उन्हें वायु सेना पदक और अति विशिष्ट सेवा पदक से भी सम्मानित किया गया है।

2. ISRO ने GSLV रॉकेट के जरिए NVS-03 नेविगेशन सैटेलाइट को अंतरिक्ष में भेजा। यह सैटेलाइट भारत की अपनी नेविगेशन प्रणाली NavIC को फिर से पूरी तरह चालू करता है। इसमें भारत में बनी रुबीडियम एटॉमिक क्लॉक लगी है, जो सटीक समय बताएगी। इसका उपयोग ट्रेनों, गाड़ियों और समुद्री जहाजों की रियल टाइम लोकेशन ट्रैक करने में होगा।

3. केंद्र सरकार ने बैंकिंग सेक्टर की समीक्षा के लिए पूर्व केंद्रीय सतर्कता आयुक्त सुरेश एन. पटेल की अगुवाई में हाई-लेवल कमेटी बनाई है। छह महीने में यह कमेटी बैंकों को वैश्विक स्तर पर मजबूत बनाने और लोन मिलने की प्रक्रिया बेहतर करने पर सुझाव देगी। इसमें RBI के डिप्टी गवर्नर शिरिश चंद्र मुर्मू समेत अन्य विशेषज्ञ शामिल हैं।

खेल

4. कजाकिस्तान में हुई सीनियर वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप में मनीषा भानवाला गोल्ड मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बन गईं। टूर्नामेंट में भारतीय महिला कुश्ती टीम ने कुल चार मेडल जीते। काजल ढोचक और नीलम सिरोही ने सिल्वर, जबकि तनु शर्मा ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया।

यूएनएससी

5. भारत ने वर्ष 2028-29 के लिए UNSC की अस्थायी सदस्यता के चुनाव में 'समुद्री सुरक्षा' और 'आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI)' को मुख्य मुद्दा बनाया है। संयुक्त राष्ट्र में भारत के प्रतिनिधि हरीश पर्वथानेनी ने सुरक्षा परिषद में यह बात रखी। UNSC सीट के लिए चुनाव अगले साल जून में होंगे।

6. वर्ल्ड बैंक की अक्टूबर 2026 की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में 2011 से 2023 के बीच लगभग 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले हैं। इस दौरान भारत में अत्यधिक गरीबी की दर 27.1% से घटकर 2.6% रह गई है। वर्ल्ड बैंक ने इसे दुनिया में सबसे तेजी से गरीबी घटने वाले मामलों में से एक माना है। गरीबी में इस बड़ी गिरावट की मुख्य वजह लोगों की बढ़ती खपत, रोजगार के नए मौके और सरकारी राशन व सब्सिडी योजनाएं हैं।
❤76👍4
[1/10] बैंकिंग समिति को अपने सुझाव देने के लिए कितनी अवधि दी गई?
Anonymous Quiz
6%
नौ महीने
50%
तीन महीने
42%
छह महीने
2%
बारह महीने
❤61😍5🥰3👌2👍1
[3/10] ISRO ने NVS-03 नेविगेशन उपग्रह को किस प्रक्षेपण यान से अंतरिक्ष में भेजा?
Anonymous Quiz
25%
GSLV
41%
PSLV
29%
LVM3
4%
SSLV
❤42😍8🙏4
[6/10] कजाकिस्तान में सीनियर विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में स्वर्ण जीतने वाली भारतीय महिला पहलवान कौन बनीं?
Anonymous Quiz
34%
मनीषा भानवाला
40%
नीलम सिरोही
20%
तनु शर्मा
6%
काजल ढोचक
❤35🙏7😍6
[7/10] इंदरपाल सिंह वालिया वायु सेना में किस वर्ष लड़ाकू विमान पायलट के रूप में शामिल हुए?
Anonymous Quiz
11%
1990
59%
1988
24%
1986
5%
1992
❤46
[9/10] एयर मार्शल इंदरपाल सिंह वालिया ने वायु सेना के किस अधिकारी का स्थान लेकर उप-प्रमुख का पद संभाला?
Anonymous Quiz
11%
एयर मार्शल हरीश पर्वथनेनी
62%
एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित
20%
एयर मार्शल शिरीष चंद्र मुर्मू
6%
एयर मार्शल सुरेश एन. पटेल
❤48
[10/10] भारतीय महिला कुश्ती टीम के लिए तनु शर्मा ने कौन-सा पदक जीता?
Anonymous Quiz
32%
स्वर्ण पदक
27%
कोई पदक नहीं
35%
रजत पदक
6%
कांस्य पदक
❤64😍6🙏4
CET spacial 📜
👍195❤65👌12🥰8🙏6
❤237👏19🥰14👍12
🔗CET spacial

📜 राजस्थान के प्रथम औद्योगिक कारखाने

1️⃣ सूती वस्त्र उद्योग – 1889
प्रथम कारखाना – कृष्णा मिल, ब्यावर

2️⃣ चीनी उद्योग – 1932
प्रथम कारखाना – भोपाल सागर, चित्तौड़गढ़

3️⃣ सीमेंट उद्योग – 1917
प्रथम कारखाना – लाखेरी, बूंदी

━━━━━━━━━━━━━━━
❤145👍23👌9😍6🙏2
🏆🇮🇳 दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पी. वी. सिंधु ने HYLO Open Super 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया है।

फाइनल में उन्होंने डेनमार्क की Line Hojmark Kjærsfeldt को सीधे गेमों में 21-12, 21-14 से हराया। इस जीत के साथ सिंधु ने मौजूदा सीज़न का अपना दूसरा खिताब हासिल किया।
❤86😍8
नासिक ने बनाया गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड !

नासिक में आदिवासी समुदाय के कुल 6,233 सदस्यों ने गोदावरी आरती की, जिससे एक विश्व रिकॉर्ड बना जिसे गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने मान्यता दी है।

25 अक्टूबर को नासिक में एक और विश्व रिकॉर्ड बना, जब एक साथ 500 से अधिक शंख बजाए गए।
❤90👍6