सतत् एवं व्यापक शिक्षा
152K subscribers
4.35K photos
101 videos
7.21K files
14.2K links
Census 2027, Shaladarpan, RBSE, CBSE, Recruitment, Notifications, News, CCE, Education, Books, Workbook, Worksheet, CTET, REET, Exam, Question Paper, Answer Key, Admit Card, Selection List, Vacancy, Students, Teachers, CCE Guru
📥 app.cce.guru
Download Telegram
दिल्ली से पहले भारत की राजधानी क्या थी ?
Anonymous Quiz
7%
लखनऊ
18%
मुंबई
73%
कोलकाता
2%
अहमदाबाद
👍40❤7😱7
*यह न्यू ईयर रेव पार्टी में पकड़े गए युवक-युवतियों की तस्वीर है। जिसमें हमारे मीडिया सहयोगी दैनिक भास्कर ने केवल युवतियों के चेहरे को ही ब्लर किया है।*

*प्रिय दैनिक भास्कर यदि यह अपराध था तो युवक-युवतियों दोनों ही बराबर के अपराधी थे। फिर यह भेदभाव क्यों ?*
👍161👌11💯6❤4
*🙏 LIC वाले सभी ग्राहकों के लिए नया आदेश, मिलेगा बंपर लाभ*

LIC के पास करोड़ों रुपये ऐसे पड़े हैं, जो पॉलिसी धारकों ने अब तक क्लेम नहीं किए है. अगर आपके पास कोई पुरानी LIC पॉलिसी है, तो यह जानकारी आपके बहुत काम आ सकती है. तो चलिए जानते है कि आप अपना पैसा कैसे वापस।

भारत की सबसे बड़ी बीमा कंपनी LIC ने हाल ही में पॉलिसी धारकों के लिए एक आवश्यक सूचना जारी की है. LIC में लाखों लोग बीमा कराते हैं, लेकिन कई लोग मैच्योरिटी के बाद अपनी रकम लेना भूल जाते हैं, या किसी वजह से उनकी मृत्यु हो जाती है. इसी कारण LIC के पास करोड़ों रुपये बिना किसी दावे के जमा रहते है।

LIC पॉलिसी वालों के लिए जारी हुआ नया आदेश
2023-24 में LIC के पास करीब 880.93 करोड़ रुपये का Unclaimed Maturity पड़ा है, जिसे पॉलिसी धारकों ने क्लेम नहीं किया है. यदि आपके पास LIC की कोई पुरानी पॉलिसी है और उसका मैच्योरिटी पर क्लेम नहीं किया गया है, तो यह आपके लिए एक शानदार मौका है. अब आप LIC के पास बिना क्लेम पड़े इस पैसे को आसानी से वापस ले सकते है. तो यह खबर उन लोगों के लिए बडी अच्छी है, जिन्होंने अपनी LIC पॉलिसी के सभी डा
डाक्यूमेंट्स रखे है. लेकिन अभी तक क्लेम नहीं किया‌‌ है. LIC ने नए निर्देश जारी किए हैं, जिनके तहत पॉलिसी धारक अपनी मैच्योरिटी की रकम का क्लेम कर सकते है।

LIC Policy के Unclaimed Maturity की आवश्यक जानकारी। वित्त मंत्री पंकज चौधरी ने बताया है कि LIC के पास 3,72,282 पॉलिसी धारकों के पैसे जमा पड़े है. क्योंकि वे अपने मैच्योरिटी बेनिफिट्स का दावा नहीं कर सके. यदि आपके पास LIC की कोई पुरानी पॉलिसी है, तो आप इसे चेक कर अपना पैसा वापस ले सकते है. इसके लिए आपके पास पॉलिसी नंबर, पॉलिसी धारक का नाम, जन्म तिथि, PAN कार्ड, आधार कार्ड जैसे कुछ आवश्यक डाक्यूमेंट्स चाहिए होंगे।
*Join :* https://whatsapp.com/channel/0029Va9F9FPJ3juzdBjMqL0H
आप LIC की वेबसाइट licindia.in पर जाकर भी यह काम आसानी से कर सकते है. सबसे पहले वेबसाइट पर जाएं और Customer Service के लिंक पर क्लिक करना है. उसके बाद Unclaimed Amounts of Policy Holders ऑप्शन को सिलेक्ट करे. फिर अपनी पॉलिसी से जुड़ी जानकारी भरे. जैसे ही आप सभी जानकारी सबमिट करते है, तो आपकी पॉलिसी से जुड़ी पूरी जानकारी आपके सामने आ जाएगी।

