Avni Education Current Affairs & Quiz
39.7K subscribers
3.74K photos
19 videos
748 files
516 links
हमारा उद्देश्य सिर्फ़ एक exam ek बार ही अपनी तैयारी को उच्च लेवल तक लेकर जाना है exam pattern के अनुसार दिशा देना
#currentaffirs
अवनी एज्युकेशन के 'करेंट अफेयर्स' टेलीग्राम ग्रुप में आप सभी का हार्दिक स्वागत है!

https://afako.courses.store/781534
Download Telegram
❤16🙏5👌5👍2🥰1
कल्याण मित्र गाइडेंस प्रोग्राम में आप सभी का स्वागत है।
प्रिय विद्यार्थियों,
मुझे यह देखकर बहुत खुशी हो रही है कि आप अपनी सरकारी नौकरी के सपने को साकार करने के लिए इतनी मेहनत कर रहे हैं। यह एक ऐसा सफर है जिसमें चुनौतियाँ और मुश्किलें ज़रूर आएंगी, लेकिन मुझे पूरा विश्वास है कि आप अपनी लगन और मेहनत से हर बाधा को पार कर लेंगे।
याद रखिए, सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। यह निरंतर प्रयास, कड़ी मेहनत और सही मार्गदर्शन का परिणाम है। यह प्रोग्राम आपको सही दिशा दिखाने और आपकी तैयारी को मजबूत करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।
आपमें से हर एक में असीम क्षमता है। खुद पर विश्वास रखें और अपनी कमजोरियों को अपनी ताकत में बदलें। जब भी आपको लगे कि आप थक गए हैं, तो अपने लक्ष्य को याद करें। आपका एक सही कदम आपकी जिंदगी बदल सकता है। https://play.google.com/store/apps/details?id=co.arya.afako
शुभकामनाएं!
आज रात 8 बजे तैयार रहे ऑनलाइन परीक्षा के लिए

✍️ डॉ. धीरसिंह धाभाई
✍️ अवनि एज्युकेशन
❤53👍9🥰4🤩2🎉1
आप सभी को सूचित किया जाता है कि कल्याण मित्र गाइडेंस प्रोग्राम की ऑनलाइन परीक्षा आज रात 8:00 बजे अवनी एजुकेशन ऐप पर होगी।
मेरी आपसे यह अपेक्षा है कि आप सभी इस टेस्ट को पूरी ईमानदारी और लगन के साथ दें। प्रश्नों को अच्छी तरह से समझें और उसका उत्तर दें। मुझे विश्वास है कि आप सभी बहुत अच्छा करेंगे।
परीक्षा देने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:
https://afako.on-app.in/app/oc/723934/afako
शुभकामनाएँ!
डॉ धीरसिंह धाभाई
❤20👍10👏2
मथुरादास माथुर अवॉर्ड की घोषणा: महिपाल, कार्तिक और यथार्थ चयनित

राजस्थान क्रिकेट के प्रतिष्ठित पुरस्कारों में शुमार मथुरादास माथुर अवॉर्ड की घोषणा सोमवार को जयपुर क्लब में की गई। वर्ष 2024-25 के लिए सीनियर वर्ग में रणजी कप्तान महिपाल लोमरोर, जूनियर वर्ग में कार्तिक शर्मा और सब जूनियर वर्ग में यथार्थ भारद्वाज को वर्ष के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर्स के रूप में चुना गया।


इन सभी को 6 सितंबर को इस पुरस्कार से नवाजा जाएगा। पूर्व रणजी खिलाड़ी वेद आहुजा की अध्यक्षता वाली चयन समिति इन खिलाड़ियों का वर्ष भर के प्रर्दशन के आधार पर सर्वसम्मत से चयन किया है।

चयन समिति में पूर्व रणजी कप्तान संजय व्यास, शरद जोशी, रोहित झालानी व गौरव शर्मा शामिल थे। अवार्ड्स के तहत नकद पुरस्कार के अलावा सर्टिफिकेट ऑफ एक्सिलेंस, स्मृति चिह्न व क्रिकेट किटबैग प्रदान किए जाते हैं।

इससे पूर्व 2017 में भी महिपाल लोमरोर को अवॉर्ड मिल चुका है। अब 5 वर्ष बाद उन्हें दूसरी बार यह पुरस्कार दिया जा रहा है। इससे पहले यह अवार्ड पंकज सिंह, अनिकेत चौधरी, अशोक मेनारिया को 2 बार मिल चुका है।
❤57👍8🙏3🤩2
राजकिसान साथी प्रोजेक्ट को मिला राष्ट्रीय नवाचार अवॉर्ड

राजस्थान के सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग की परियोजना ‘राजकिसान साथी’ को राष्ट्रीय सीआइपीएस इनोवेशन अवॉर्ड 2024 से सम्मानित किया गया।

यह अवॉर्ड जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने श्रीनगर में आयोजित समारोह में प्रदान किया। यह पोर्टल किसानों को एक ही प्लेटफॉर्म पर 120 से अधिक ऑनलाइन मॉड्यूल उपलब्ध करा रहा है। इसमें डीबीटी योजनाएं, लाइसेंसिंग सेवाएं, फसल रोग प्रबंधन, बीज मिनीकिट वितरण

सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने इस उपलब्धि पर टीम को बधाई देते हुए नवाचारों की सराहना की और भविष्य में भी सभी एप्लिकेशंस में नवीनतम तकनीकों को सम्मिलित करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि यह पुरस्कार राजस्थान सरकार के नवाचार और किसान कल्याण के प्रति समर्पण को दर्शाता है।


राज किसान साथी को कई प्रतिष्ठित पुरस्कार प्राप्त हुए हैं, जिनमें राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस अवॉर्ड 2023-24 (सिल्वर कैटेगरी), स्कॉच अवॉर्ड्स, तथा प्रधानमंत्री उत्कृष्ट लोक प्रशासन अवॉर्ड (फाइनलिस्ट) शामिल हैं।
❤31🙏5👌3👍2😍2
मुख्यमंत्री नारी शक्ति प्रशिक्षण एवं कौशल संवर्धन योजना

• विभाग - महिला अधिकारिता निदेशालय

• पूर्व नाम- इंदिरा शक्ति प्रशिक्षण एवं कौशल संवर्धन योजना

नाम परिवर्तन - 22 अक्टूबर 2024

योजना के तहत महिलाओं को निशुल्क रूप से कंप्यूटर में प्रशिक्षित किया जाता है।

RS -CIT
RS-CFA
RS -CSEP
आदि कोर्स निशुल्क करवाएं जाते है।
❤50👍11👌3🙏2🥰1
केरल राज्य की टीम द्वारा राजस्थान के 6 जिलों में पीयर रिव्यू शुरू किया

पीयर रिव्यू' : सुपोषित ग्राम पंचायत अभियान (राजस्थान, 2025)

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के निर्देशानुसार केरल राज्य की टीम द्वारा राजस्थान में 7 दिवसीय पीयर रिव्यू प्रारंभ।

अवधि – 18 से 24 अगस्त 2025

उद्देश्य – सुपोषित ग्राम पंचायत अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन एवं प्रगति का मूल्यांकन।
चयनित 6 जिले – जयपुर, उदयपुर, अलवर, चूरू, बूंदी और झुंझुनूं।


सुपोषित ग्राम पंचायत अभियान

शुरुआत – 26 नवंबर 2024 (वीर बाल दिवस पर)
शुभारंभ – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा
उद्देश्य – देश में पोषण संबंधी सेवाओं को कारगर बनाना
संचालन – महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार
❤47👌5🙏1
लेडी ऑफ द लेक्स’ – बाघिन मछली को समर्पित स्मारक का अनावरण

वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री श्री संजय शर्मा द्वारा बाघिन मछली (T-16) की स्मृति में भव्य स्मारक का अनावरण किया गया।

स्थान – जोगी महल गेट, रणथंभौर टाइगर रिजर्व, सवाईमाधोपुर

अवसर – विश्व बाघ दिवस (29 जुलाई 2025)


यह देश का दूसरा टाइगर स्मारक है।

पहला स्मारक देश की सबसे उम्रदराज बाघिनों में शुमार एसटी- 2 का सरिस्का में बनाया गया था।
❤67🤩7
एज्युकेटेड गर्ल्स …एशिया का नोबेल (रेमन मैग्सेसे अवार्ड 🏆)….आने वाली एग्जाम में छप ही गया ये मानो
❤71🥰6🙏5😁4
महत्वपूर्ण_करंट_अफेयर्स_1_सितंबर_2025_1.pdf
8.2 MB
महत्वपूर्ण_करंट_अफेयर्स_1_सितंबर_2025.pdf
❤36👍7🥰3🤩2
🚨 मिस टीन इंटरनेशनल 2025

👉आयोजन: जयपुर राजस्थान

👉 विजेता: लॉरेना रूइज (स्पेन)

👉 फर्स्ट रनर अप: काजिया लीज मेजों (भारत)

👉 प्रतियोगिता के फाइनल में 24 देशों ने हिस्सा लिया।

👉 अक्टूबर 2025 में भारत मिस टीन यूनिवर्स 2025 की मेजबानी करेगा।
❤51😁10🙏4🤩2
मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार, प्रदेश की महिलाओं को समान अवसर उपलब्ध करवाकर, सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए संकल्पबद्ध होकर कार्य कर रही है। प्रदेश की महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा उपलब्ध करवाने के लिए, कालिका पेट्रोलिंग यूनिट का संचालन किया जा रहा है। साथ ही महिला बटालियन और 65 एंटी रोमियो स्क्वॉड की पहल की गई है।
#important ❤️👍🏼
❤59🙏5👍2🔥1
मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार, प्रदेश की महिलाओं को समान अवसर उपलब्ध करवाकर, सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए संकल्पबद्ध होकर कार्य कर रही है। प्रदेश की महिलाओं को मातृत्व लाभ प्रदान करने के लिए, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत, आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है।
#important ❤️👍🏼
❤58👍8🤩3🙏3👌3👏2
महत्वपूर्ण_करंट_अफेयर्स_2_सितंबर_2025.pdf
3.9 MB
महत्वपूर्ण_करंट_अफेयर्स_2_सितंबर_2025.pdf
❤34