Brahmacharya™ (ब्रह्मचर्य) Celibacy
34.7K subscribers
2.35K photos
637 videos
508 files
1.47K links
The Real Brahmacharya ,The Vital Power

ब्रह्मचर्य पालन के लिए इस दुनिया का सर्वश्रेष्ठ और सबसे बड़ा चैनल

यूट्यूब चैनल लिंक
https://youtube.com/@brahmacharya_official?si=cLLiragp8mrWD00P
Download Telegram
🔺
Please open Telegram to view this post
VIEW IN TELEGRAM
❤2
✨नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं✨


ग्रुप के मेरे समस्त साथियों को नवरात्रि की ढेरों शुभकामनाएं। शक्ति की उपासना का यह महापर्व हर किसी के लिए सुख, समृद्धि, सौभाग्य और आरोग्य लेकर आए, यही कामना है। जय माता दी!
Please open Telegram to view this post
VIEW IN TELEGRAM
❤41🎉6👍5🔥1
✅ 100 दिन का चैलेंज ✅

साथियों 2026 में 100 दिन बचे है । कल 23 सितम्बर से 100 दिन का चैलेंज स्टार्ट कर रहे है जिसमे आप इन में से कोई एक या सभी चीजे कर सकते है । कोई अच्छी आदत अपनानी हो या बुरी आदत छोड़नी हो तो आप जरूर इसका हिस्सा बनें।

1 सुबह 5 बजे से पहले उठना
2 एक्सरसाइज करना
3 मेडिटेशन करना
4  डायरी लिखना
5 सात्विक भोजन खाना
6 मोबाइल कम से कम चलाना
7 गलत कंटेंट नही देखना किसी भी सोशल मीडिया /मोबाइल पर
8 टाइम टेबल बनाना
9 रात का खाना जल्दी खा लेना
10 रात को पूरे दिन को रिव्यू करना और अगले दिन की प्लानिंग करके जल्दी सो जाना।

आप इनमे से कोई 1/2/3 या ये सभी प्वाइंट लेकर अगले 100 दिन का चैलेंज ले

चैलेंज में जुड़ने का लिंक👇
https://whatsapp.com/channel/0029VaiOWLYD8SDu4O4Le31P

इसी चैनल में रोजाना का कंटेंट और सहायक सामग्री भेजी जाएगी। इसलिए आप इसे अभी ही ज्वाइन कर लेवे। ✅
Please open Telegram to view this post
VIEW IN TELEGRAM
❤89👍16👏5🎉2
📝The POEM: माता का शेर♥️✨


मोल में कभी तोल नही सकते
माँ के सँघर्ष को शब्दों में
कभी बोल नही सकते
✨
अपने आप मे ही वे अनमोल है
त्याग और बलिदान के
अदभुत रंगों का घोल है✨

नाम उसका जीवन मे
कभी छोड़ना नही
वक़्त तुम्हारा
क्षण भर में बदल जाएगा
✨
फीकी पड़ी है अगर किस्मत भी
तो धीरज रख

मां के नाम का जादू
एक दिन चल जाएगा♥️
✨


📝बिखर जो मैं गया
तो टूटा न समझना
कभी लफ़्ज़ों को मेरे

झूठा न समझना

शेर हूँ मैं माता का और
शेर ही रहूँगा
मेरी खामोशी को कभी
मेरी


कमज़ोरी न समझना👈


📝 अब क्या कहूँ, और कैसे कहूँ
खुद को कुछ कहा नही जाता
दर्द अब संघर्ष का
आसानी से सहा नही जाता💥

पर मुझे तो जीना है
इस गरल के घूँट को पीना है

आँखों से बहे अश्रु मेरे
पाक  और  सच्चे  है
हालात ज़िंदगी के, सामने इनके
बहुत  ही  कच्चे  है
💥

प्रायश्चित का एक एक आँसू
इन  हालातो  पर भारी है
हा मैं आत्मसंयमी सिंह हूँ
यह दहाड़


🔥अनंत ने मारी है🔥


धन्यवाद♥️✨


🔶शिक्षा:- आप को अपने हालातो का सामना करना है,भले मुश्किल और दर्द भरा समय क्यों न हो। आपको हौंसला बनाये रखना है। क्योंकि निराशा से निराकरण नही होता। आशा ही आने वाली सुबह का संकेत है😊