LIC Policy Unclaimed Maturity के लाभ

LIC ने कुछ नए नियम निर्देश जारी है, जिसके अनुसार यदि किसी पॉलिसी का क्लेम 10 साल तक नहीं किया गया है. तो वह पैसा वरिष्ठ नागरिक कल्याण फंड में ट्रांसफर कर दिया जाएगा. इसका मतलब है कि सिर्फ 10 साल से पुरानी पॉलिसी के मामले में आपको ध्यान देने की जरूरत है, क्योंकि वह पैसा अब दूसरे फंड में चला जाएगा. यह नियम उन लोगों के लिए फायदेमंद है, जिन्होंने अपनी पॉलिसी पर पहले ध्यान नहीं दिया या क्लेम नहीं किया. इससे वे अपनी पॉलिसी चेक कर आसानी से पैसा वापस ले सकते है।
👍64🔥1🙏1
*📝 CET परिणाम 3 माह की वैधता के साथ इसी माह*
😱20👍6
*🔍 परीक्षाओं में अब द्विस्तरीय जांच*
👍24😱4❤1
*💲 निवेश के लिए रहें तैयार*
Please open Telegram to view this post
VIEW IN TELEGRAM
👍24❤1
*द्वंद्व कहां तक पाला जाए*
*युद्ध कहां तक टाला जाए*
*तू भी है राणा का वंशज*
*फेंक जहां तक भाला जाए*
👍45❤15😱1
*📡 MGGS चयन परीक्षा : 9 जिले खत्म, जिला आवंटन से पहले फिर विकल्प सम्भव, शिक्षकों को 4 माह से पदस्थापन का इंतजार, अब 41 जिलों के आधार पर हो सकती हैं काउंसलिंग*
👍17
*😨 कड़वी घूंट 😨*

*सबको पता है कि दशकों संगठनों में बंटे हुए शिक्षक अपनी ऊर्जा कुछ राजनीतिक पिछलग्गुओं के चक्कर में खो चुके हैं। इसलिए आज शिक्षक, समाज या आम जनता के साथ-साथ सरकार में भी उपहास का पात्र बना हुआ है। 5 सितंबर के दिखावटी सम्मान के अलावा अब क्या ही बचा हुआ है।*

*"संघे शक्ति कलियुगै:" पढ़ाने वाले शिक्षकों के स्वयं के संघ निर्बल और शक्तिहीन हो चुकें हैं। भारतीय रेलवे कितना बड़ा है फिर भी केवल दो ही संघ हैं किन्तु राजस्थान में ही शिक्षकों के पचासों संघ हैं। तिस पर भी एक दूसरे को नीचा दिखाने की होड़। उनका संगठन हार गया, उनके संगठन की बात नहीं मानी कहकर खींसें निपोरते हैं। अरे सज्जन साथियों यह क्यों नहीं सोचते हो कि शिक्षक हारे हैं, शिक्षकों की बात नहीं मानी गई। जो हारे वह भी शिक्षक ही थे और आप भी शिक्षक ही हैं। उनकी हार आपकी भी हार ही है।*

*स्थानांतरण नीति क्या पांचवां वेद है जिसे सृष्टिकर्ता ब्रह्मा लेकर प्रकट होंगे ? क्यों देर लग रही है? और यदि अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं से पूर्व घसड़-फसड़ समायोजन हो सकते हैं तो जनवरी में ट्रांसफर क्यों नहीं हो सकते ?*

*पर सब संगठन हैं मौन ?*
*आखिर पूछेगा कौन ??*

*- भारी हृदय से, आपकी अपनी शुभचिंतक 👩🏻‍🏫 साथी CCE Guru*
Please open Telegram to view this post
VIEW IN TELEGRAM
👍92💯11🔥4🫡4⚡2😱2👌2🏆1🙈1
*📄 अब घर बैठे मिलेगी डिग्री प्रोविजनल माइग्रेशन ओर डुप्लीकेट मार्कशीट कोटा विश्व विधालय की पहल*
👍15
*इसी माह भरे जा सकते हैं पांचवीं-आठवीं बोर्ड परीक्षा के आवेदन पत्र*


