Avni Education Current Affairs & Quiz
39.7K subscribers
3.74K photos
19 videos
748 files
516 links
हमारा उद्देश्य सिर्फ़ एक exam ek बार ही अपनी तैयारी को उच्च लेवल तक लेकर जाना है exam pattern के अनुसार दिशा देना
#currentaffirs
अवनी एज्युकेशन के 'करेंट अफेयर्स' टेलीग्राम ग्रुप में आप सभी का हार्दिक स्वागत है!

https://afako.courses.store/781534
Download Telegram
👏58❤29👍19👌3🔥1
महत्वपूर्ण
❤145👍16🙏6😁5🔥4👏3
✿︎ आज शाम 4:30 बीजे जयपुर सेमिनार📍
===============================
• स्थान - गुर्जर की थड़ी, जयपुर मिशन कोचिंग(B-01 ब्लॉक पीछे वाली बिल्डिंग में)👇🏻 Location 📍
https://maps.app.goo.gl/wrW8WzW8toxc8zvKA
===============================
❤61👍4😁4🔥3
New Doc 07-22-2025 15.12
❤121👍22🔥8👏2👌1
🔥28❤23🙏4👏3👍1👌1
वैश्विक अंतरिक्ष अन्वेषण सम्मेलन (जीएलईएक्स 2025)

वैश्विक अंतरिक्ष अन्वेषण सम्मेलन (जीएलईएक्स -2025) का चौथा संस्करण 7 से 9 मई 2025 तक नई दिल्ली स्थित यशोभूमि में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया , जिसकी संयुक्त रूप से मेजबानी भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (आईएसआरओ) और एस्ट्रोनॉटिकल सोसाइटी ऑफ इंडिया (एएसआई) ने अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष महासंघ (आईएएफ) के तत्वावधान में की।
❤45👍11
राष्ट्रीय खेल प्रशासन विधेयक 2025 क्या है?
राष्ट्रीय खेल प्रशासन विधेयक 2025 भारत में खेल प्रशासन को पारदर्शी, जवाबदेह और खिलाड़ी-केंद्रित बनाने के उद्देश्य से लाया गया एक विधेयक है। इसे 23 जुलाई 2025 को केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने लोकसभा में पेश किया। यह विधेयक 2011 की राष्ट्रीय खेल विकास संहिता को प्रतिस्थापित करेगा और खेल प्रशासन में सुधार लाने के लिए एक व्यापक कानूनी ढांचा प्रदान करेगा। इसके प्रमुख उद्देश्य हैं:
पारदर्शिता और जवाबदेही: राष्ट्रीय खेल महासंघों (NSFs) में सुशासन, समयबद्ध और निष्पक्ष चुनाव, और वित्तीय अनुशासन सुनिश्चित करना।
खिलाड़ी कल्याण: खिलाड़ियों की सुरक्षा, लैंगिक समानता, और उनकी निर्णय प्रक्रिया में भागीदारी को बढ़ावा देना।
राष्ट्रीय खेल बोर्ड (NSB): सभी राष्ट्रीय खेल महासंघों को मान्यता देने और निलंबित करने का अधिकार NSB को होगा। यह बोर्ड केंद्र सरकार द्वारा नियुक्त किया जाएगा और इसमें खेल प्रशासन, कानून और उत्कृष्ट खिलाड़ियों का प्रतिनिधित्व होगा।
राष्ट्रीय खेल न्यायाधिकरण: यह विवादों (चुनाव, चयन, आदि) के त्वरित समाधान के लिए बनाया जाएगा, जिसके पास सिविल कोर्ट की शक्तियां होंगी।
BCCI का समावेश: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) सहित सभी खेल महासंघों को NSB से मान्यता लेनी होगी, भले ही वे सरकारी वित्तीय सहायता पर निर्भर न हों। यह विशेष रूप से महत्वपूर्ण है क्योंकि क्रिकेट 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक में शामिल है।
लैंगिक समानता: NSFs की कार्यकारी समितियों में कम से कम चार महिलाओं और दो उत्कृष्ट खिलाड़ियों का प्रतिनिधित्व अनिवार्य होगा।
राष्ट्रीय हित में प्रावधान: असाधारण परिस्थितियों में केंद्र सरकार को भारतीय टीमों या खिलाड़ियों की अंतरराष्ट्रीय भागीदारी पर रोक लगाने का अधिकार होगा, विशेष रूप से राष्ट्रीय हितों (जैसे पाकिस्तान के साथ संबंध) को ध्यान में रखते हुए।
सूचना का अधिकार (RTI): सभी मान्यता प्राप्त खेल निकाय RTI के दायरे में आएंगे।
❤70👍9🔥1
नव्या क्या है
कौशल विकास की नई पहल 'नव्या' से किशोरियों होंगी सशक्त

