Avni Education Current Affairs & Quiz
39.8K subscribers
3.74K photos
19 videos
748 files
516 links
हमारा उद्देश्य सिर्फ़ एक exam ek बार ही अपनी तैयारी को उच्च लेवल तक लेकर जाना है exam pattern के अनुसार दिशा देना
#currentaffirs
अवनी एज्युकेशन के 'करेंट अफेयर्स' टेलीग्राम ग्रुप में आप सभी का हार्दिक स्वागत है!

https://afako.courses.store/781534
Download Telegram
चिली अमेरिका राज्य का पहला ऐसा देश बन गया है जिसे विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) द्वारा कुष्ठ रोग उन्मूलन के लिए मान्यता प्राप्त हुई है।
चिली अमेरिका राज्य का पहला ऐसा देश बन गया है जिसे विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) द्वारा कुष्ठ रोग उन्मूलन के लिए मान्यता प्राप्त हुई है।
4 मार्च 2026
👍24❤10
हरीश राणा मामले (2026) में सुप्रीम कोर्ट ने भारत के इतिहास में पहली बार अदालत-अनुमोदित निष्क्रिय इच्छामृत्यु (Passive Euthanasia) की अनुमति दी थी। वे 13 वर्षों से कोमा (परमानेंट वेजिटेटिव स्टेट) में थे और दिल्ली के एम्स (AIIMS) में जीवन रक्षक उपकरण और नली हटाने के बाद उनका निधन हो गया था।घटनाक्रम और प्रक्रिया:पृष्ठभूमि: गाजियाबाद के रहने वाले 32 वर्षीय हरीश राणा, 2013 में एक दुर्घटना के बाद से कोमा में थे। उनका दिमाग काम करना बंद कर चुका था और वे पूरी तरह दूसरों पर निर्भर थे।सुप्रीम कोर्ट का आदेश: 11 मार्च 2026 को सुप्रीम कोर्ट की पीठ ने अनुच्छेद 21 (गरिमापूर्ण मृत्यु के अधिकार) के तहत उनके इलाज और कृत्रिम पोषण (CANH) को चरणबद्ध तरीके से रोकने की अनुमति दी।
❤37👍12
60वाँ ज्ञानपीठ पुरस्कार (2025) प्रख्यात तमिल कवि, गीतकार और उपन्यासकार डॉ. आर. वैरामुथु को प्रदान किया गया है। उन्हें यह सम्मान तमिल साहित्य में उनके उत्कृष्ट योगदान और समृद्ध काव्य शैली के लिए दिया गया है।
डॉ. वैरामुथु यह सर्वोच्च साहित्यिक सम्मान पाने वाले केवल तीसरे तमिल लेखक और मुख्य रूप से तमिल कविता के लिए सम्मानित होने वाले पहले लेखक हैं। उनसे पहले 1975 में अखिलन और 2002 में डी. जयकांतन को यह पुरस्कार मिल चुका है।
❤26
भारत ने नई दिल्ली में आयोजित विश्व पैरा एथलेटिक्स ग्रां प्री (World Para Athletics Grand Prix) में ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए रिकॉर्ड 208 पदकों के साथ तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया।मेजबान भारतीय एथलीटों ने 75 स्वर्ण, 69 रजत और 64 कांस्य पदक जीतकर अपना दबदबा कायम किया।प्रतियोगिता से जुड़े मुख्य बिंदुआयोजन स्थल: जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, नई दिल्ली।प्रतिभागी: लगभग 8 देशों के 257 एथलीटों ने इसमें हिस्सा लिया।शीर्ष देश: भारत (कुल 208 पदक)।अन्य देश: 35 पदकों के साथ रूस दूसरे और बोस्निया व हर्जेगोविना तीसरे स्थान पर रहा।भारतीय टीम के प्रमुख विजेतासुमित अंतिल: पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा में स्वर्ण पदक।प्रीति पाल: महिलाओं की 100 मीटर और 200 मीटर स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक।प्रवीण कुमार: पुरुषों की ऊंची कूद में स्वर्ण पदक।शैलेश कुमार: पुरुषों की ऊंची कूद स्पर्धा में स्वर्ण पदक।शुभम जुयाल: पुरुषों की शॉट पुट स्पर्धा में स्वर्ण पदक
राजस्थान के प्रमुख खिलाड़ी की उपलब्धिखिलाड़ी का नाम: नरेश कुमार (जयपुर, राजस्थान)।स्पर्धा: शॉटपुट (F55 वर्ग - गोला फेंक)।उपलब्धि: कांस्य पदक (Bronze Medal) जीता।विशेष: नरेश कुमार जयपुर में रेलवे सिग्नल विभाग में सहायक पद पर कार्यरत हैं।