बीकानेर | cce.guru

पांचवीं एवं आठवीं बोर्ड परीक्षा के आवेदन पत्र इसी माह भरे जा सकते हैं। खबर है कि तिथि घोषित करने के लिए निदेशक को फाइल भी भेजी हुई है। फिलहाल, आवेदन से पूर्व पीईईओ- यूसीईईओ तथा संस्थाप्रधान को निर्देशित किया गया है कि परीक्षा आवेदन में परीक्षार्थी विवरण से सबंधित किसी भी प्रकार की त्रुटि की संभावना नहीं रहे। शाला दर्पण एवं पीएसपी पोर्टल पर विद्यालय प्रोफाइल, विद्यालय का नाम, यूडीआईएसई कोड, शैक्षणिक-सत्र, परीक्षा का माध्यम, तृतीय विषय, अतिरिक्त विषय, ब्लॉक का नाम आदि प्रविष्टियां गंभीरता पूर्वक जांच कर दर्ज की जाएं।

*Join :* https://whatsapp.com/channel/0029Va9F9FPJ3juzdBjMqL0H

परीक्षा आवेदन जमा करने से पूर्व समय रहते अभिभावकों से जन्म तिथि सहित अन्य जानकारी का सहमति पत्र भी लिया जाए। इसके अलावा यदि अभिभावक की ओर से विद्यालय रिकॉर्ड में विद्यार्थी के माता पिता का नाम, जाति, जन्म तिथि आदि में किसी प्रकार का संशोधन करना हो, तो विद्यालय नियमानुसार प्रक्रिया अपनाते हुए अभिभावक से प्रार्थना पत्र लेकर सबंधित सीबीईओ एवं डीईओ से संशोधन संबंधी आदेश जारी कराएं। परीक्षा आवेदनों की जांच के लिए समिति का गठन किया जाएगा। इस समिति का मुय काम परीक्षार्थी का नाम, फोटो, हस्ताक्षर, विषय, तृतीय भाषा तथा भाषा माध्यम आदि की जांच करना होगा
👍39❤2
*उलझन: पोर्टल की पेचीदगियां, सरकारी कार्मिकों की बढ़ गई परेशानियां*


जयपुर | cce.guru

प्रदेश सरकार ने शिक्षकों सहित विभिन्न राजकीय कर्मचारियों के वेतन, एरियर एवं अन्य बिलों के त्वरित भुगतान के लिए फरवरी 2024 से पे-मैनेजर के स्थान पर नया सिस्टम आईएफएमएस 3.0 लॉन्च किया है। पर, करीब 11 माह बाद भी सिस्टम को अपडेट नहीं किया है। इससे वित्त विभाग द्वारा संचालित राजस्थान आईएफएमएस 3.0 (इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल मैनेजमेंट सिस्टम) पर आहरण वितरण अधिकारियों (डीडीओ) को तकनीकी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके चलते जिले सहित प्रदेशभर के कार्मिक खासे प्रभावित हो रहे हैं।

*पहले और अब*

पूर्व की व्यवस्था के तहत पहले पे-मैनेजर पर सरकारी कार्मिकों और अधिकारियों के वेतन, एरियर, विविध वित्तीय बिलों से भुगतान किया जाता था। पर, फरवरी 2024 के बाद से पे-मैनेजर के डेटा आईएफएमएस 3.0 पर ट्रांसफर कर दिए है। पर, वित्तीय आहरण वितरण में तकनीकी और डिजिटली रूप ऑपरेट करना जटिल बना दिया है। पीडी और पे-मैनेजर से डेटा भी ट्रांसफर नहीं हो रहे हैं। वेतन बिल बनाने वाले सरकारी कार्मिक, तकनीकी जानकार, डीडीओ के साथ यहां तक कि ट्रेजरी कार्यालय के कार्मिक भी कई बार नए पोर्टल की समस्याओं से अनभिज्ञता जाहिर करते हैं। पोर्टल पर आने वाली समस्याओं का निस्तारण कही से नहीं हो पा रहा है। सिस्टम को अपडेट करने की जरूरत है।