🌼खूबसूरत जीवन के लिये🌼
जॉइन soon:-
http://T.me/brahmacharya


🌎Note:-
Only One Share For Plus vibes👈

🌷जय माता दी🌷
❤69🔥1
✨✨✨
Please open Telegram to view this post
VIEW IN TELEGRAM
🌻सफलता स्वरूप सीरीज 🌻

Day 10/107 (24/09/2025)

*आत्मविश्वास और वाणी पर नियंत्रण*

आज का संकल्प (Affirmation):

"मैं आत्मविश्वास से भरा हूँ और मेरी वाणी से सकारात्मकता फैलती है।"

कार्य सूची:

1. सुबह जल्दी उठें (6 बजे से पहले)।


2. 2 गिलास गुनगुना पानी पिएँ।


3. व्यायाम (25 मिनट)

5 मिनट स्ट्रेचिंग।

10 मिनट योगासन (वीरभद्रासन, ताड़ासन, भुजंगासन)।

10 मिनट तेज़ चाल या रस्सी कूद।



4. ध्यान (Meditation – 12 मिनट)

आराम से बैठें और गहरी साँस लें।

मन ही मन दोहराएँ: “मैं आत्मविश्वासी हूँ, मैं सक्षम हूँ।”

खुद को अपने लक्ष्य पूरे करते हुए कल्पना करें।



5. आत्मविश्वास अभ्यास

आईने के सामने खड़े होकर 2 मिनट तक मुस्कान के साथ अपनी ताक़तें (Strengths) बोलें।

जैसे – “मैं अनुशासित हूँ”, “मैं मेहनती हूँ”, “मैं सकारात्मक हूँ”।



6. वाणी पर नियंत्रण (Positive Speech Practice)

पूरे दिन ध्यान रखें कि किसी से भी कठोर शब्द न निकलें।

केवल प्रेरक, नम्र और सकारात्मक शब्दों का प्रयोग करें।



7. डायरी लेखन

आज आपने किन 3 मौकों पर सकारात्मक वाणी का प्रयोग किया?

आत्मविश्वास अभ्यास करने से आपको कैसा अनुभव हुआ?

क्या दूसरों के व्यवहार पर भी असर दिखा?

रोजाना ऐसे चैलेंज पाने के लिए हमारे व्हाट्सअप चैनल को देखें

👇👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VaiOWLYD8SDu4O4Le31P/136
Please open Telegram to view this post
VIEW IN TELEGRAM
❤51👍7
🔰कोशिश करने वालों की 🌷

लहरों से डर कर नौका पार नहीं होती,
कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती।

नन्हीं चींटी जब दाना लेकर चलती है,
चढ़ती दीवारों पर, बार बार फिसलती है।
मन का विश्वास रगों में साहस भरता है,
चढ़कर गिरना, गिरकर चढ़ना न अखरता है।
आख़िर उसकी मेहनत बेकार नहीं होती,
कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती।

डुबकियां सिंधु में गोताखोर लगाता है,
जा जा कर खाली हाथ लौटकर आता है।
मिलते नहीं सहज ही मोती गहरे पानी में,
बढ़ता दुगना उत्साह इसी हैरानी में।
मुट्ठी उसकी खाली हर एक बार नहीं होती,
कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती।

असफलता एक चुनौती है, इसे स्वीकार करो,
क्या कमी रह गई, देखो और सुधार करो।
जब तक न सफल हो, नींद चैन को त्यागो तुम,
संघर्ष का मैदान छोड़ कर मत भागो तुम।
कुछ किये बिना ही जय जय कार नहीं होती,
कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती।


हरिवंशराय बच्चन
➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖
ऐसी प्रेरणादायक पोस्ट पाने के लिए आज ही ज्वाइन करे🔜 t.me/Brahmacharya

