Bhim Army Official
✔
10K subscribers
3.79K photos
396 videos
14 files
1.44K links
Download Telegram
Forwarded from Chandra Shekhar Aazad
आज संविधान दिवस के गौरवशाली अवसर पर महाराजा लाखन पासी जी की ऐतिहासिक धरती लखनऊ में आयोजित “बहुजन स्वराज संकल्प महारैली” में सामाजिक परिवर्तन मोर्चा ने अपने संकल्प, संघर्ष और बहुजन एकजुटता का सशक्त संदेश दिया।

यह मोर्चा बहुजन समाज, शोषितों, वंचितों, पिछड़ों, दलितों, आदिवासियों, अल्पसंख्यकों और महान जनता के सम्मान, अधिकार और राजनीतिक हिस्सेदारी की लड़ाई को मजबूती देगा।

हमारा लक्ष्य केवल सत्ता परिवर्तन नहीं, बल्कि व्यवस्था परिवर्तन है। 2027 में उत्तर प्रदेश से अन्याय, शोषण और भेदभाव की राजनीति को समाप्त कर सामाजिक न्याय और समान भागीदारी की सरकार स्थापित करना है।

अबकी बार सत्ता भी बदलेगी और व्यवस्था भी बदलेगी।

जय भीम! जय मंडल! जय जोहार! जय भारत! जय संविधान!

#26_नवंबर_चलो_लखनऊ #बहुजन_स्वराज_संकल्प_महारैली
#सामाजिक_परिवर्तन_मोर्चा
#SamajikParivartanMorcha #मिशन_2027
❤8👍1
1857 की ऐतिहासिक क्रांति की मेरठ से क्रांतिकारी शुरुआत करने वाले महान वीर देशभक्त कोतवाल धन सिंह गुर्जर जी की जयंती पर उन्हें शत–शत नमन एवं विनम्र आदरांजलि।

“मारो या मरो, इन गोरों से न डरो।
जिन्हें ज़ुल्म के ख़िलाफ़ लड़ना है, वे वीर आगे आएं; बाकी चुप बैठें या घर जाएं।”
❤8🙏1
Forwarded from Chandra Shekhar Aazad
मंडल कमीशन लागू करके पिछड़ों के लिए हिस्सेदारी का मार्ग प्रशस्त करने वाले, अपने कार्यकाल में बाबा साहेब अंबेडकर और नेल्सन मंडेला जैसे महानायकों को भारत रत्न से विभूषित करने वाले पूर्व प्रधानमंत्री वीपी सिंह जी के स्मृति दिवस पर उन्हें विनम्र आदरांजलि।
जय भीम, जय मंडल। जय भारत।
❤8🙏1
Forwarded from Chandra Shekhar Aazad
आज दिनांक 27 नवंबर, रात्रि 08:30 बजे महत्वपूर्ण विषय पर लाइव रहूंगा।

सभी साथी #पार्टी के ऑफिशियल फेसबुक पेज पर लाइव से जुड़ें और इस संदेश को अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाएँ।

👉 LIVE लिंक:
facebook.com/AzadSamajParty

जय भीम, जय मंडल, जय जोहार, जय भारत, जय संविधान।
❤10
Forwarded from Chandra Shekhar Aazad
महान विचारक, लेखक, महिला एवं बहुजन समाज के उत्थान के लिए आजीवन संघर्षरत, सत्यशोधक समाज के संस्थापक, क्रांतिसूर्य महात्मा ज्योतिबा फुले जी के परिनिर्वाण दिवस पर उन्हे शत- शत नमन एवं विनम्र आदरांजलि।
❤12🙏1