*हेल्प डेस्क से नहीं मिल रही हेल्प*

आईएफएमएस पर वेतन, एरियर सहित विभिन्न बिलों में आ रही तकनीकी समस्याओं के लिए हेल्प डेस्क बनाई गई है। यहां डीडीओ द्वारा किसी समस्या को लेकर कोई कॉल किया जाता है, तो कोई कॉल ही नहीं उठाता है। यहीं नहीं हेल्प डेस्क पर कोई तकनीकी समस्या भी भेजी जाती है, तो उसका प्रतिउत्तर भी नहीं मिल रहा है। ऐसे में सरकारी विभागों के अधिकारी, कार्मिक एवं शिक्षक हर रोज विविध समस्याओं से परेशान हो रहे हैं।

*ये आ रही हैं समस्याएं*

किसी कर्मचारी का पुराना वेतन एरियर का भुगतान होने पर ही उस कार्मिक का बकाया अन्य वेतन एरियर बना सकते हैं।

सैलरी एरियर में ड्यू ड्रॉन स्टेटमेंट में एरियर बनाने में वास्तविक राशि में अंतर आता है और संशोधन का विकल्प नहीं है।

सैलरी एरियर का हर कर्मचारी का पृथक से बिल बनाना पड़ रहा है।

कर्मचारी का स्थानांतरण होने पर यदि कोई एरियर पेंडिंग है, तो पे-मैनेजर की तर्ज पर (अदर ऑफिस इपालाइ ) का ऑप्शन मौजूद नहीं है।

सर्विस डिटेल अपडेट नहीं हो पा रही है।

कार्मिक का एरियर बनाने में हर बार रिजन, रिजन डेट, सर्विस कैटेगरी, सब सर्विस केटेगरी, पद को भरना पड़ता है।

*Join :* https://whatsapp.com/channel/0029Va9F9FPJ3juzdBjMqL0H

एरियर बिल बनाने पर किसी कार्मिक का डीए एरियर मानइस आता है।

धीमी गति से चलता है

पीएल सरेंडर में डीडीओ-एचओ-डीडीओ रोल बार बार चयन कर बिल बनाना पड़ता है।

एक साथ सभी कार्यरत कार्मिक प्रदर्शित नहीं होते है। एक बार में पांच ही देख पाते हैं। इसलिए कई बार प्रोसेस रिपीट करना होता हैं।

सभी कार्य एक ही आईडी से होने से आहरण वितरण अधिकारी (डीडीओ) को अपनी आईडी और पासवर्ड सार्वजनिक करनी पड़ रही है।
👍57
✍️ *वीडियो लिस्ट जारी : परीक्षाओं में नहीं ले जा सकेंगे इस प्रकार के पेन*👇
https://www.instagram.com/reel/DETs5P1zCxF
👍8🙏1
👑 *दुर्गों के संबंध में इतिहासकारों के महत्वपूर्ण कथन*  📣


🔊 "घोड़ा कीजे काट का पग कीजे पाषाण अख्तर कीजे लोहे का तब पहुंचे जेसाण" ➙ अबुल फजल (सोनारगढ़ किला जैसलमेर)

🔊 "दूर से देखने पर यह दुर्ग ऐसे लगता है जैसे जहाज ने रेगिस्तान में लंगर डाल रखा है" ➙ सोनारगढ़ किला जैसलमेर

🔊 "8 फिरंगी 9 गोरा लड़े जाट का 2 छोरा" ➙ दुर्जनशाल, माधोसिंह (लोहागढ़ दुर्ग भरतपुर)

🔊 "बाकी सब दुर्ग नंगे हैं यह बख्तरबंद है" ➙ अबुल फजल (रणथंबोर दुर्ग सवाई माधोपुर)

🔊 "गढ़ तो चित्तौड़गढ़ बाकी सब गठैया" - ➙अबुल फजल (चित्तौड़गढ़ दुर्ग)

🔊 "आज कुफ्र का घर इस्लाम का घर बन गया है" ➙अमीर खुसरो (रणथंबोर दुर्ग)