🌷 शेयर करना न भूले 🌷
❤74👍14🔥6💯3
This media is not supported in your browser
VIEW IN TELEGRAM
आहुति तो देनी पड़ेगी,
आज अगर comfortable हो जायेंगे
तो
जिंदगी uncomfortable हो जायेगी,
और
आज अगर uncomfortable हो जायेंगे
तो
ज़िंदगी comfortable हो जायेगी! ⭐
Please open Telegram to view this post
VIEW IN TELEGRAM
❤85👍12🔥4🥰2
So keep going....✍️
❤77🔥12🥰3💯2👍1
इस_छोटी_सी_कहानी_से_जानिए_जीवन_में_ब्रह्मचर्य_पालन720P_HD.mp4
25.9 MB
ब्रह्मचर्य के महत्व को स्पष्ट करती एक छोटी सी कहानी ‼️

⭐अग्निदेव आर्य
Please open Telegram to view this post
VIEW IN TELEGRAM
❤22👍6👏1
साथियों ,आज से अक्टूबर का महीना शुरू हो चुका है । आप भी कोई अच्छी आदत शुरू करना चाह रहे होंगे पर अभी तक नहीं कर पाए होंगे। अब हम आपके लिए 21 दिन का चैलेंज लेकर आए है,जिसमें आप जुड़कर अच्छी आदतों को अपना कर सकते है और बुरी आदतों को आसानी से छोड़ सकते है।


➡️🏐🏐🏐

आज से आप 21 दिन का चैलेंज लेवे जिसमे आप इन में से कोई एक या सभी चीजे कर सकते है ।

1 सुबह 5 बजे से पहले उठना
2 एक्सरसाइज करना
3 मेडिटेशन करना
4  डायरी लिखना
5 सात्विक भोजन खाना
6 मोबाइल कम से कम चलाना
7 गलत कंटेंट नही देखना किसी भी सोशल मीडिया /मोबाइल पर
8 टाइम टेबल बनाना
9 रात का खाना जल्दी खा लेना
10 रात को पूरे दिन को रिव्यू करना और अगले दिन की प्लानिंग करके जल्दी सो जाना।

आप इनमे से कोई 1/2/3 या अपने पसंद का ये सभी प्वाइंट लेकर अगले 21 दिन का चैलेंज ले

चैलेंज में जुड़ने का लिंक👇🔥
https://t.me/+RCBOO24o4PS1h2mj

(आज ही ज्वाइन कर लेवे) ✅
Please open Telegram to view this post
VIEW IN TELEGRAM
❤42🔥8👍6🙏1
सुप्रभात साथियों , आज से अक्टूबर का महीना चालू हो गया है । बस 3 महीने बचे है 2026 आने में , आइए बचे हुए दिन में कुछ अच्छा करते है । 🔣

21 दिन ,90 दिन ,108 दिन के चैलेंज में जुड़ने के लिए इस ग्रुप में आ जाए 👇

https://whatsapp.com/channel/0029VaiOWLYD8SDu4O4Le31P/184
Please open Telegram to view this post
VIEW IN TELEGRAM
❤34👍9🔥4🥰2🕊1
🔥रावण के अंत से प्रेरित शिक्षा🔥
The Poem:- चरित्र की करामात है....

अंत हुआ रावण का
लेकिन अब नई शुरुआत है,
गुजर जाने दो अतीत को,
क्योंकि वो बीती बात है....

होगा उसका सदा ही मंगल
जिसे इस प्रसंग की शिक्षा याद है,
चरित्र को उज्जवल रखो पावन रखो
इसी की सारी करामात है....
✅

मत करो उजागर भेद सारे अपने
थोड़े रहस्य सीमित रखना भी अच्छी बात है
कर डालो तुरंत अच्छे काम जीवन में
तब न होती निराशा और पछतावे की रात है....


संयमित रहो, और थोड़ा शांत रहो क्यूँकि
ज्यादा बहे वो उचित नहीं जज़्बात है
और दुश्मन को कभी छोटा ना समझो, चाहे वो एक क्षण आलस की ही बात है....

सदा करो परनारी का वंदन
सब सुधरे तब हालात है
हां यारो उज्ज्वल करो चरित्र अपना
इसी से सारी "करामात" है.....


धन्यवाद😊
माध्यम:- कृतान्त अनन्त नीरज....

