📍बिहार बोर्ड राज्य के सभी सरकारी स्कूलों का पांच डोमेन के आधार पर मूल्यांकन करेगा। इसमें प्रशासन, पाठ्यक्रम, मूल्यांकन, अवसंरचना और समावेशिता शामिल हैं। स्कूलों का स्व-आकलन किया जाएगा और अंकों के आधार पर उन्हें अभिलाषा, प्रगति और जागृति श्रेणी में रखा जाएगा। 60% से कम अंक वाले स्कूलों में सुधार पर जोर होगा, जबकि 75% से अधिक अंक पाने वाले स्कूल उत्कृष्ट माने जाएंगे। यह पहल NEP 2020 के तहत लागू होगी।
❤10