Bihar Help Official ( biharhelp.in )
✔
187K subscribers
6.51K photos
46 videos
97 files
15.4K links
Bihar Help - Official Account
📚 Updates on Govt Jobs, Exams, Scholarships, & Yojanas!
🎓 Helping students & job seekers with easy guides
Download Telegram
बहुत सारे लोग कमेंट कर रहे थे की पोस्ट पेमेंट बैंक का CSP कैसे ले इसपर पूरी जानकारी के साथ विडियो बनाने के लिए तो मैंने पूरी जानकारी के साथ विडियो बना दिया है तो अगर आप CSP लेना चाहते है तो ऐसे में आपके लिए ये अच्छा मौका हो सकता है तो निचे लिंक पे क्लिक कर के विडियो पूरा देखे जिस से आपको पूरी जानकारी मिल सके 👇👇👇👇👇👇
https://youtu.be/yrblV8TN1XY
https://youtu.be/yrblV8TN1XY
Live stream finished (5 minutes)
Live stream finished (1 hour)
बीएड स्पेशल एजुकेशन डिग्रीधारी भी अब बन सकेंगे 5वीं तक के शिक्षक, 80 हजार सरकारी स्कूलों में मिलेगा मौका: बीएड स्पेशल एजुकेशन डिग्रीधारी भी अब कक्षा एक से पांच तक के शिक्षक बन सकेंगे. एनसीटीइ ने इसकी अधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है. एनसीटीइ के इस फैसले से अब राज्य के लगभग 80 हजार सरकारी स्कूलों में स्पेशल एजुकेटर्स को शिक्षक बनने का मौका मिलेगा.

इससे पहले एनसीटीइ ने बीएड स्पेशल एजुकेशन डिग्रीधारियों को छठी से 8वीं कक्षा के शिक्षक बनने के लिए योग्य घोषित किया था. बीएड स्पेशल एजुकेशन की डिग्री भारतीय पुनर्वास परिषद (आरसीआइ) से मान्यता प्राप्त होनी चाहिए.

इसके लिए एनसीटीइ से मान्यता हासिल करने की कोई आवश्यकता नहीं है. लेकिन एनसीटीइ ने एक शर्त भी रखा है कि सरकारी स्कूल में नियुक्ति के छह महीने के भीतर ऐसे शिक्षकों को एनसीटीइ द्वारा मान्यता प्राप्त छह महीने का कोर्स भी पूरा करना होगा.

समावेशी शिक्षा के एक्सपर्ट और पटना यूनिवर्सिटी के सीनेट सदस्य डॉ कुमार संजीव ने कहा है कि राज्य के सभी प्रारंभिक स्कूलों में 2006 से ही समावेशी शिक्षा नीति लागू है. इसके तहत सरकार सामान्य एवं दिव्यांग बालकों को एक ही स्कूल के छत के नीचे पठन-पाठन की सुविधा उपलब्ध करवा रही है ताकि दिव्यांग बालकों के साथ किसी तरह का भेद-भाव नहीं हो सके.

डॉ संजीव ने कहा है कि वर्ष 2016 से ही पूरे देश में दिव्यांग जन अधिकार अधिनियम भी पूरे देश में लागू है. एनसीटीइ के इस पहल से अब स्कूलों में पठन-पाठन कर रहे 21 तरह के दिव्यांग बालक-बालिकाओं को समावेशी शिक्षा ग्रहण करने का मौका मिलेगा.

वे मुख्यधारा के विद्यालयों में शिक्षा ग्रहण कर सकेंगे. डॉ संजीव ने कहा है कि बीएड स्पेशल एजुकेशन डिग्रीधारकों को भी शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल होने का मौका राज्य सरकार को देनी चाहिए.
🔥कछ ही देर में जारी💥

📢ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय (LNMU) में स्नातक पार्ट-1 (Ba,Bsc,Bcom) में नामांकन की दूसरी मेघा सूची आज होगी जारी👇 https://biharhelp.in/lnmu-ug-2nd-merit-list-2021/