❤40👍8
रामकुमार मुखोपाध्याय के बंगाली उपन्यास 'हरा पार्वती कथा' को सरस्वती सम्मान 2025 के लिए चुना गया रामकुमार मुखोपाध्याय द्वारा लिखित बंगाली उपन्यास 'हरा पार्वती कथा' को सरस्वती सम्मान, 2025 के लिए चुना गया है। सरस्वती सम्मान एक वार्षिक पुरस्कार है जिसकी स्थापना के.25 Mar 2026
❤32
दिल्ली सरकार ने हाल ही में अपने बजट (2026-27) के दौरान नवजात शिशुओं के लिए ANMOL (एडवांस्ड न्यूबॉर्न मॉनिटरिंग फॉर ऑप्टिमल लाइफकेयर) योजना की शुरुआत की है। इस योजना के तहत, जन्म लेने वाले हर बच्चे की 56 प्रकार के आनुवंशिक (Genetic) और चयापचय (Metabolic) विकारों की जांच पूरी तरह से मुफ्त की जाएगी।
❤28
पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने 18 मार्च 2026 को आधिकारिक तौर पर राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग (NCBC) के अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया है
❤22
वैश्विक आतंकवाद सूचकांक 2026: पाकिस्तान पहले स्थान पर, भारत 13वें स्थान पर
हाल ही में 'इंस्टीट्यूट फॉर इकोनॉमिक्स एंड पीस' (IEP) द्वारा वैश्विक आतंकवाद सूचकांक 2026 जारी किया गया। यह रिपोर्ट 163 देशों में आतंकवाद के रुझानों का व्यापक विश्लेषण प्रस्तुत करती है, जो विश्व की 99.7% जनसंख्या को शामिल करती है। सूचकांक चार मानकों, घटनाएं (incidents), मौतें (fatalities), घायल (injuries) और बंधक (hostages), के आधार पर 0 (कोई प्रभाव नहीं) से 10 (अधिकतम प्रभाव) तक स्कोर देकर देशों की रैंकिंग निर्धारित करता है। वैश्विक आतंकवाद सूचकांक रिपोर्ट 2025 के आंकड़ों के आधार पर दुनिया भर में आतंकवाद के बदलते स्वरूप, हताहतों की संख्या और भू-राजनीतिक प्रभावों का व्यापक विश्लेषण प्रस्तुत करती है
पाकिस्तान शीर्ष पर: सूचकांक के इतिहास में पहली बार पाकिस्तान को आतंकवाद से सर्वाधिक प्रभावित देश (रैंक 1) घोषित किया गया
इंस्टीट्यूट फॉर इकोनॉमिक्स एंड पीस (IEP) ने 163 देशों में आतंकवाद के प्रभाव को दर्शाते हुए ग्लोबल टेररिज्म इंडेक्स 2026 जारी किया।

भारत का प्रदर्शन: भारत ने 6.428 के प्रभाव स्कोर के साथ विश्व स्तर पर 13वां स्थान हासिल किया।

वैश्विक टॉपरः पाकिस्तान हिंसा में महत्वपूर्ण वृद्धि के बाद 8.574 के स्कोर के साथ पहली बार पहले स्थान पर रहा।
❤38🙏2
विश्व वायु गुणवत्ता रिपोर्ट 2025 - 2025 में वैश्विक शहरों में से केवल 14% ही विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के वार्षिक PM2. 5 दिशानिर्देश को पूरा कर पाए, जबकि 143 देशों और क्षेत्रों में से 130 देश सुरक्षित वायु गुणवत्ता मानकों को पूरा करने में विफल रहे।
भारत की रैंकिंग: वर्ष 2025 में PM2. 5 प्रदूषण स्तर के संदर्भ में 143 देशों में भारत 6वें स्थान पर रहा, जहाँ राष्ट्रीय औसत PM2. 5 सांद्रता 48.9 µg/m³ दर्ज की गई जो विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की सुरक्षित सीमा 5 µg/m³ से लगभग दस गुना अधिक है।
❤30👍5
वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट 2026 (14वां संस्करण) में 147 देशों की सूची में भारत को 116वां स्थान मिला है। यह रिपोर्ट ऑक्सफोर्ड वेलबीइंग रिसर्च सेंटर, गैलप (Gallup) और यूएन सस्टेनेबल डेवलपमेंट सॉल्यूशंस नेटवर्क द्वारा हर वर्ष 20 मार्च (अंतर्राष्ट्रीय खुशी दिवस) को जारी की जाती
शीर्ष देश: फिनलैंड लगातार 9वें वर्ष दुनिया का सबसे खुशहाल देश बना हुआ है। इसके बाद आइसलैंड (दूसरा) और डेनमार्क (तीसरा) का स्थान है।सबसे अंतिम देश: अफगानिस्तान (147वां) को सबसे दुखी देश माना गया है।