📝शिक्षाएं:-

1. चरित्र का महत्व:- महान चरित्र ही इंसान की असली पहचान है। उसके जीवन को यह प्रेरणा दायी बनाता है,

2. "संयम":- अपने जज्बातों पर नियंत्रण रखना आवश्यक है। जीवन की सुरक्षा से जुड़े कुछ रहस्य गुप्त रखना अच्छा है।

3 दुश्मन को कम न आंकना:-
कभी भी अपने शत्रु को कम न समझें। चाहे वो बंदरो की सेना हो या एक एक सेकंड का आलस्य। ये दोनों ही आपका पतन कर सकते है।

4) Fast एक्शन:- अच्छे अवसर का तुरंत लाभ ले और अच्छे व्यक्ति को पहचानकर उससे हमेशा मजबूत सम्बंध रखे। ताकि बाद में पछतावा न हो।

यह कविता हमें जीवन के महत्वपूर्ण सबक सिखाती है और हमें अपने चरित्र, संयम और बुद्धिमत्ता को मजबूत बनाने के लिए सदैव प्रेरित करती है....


ओनली one share for + वाइब्स....👍
Date: 2 oct 2025

🌺🌺🌺
🌺
❤46🔥8🙏3👍1
📝The Poem
मैंने तो अब चलना सीख लिया
♥️💫


मैंने खुद से मिलना सीख लिया
प्यार भरी  बाते करना शुरू किया
यही तो प्रमाण है
की मैंने तो अब चलना सीख लिया..

चोट खाकर दुःख तो
अब भी होता है
तमाशा करने के लिये
दिल अब न रोता है
मैंने आंसू पीना सीख लिया
हां यही सच है
मैंने तो अब चलना सीख लिया..


लक्ष्य से भटकने का
मलाल तो होता है
मायूस होता है दिल
ये हाल भी होता है
पर खुद की तकलीफें सहना
सीख लिया
हा यह सच है
मैने तो अब चलना सीख लिया..

निराशा आती तो है
पर उसे रुकना होता है
आशा के सूरज को
फिर उगना होता है...

कुछ ऐसे ही अल्फाज़ो में
दर्द को दवा बनाना सीख लिया
हा ये सच है,
मैंने तो अब चलना सीख लिया..


ज़िद्दी हूँ न ,ज़िद पवित्रता की
कैसे छोड़ सकता हूँ
दलदल में भी कमल का सपना
कैसे तोड़ सकता हूँ
पर थोड़ा धीरज रखना भी
सीख लिया
हा बाबा अब
मैंने तो चलना सीख लिया...


नही अब गिरकर हताश होता हूँ,,
उठकर फिर नया प्रयास करता हूँ
अब डर को हराना सीख लिया
यही तो सच है
मैंने तो अब चलना सीख लिया..


रूठता हूँ मगर न नाराज़ होता हूँ,
करता हूँ बादे और खुद का
हमराज़ होता हूँ
अब मैंने खुदसे नज़रे मिलाना
सीख लिया
हा यही  सच है
मैंने तो अब चलना सीख लिया...



📝जीतूंगा पूरी दुनिया को
यही आस रखता हूँ
मानव हूँ न हर मानव से
प्यार करता हूँ♥️✨

अब  गलती पे अपनी
झुकना सीख लिया
हा यह सच है
मैंने तो अब चलना
सीख लिया..


असमंजस जब भी है
कथनी और करनी में
पर कमी नही विश्वास की
ज्वाला और अग्नि में
चाहे जो हो
मुस्कुराना सीख लिया
हा बाबा मैंने  तो
अब चलना सीख लिया
अब चलना सीख लिया♥️✨

        धन्यवाद




🆘 शिक्षा :-जीवन मे असफलताओं से घबराइये नही। जब जीवन मे आपके अनुकूल माहौल न हो। तब हिम्मत मत हारिए...

चाहे स्थिति जो हो खुद पर से विश्वास मत छोड़िए। आप सूरज की तरह स्थिर रहिए, समस्या रूपी काले बादलों को हटना ही होगा...

💎 Positivity  की chain बनाये रखने के लिये
ओनली ONE शेयर Nothing More...

