Bihar Help Official ( biharhelp.in )
✔
187K subscribers
6.52K photos
46 videos
97 files
15.4K links
Bihar Help - Official Account
📚 Updates on Govt Jobs, Exams, Scholarships, & Yojanas!
🎓 Helping students & job seekers with easy guides
Download Telegram
बिहार हेल्प नेटवर्क


मई माह में मुफ्त मिलेगा 10 KG अनाज: बिहार में 8.71 लाख लोगों को मिलेगा लाभ, 5 KG राज्य और 5 KG केंद्र सरकार देगी अनाज

*पटना*-: बिहारवासियों के लिए एक राहत की खबर है। खाद्य सुरक्षा योजना के तहत राज्य के 8.71 लाख लाभुकों को मई माह में 10 किलो अनाज मुफ्त मिलेगा। इसमें 5 किलो केन्द्र और 5 किलो राज्य सरकार देगी। राज्य सरकार द्वारा मुफ्त अनाज देने के संबंध में खाद्य व उपभोक्ता सरंक्षण विभाग के सचिव विनय कुमार ने बुधवार को सभी प्रमंडलीय आयुक्त और DM को पत्र भेजा है। स्थानीय स्तर पर लोगों को इसकी जानकारी के लिए प्रचार-प्रसार के लिए कहा है।

साथ ही सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है कि किसी भी परिस्थिति में किसी भी लाभुक से खाद्यान्न की राशि नहीं ले। PDS दुकानदारों द्वारा SFC को भुगतान की गई राशि दो किस्तों में खाद्यान्न वितरण समाप्त होने के एक सप्ताह के अंदर दे दी जाएगी। पत्र में कहा गया है कि कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए गृह विभाग ने कई प्रतिबंध लगाए हैं। राज्य सरकार ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना 2013 के तहत सभी लाभुकों को 5-5 किलो अनाज मुफ्त देने का निर्णय लिया है। यह अनाज (खाद्यान्न) मई और जून माह में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत आवंटित खाद्यान्न के अतिरिक्त होगा।खाद्यान्न का वितरण पॉस मशीन (बायोमेट्रिक सिस्टम) से करना है। इसमें लाभुकों के अंगूठे का निशान या आंख स्कैन होगा।
केंद्र सरकार ने मई और जून माह के मुफ्त अनाज के लिए 8.70 लाख टन अतिरिक्त अनाज आवंटित कर दिया है।
कोरोना संक्रमण के कारण गरीबों को भोजन की परेशानी से बचाने के लिए मुफ्त अनाज देने का निर्णय लिया गया है।
एक माह में 4.35 लाख टन का आवंटन मिलता है। एक लाभुक को प्रति माह 3 किलो चावल व 2 किलो गेहूं PDS से दिया जाता है।
आप सभी लोग इस में 15000 है | अगर 4000 भी लोग कमेंट करते हैं तो हम 2 दिन बाद एक मीटिंग रखेंगे Zoom App पर जहां सभी चीज के बारे में हम यहां पर बात करेंगे ! इसमें किसी को कोई पैसा ना ही खर्च करना है !
Bihar BEd CET 2021: बिहार बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी, परीक्षा की नई तारीख घोषित Link 👇👇👇
https://biharhelp.in/bihar-bed-cet-application-form-2021/