किशोरियों को सशक्त बनाने और 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को पूरा करने के लिए महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय के साथ मिलकर 'नव्या'पहल की शुरुआत की है। नव्या कार्यक्रम का मकसद 16-18 वर्ष की किशोरियों को मुख्य रूप से गैर-पांरपरिक और उमरते हुए क्षेत्रों में रोज़गार के लिए व्यावसायिक प्रशिक्षण प्रदान करना है।
❤76🔥8👍7😁2🙏1
प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना (PMDDKY) 16 जुलाई को स्वीकृत

➣ यह योजना 100 कृषि जिलों में विकास को गति देने के उद्देश्य से तैयार की गई है। इसके तहत 11 मंत्रालयों की 36 केंद्रीय योजनाओं का समेकित (सैचुरेशन-आधारित) क्रियान्वयन किया जाएगा। योजना का वार्षिक बजट ₹24,000 करोड़ रहेगा, और यह वित्त वर्ष 2025–26 से शुरू होकर 6 वर्षों तक लागू रहेगी।

➣ इसका उद्देश्य उत्पादकता बढ़ाना, फसल विविधीकरण को प्रोत्साहित करना, सिंचाई और भंडारण में सुधार लाना तथा किसानों को ऋण की बेहतर पहुँच सुनिश्चित करना है। योजना का पूरा ध्यान कृषि और उससे संबंधित गतिविधियों पर केंद्रित रहेगा।