Join👇
https://t.me/+RCBOO24o4PS1h2mj

          
             
🏐🏐🏐
Please open Telegram to view this post
VIEW IN TELEGRAM
❤46✍4🔥4👍2🥰1
🫥🫥🫥🫥
Please open Telegram to view this post
VIEW IN TELEGRAM
🌻 *सफलता स्वरूप सीरीज* 🌻

Day 21/108 (05/10/2025)

🌼 *Day 21 – आत्मचिंतन और पुनर्नवीकरण का दिन*

🌞 आज का संकल्प (Affirmation):

"मैं निरंतर प्रगति कर रहा हूँ और अपने भीतर शांति, ऊर्जा और संतुलन बनाए रखता हूँ।"


---

🌅 सुबह की दिनचर्या

1. 6 बजे तक उठें।


2. 2 गिलास गुनगुना पानी पिएँ।


3. हल्का स्ट्रेचिंग करें और सूर्य की ओर मुख करके 2 मिनट कृतज्ञता व्यक्त करें।




---

💪 व्यायाम (20 मिनट)

5 मिनट वार्म-अप।

10 मिनट योगासन (सूर्य नमस्कार – 5 राउंड, ताड़ासन, वज्रासन)।

5 मिनट स्ट्रेचिंग व रिलैक्सेशन।



---

🧘‍♀️ ध्यान (20 मिनट)

5 मिनट प्राणायाम (अनुलोम-विलोम)।

10 मिनट “मौन ध्यान” — अपने पिछले 20 दिनों की यात्रा को महसूस करें।

5 मिनट “मैं बदल रहा हूँ, मैं बेहतर बन रहा हूँ” पर केंद्रित ध्यान।



---

📖 आज का विशेष कार्य – आत्मचिंतन डायरी

अपनी डायरी में लिखें:
1️⃣ पिछले 20 दिनों में आपने कौन-कौन सी 3 अच्छी आदतें विकसित कीं?
2️⃣ कौन-सी एक आदत अभी और मज़बूत करनी है?
3️⃣ किन पलों में आपने सबसे ज़्यादा शांति और खुशी महसूस की?


---

💡 सकारात्मक कर्म (Good Deed)

आज किसी एक व्यक्ति की मदद करें — चाहे छोटी हो या बड़ी।
मदद से मिलने वाली “अंदर की संतुष्टि” को नोट करें।


---

🌙 शाम का चिंतन (10 मिनट)

आज आप कितने संतुलित और शांत महसूस कर रहे हैं?

अपने अनुभव को एक लाइन में लिखें:
“आज मैं अपने भीतर ___ महसूस कर रहा हूँ।”



---

🌺 रात को सोने से पहले

5 मिनट गहरी साँस लेकर रिलैक्स करें।

स्वयं को धन्यवाद कहें — “मैंने इस यात्रा की शानदार शुरुआत की है।”


ऐसे रोजाना इस चैलेंज का हिस्सा बनने के लिए इस लिंक से जुड़े 👇

https://whatsapp.com/channel/0029VaiOWLYD8SDu4O4Le31P/136
❤47👍9
ब्रम्हचर्य विज्ञान.pdf
13.7 MB
ब्रह्मचर्य विज्ञान 📚

Science 🔭🔬 of Brahmacharya

Join 🔜 t.me/Brahmacharya
❤29👍3😢1
📝मुश्किल क्षणों में
परखेगा तुमको वक्त,
तब वास्तव में परख तुम्हारी होगी,
मत हारना हिम्मत,
और रखना थोड़ा धीरज

ऐसे समय में यही समझदारी होगी....♥️✨

जीवन के विपरीत समय में धैर्य और हिम्मत बनाए रखना वास्तव में एक बड़ी चुनौती होती है, लेकिन यही वह समय होता है जब हमारी असली परीक्षा होती है। इसीलिये हमें Never give up attitude का अनुसरण करते हुए कभी हार नहीं माननी चाहिए और अपने लक्ष्य की ओर बढ़ते रहना चाहिए, यही सफलता की कुंजी है।

साथियों हिम्मत हारकर और उम्मीद खोकर आप कभी वो नही पा सकते, जो आप हिम्मत के साथ आशावादी होकर पा सकते है।

so Never lose Hope
इसी attitude के साथ 21 वी सदी हमारी है....✍️


8 october 2025
कृतान्त अनन्त नीरज....

ओनली one शेयर for Positive vibes...🤗
❤62✍4🔥3