🔊 "गढ़ दिल्ली गढ़ आगरो अधगढ़ बीकानेर भलो चिणायो भाटियो सिरे टू जैसलमेर" ➙ यह कहावत सोनारगढ़ दुर्ग के लिए प्रसिद्ध है

*Join :*
https://whatsapp.com/channel/0029Va9F9FPJ3juzdBjMqL0H
Please open Telegram to view this post
VIEW IN TELEGRAM
👍50❤9
💻 *डेटा माइग्रेशन प्रक्रिया के कारण 2 एवं 3 जनवरी को शाला दर्पण पोर्टल एक्सेस प्रतिबंधित रहेगा*
Please open Telegram to view this post
VIEW IN TELEGRAM
👍7❤2
✅ *नववर्ष की पहली अच्छी खबर* 📰

33 के बाद जो नये 8 जिले बने हैं उनके लिए 54 सब इंस्पेक्टर और 1,000 कांस्टेबल के नवीन पद सृजित किए गए हैं

साथ ही राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल के लिए 5500पदों पर वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गईं है
उम्मीद है राजस्थान पुलिस भर्ती जल्द ही आएगी उसके SI भर्ती आने की उम्मीद है
😍
Please open Telegram to view this post
VIEW IN TELEGRAM
👍58❤4🥰2
SI Maturity 2025.pdf
2 MB
💻 *1 अप्रैल 2025 को परिपक्व हो रही राज्य बीमा पॉलिसी के दावा प्रपत्र ऑनलाइन कर भिजवाने बाबत* 👇
https://telegram.me/cceguru/11462
👍7
*🔥 जिला कलेक्टर अधिकृत अवकाश Ajmer (विलोपित केकड़ी सहित)* 👇
https://telegram.me/cceguru/11463
👍16😱1
🔥 *Jaipur: कर्मचारी चयन बोर्ड से खबर*

*छात्रावास अधीक्षक ग्रेड II सीधी भर्ती परीक्षा 2024, 15 जनवरी से 28 जनवरी तक होगा दस्तावेज सत्यापन का कार्य, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से ऑफलाइन होगा दस्तावेज सत्यापन*
👍20
*✅ डिजायर चलेगी, मनमर्जी नहीं*

*तबादलों में पारदर्शिता के लिए CM भजनलाल का बड़ा फैसला, जिन अधिकारी कर्मचारियों के विधायक की डिजायर पर होंगे ट्रांसफर पोस्टिंग, उसे दो साल उसी जगह रखेगी सरकार, प्रमोशन होने पर दूसरी जगह हो सकेगी पोस्टिंग, विवादित मामलों में लागू नहीं होंगे ये निर्देश, CM भजनलाल शर्मा ने सभी मंत्री विधायकों तक पहुंचाया साफ साफ संदेश, सोच समझकर ही करें अधिकारी कर्मचारियों की डिजायर, मुख्यमंत्री ने विधायकों को भी हालिया बैठकों में दिया था कड़ा संदेश, कई विधायक अपनी पसंद से पहले कराते हैं ट्रांसफर पोस्टिंग, पर थोड़े ही दिनों में उनका अधिकारी कर्मचारियों से हो जाता है मोहभंग, मंत्रियों पर उन्हें हटवाने के लिए बनाने लगते हैं दबाव, इसलिए सरकार तबादलों में बरतना चाहती पूरी तरह से पारदर्शिता, तबादलों को लेकर विपक्ष को सरकार नहीं देना चाहती कोई मौका, आमतौर पर हर सरकार पर विपक्ष लगाता रहता है आरोप, तबादला इंडस्ट्री पनपने के लगते रहते हैं आरोप*
*Join :*
https://whatsapp.com/channel/0029Va9F9FPJ3juzdBjMqL0H
*भजनलाल सरकार की सिर्फ यही मंशा ट्रांसफर पोस्टिंग में हो पूरी ट्रांसपेरेंसी, CM भजनलाल के इस कदम को माना जा रहा मास्टर स्ट्रोक, ट्रांसफर पॉलिसी की दिशा में सरकार का ये है महत्वपूर्ण कदम, 10 जनवरी तक निकलने वाली तबादला सूचियों में सीएम के फैसले की दिखेगी झलक*
👍60❤3😍1