Forwarded from Drishti IAS Hindi Current Affairs
23 march.pdf
312.2 KB
Todays Important Current Affairs Questions
To Watch the Solution Click on the link--
प्रश्नों का सही उत्तर देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक को ओपन करे
https://youtu.be/ykp_hYegUBg

छत्तीसगढ़ में सुरक्षाकर्मियों की शहादत पर पीएम मोदी ने जताया शोक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुकमा (छत्तीसगढ़) में हुए नक्सली हमले की निंदा करते हुए मारे गए सुरक्षाकर्मियों की शहादत पर रविवार को ट्वीट कर शोक जताया है। उन्होंने लिखा, "शहीद हुए सुरक्षाबलों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। उनकी वीरता को भूला नहीं जाएगा। मृतकों के परिवार के लिए सांत्वना और घायलों के जल्द ठीक होने की कामना करता हूं।"

क्वारंटीन में गईं जर्मन चांसलर मर्केल, उनके डॉक्टर का कोरोना वायरस टेस्ट आया पॉज़िटिव
जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल ने उन्हें शुक्रवार को वैक्सीन लगाने वाले डॉक्टर के कोरोना वायरस टेस्ट में पॉज़िटिव पाए जाने के बाद खुद को क्वारंटीन में रखने का फैसला किया है। उनके प्रवक्ता ने पुष्टि करते हुए कहा है कि आने वाले दिनों में उनकी नियमित रूप से जांच की जाएगी और वह घर से ही अपना कामकाज संभालेंगी।

396 हुए भारत में कोरोना वायरस के केस, एक दिन में सर्वाधिक 81 मामले दर्ज
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, भारत में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या 396 हो गई है और रविवार को 81 मामलों के साथ भारत में एक दिन की सर्वाधिक बढ़त दर्ज की गई। इससे पहले शनिवार को एक दिन में सर्वाधिक 79 मामले दर्ज हुए थे। अब तक देश में 17,237 लोगों के सैंपल जांचे गए हैं।

भारत में 84000 लोगों पर एक आइसोलेशन बेड, 36000 पर एक क्वारंटीन बेड: सरकारी डेटा
स्वास्थ्य मंत्रालय के डेटा (17 मार्च तक) के मुताबिक, भारत में 84000 लोगों पर एक आइसोलेशन बेड जबकि 36000 लोगों पर एक क्वारंटीन बेड है। बकौल मंत्रालय, देश में 11600 नागरिकों के लिए एक डॉक्टर और 1826 लोगों के लिए एक अस्पताल है। गौरतलब है कि देशभर में कोरोना वायरस संक्रमण के 396 मामले सामने आ चुके हैं।

'जनता' कर्फ्यू के दौरान महाराष्ट्र में क्रिकेट खेलने के लिए 8 लोग गिरफ्तार
कोरोना वायरस संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए रविवार को लगाए गए जनता कर्फ्यू के दौरान ठाणे ज़िले (महाराष्ट्र) के कल्याण शहर में क्रिकेट खेलने के लिए 8 लोग गिरफ्तार हुए। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि ठाणे पुलिस कमिश्नरेट द्वारा जारी आदेशों की अवहेलना करने के लिए कार्रवाई की गई। महाराष्ट्र में संक्रमण के 69 मामले सामने आए हैं।

ये समाज के कोरोना, पहले इनका इलाज ज़रूरी: कर्फ्यू में सड़क पर जमा लोगों पर सिसोदिया
दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रस्तावित 'जनता कर्फ्यू' के दिन आपातकालीन वर्कर्स का शुक्रिया अदा करने के लिए सड़क पर जमा हुए लोगों का एक वीडियो रीट्वीट किया है। सिसोदिया ने लिखा, "ये लोग समाज के कोरोना हैं...कोरोना से पहले इस बीमारी का इलाज ज़रूरी है...नहीं तो मेडिकल स्टाफ-डॉक्टर्स की मेहनत बेकार चली जाएगी।

पीएम मोदी का जनता कर्फ्यू सराहनीय, हमारी मदद के लिए डॉक्टर भेजे भारत: पीओके नेता
निर्वासित पीओके नेता डॉ. अमजद अयूब मिर्ज़ा ने कोरोना वायरस को रोकने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनता कर्फ्यू को सराहनीय बताया है। उन्होंने पाकिस्तान की स्थिति को लेकर कहा, "भारतीय डॉक्टरों और मेडिकल विशेषज्ञों की टीम को हमारी मदद के लिए भेजा जाना चाहिए...मैं लद्दाख के लोगों और भारत सरकार से हमारी मदद करने की अपील करता हूं।"