❤32👍6
नोबेल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी ने हाल ही में 'करुणा: द पावर ऑफ कम्पैशन' (Karuna: The Power of Compassion) नामक पुस्तक का विमोचन किया। यह पुस्तक सत्यार्थी मूवमेंट फॉर ग्लोबल कम्पैशन द्वारा हार्परकॉलिन्स के सहयोग से प्रकाशित की गई है।
मार्च पीआईबी
❤41👍7🙏1
भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने पद्म श्री से सम्मानित अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त रेत कलाकार (सैंड आर्टिस्ट) सुदर्शन पटनायक को आगामी राष्ट्रीय जनगणना 2027 के लिए ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है
❤37
मार्च के कुछ महत्वपूर्ण
👍26❤6
प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय शिखर सम्मेलन 2026
शिखर सम्मेलन
तिथि
स्थान
प्रमुख बिंदु
विश्व सरकार शिखर सम्मेलन (World Governments Summit) 2026
3–5 फरवरी 2026
दुबई, यूएई
भविष्य के शासन मॉडल पर केंद्रित; 35 से अधिक राष्ट्राध्यक्षों एवं सरकार प्रमुखों ने भाग लिया।
भारत-एआई प्रभाव शिखर सम्मेलन (India AI Impact Summit) 2026
16–20 फरवरी 2026
भारत मंडपम, नई दिल्ली
इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा आयोजित; जिम्मेदार एवं जन-केंद्रित कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) पर विशेष फोकस।
25वाँ विश्व सतत विकास शिखर सम्मेलन (WSDS) 2026
25–27 फरवरी 2026
ताज पैलेस, नई दिल्ली
रजत जयंती वर्ष; थीम – "Transformations: Vision, Voices and Values for Sustainable Development"।
23वाँ बायोएशिया अंतर्राष्ट्रीय शिखर सम्मेलन (BioAsia) 2026
फरवरी 2026
हैदराबाद, तेलंगाना
तेलंगाना सरकार द्वारा आयोजित; तकनीकी जीवविज्ञान (TechBio), AI एवं ऑटोमेशन आधारित नवाचारों पर केंद्रित।
मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC) 2026
2–5 मार्च 2026
बार्सिलोना, स्पेन
विश्व का प्रमुख दूरसंचार एवं मोबाइल प्रौद्योगिकी सम्मेलन; तेजस नेटवर्क्स द्वारा नए प्लेटफॉर्म का लॉन्च।
गो कॉन्फ्रेंस (GO Conference) 2026
18–20 मार्च 2026
मनीला, फिलीपींस
एसएम एमओए एरिना में आयोजित; 80 से अधिक देशों के प्रतिनिधियों की भागीदारी।
तीसरा अंतर्राष्ट्रीय आयुष सम्मेलन (IACE) 2026
मार्च 2026
दुबई वर्ल्ड ट्रेड सेंटर, दुबई
विषय – "मन-शरीर स्वास्थ्य में साक्ष्य-आधारित आयुष हस्तक्षेप"।
5वाँ ICASET 2026
22–23 मार्च 2026
चेन्नई, भारत
विज्ञान, इंजीनियरिंग एवं प्रौद्योगिकी में नवीन प्रगतियों पर केंद्रित; तकनीकी अनुसंधान को बढ़ावा देना।
वन-लाइनर रिवीजन
WGS 2026 – 3–5 फरवरी, दुबई (भविष्य का शासन मॉडल)
India AI Impact Summit 2026 – 16–20 फरवरी, नई दिल्ली (जन-केंद्रित AI)
WSDS 2026 – 25–27 फरवरी, नई दिल्ली (रजत जयंती वर्ष)
BioAsia 2026 – फरवरी, हैदराबाद (TechBio, AI, Automation)
MWC 2026 – 2–5 मार्च, बार्सिलोना (दूरसंचार सम्मेलन)
GO Conference 2026 – 18–20 मार्च, मनीला (80+ देशों की भागीदारी)
IACE 2026 – मार्च, दुबई (Evidence-based AYUSH)
ICASET 2026 – 22–23 मार्च, चेन्नई (विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी अनुसंधान) ।
❤72👍11👏1😍1
❤57👍6🤩4🔥2
Dr Dheer Singh Dhabhai Official
Photo
यह मैने 11 मार्च को डाली थी post करेंट पर यह प्रश्न आया था ऐसा कि ऐसा
❤56👍20🥰3🔥2
New Doc 06-10-2026 07.12
❤121👏12🥰7
Current Main aaj yah aaya hai
❤26👍2
यह भी आया है आज
❤45🤩2