➣ यह योजना आकांक्षी जिलों कार्यक्रम से मिली सीख पर आधारित है और अनुमानतः 1.7 करोड़ किसानों को सीधे लाभ पहुंचाएगी।
❤65👍15🔥8👏3🥰2🙏1
प्रतिभा सेतु (PRATIBHA Setu - Professional Resource And Talent Integration – Bridge for Hiring Aspirants) एक ऐसी पहल है जिसे संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने शुरू किया है। इसका उद्देश्य उन योग्य उम्मीदवारों को वैकल्पिक करियर अवसर प्रदान करना है जो UPSC की विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं (जैसे सिविल सेवा, भारतीय वन सेवा, इंजीनियरिंग सेवा, संयुक्त चिकित्सा सेवा आदि) के सभी चरणों (लिखित और साक्षात्कार) को पास करने के बावजूद अंतिम मेरिट सूची में स्थान नहीं बना पाते। इस पहल के तहत, इन गैर-चयनित लेकिन योग्य उम्मीदवारों का बायोडाटा (शैक्षिक योग्यता, परीक्षा प्रदर्शन और संपर्क विवरण) सत्यापित नियोक्ताओं (सरकारी मंत्रालय, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम, स्वायत्त निकाय और निजी कंपनियां) के साथ साझा किया जाता है, ताकि वे इन प्रतिभाशाली उम्मीदवारों को रोजगार के अवसर प्रदान कर सकें।
मुख्य विशेषताएं:
यह पहल पहले पब्लिक डिस्क्लोजर स्कीम (PDS) के नाम से 20 अगस्त 2018 को शुरू हुई थी, जिसे 2025 में प्रतिभा सेतु के रूप में रीब्रांड और अपग्रेड किया गया।
यह एक डिजिटल पोर्टल है जो नियोक्ताओं को उम्मीदवारों के डेटा तक सुरक्षित पहुंच प्रदान करता है, जिसमें विषय-वार खोज फिल्टर शामिल हैं।
यह योजना उन उम्मीदवारों को शामिल करती है जो UPSC की प्रमुख परीक्षाओं में अंतिम चरण तक पहुंचे लेकिन अंतिम चयन से चूक गए। इसमें सिविल सेवा, भारतीय वन सेवा, इंजीनियरिंग सेवा, CAPF, संयुक्त भू-वैज्ञानिक, CDS, IES/ISS और संयुक्त चिकित्सा सेवा परीक्षाएं शामिल हैं। हालांकि, NDA, NA और कुछ विभागीय परीक्षाएं इससे बाहर हैं।
10,000 से अधिक गैर-चयनित उम्मीदवारों का डेटा बैंक इस पोर्टल पर उपलब्ध है।
उम्मीदवारों की सहमति अनिवार्य है, और केवल सत्यापित संगठन ही डेटा एक्सेस कर सकते हैं, जिससे डेटा गोपनीयता सुनिश्चित होती है।
उद्देश्य:
योग्य उम्मीदवारों को वैकल्पिक करियर अवसर प्रदान करना।
UPSC परीक्षा की कठिन प्रक्रिया से गुजरने वाले प्रतिभाशाली उम्मीदवारों के प्रयासों को बेकार होने से रोकना।
नियोक्ताओं को उच्च गुणवत्ता वाली प्रतिभा तक पहुंच प्रदान करना, जिससे भर्ती प्रक्रिया को तेज और पारदर्शी बनाया जा सके।
प्रारंभ तिथि:
प्रतिभा सेतु की शुरुआत 19-20 जून 2025 को हुई।
यह पहल मूल रूप से 20 अगस्त 2018 को पब्लिक डिस्क्लोजर स्कीम (PDS) के रूप में शुरू हुई थी, जिसे 2025 में प्रतिभा सेतु के रूप में विस्तारित और रीब्रांड किया गया।
❤63👍10🔥2
"मेरी पंचायत" ऐप:
मेरी पंचायत ऐप भारत सरकार के पंचायती राज मंत्रालय (MoPR) और राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC), इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) द्वारा विकसित एक डिजिटल शासन पहल है। इस ऐप का उद्देश्य ग्राम पंचायतों में पारदर्शिता, जवाबदेही और नागरिक भागीदारी को बढ़ावा देना है।
WSIS चैंपियन अवार्ड 2025:
मेरी पंचायत ऐप को जुलाई 2025 में जिनेवा, स्विट्जरलैंड में आयोजित विश्व सूचना समाज शिखर सम्मेलन (WSIS) 2025 के दौरान चैंपियन अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार सांस्कृतिक विविधता और पहचान, भाषाई विविधता और स्थानीय सामग्री श्रेणी के तहत दिया गया
❤68👍7🔥5
ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने 26 जून 2025 को एक्सिओम-4 (Ax-4) मिशन के तहत इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) पर कदम रखकर इतिहास रच दिया, और वह ISS पर पहुंचने वाले पहले भारतीय अंतरिक्ष यात्री बन गए। यह उपलब्धि भारत के लिए एक महत्वपूर्ण क्षण है, क्योंकि यह 1984 में राकेश शर्मा के सोवियत सोयुज मिशन के बाद 41 साल बाद किसी भारतीय के अंतरिक्ष में पहुंचने की घटना है
एक्सिओम-4 मिशन का अवलोकन
लॉन्च तिथि और स्थान: Ax-4 मिशन 25 जून 2025 को नासा के कैनेडी स्पेस सेंटर, फ्लोरिडा से स्पेसएक्स के फाल्कन 9 रॉकेट पर ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट के जरिए लॉन्च हुआ। लॉन्च का समय 02:31 EDT (12:01 IST) था।
डॉकिंग: मिशन ने 26 जून 2025 को सुबह 6:31 EDT (10:31 UTC, लगभग 4:30 PM IST) पर ISS के साथ सफलतापूर्वक डॉकिंग की। शुभांशु शुक्ला ने 12:14 UTC पर ISS में प्रवेश किया।
मिशन की अवधि: चालक दल ने ISS पर लगभग 18 दिन बिताए, जो मूल रूप से 14 दिन की योजना थी, लेकिन कुछ दिन अतिरिक्त रहे।
वापसी: Ax-4 मिशन 14 जुलाई 2025 को ISS से अलग हुआ और 15 जुलाई 2025 को कैलिफोर्निया के सैन डिएगो तट पर ड्रैगन 'ग्रेस' स्पेसक्राफ्ट के साथ सुरक्षित रूप से पृथ्वी पर लौटा।
❤69👍16🔥6🤩2
दीपक बागला ने 21 जुलाई 2025 को अटल नवाचार मिशन (AIM) के मिशन निदेशक के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। उनकी नियुक्ति भारत सरकार द्वारा नीति आयोग के तहत संचालित इस प्रमुख राष्ट्रीय कार्यक्रम को और सशक्त बनाने के लिए की गई है, जो नवाचार और उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए समर्पित है।
❤58👍7🔥3🥰1
रोम में 14 से 18 जुलाई 2025 तक खाद्य और कृषि संगठन (FAO) मुख्यालय में आयोजित कोडेक्स एलिमेंटेरियस आयोग की 88वीं कार्यकारी समिति (CCEXEC88) की बैठक में भारत के बाजरा (मिलेट) मानक को वैश्विक मान्यता मिली। यह भारत के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है,
❤74🙏15👍13🔥6🥰1
❤129🙏45✍9👏6🔥4🫡3👌1
(Current Affairs):
✍️ अमृता देवी बिश्नोई स्मृति पुरस्कार:
🎈 वन्यजीव संरक्षण और उनके निशुल्क इलाज के लिए डॉ. गौरीशंकर शर्मा (भांकरी निवासी) और गोविंद भारद्वाज को जयपुर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'अमृता देवी बिश्नोई स्मृति पुरस्कार' से सम्मानित किया।
🎈 डॉ. गौरीशंकर शर्मा ने पिछले दो दशकों से वन्यजीवों की सेवा की है और अब तक 180 नीलगाय के बच्चों का पालन पोषण कर चुके हैं।
🎈 गोविंद भारद्वाज ने पशुपालन विभाग में एलएसए पद पर रहते हुए हजारों पशु-पक्षियों की जान बचाई है, जिनमें 3 हजार मोर, 3,267 नीलगाय, 300 बंदर, 800 से ज्यादा छोटे परिंदे शामिल हैं।

✍️ हरियाली तीज पर रिकॉर्ड वृक्षारोपण (हरियालो राजस्थान उत्सव):
🎈 'हरियालो राजस्थान मिशन' के तहत हरियाली तीज पर एक ही दिन में रिकॉर्ड ढाई करोड़ पौधे लगाए गए।
🎈 सभी सरकारी विभागों में अब तक कुल 5.50 करोड़ पौधे लगाए जा चुके हैं।
🎈 पिछले साल पूरे सीजन में 7 करोड़ पौधे लगाए गए थे।
🎈 सरकार इस साल 10 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य लेकर चल रही है और 'हरियालो राजस्थान मिशन' के तहत 5 साल में 50 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य है।
🎈 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान से प्रेरित होकर राज्य सरकार ने पिछले साल हरियाली तीज पर मिशन हरियालो राजस्थान की शुरुआत की थी।
🎈 वन महोत्सव के दौरान बरगद, पीपल, गूलर, कल्पवृक्ष और सिंदूर के पौधे लगाए गए। मुख्यमंत्री ने सिंदूर का पौधा लगाया और ड्रोन के माध्यम से बीजारोपण भी किया।
❤138👍14🤩5🥰4🔥2🙏1