कम्युनिटी ट्रांसमिशन जांचने के लिए पर्याप्त टेस्ट नहीं कर रहा भारत: टीएचएसटीआई डायरेक्टर
सरकारी संस्थान ट्रांसलेशनल स्वास्थ्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (टीएचएसटीआई) की डायरेक्टर डॉक्टर गगनदीप कॉन्ग ने कहा है, "कम्युनिटी ट्रांसमिशन जांचने के लिए भारत, पर्याप्त टेस्ट नहीं कर रहा।" उन्होंने कहा कि ट्रांसमिशन रोकने के लिए भारत का रेस्पॉन्स सिस्टम सशक्त नहीं है जिससे ऐसे मामलों की संभावना बढ़ रही है। हालांकि, आईसीएमआर ने कम्युनिटी ट्रांसमिशन की पुष्टि नहीं की है।

क्या है लोकल व कम्युनिटी ट्रांसमिशन, भारत में अभी कोरोना संक्रमण किस स्टेज पर है?
विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक, किसी भी संक्रमण को कम्युनिटी ट्रांसमिशन तब कहा जाता है जब इन्फेक्शन सोर्स का पता नहीं चल पाता है और यह किसी भी शख्स को संक्रमित कर सकता है। लोकल ट्रांसमिशन में संक्रमण का स्रोत पता होता है, जैसे- विदेश से आने वाले लोग। वहीं, भारत में कोरोना संक्रमण अभी लोकल ट्रांसमिशन स्टेज पर है।

हत्या के आरोपी आईएएस को केरल सरकार ने बनाया कोरोना वायरस महामारी की रोकथाम का प्रभारी
केरल सरकार ने शराब के नशे में गाड़ी चलाने व एक पत्रकार की हत्या के आरोप में सस्पेंड आईएएस अधिकारी श्रीराम वेंकिटारमन की सेवा बहाल कर दी है। बतौर रिपोर्ट्स, वेंकिटारमन ने स्वास्थ्य विभाग जॉइन किया है और उन्हें कोरोना वायरस महामारी की रोकथाम का ज़िम्मा मिला है। बीते वर्ष अगस्त में वेंकिटारमन पर यह आरोप लगा था।

कोरोना वायरस महामारी के बीच मैं दुनियाभर में तुरंत संघर्षविराम की मांग करता हूं: यूएन प्रमुख
संयुक्त राष्ट्र (यूएन) के प्रमुख एंटोनियो गुटेरेश ने कोरोना वायरस महामारी के बीच 'दुनिया के सभी कोनों में तुरंत संघर्षविराम' की मांग की है। उन्होंने कहा, "युद्ध कर रहे दोनों पक्ष पीछे हट जाएं। बंदूकों को शांत करें...आर्टिलरी को रोकें; एयरस्ट्राइक खत्म करें। यह जान बचाने वाली मदद के लिए ज़रूरी है...कूटनीति की राह खोलें...इस वक्त यह सबसे

लॉकडाउन के बीच शाहीन बाग प्रदर्शन स्थल कराया गया खाली, 101 दिन से जारी था धरना
कोरोना वायरस के चलते दिल्ली में लॉकडाउन और धारा-144 लगने के बाद शाहीन बाग स्थित प्रदर्शन स्थल को मंगलवार को खाली करा लिया गया। कुछ प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया है और इलाके में भारी सुरक्षाबल तैनात है। गौरतलब है, 101 दिनों से महिलाएं सीएए और एनआरसी के खिलाफ शाहीन बाग में धरने पर बैठी हुई थीं।

हमारे पास अभी 2000 आइसोलेशन बेड, 2-3 दिन में संख्या को 10000 करेंगे: यूपी सीएम
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना वायरस से निपटने के लिए तैयारियों को लेकर कहा है कि अभी राज्य में 2000 आइसोलेशन बेड हैं और आगामी 2-3 दिन में बेडों की संख्या बढ़ाकर 10,000 की जाएगी। उन्होंने बताया कि यूपी में प्रयोगशालाएं पर्याप्त संख्या में हैं और हर गतिविधि पर नज़र रखकर वह खुद समीक्षा कर रहे हैं।

सोशल डिस्टेंसिंग से कोरोना के संभावित मामलों में आएगी 62% तक की कमी: आईसीएमआर
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार सोशल डिस्टेंसिंग के उपायों का सख्ती से पालन करने से कोरोना वायरस महामारी के कुल संभावित मामलों की संख्या 62% तक कम हो जाएगी। वहीं, सर्वाधिक मामलों की संख्या में 89% की कमी आएगी। परिषद ने कहा कि इससे ग्राफ समतल हो जाएगा और रोकथाम के अधिक अवसर मिल सकेंगे।
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार सोशल डिस्टेंसिंग के उपायों का सख्ती से पालन करने से कोरोना वायरस महामारी के कुल संभावित मामलों की संख्या 62% तक कम हो जाएगी। वहीं, सर्वाधिक मामलों की संख्या में 89% की कमी आएगी। परिषद ने कहा कि इससे ग्राफ समतल हो जाएगा और रोकथाम के अधिक अवसर मिल सकेंगे।
Forwarded from Drishti IAS Hindi Current Affairs
Is video ko jyada se jyada shear kre ...bhot sare student fnse hue hai
Aap logo ke help se sayd wo ghr jaa paye .....
Please watch and shear the video as much u can